Sagar Information: होली पर मायके आई नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

Sagar Information: पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 366, 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vishnu soni

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:34 PM (IST)

Sagar News: होली पर मायके आई नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  1. पूर्व प्रेमी ने दोस्तों के साथ अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम
  2. नीलेश और अन्य लड़के ने महिला ने साथ दुष्कर्म किया
  3. पीड‍िता के भाई को ताना कसने से मामला पुल‍िस तक पहुंचा

Sagar Information: सागर(नवदुनिया प्रतिनिधि)। बहेरिया थाना क्षेत्र में शादी के बाद होली पर मायके आई नवविवाहिता का उसके पूर्व प्रेमी ने अपहरण कर अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले तो महिला ने डर के मारे किसी से नहीं बताया, लेकिन अगले दिन आरोपित ने महिला के भाई को रोककर दुष्कर्म का बताते हुए तंज कसा। जिसके बाद भाई को घर पहुंचने पर महिला ने सारी बात बताई।

पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नरयावली थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने बहेरिया थाना में आकर शिकायत करते हुए बताया कि उसका मायका बहेरिया थाना क्षेत्र में है। उसकी पिछले साल जून महीने में नरयावली क्षेत्र में हुई थी। शादी के पहले उसकी दोस्ती लक्ष्मीनगर निवासी बिट्टू उर्फ निखिल पिता सीताराम अहिरवार से थी। शादी के बाद महिला ने निखिल से बात करना बंद कर दिया। साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। वह खुशी-खुशी अपने पति के साथ रहने लगी। शादी के तीन माह बाद निखिल ने महिला का नया मोबाइल नंबर ढूंढ लिया और उसे फोन लगाकर परेशान करने लगा। निखिल ने फोन कर महिला को बात नहीं करने पर उसके पति से शादी के पहले के संबंधों की बात बताने की धमकी दी। डर के कारण महिला उससे बात करने लगी।

दोस्तों के साथ अपहरण किया

इसी दौरान होली पर महिला अपने मायके आई हुई थी। जिसकी जानकारी आरोपित निखिल अहिरवार को लगी। मंगलवार को आरोपी निखिल अहिरवार ने महिला को फोन किया और रात नौ बजे गांव के बाहर इमली के पेड़ के पास मिलने के लिए बुलाया। आने पर धमकी दी। महिला रात को आरोपित से मिलने पहुंची, जहां आरोपित के साथ ही उसके मामा का लड़का नीलेश अहिरवार, मौसी का लड़का नितिन अहिरवार और एक अन्य लड़का दो बाइक लेकर खड़े थे। महिला को निखिल ने बाइक पर अपने साथ बैठाया और खिरिया रोड पर स्थित एक खंडहर मंदिर पर ले गया। जहां नीलेश और अन्य लड़के ने महिला ने साथ दुष्कर्म किया। आरोपित महिला को धमकाते हुए वहीं छोड़कर भाग गए।

महिला के भाई को मारा ताना

महिला रात करीब तीन बजे पैदल चलकर सत्यम ढाबे के पास रोड पर आई और पुलिस की डायल हंड्रेड को फोन लगवाया। जिसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने महिला के भाई को फोन लगाकर उसे बुलाया और सौप दिया। भाई के पूछने पर महिला ने उससे झूठ बोल दिया कि मां की डांट के कारण घर से चली गई थी। घटना के दो दिन बाद एक कार्यक्रम के दौरान आरोपित ने महिला के भाई पर तंज कसते हुए रात उसके साथ गुजारने की बात कही, जिसके बाद महिला के भाई ने घर आकर पूछा, तो उसने सारी बात बताई। महिला ने स्वजनों के साथ बहेरिया थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 366, 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Ajay Devgan was well-known for pranks, as soon as he is co-stars spouse tried cominting suicide | प्रैंक के लिए मशहूर थे अजय देवगन: सेट पर मजाक करना पड़ा था भारी, को-स्टार की पत्नी ने की थी सुसाइड की कोशिश

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हमेशा से ही अपने प्रैंक के लिए चर्चा में रहते हैं। कभी मजाक में पत्नी काजोल का नंबर लीक किया, तो कभी अमिताभ बच्चन के मैनेजर को उनके नंबर से बेवकूफ बनाया। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ कि को-स्टार की पत्नी से प्रैंक करना अजय को भारी पड़ गया। अजय के प्रैंक के चलते उनके को-स्टार की पत्नी ने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी।

साल 2018 में अजय देवगन ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस समय उनके को-स्टार की नई-नई शादी हुई थी और पूरी यूनिट नाइट शूट करती थी। एक दिन अजय ने को-स्टार की पत्नी को कॉल कर कहा कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है। अजय ने ये भी कहा कि वो नाइट शिफ्ट का बहाना कर किसी औरत से मिलने जाते हैं।

