Sanjay Singh: 6 महीने बाद AAP नेता संजय सिंह को मिली जमानत, शराब कांड में हैं आरोपी

प्रवर्तन निदेशालय ने अक्टूबर 2023 में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 02:30 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 02:37 PM (IST)

Sanjay Singh: 6 महीने बाद AAP नेता संजय सिंह को मिली जमानत, शराब कांड में हैं आरोपी

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति कांड में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। इस तरह करीब 6 माह बाद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने अक्टूबर 2023 में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या उन्हें संजय सिंह से और पूछताछ करने की जरूरत है। इस पर ईडी ने इनकार किया तो सर्वोच्च अदालत ने जमानत दे दी।

आदेश जारी होने के बाद आज शाम या कल तक संजय सिंह की रिहाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐसा समय आया है जब आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की