EPFO खाताधारक हैं तो जान लें नया नियम, नौकरी बदलने पर ऑटोमेटिक ट्रांसफर हो जाएगा पीएफ खाता

पीएफ ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारी को Kind-31 भरने की जरूरत नहीं होगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 10:34 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 10:35 AM (IST)

खाताधारक को एक फॉर्म भरकर जमा करना होता था। नए नियमों के मुताबिक, अब नौकरी बदलने पर PF खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा।

HighLights

  1. पहले ईपीएफ खाताधारकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
  2. इससे पहले सब्सक्राइबर्स की रिक्वेस्ट पर ही पीएफ खाते को ट्रांसफर किया जाता था।
  3. अभी तक कर्मचारियों को नौकरी बदलने के बाद PF अकाउंट में जमा पैसा ट्रांसफर करना होता था।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। वित्त वर्ष 2023-24 खत्म हो गया है और 1 अप्रैल से कई नए नियम लागू हो गए हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो EPFO के नए नियम आपके लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं। नए फाइनेंशियल ईयर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में बड़ा बदलाव किया है। अब यदि कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है तो आपका पीएफ खाता ऑटोमेटिक नए नियोक्ता के पास ट्रांसफर हो जाएगा।

naidunia_image

पहले नहीं थी ऐसी व्यवस्था

आपको बता दें कि पहले ईपीएफ खाताधारकों को ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे पहले सब्सक्राइबर्स की रिक्वेस्ट पर ही पीएफ खाते को ट्रांसफर किया जाता था। अभी तक कर्मचारियों को नौकरी बदलने के बाद PF अकाउंट में जमा पैसा ट्रांसफर करना होता था। खाताधारक को एक फॉर्म भरकर जमा करना होता था। नए नियमों के मुताबिक, अब नौकरी बदलने पर PF खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा। पीएफ ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारी को Kind-31 भरने की जरूरत नहीं होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय कर्मचारी भविष्य निधि के अंतर्गत कर्मचारियों को PF के लिए अपनी बेसिक सैलरी का 12 फीसदी योगदान देना पड़ता है और इतनी योगदान के बराबर की राशि नियोक्ताओं की ओर से भी जमा की जाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Vande Bharat Categorical: झांसी शिफ्ट होगी वंदे भारत की बेस किचन

रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बेस किचन को इस सप्ताह ग्वालियर से हटाकर झांसी शिफ्ट कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के बेस किचन के संचालन के लिए ठेके किए थे, जिसे झांसी में बेस किचन चलाने वाली कंपनी ने प्राप्त कर लिया है।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 10:38 AM (IST)

Vande Bharat Express: झांसी शिफ्ट होगी वंदे भारत की बेस किचन

ग्वालियर(नप्र)। रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की बेस किचन को इस सप्ताह ग्वालियर से हटाकर झांसी शिफ्ट कर दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस के बेस किचन के संचालन के लिए ठेके किए थे, जिसे झांसी में बेस किचन चलाने वाली कंपनी ने प्राप्त कर लिया है। यही कंपनी वर्तमान में खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच हाल ही में चालू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में खानपान व्यवस्था संभालती है। ऐसे में अब इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस में झांसी से खाना चढ़ाया जाएगा। वहीं ग्वालियर की बेस किचन में अब भोपाल शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खाना तैयार किया जाएगा।

उधर, रेलवे बोर्ड द्वारा एक जुलाई से एक और बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। इसके तहत ट्रेनों में गुणवत्तापूर्ण खाने के लिए अब बेस किचन की जिम्मेदारी में इजाफा किया जा रहा है। रेलवे की तैयारी है कि अब ट्रेनों की पेंट्री कार में खाना तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि ट्रेन के रूट पर पड़ने वाली बेस किचन से ही इन ट्रेनों में खाना भेजा जाएगा। मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर से गुजरने वाली 50 ट्रेनों में बेस किचन से खाना पहुंचाया जाएगा।