दरअसल, अजय जिस लड़की से प्रैंक कर रहे थे, वो एक छोटे शहर की थीं और उन्हें इंडस्ट्री का ज्यादा नॉलेज नहीं था। जब 8 दिनों तक अजय उन्हें लगातार पति के अफेयर के नाम पर बेवकूफ बनाते रहे तो वो सब सच समझने लगीं। प्रैंक के 9वें दिन उस लड़की ने पति को बेवफा मानते हुए स्लीपिंग पिल्स का ओवरडोज लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जैसे ही अजय को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपनी गलती मानकर बताय दिया कि वो प्रैंक कर रहे थे।

फैंस ने लगाया अजय के को-स्टार के नाम का अंदाजा

रेडिट में खबर सामने आने के बाद कई फैंस अजय के उस को-स्टार को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर और कॉमेडियन वीर दास हैं। दरअसल, वीर दास ने अजय के साथ 2016 की फिल्म शिवाय में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वीर दास ने 2014 में गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से शादी की थी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वो एक्टर नील नितिन मुकेश थे। नील नितिन मुकेश ने अजय के साथ 2017 की गोलमाल अगेन में काम किया था। उसी साल उनकी रुक्मिणी सहाय से अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि वो एक्टर कौन था इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

Maneka Gandhi: क्या बेटे वरुण को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं मेनका गांधी, सुल्तानपुर से BJP उम्मीदवार ने दिया हर सवाल का जवाब

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी आगे क्या करेंगे? इस सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि यह वरुण से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं?

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 07:50 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:56 AM (IST)

Maneka Gandhi: क्या बेटे वरुण को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं मेनका गांधी, सुल्तानपुर से BJP उम्मीदवार ने दिया हर सवाल का जवाब
आठ बार की सांसद मेनका गांधी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रही और जनता की समस्याओं के प्रति मुखर भी रहीं।

HighLights

  1. मेनका गांधी का एक बार फिर सुल्तानपुर से टिकट दिया है
  2. बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत से नहीं मिला है टिकट
  3. नाराजगी की खबरों को किया खारिज

ANI, सुल्तानपुर (Lok Sabha Election 2024): भाजपा ने उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में शामिल पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट काट दिया। वहीं मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर (Sultanpur Lok sabha) से उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से अटकलें थी कि क्या मेनका गांधी और वरुण गांधी भाजपा से नाराज हैं?

टिकट मिलने के बाद पहली बार चुनाव प्रचार के लिए सुल्तानपुर पहुंचीं मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने ऐसे हर सवाल का जवाब दिया। मेनका गांधी 10 दिन सुल्तानपुर में रहेंगी।

मैं भाजपा में खुश हूं: मेनका गांधी

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में मेनका गांधी ने साफ कर दिया कि उनका परिवार किसी से नाराज नहीं है। वे भाजपा में ही खुश हैं। सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अमित शाह और जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया।

आगे क्या करेंगे वरुण गांधी?

naidunia_image

(टिकट तो मिलना ही था, बेटे वरुण के अलावा नहीं थी मेनका गांधी की कोई कमजोर कड़ी…विस्तार से पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी आगे क्या करेंगे? इस सवाल पर मेनका गांधी ने कहा कि यह वरुण से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं? साथ ही साफ किया कि इस बारे में परिवार लोकसभा चुनाव के बाद फैसला लेगा।

मेनका ने आगे कहा कि टिकट की घोषणा बहुत देर से हुई, इसलिए दुविधा थी कि मै् कहां से लड़ूंगी पीलीभीत या सुल्तानपुर से। पार्टी ने अब जो फैसला लिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं।

बहुत खुश हूं कि मैं सुल्तानपुर वापस आई, क्योंकि इस जगह का एक इतिहास है कि कोई भी सांसद दोबारा सुल्तानपुर में जीत दर्ज नहीं कर सका है। – मेनका गांधी, सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी

टिकट मिलने के बाद यह मेनका गांधी का पहला सुल्तानपुर दौरा है। जिले के अपने 10 दिवसीय दौरे पर वह पूरे लोकसभा क्षेत्र के 101 गांवों का दौरा करेंगी। यहां विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मेनका गांधी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bobby Deol is of a shy nature – Chandan Roy Sanyal | आश्रम के भोपा स्वामी को है रवीना टंडन पर क्रश: चंदन रॉय सान्याल बोले- कमल हासन मेरे फेवरेट एक्टर; को-स्टार बॉबी देओल को बताया शर्मीला

27 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

‘आश्रम’ फेम एक्टर चंदन रॉय सान्याल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में रवीना टंडन के साथ नजर आए हैं। इसी बीच उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान अपने फिल्मी करियर और इंडस्ट्री के बारे में बात की। उन्होंने कहा- फिल्म पटना शुक्ला में मेरा रोल मेरे अब तक के किरदारों से काफी अलग रहा है। उन्होंने पहली बार वकील (नीलकंठ) का किरदार निभाया है।

चंदन बताते हैं कि रवीना टंडन पर उन्हें बचपन से ही क्रश रहा है। उनका मानना है कि एक दौर था, जब वो नेशनल क्रश थीं। उन्होंने कहा- रवीना के साथ काम करना बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा। उनके साथ कोर्ट में खड़े होकर बहस करना, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैंने इस जर्नी को बहुत एंजॉय किया।

चंदन अपने ड्रीम रोल के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि वो फिल्म ‘सागर’ में कमल हासन के किरदार जैसा रोल प्ले करना चाहते हैं। कमल हासन उनके फेवरेट एक्टर हैं।

चंदन को आश्रम में निभाए गए किरदार भोपा स्वामी से पहचान मिली।

चंदन को आश्रम में निभाए गए किरदार भोपा स्वामी से पहचान मिली।

‘पटना शुक्ला’ में रवीना और चंदन कोर्ट में आमने-सामने खड़े दिखाई दिए हैं। रवीना सच्चाई का साथ देती नजर आई हैं, तो वहीं चंदन निगेटिव रोल में दिखाई दिए हैं।

बॉबी देओल बहुत शर्मीले और विनम्र इंसान हैं

चंदन ने वेब सीरीज आश्रम की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल के साथ काफी वक्त बिताया था। उन्होंने कहा कि मैंने बॉबी देओल से काफी कुछ सीखा है। चंदन बताते हैं कि बॉबी बहुत ही विनम्र और शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं। बॉबी की ये आदत चंदन को बेहद पसंद है। वो सभी से बहुत प्यार से मिलते हैं। लोगों को एक बराबर ट्रीट करते हैं।

चंदन फिल्म में रवीना टंडन के साथ नजर आए हैं।

चंदन फिल्म में रवीना टंडन के साथ नजर आए हैं।

एक्टर ने बॉबी के साथ पहली मुलाकात के बारे में बताया। वो बॉबी के साथ काम करने को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। उन्होंने कहा- मुझे ये पता था कि मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करना है, लेकिन शूटिंग के कई दिनों बाद उनसे मुलाकात हो पाई थी।

चंदन बताते हैं कि एक दिन अस्पताल के सीन के दौरान मैं उनसे पहली बार मिला था। इतने बड़े एक्टर होने के बावजूद उन्होंने खुद मुझसे कहा- चंदन, हम लोग थोड़ा बैठकर स्टोरी पर बात करते हैं। एक्टर ने कहा कि उस दिन के बाद हमारे बीच कमाल की बॉन्डिंग बन गई।

बॉबी देओल और चंदन में काफी अच्छी दोस्ती है।

बॉबी देओल और चंदन में काफी अच्छी दोस्ती है।

कमल हासन मेरे फेवरेट एक्टर हैं- चंदन रॉय सान्याल

चंदन ने अपने ड्रीम रोल के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कमल हासन की फिल्म सागर उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कमल हासन ने जो किरदार निभाया है, चंदन उस तरह का किरदार निभाना चाहते हैं। इस फिल्म में कमल के अलावा श्रषि कपूर और डिंपल कपाड़िया भी बतौर एक्टर दिखाई दिए थे।

फिल्म 'सागर' चंदन की फेवरेट फिल्म है।

फिल्म ‘सागर’ चंदन की फेवरेट फिल्म है।

चंदन ने 17 साल की उम्र में ये तय कर लिया था कि उन्हें एक्टर बनना है। उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने में मजा आने लगा था। उन्होंने दिल्ली में थिएटर जॉइन किया। कुछ साल थिएटर करने के बाद वो मुंबई के लिए रवाना हुए। चंदन कहते हैं कि उन्होंने एक्टिंग कभी भी पैसों के लिए नहीं किया। वो एक्टिंग को एंजॉय करते हैं।

‘पटना शुक्ला’ में रवीना टंडन, चंदन रॉय, सतीश कौशिक के अलावा राजू खेर, मानव विज, अनुष्का कौशिक और जतिन गोस्वामी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के दौरान चंदन की दोस्ती सभी से थी, लेकिन मानव विज और चंदन में गहरी दोस्ती हो गई।

चंदन रॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज ‘लुटेरे’ में वो एक खास किरदार में नजर आएंगे। जय मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में चंदन रॉय सान्याल के अलावा रजत कपूर, अमृता खानविलकर और आमिर अली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलीकाप्टर रहेगा

Lok Sabha Chunav 2024 : प्रत्येक मतदान दल के साथ आवश्यक दवाइयों की किट रखने का आदेश दिया है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 06:58 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:02 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर में एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलीकाप्टर रहेगा