5 से तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी भारत गौरव ट्रेन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन भारत गौरव विशेष ट्रेन आगरा कैंट से कोलकाता गंगासागर यात्रा बैद्यनाथ, गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर, कोलकाता, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा कराएगी। आइआरसीटीसी के उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह यात्रा 25 अप्रैल से चार मई तक नवरात्र दस दिन की होगी। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। पैकेज में श्रेणी के अनुसार कुल 767 सीटें है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Karthik Aryan celebrated sister’s birthday | कार्तिक आर्यन ने सेलिब्रेट किया बहन का बर्थडे: सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; यूजर्स ने दिया रिएक्शन, कहा- बेस्ट सिबलिंग

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात कार्तिक आर्यन अपने पूरे परिवार के साथ जुहू के एस्टेला रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। दरअसल, कार्तिक अपनी बहन कृतिका तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेट करने परिवार के साथ वहां पहुंचे थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद कार्तिक ने पैपराजी के सामने पोज दिया। इस दौरान कार्तिक व्हाइट शर्ट और ब्लैक जीन्स के पेयर में नजर आए। उन्होंने मैचिंग शूज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। बता दें, कार्तिक एक दिन पहले ही जर्मनी से लौटे हैं।

वहीं, कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेल्फी पोस्ट करते हुए बहन को जन्मदिन की बधाई दी।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

कार्तिक के पोस्ट पर उनके फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा- कार्तिक और कृतिका बेस्ट सिबलिंग हैं। वहीं कई लोगों ने कृतिका को बधाई देते हुए प्यार जताया।

बीती रात कार्तिक के माता-पिता और बहन कृतिका एक साथ दिखे।

बीती रात कार्तिक के माता-पिता और बहन कृतिका एक साथ दिखे।

बहन का बर्थडे सेलिब्रेट करके रेस्टोरेंट से बाहर निकलते कार्तिक आर्यन।

बहन का बर्थडे सेलिब्रेट करके रेस्टोरेंट से बाहर निकलते कार्तिक आर्यन।

कार्तिक की आखिरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, उन्होंने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो किया था। आने वाले दिनों में वो कबीर खान की स्पोर्ट फिल्म चंदू चैंपियन में देखे जाएंगे।

वहीं, इन दिनों कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इस फिल्म में वो पहली बार तृप्ती डिमरी के साथ दिखाई देंगे। कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि कार्तिक फिल्म आशिकी 3 में दिखाई देंगे, लेकिन यह फिल्म बनने से पहले ही ठंडे बस्ते में जा गिरी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी साथ दिखे

कल यानी सोमवार की रात सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करण जौहर के घर जाते दिखे। कपल एक साथ कार में नजर आए। लोगों का मानना है कि करण जौहर और सिद्धार्थ नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। बता दें, सिद्धार्थ इन दिनों अपनी फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।

Dhar Bhojshala ASI Survey: आज भोजशाला में होगा हनुमान चालीसा पाठ, सर्वे के बीच हिंदू समाज के लोग पहुंचे

धार स्थित भोजशाला का एएसआई सर्वे 12वें दिन शुरू हो गया है। मंगलवार होने के चलते बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग हनुमान चालीसा का पाठ करने भी पहुंचे हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:34 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 09:48 AM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: आज भोजशाला में होगा हनुमान चालीसा पाठ, सर्वे के बीच हिंदू समाज के लोग पहुंचे
हनुमान चालीसा की तस्‍वीर लेकर भोजशाला पहुंचे हिंइू समाज के लोग

HighLights

  1. धार स्थित भोजशाला का एएसआई सर्वे जारी
  2. 12वें दिन सर्वे के लिए पहुंची एएसआई की टीम
  3. हिंदू समाज करेगा हनुमान चालीसा का पाठ

Dhar Bhojshala ASI Survey नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला में 12वें दिन का सर्वे के दौरान हिंदू समाज ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।हिंदू समाज का अंदर प्रवेश होने के नाते आज सर्वे बाहरी क्षेत्र में ही किया जा रहा है। राजा भोज और मां सरस्वती जय घोष के साथ में मां सरस्वती की प्रतिमा लंदन से बाहर पहुंचे और भोजशाला में स्थापित हो इस संकल्प के साथ महिलाएं और पुरुष बाहर आए हैं।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने धार में सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते विशेष रूप से सर्वे को लेकर टीम ने मंगलवार को अपना काम शुरू किया है। भीतरी परिसर में पूजा अर्चना होना है इसलिए दोपहर 12 बजे तक बाहरी परिसर में ही सर्वे किया जाएगा। खुदाई भी जारी रहने का अनुमान है। हालांकि यह स्थिति दोपहर तक स्पष्ट हो पाएगी।

— ANI (@ANI) April 2, 2024

हिंदू समाज में उत्‍साह

12वें दिन के सर्वे के तहत 50 मीटर के दायरे को भी फोकस किया जाएगा। एक दिन पहले भी इसी परिसर में सर्वे टीम के सदस्य अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचे थे और सर्वे कार्य किया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू समाज में और भी ज्यादा उत्साह है। इसलिए माना जा रहा है कि सत्याग्रह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं।

naidunia_image

सुप्रीम कोर्ट का सर्वे से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भोजशाला के एएसआई सर्वे कराने पर रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि उसकी इजाजत के बगैर सर्वे के नतीजों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही कोर्ट ने भोजशाला के एएसआइ सर्वे को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय और प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी, धार की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। याचिका में भोजशाला का एएसआइ से सर्वे कराने के मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को रद करने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद केंद्र सरकार, राज्य सरकार और एएसआई को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कोर्ट की इजाजत के बिना सर्वे रिपोर्ट में आने वाले नतीजे के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान ऐसी कोई खोदाई नहीं दी जाएगी जिससे कि परिसर का चरित्र या प्रकृति बदलती हो।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Arvind Kejriwal Information: तिहाड़ में 14X8 की सेल में गुजरी केजरीवाल की रात, आतिशी का दावा- आज होगा विस्फोटक खुलासा

सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान शराब नीति कांड में पहली बार आतिशी के साथ ही मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम भी सामने आया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:21 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 08:28 AM (IST)

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ में 14X8 की सेल में गुजरी केजरीवाल की रात, आतिशी का दावा- आज होगा विस्फोटक खुलासा
अरविंद केजरीवाल की ओर से अब तक जमानत की याचिका दायर नहीं की गई है।

HighLights

  1. शराब नीति कांड में हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है
  3. गिरफ्तारी के खिलाफ आज भी होगी सुनवाई

एजेंसी, नई दिल्ली। शराब नीति कांड में जेल भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली रात तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बीती। यह 14X8 फीट की सेल है, जहां अरविंद केजरीवाल को अकेला रखा गया है। उन पर सीसीटीवी कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही है।

naidunia_image

आतिशी का दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगी बड़ा खुलासा

इस बीच, केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने दावा किया है कि वे आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा करेंगे। दरअसल, सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान शराब नीति कांड में पहली बार आतिशी के साथ ही मंत्री सौरभ भारद्वाज का नाम भी सामने आया।

naidunia_image

ईडी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शराब नीति कांड में गिरफ्तार विजय नायर तो आतिशी और भारद्वाज को रिपोर्ट करता था, ना कि उन्हें। इसके बाद माना जा रहा है कि आतिशी और भारद्वाज की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Karan Johar Instagram Cryptic Put up| Fitrat Nahi Badalti | करण जौहर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट: बिना किसी का नाम लिए बोले- कितना भी फिलर्स लगा तो, फितरत नहीं बदलती

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बोटोक्स और फिलर्स जैसे कॉस्मेटिक प्रोसेस का जिक्र किया है।

डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा,
‘फिलर्स लगा लो फुलफिलमेंट नहीं मिलती,
मेक अप लगा लो उम्र है घटती,
कर लो जितना भी बोटोक्स लगोगे जैसे मधुमक्खी ने काट लिया,
नाक बदलने से गंद इतर नहीं बनती,
चाकू के नीचे से गुजर जाने पर एक्सटीरियर भले ही बदल जाए,
लेकिन मेरी जान फितरत नहीं बदलती।’

करण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर की।

करण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह स्टोरी शेयर की।

करण ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए ना तो किसी का नाम लिखा है और ना ही इस बात का जिक्र किया है कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं। अब करण ने इस पोस्ट के जरिए किसी वेटरन एक्टर पर निशाना साधा है या कॉस्मेटिक प्रोसेस पर, ये तो खुद करण ही जानते हैं।

कुछ दिनों पहले किया था रिलेशनशिप का जिक्र
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब करण ने इस तरह की कोई पाेस्ट शेयर की हो। कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर ने रिलेशनशिप से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में करण ने लिखा था।
‘एक साथी के बिना हो जाए गुजारा,
एसी का टेंपरेचर नहीं बदलेगा हमारा,
नहीं मिलेगी मोहब्बत, ना सही,
सेपरेट बाथरूम का कॉम्प्रोमाइज होगा ही नहीं,
मोनोगैमी का डिमांड घंटा होगा पूरा,
जिंदगी और ऑप्शंस कहां मिलते हैं दोबारा,
अब तो सिंगल स्टेटस को कर लो सेलिब्रेट,
एनिवर्सरी से बेहतर है दूसरी डेट।’

कुछ दिनों पहले वरुण धवन ने स्टेज पर करण के पैर छूकर उनके डर्मेटोलॉजिस्ट का जिक्र किया था।

कुछ दिनों पहले वरुण धवन ने स्टेज पर करण के पैर छूकर उनके डर्मेटोलॉजिस्ट का जिक्र किया था।

वरुण ने किया था करण के डर्मेटोलॉजिस्ट का जिक्र
इससे पहले हाल ही में हुए एक इवेंट में वरुण ने करण के पैर छुए थे। इसके बाद उन्होंने मजाक करते हुए कहा था कि सभी को करण के पैर छूने चाहिए। करण की असल उम्र का पता नहीं चलता क्योंकि उनके डर्मेटोलॉजिस्ट (स्किन के डॉक्टर) बडे ही कमाल के है।

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए करण ने 7 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक किया था।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के जरिए करण ने 7 साल बाद डायरेक्शन में कमबैक किया था।

पिछले साल ‘रॉकी और रानी’ से किया था कमबैक
वर्कफ्रंट पर करण ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से बतौर डायरेक्टर कमबैक किया था। रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट स्टारर इस फिल्म में 355 करोड़ रुपए कमाए थे। यह साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

खबरें और भी हैं…
Chhattisgarh: कोल-शराब घोटाले, महादेव सट्टा एप मामले में कसेगा शिकंजा, आरोपितों को रिमांड पर लेगी ACB

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए करोड़ों के कोल लेवी, शराब घोटाले के साथ महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर जेल में बंद आरोपितों में से अधिकांश ने एसीबी, ईओडब्लू टीम को पूछताछ में सहयोग नहीं किया, लिहाजा अब इनमें से कुछ को रिमांड पर लेने की तैयारी है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 09:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 09:27 AM (IST)

Chhattisgarh: कोल-शराब घोटाले, महादेव सट्टा एप मामले में कसेगा शिकंजा, आरोपितों को रिमांड पर लेगी ACB

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए करोड़ों के कोल लेवी, शराब घोटाले के साथ महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर जेल में बंद आरोपितों में से अधिकांश ने एसीबी, ईओडब्लू टीम को पूछताछ में सहयोग नहीं किया, लिहाजा अब इनमें से कुछ को रिमांड पर लेने की तैयारी है। एसीबी इसके लिए जल्द ही विशेष कोर्ट में आवेदन लगाएगी।