HighLights

  1. चुनाव के दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी की सेहत बिगड़ने पर सेवा।
  2. उचित उपचार के लिए इस बार निर्वाचन कार्यालय विशेष व्यवस्था कर रहा है।
  3. हालत बिगड़ने या दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसे तुरंत एयरलिफ्ट किया जा सकेगा।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान तेज गर्मी होने और ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारी की सेहत बिगड़ने पर उचित उपचार के लिए इस बार निर्वाचन कार्यालय विशेष व्यवस्था कर रहा है। चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी अधिकारी-कर्मचारी की हालत बिगड़ने या दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसे तुरंत एयरलिफ्ट किया जा सकेगा। इसके लिए जबलपुर में एयरएबुलेंस और बालाघाट में हेलीकाप्टर तैनात रहेगा। यह जानकारी सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान दिए।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतदान दल के साथ आवश्यक दवाइयों की किट रखने का आदेश दिया है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए ओआरएस सहित अन्य दवाइयाा इस किट में होगी। मतदान कर्मियों के बीमार होने पर हरसंभव उपचार नजदीकी अस्पताल में मिलें, यह भी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है। गर्मी के कारण प्रत्येक मतदान केंद्र में पेयजल की सुमचित व्यवस्था का आदेश दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Kriti Sanon NRI Boyfriend; Who Is Kabir Bahia | Sakshi Dhoni | साक्षी धोनी के कजिन को डेट कर रहीं कृति सेनन!: मिलेनियर कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं कबीर, बहन नुपुर ने मिलवाया था

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर चर्चा है कि वो इन दिनों यूके बेस्ड NRI कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में होली सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज शेयर किए जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा है कि वो कबीर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कृति ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एंड्रियन जैकब के साथ लंदन में होली पार्टी सेलिब्रेट की थी।

कृति ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एंड्रियन जैकब के साथ लंदन में होली पार्टी सेलिब्रेट की थी।

लंदन में हाथ में हाथ थामे नजर आई थीं
इससे पहले कृति की लंदन ट्रिप से भी फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शख्स कबीर ही थे।

लंदन ट्रिप से कृति का यह वायरल हुआ था।

लंदन ट्रिप से कृति का यह वायरल हुआ था।

जानिए कबीर से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स

  • रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर 24 साल के हैं। उनका जन्म 1999 में इंग्लैंड के समरसेट में हुआ था।
  • कबीर यूके बेस्ड मिलेनियर कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। कुलजिंदर यूके बेस्ड ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रेवल के फाउंडर हैं।
  • कबीर क्रिकेटर एमएस धोनी के फैमिली मेंबर हैं। वो धाेनी की वाइफ साक्षी के कजिन हैं। कबीर खुद स्कूल लेवल क्रिकेटर रहे हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स के साथ फोटोज शेयर करते हैं।
अपने बर्थडे पर धोनी, उनकी वाइफ साक्षी और हार्दिक पंड्या के साथ केक कट करते कबीर।

अपने बर्थडे पर धोनी, उनकी वाइफ साक्षी और हार्दिक पंड्या के साथ केक कट करते कबीर।

पिता कुलजिंदर बहिया के साथ कबीर।

पिता कुलजिंदर बहिया के साथ कबीर।

पिछले साल हुई कबीर के पिता कुलजिंदर की बर्थडे पार्टी में धोनी और हार्दिक पंड्या डांस करते नजर आए थे। इवेंट में बादशाह ने परफॉर्म किया था।

पिछले साल हुई कबीर के पिता कुलजिंदर की बर्थडे पार्टी में धोनी और हार्दिक पंड्या डांस करते नजर आए थे। इवेंट में बादशाह ने परफॉर्म किया था।

हार्दिक पांड्या, उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक और साक्षी धोनी के साथ कबीर।

हार्दिक पांड्या, उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक और साक्षी धोनी के साथ कबीर।

बहन नुपुर ने करवाया था इंट्रोड्यूस
इससे पहले भी कृति और कबीर साथ में कई पार्टीज में नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति की बहन नुपुर सेनन ने ही एक्ट्रेस को कबीर से इंट्रोड्यूस करवाया था।

यह तस्वीर पिछले साल नवंबर-दिसंबर की है। इसमें (बाएं से दाएं) कबीर, स्टेबिन बेन, नुपुर सेनन और कृति सेनन नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर पिछले साल नवंबर-दिसंबर की है। इसमें (बाएं से दाएं) कबीर, स्टेबिन बेन, नुपुर सेनन और कृति सेनन नजर आ रहे हैं।

दोनों पहली बार पिछले साल नवंबर-दिसंबर में कृति के दुबई वेकेशन के दौरान हुई एक पार्टी में मिले थे। इस पार्टी में एमएस धोनी भी वाइफ साक्षी के साथ शामिल हुए थे। कृति की बहन नुपुर और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के धोनी और साक्षी के साथ अच्छे संबंध हैं। नुपुर ने ही इस पार्टी में कृति को साक्षी के कजिन कबीर से इंट्रोड्यूस करवाया था।

Jabalpur Information : 5 निजी अस्पतालों का पंजीयन समाप्त, मरीजों की भर्ती पर रोक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश,

मुख्य स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन अस्पतालों के पास उपचार से संबंधित अर्हता से जुड़े कुछ अभिलेख नहीं हैं।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 06:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 06:28 AM (IST)

Jabalpur News : 5 निजी अस्पतालों का पंजीयन समाप्त, मरीजों की भर्ती पर रोक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश,

HighLights

  1. अस्पतालों में मरीजों की भर्ती रोक लगाई गई है।
  2. आदेश मुख्य स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी किए गए हैं।
  3. अस्पतालों के पास उपचार से संबंधित अर्हता से जुड़े कुछ अभिलेख नहीं है।

जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर के पांच निजी अस्पतालों का पंजीयन समाप्त कर दिया है। इन अस्पतालों में मरीजों की भर्ती रोक लगाई गई है। इसके आदेश मुख्य स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से जारी किए गए हैं। इन अस्पतालों के पास उपचार से संबंधित अर्हता से जुड़े कुछ अभिलेख नहीं हैं।

पंजीयन नवीनीकरण की प्रक्रिया के प्रति अस्‍पताल लापरवाह थे। मप्र रूजोपचार्य गृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 एवं नियम 1997 की धारा 6(2) के अंतर्गत अलग-अलग कारणों से रजिस्ट्रेशन समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। पांचों अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि भर्ती मरीजों का समुचित उपचार पूर्ण कर उन्हें डिस्‍चार्ज करने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित करें। 1 अप्रैल से कोई भी नया मरीज भर्ती ना करें।

इन पर गाज…

– आदित्य सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल- फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं है।

– आकांक्षा हॉस्पिटल- पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।

– ग्रोवर मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल- पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।

– श्रीरावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल- फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं है।

– स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल- पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है।

इनका कहना है

निर्धारित मापदंडों को पूर्ण नहीं करने के कारण पांच अस्पतालों का पंजीयन समाप्त किया गया है। इसमें कुछ अस्पतालों ने पंजीयन नवीनीकरण का आवेदन नहीं किया था।0 आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। इस संबंध में संबंधित अस्पतालों को नोटिस भी भेजा गया था। इसके बाद भी कुछ अस्पताल ने आवेदन नहीं किया। कुछ ने अपूर्ण अभिलेश प्रस्तुत किए है। आवेदन परीक्षण उपरांत कार्रवाई की गई है।

– डा. संजय मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

प्रत्येक अस्पताल को निर्धारित मापदंड पूरे करने पर ही मरीजों के उपचार की अनुमति प्रदान किया जाना चाहिए। मापदंड पूरे नहीं होने पर स्वस्थ्य विभाग की कार्रवाई स्वाभाविक है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजीयन समाप्त होने से पहले नोटिस दिए जाने की भी जानकारी है। जिन अस्पतालों पर कार्रवाई हुई है उनमें से ज्यादातर एसोसिएशन में सम्मिलित नहीं है।

डाॅ. अमरेंद्र पांडेय, अध्यक्ष, नर्सिंग होम एसोसिएशन

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Ajay Devgan Birthday Attention-grabbing Info; NY Cinemas Proprietor Web Price, Manufacturing Home | कुछ सालों में 250 थिएटर्स के मालिक होंगे अजय देवगन: दोस्त उड़ाते थे शक्ल का मजाक, 33 सालों से हर साल हिट देने वाले इकलौते एक्टर

29 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन आज 55 साल के हो चुके हैं। सांवली रंगत और भारी आवाज वाले अजय देवगन, स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के बेटे हैं। कभी गुंडागर्दी के लिए कॉलेज में मशहूर अजय ने जब अपने दोस्तों से कहा कि वो हीरो बनेंगे, तो दोस्त मजाक उड़ाते हुए हंस पड़े और हैरानी से पूछा- तू हीरो बनेगा? आज यही अजय देवगन बॉलीवुज के सबसे कामयाब एक्टर्स में शामिल हैं।

शाहरुख हों, सलमान हों या आमिर, 90 दशक के हर स्टार ने किसी न किसी साल फ्लॉप फिल्में दीं या ब्रेक लिया, लेकिन अजय इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू के बाद आज तक 33 सालों में कभी न ब्रेक लिया न बिना हिट दिए साल गुजारा। 122 फिल्मों के अलावा अजय सिनेमा से जुड़ी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच के लिए भी चर्चा में रहते हैं।