इधर, चौथे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे एसीबी के पांच अफसरों की टीम रायपुर जेल पहुंची। देर शाम छह बजे तक टीम ने शराब घोटाले के आरोपित ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के साथ ही कोल लेवी घोटाले के आरोपित सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और इंद्रमाणी ग्रुप के मालिक व कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल से पूछताछ कर बयान दर्ज किया।

जानकार सूत्रों ने बताया कि शराब, कोल घोटाले के साथ महादेव सट्टा एप मामले में ईडी की गिरफ्त में आकर जेल में बंद आरोपितों से एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने चौथे दिन जेल जाकर पूछा कि पूरे घोटाले का सरगना कौन है? कितने करोड़ का घोटाला हुआ है? और कौन-कौन लोग शामिल हैं?

हालांकि ज्यादातर आरोपितों ने रटा-रटाया जवाब दिया कि ईडी को पूरी जानकारी दे चुके हैं, बताने लायक कुछ भी नया नहीं है। वहीं, कोल लेवी मामले में जेल के महिला सेल में बंद निलंबित आइएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया से अब तक पूछताछ न करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

ईडी के प्रतिवेदन पर तीनों ही मामलों में एसीबी, ईओडब्लू ने दर्ज करने के साथ ही विशेष न्यायालय से अनुमति लेकर जेल में बंद आरोपितों से 28 मार्च से लगातार पूछताछ कर रही है। तीनों घोटालों में आइएएस, राप्रसे के अफसर समेत करीब 20 से अधिक आरोपित दिसंबर 2022 से जेल में बंद हैं। इनकी कई अग्रिम व नियमित जमानत याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी है।

अब बुलाकर होगी पूछताछ

पिछले चार दिनों से टीम में शामिल एक एएसपी, दो डीएसपी, दो इंस्पेक्टर समेत कर्मचारियों के साथ जेल जाकर आठ से दस घंटे तक आरोपितों से पूछताछ की है। इनसे हुई पूछताछ की कड़ियों को जोड़कर महादेव सट्टा एप के खेल में करोड़ों बटोरने वाले पुलिस अधिकारियों, नेताओं और कोल, शराब घोटाले में शामिल बड़े रसूखदार कारोबारियों को नोटिस जारी कर एसीबी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

वहीं, पूछताछ में सहयोग न का कारण बताकर एसीबी पूछताछ की अवधि बढ़ाने का आवेदन विशेष न्यायालय में दे सकती है। जेल के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ करने की अनुमति कोर्ट ने एक अप्रैल तक दी थी। यह अवधि खत्म हो चुकी है।

20 से 25 सवाल पूछे अधिकतर का जवाब ना

तीनों बहुचर्चित केस के आरोपितों से पहले से तैयार किए गए 20 से 25 सवाल एसीबी, ईओडब्लू के अधिकारियों ने पूछा। बताया जा रहा है कि अधिकतर सवालों का जवाब न में मिला। हर जवाब को अधिकारियों ने लैपटाप में दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक घाघ आरोपित ठीक उसी तरह से सवालों का नकारात्मक जवाब दे रहे हैं जैसा ईडी को देते रहे हैं, हालांकि एसीबी इनकी कड़ियां जोड़ रही है। जवाबों का राजफाश एसीबी के अधिकारियों ने नहीं किया है, लेकिन इन्हीं के हवाले से आगे की कार्रवाई के संकेत दिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Hamirpur Constituency 2024: कौन थे पहली बार संसद पहुंचने वाले भगवाधारी स्वामी ब्रह्मानंद, गोरक्षा के आंदोलन की आवाज की बुलंद

सांसद रहते हुए स्वामी ब्रह्मानंद को जो भी धन मिलता था, उसे शिक्षा व गोरक्षा के लिए दे देते थे। खुद भिक्षा मांग कर खाते थे। संन्यासी जीवन में प्रवेश के बाद उन्होंने कभी भी पैसों को हाथ नहीं लगाया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 09:14 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 09:14 AM (IST)

Hamirpur Constituency 2024: कौन थे पहली बार संसद पहुंचने वाले भगवाधारी स्वामी ब्रह्मानंद, गोरक्षा के आंदोलन की आवाज की बुलंद
गोहत्या को लेकर वे बहुत अधिक चिंतित थे। 1966 में स्वामी ब्रह्मानंद ने गोहत्या निषेध आंदोलन चलाया। प्रयाग से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा की, जिसमें हजारों साधु-महात्मा शामिल हुए थे।

HighLights

  1. स्वामी ब्रह्मानंद का जन्म बरहरा गांव में 4 दिसंबर, 1894 को हुआ था।
  2. उन्होंने 23 वर्ष की आयु में ही संन्यास ले लिया था।
  3. स्वामी ब्रह्मानंद ने गरीबों के उत्थान, शिक्षा, गोरक्षा को लेकर बहुत संघर्ष किया।

अजय दीक्षित, महोबा। आजादी के बाद जब देश में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए तो हमीरपुर संसदीय सीट पर भी कांग्रेस का सिक्का जमा हुआ था। 1952 से लगातार 3 बार कांग्रेस ने इस सीट जीत हासिल की, लेकिन कांग्रेस के इस विजय रथ को रोकने का काम किया था संत स्वामी ब्रह्मानंद ने। ये वहीं स्वामी ब्रह्मानंद थे, जिन्होंने गोरक्षा का संकल्प लेते हुए अपने जीवनकाल में पैसों को हाथ से नहीं छुआ था।

जानें कौन थे संत स्वामी ब्रह्मानंद

हमीरपुर संसदीय सीट पर 1952 से लगातार 3 बार कांग्रेस चुनाव जीत चुकी थी। तभी संत स्वामी ब्रह्मानंद ने गोरक्षा आंदोलन की आवाज बुलंद की थी और गोरक्षा आंदोलन की आवाज को संसद तक भी पहुंचाया था। संत स्वामी ब्रह्मानंद की अगुवाई में जब गोरक्षा आंदोलन तेज हुआ था तो घबराई कांग्रेस सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया था। तब संत स्वामी ब्रह्मानंद ने प्रण लिया था कि वे सांसद बनकर अपनी आवाज को देश की जनता के सामने पहुंचाएंगे।

1967 में पूरा हुआ स्वामी का प्रण

संत स्वामी ब्रह्मानंद का यह प्रण 1967 में पूरा भी हो गया और वे संसद पहुंच गए। इसके बाद स्वामी ब्रह्मानंद के आंदोलन से घबराई कांग्रेस सरकार ने उन्हें मनाने की कोशिश की और इंदिरा गांधी आखिरकार उन्हें कांग्रेस में शामिल करने में सफल हो गई। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहला अवसर था, जब किसी भगवाधारी संत संसद में गोरक्षा को लेकर 1 घंटे तक भाषण दिया।

हमीरपुर में में जन्मे थे स्वामी ब्रह्मानंद

स्वामी ब्रह्मानंद का जन्म बुंदेलखंड के हमीरपुर की तहसील सरीला के बरहरा गांव में 4 दिसंबर, 1894 को हुआ था। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में ही संन्यास ले लिया था। राठ के 86 वर्षीय लेखराज दद्दा का कहना है कि स्वामी ब्रह्मानंद ने गरीबों के उत्थान, शिक्षा, गोरक्षा को लेकर बहुत संघर्ष किया। गोहत्या को लेकर वे बहुत अधिक चिंतित थे। 1966 में स्वामी ब्रह्मानंद ने गोहत्या निषेध आंदोलन चलाया। प्रयाग से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा की, जिसमें हजारों साधु-महात्मा शामिल हुए थे। इस आंदोलन के दौरान तत्कालीन सरकार ने स्वामी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से छूटे स्वामी ब्रह्मानंद जब जनता के बीच पहुंचे तो लोगों की सलाह पर चुनावी राजनीति में पहुंचे। 1967 में हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और तीन बार से जीत रहे कांग्रेसी उम्मीदवार मन्नूलाल द्विवेदी को करारी शिकस्त दी।