प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करने वाले शुरुआती एक्टर्स में से ये एक हैं। अजय भारत के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने VFX स्टूडियो की शुरुआत की। अब अजय थिएटर चैन NY सिनेमा के भी मालिक हैं। 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ अजय फिलहाल 65 प्लस थिएटर्स के मालिक हैं और आने वाले सालों में वो इस बिजनेस को एक्सपैंड कर देशभर में 250 स्क्रीन्स के मालिक बनने वाले हैं।

आज जन्मदिन के खास मौके पर जानिए अजय देवगन के फ्यूचरिस्टिक वेंचर्स और उनके फिल्मों में आने की मजेदार कहानी-

बदमाशी करने पर 2 बार जेल गए अजय

कॉलेज के दिनों में अजय की गैंग हुआ करती थी, जिससे सभी स्टूडेंट्स डरते थे। अजय खुद एक गुंडे थे, जो ज्यादातर दोस्तों के साथ गाड़ियों में घूमकर आवारागर्दी और खतरनाक स्टंट करते थे। ये बदमाशी करने पर 2 बार जेल भी जा चुके हैं। अजय और उनकी गैंग का कॉलेज में दबदबा हुआ करता था, जिसके चलते वो लोगों को बहुत पीटते थे।

एक बार अजय देवगन अपनी सफेद जीप में दोस्तों के साथ सैर पर निकले। मुंबई के हॉलिडे होटल के पास एक पतली सी गली थी, जहां अजय ने गाड़ी डाल दी। गाड़ी स्पीड में थी और अचानक कटी पतंग के पीछे भाग रहा बच्चा गाड़ी के सामने आ गया। अजय ने तुरंत ब्रेक लगाया और बच्चा गाड़ी के नीचे आने से बच गया।

सहमे हुए बच्चे ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया, जिससे वहां आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। करीब 20-25 लोगों की भीड़ ने अजय और उनके दोस्तों को घर लिया और हंगामा करने लगे। गुस्से के तेज अजय भी उनसे बहस करने लगे और हाथापाई शुरू हो गई। उन 20-25 लोगों ने अजय और उनके दोस्तों की 10 मिनट तक पिटाई की थी। उन पिटने वाले लोगों में साजिद खान भी शामिल थे।

150 फाइटर लेकर अजय को बचाने पहुंचे थे पिता

अफरा-तफरी में अजय के पिता को इस घटना की जानकारी दी गई। पता चलते ही वीरू देवगन अपने 150 फाइटर्स को लेकर तुरंत बेटे को बचाने पहुंचे थे।

नुक्कड़ गैंग नाम से मशहूर थे

शो यादों की बारात में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि अजय देवगन की एक गैंग हुआ करती थी। वो अपनी गैंग के साथ गली के नुक्कड़ की दुकान पर जमावड़ा लगाया करते थे।

उस दुकान में अजय की उधारी भी चलती थी। अजय अपनी गैंग के लीडर थे।

ऑफिस में टंगी तस्वीर देखकर अजय को बनाया गया हीरो

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन, हीरो बनने के लिए ही मुंबई आए थे, लेकिन वो खुद हीरो नहीं बन पाए। ऐसे में उन्होंने यही सोच रखा था कि बड़े होकर बेटे को हीरो बनाना है। एक बार डायरेक्टर कुक्कू कोहली अपनी अगली फिल्म फूल और कांटे के लिए नए लड़के की तलाश में थे। पहले उन्होंने अक्षय कुमार को फिल्म के लिए साइन किया था, लेकिन वो उस कास्टिंग से संतुष्ट नहीं थे।

एक दिन कुक्कू अपने दोस्त वीरू के ऑफिस गए और कास्टिंग की परेशानियां बताने लगे। तभी परेशान कुक्कू की नजर दीवार पर टंगी एक तस्वीर पर पड़ी, जो अजय देवगन की थी। कुक्कू तुरंत उठ खड़े हुए और कहा, अब ये लड़का ही मेरी फिल्म का हीरो बनेगा।

जैसे ही कुक्कू ने अजय को फिल्म में साइन किया तो पहला कॉल अक्षय कुमार के पास गया। उन्हें कहा गया कि अब वो ना आएं क्योंकि हीरो कोई और है। उस समय अक्षय फिल्मों में नहीं आए थे और ये उनकी पहली फिल्म होने वाली थी, लेकिन अजय के आने से उनके हाथ से ये फिल्म निकल गई थी। बाद में दोनों फिल्म सुहाग में साथ नजर आए थे।

कुक्कू ने अजय को ऑफिस बुलाकर उनका ऑडिशन लिया। ऑडिशन में अजय ने अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर के डायलॉग बोले थे।

शूटिंग के दौरान मीडिया ने नहीं दी तवज्जो

फूल और कांटे की शूटिंग मुंबई में हुई। फिल्म के लीड एक्टर्स अजय और मधु दोनों ही न्यूकमर थे, जिन्हें कोई नहीं जानता था। गाने की शूटिंग के समय सड़क पर कोई शूटिंग देखने में दिलचस्पी भी नहीं ले रहा था। उसी बीच किसी ने खबर उड़ाई कि एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का बेटा अजय हीरो है और हेमा मालिनी की भतीजी मधु हीरोइन।

हेमा मालिनी उन दिनों बड़ा नाम हुआ करती थीं, ऐसे में मीडिया के लोग मधु के पीछे दौड़ पड़े। अजय साथ में ही खड़े थे, लेकिन उन पर किसी ने ध्यान तक नहीं दिया। अब खुद अजय मीडिया से बचते दिखते हैं और लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं करते।

हादसे से शुरू हुई थी अजय- करिश्मा की लव स्टोरी, काजोल के आते ही पड़ी दरार

1991 की फिल्म जिगर में स्टारकिड्स अजय देवगन और करिश्मा कपूर को साथ कास्ट किया गया। शूटिंग के दौरान दोनों दोस्त थे, लेकिन एक हादसे के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। दरअसल, एक शॉट के लिए करिश्मा को दौड़ते हुए अजय को गले लगाना था, लेकिन जैसे ही उन्होंने दौड़ना शुरू किया तो उनके पैर में तार उलझ गया।

करिश्मा जैसे ही गिरीं तो उनके ऊपर कैमरे की क्रेन गिरने लगी। अजय ने करिश्मा को खींचकर उनकी जान बचाई और इसके बाद दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए। करिश्मा और अजय रिलेशनशिप में थे, लेकिन काजोल के आते ही 1995 में दोनों अलग हो गए।

इंट्रोवर्ट अजय और जॉली काजोल को प्यार तो होना ही था

दोनों की मुलाकात फिल्म हलचल के सेट पर पहली बार हुई। अजय इंट्रोवर्ट थे, जबकि जॉली नेचर की काजोल भीड़ से घिरी रहती थीं। जब पहली बार काजोल ने अजय को देखा तो वो बिल्कुल पसंद नहीं आए। अजय सेट पर भी अकेले कोने में बैठकर स्मोक किया करते थे। वहीं अजय भी काजोल को घमंडी समझते थे।

साथ काम करते हुए धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो गई। उस समय अजय करिश्मा को डेट कर रहे थे और काजोल भी किसी रिलेशनशिप में थीं। काजोल अक्सर अजय से अपनी लव लाइफ से जुड़ी एडवाइस लिया करती थीं। फिर साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब दोनों को फिल्म गुंडाराज में साथ कास्ट किया गया तो ये रिलेशनशिप में आ गए।

शादी के खिलाफ थे काजोल के पिता

दोनों रिलेशनशिप में तो आ गए, लेकिन मजेदार बात ये है कि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया। 4 सालों तक सीक्रेट रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने एक दिन अचानक शादी करने का फैसला कर लिया।

जब काजोल ने अपने पिता को ये बात बताई तो वो बहुत नाराज हुए, क्योंकि काजोल सिर्फ 25 साल की थीं और वो टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। काजोल ने पिता को काफी मनाया, लेकिन वो नहीं माने तो काजोल भी अड़ गईं, पिता ने उनसे 4 दिनों तक बात नहीं की।

बीच में ही हनीमून छोड़कर लौट आए थे अजय

काजोल ने शादी के समय अजय देवगन के सामने शर्त रखी थी कि वो 2 महीने के लिए हनीमून पर जाएंगे और कई देश घूमेंगे। दोनों निकले और ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका होते हुए 40वें दिन ग्रीस पहुंचे। यहां आते ही थकान से अजय की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज सिरदर्द हुआ तो काजोल ने दवा देते हुए पूछा मैं क्या करूं। जवाब में अजय ने कहा था, मैं थक गया हूं, घर वापस चलो। काजोल मान गईं और दोनों हनीमून छोड़कर लौट आए।

अजय को देखकर वापस आ गई थी काजोल की खोई हुई याद्दाश्त

कुछ कुछ होता है फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल को एक हादसे में चोट लग गई थी। चोट लगने से काजोल की याद्दाश्त चली गई थी। ये देखते हुए शाहरुख खान और करण जौहर ने तुरंत अजय को कॉल किया और उनकी बात करवाई। अजय की आवाज सुनते ही काजोल होश में आ गईं, जबकि वो उससे पहले किसी को पहचान भी नहीं रही थीं। ये किस्सा खुद अजय और काजोल ने द कपिल शर्मा शो में सुनाया था। शाहरुख खान और करण जौहर भी कई बार इस किस्से का जिक्र कर चुके हैं।