सांसद रहते हुए भी भिक्षा मांगकर खाते

सांसद रहते हुए स्वामी ब्रह्मानंद को जो भी धन मिलता था, उसे शिक्षा व गोरक्षा के लिए दे देते थे। खुद भिक्षा मांग कर खाते थे। संन्यासी जीवन में प्रवेश के बाद उन्होंने कभी भी पैसों को हाथ नहीं लगाया। 1969 में जब कांग्रेस ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण का मुद्दा उठाया तो जनसंघ ने इसका विरोध किया था, लेकिन स्वामी ब्रह्मानंद ने इसे राष्ट्रहित में बताया। इस कारण से जनसंघ और स्वामी ब्रह्मानंद के बीच मतभेद बढ़ गए थे। उस दौरान इंदिरा गांधी ने स्वामी ब्रह्मानंद को मनाकर कांग्रेस में शामिल कर लिया। कांग्रेस ने हमीरपुर से 1971 में स्वामी ब्रह्मानंद को टिकट दे दिया और यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में आ गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Betul Information: अचानक दूरी बनाने से नाराज हुआ प्रेमी, युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी

पुलिस के अनुसार युवती गंभीर रूप से जल गई। आरोपित की तलाश की जा रही है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:52 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 09:00 AM (IST)

Betul News: अचानक दूरी बनाने से नाराज हुआ प्रेमी, युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी

HighLights

  1. तीन-चार वर्ष से थे दोनों के संबंध
  2. युवती को किया जिंदा जलाने का प्रयास
  3. नगर के हमलापुर क्षेत्र में हुई घटना

बैतूल। नगर के हमलापुर क्षेत्र में सोमवार रात करीब 12 बजे आदिवासी समाज की युवती पर उसके घर जाकर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलस जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर सेल्स गर्ल का कार्य करने वाली युवती के पिछले तीन– चार वर्ष से अर्जुन नगर निवासी आर्यन मालवीय से संबंध थे। कुछ दिन से युवती ने संबंध खत्म कर लिए थे। इसी से नाराज होकर आर्यन मालवीय सोमवार को सुबह युवती के घर पहुंचा और गालीगलौज कर उस पर चाकू से हमला कर दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवती अपनी मां के साथ गंज थाने पहुंची।

naidunia_image

पुलिस आर्यन को पकड़कर थाना ले आई जहां पर युवती ने शिकायत दर्ज ना कराते हुए उसे समझाइश दी और घर लौटकर आ गई। सोमवार को रात में आर्यन फिर युवती के घर पहुंचा और दरवाजे पर पेट्रोल छिड़कने के साथ तोड़ने का प्रयास किया।

जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला वैसे ही उसने उसके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। घर के बाहर पानी से भरा टांका था तो युवती ने दौड़कर आग बुझाई। हालांकि आग से उसका चेहरा, गर्दन, दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए।

गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। युवती ने बताया कि वह आर्यन के शराब पीने और चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने की हरकतों से परेशान होकर उससे दूर हो गई थी। वह साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। आज उसने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस मामले में गंज थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित युवक को थाने लाया गया था। युवती ने कोई कारवाई न करते हुए समझाइश देने काे कहा। इस पर उसे छोड़ दिया गया था। रात में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Climate Forecast At the moment: इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम की बात करें तो 5 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:29 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 08:29 AM (IST)

Weather Forecast Today: इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल तो दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है।

HighLights

  1. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती है।
  2. न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  3. इस दौरान राजधानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में मैदानी राज्यों में जहां एक ओर तापमान में बढ़ोतरी के बाद लू चलना शुरू हो गया है, वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने के साथ लू चल सकती है।

जानें कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती है और इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

naidunia_image

इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल तो दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है। इस कारण से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और पश्चिम में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम की बात करें तो 5 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 5 अप्रैल के बीच कर्नाटक के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी की आशंका के चलते लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय एहतियात बरतना चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्