अजय के कारण ऑस्ट्रेलिया की सड़क पर सोए थे अभिषेक, पिलाई थी शराब

अजय देवगन ने अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मेजर साहब में काम किया था। उस समय अजय, अभिषेक को नहीं जानते थे, ना ही ये जानते थे ये अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। एक दिन शूटिंग के लिए टीम को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन अजय दो दिन पहले पहुंच गए। अमिताभ के प्रोडक्शन का बजट कम था तो उन्होंने अपने बेटे अभिषेक से कहा कि एयरपोर्ट से अजय को रिसीव कर उनका ध्यान रखना, क्योंकि अभिषेक उस समय कॉलेज छोड़कर आए ही थे। अभिषेक को प्रोडक्शन बॉय का काम दिया गया, लेकिन उन्हें इस काम का सिर-पैर कुछ नहीं पता था।

अभिषेक पहुंचे तो उन्होंने अफरा-तफरी में कैब की और अजय को अपने होटल के कमरे में ले गए। अजय उस समय स्टार थे, लिहाजा वो अभिषेक से अपने हर छोटे-मोटे काम करवाने लगे। दिन में लंच करते हुए अजय ने अभिषेक से पूछा कि क्या तुम शराब पियोगे, उन्होंने ये कहते हुए मना किया कि मैं पीता नहीं हूं। रात होते ही अजय ने उन्हें जाने को कह दिया। उनके पास एक ही कमरा था, जो अजय ले चुके थे, ऐसे में वो ऑस्ट्रेलिया की सड़क पर ही बैग से टिककर सोए।

अगले दिन फिर लंच में अजय ने पूछा, तुम शराब पियोगे। पहले तो अभिषेक ने मना किया फिर थोड़ा रुककर कहा, अगर आप किसी से नहीं कहोगे तो पी लूंगा। दरअसल, अभिषेक रात भर सड़क पर सोकर परेशान हो चुके थे और उन्हें पिता का डर था। जब टीम पहुंची तो दूसरे लोगों के जरिए अजय को पता चला कि अभिषेक, अमिताभ बच्चन के बेटे हैं।

टीम आई तो ऑस्ट्रेलिया में ही मेजर साहब के गाने अकेली ना बाजार जाया करो की शूटिंग हुई। अजय जानते थे कि अभिषेक भी एक्टिंग में दिलचस्पी रखते हैं। अजय ने उन्हें कहा, सुनो अगले शॉट में तुम्हें हमारे साइड में खड़े होकर डांस करना है। अभिषेक खुश हो गए और अजय के कहे अनुसार डांस करने लगे। जब फिल्म रिलीज हुई तो उन्हें पता चला कि वो तो सीन में दिख ही नहीं रहे। इस प्रैंक से अभिषेक नाराज तो हुए, लेकिन बाद में दोनों की दोस्ती हो गई।

अपने प्रैंक से अमिताभ बच्चन को भी कर चुके हैं परेशान

अजय देवगन फिल्मों में तो बेहद संजीदा नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद मजाकिया हैं। सालों पहले अजय देवगन ने एक ऐप के जरिए अमिताभ बच्चन के मोबाइल नंबर से उनके मैनेजर को मैसेज कर कहा कि सुबह 6 बजे घर आ जाना। मैसेज के अनुसार मैनेजर सुबह 6 बजे घर पहुंच गया। अमिताभ उसे देखते ही दंग रह गए। वो समझ ही नहीं पाए कि उनके नंबर से मैसेज किसने किया। फिर सालों बाद अजय देवगन ने कौन बनेगा करोड़पति शो में ये खुलासा किया था।

फैंस को बांट दिया था काजोल का नंबर, हाई-टेक था मजाक

2018 में अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट से काजोल का नंबर शेयर कर दिया था। जैसे ही ये बात काजोल को पता चली तो वो काफी भड़कीं। बाद में दूसरे ट्वीट के जरिए अजय ने बताया कि ये एक प्रैंक था। प्रैंक भी बेहद हाईटेक था। अजय ने ट्वीट किया था- काजोल देश में नहीं है, उससे बात करने के लिए इस नंबर पर वॉट्सऐप करें 9820123300। ये एक स्पेशल नंबर था, जिसमें कॉल करने पर काजोल की आवाज में मैसेज मिलता है जिसमें वो कहती हैं, हाय मैं काजोल हूं, आपका जवाब देने में असमर्थ हूं कृपया मैसेज करें।

100 से ज्यादा फिल्में कीं, 3 बड़ी फिल्में आएंगी

1991 से लेकर अब तक अजय देवगन करीब 100 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में इनकी फिल्म शैतान रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है, 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने 194 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में अजय मैदान, सिंघम अगेन और औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।