Ujjain Information: मौनतीर्थ पीठ नवरात्र में गरीब बच्चियों का करवाएगा निश्‍शुल्‍क उपचार, पंजीयन शुरू

Ujjain Information: चैत्र नवरात्र में मौनतीर्थ पीठ बच्चियों का निश्‍शुल्‍क उपचार करवाएगा। इसके लिए पंजीयन की शुरुआत कर दी गई है।

By Rajesh Verma

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 12:31 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 12:31 PM (IST)

Ujjain News: मौनतीर्थ पीठ नवरात्र में गरीब बच्चियों का करवाएगा निश्‍शुल्‍क उपचार, पंजीयन शुरू
गरीब बच्चियों का निश्‍शुल्‍क उपचार करवाएगा मौनतीर्थ पीठ आश्रम

HighLights

  1. मौनतीर्थ पीठ आश्रम गरीब बच्चियों का निश्‍शुल्‍क उपचार करवाएगा
  2. चैत्र नवरात्र में करवाएगा उपचार
  3. जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन करवाया जाएगा

Ujjain Information नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मंगलनाथ मार्ग स्थित मौनतीर्थ पीठ आश्रम में चैत्र नवरात्र से कन्या उपचार महापूजा अभियान की शुरुआत होगी। इसके अंतर्गत निर्धन, असहाय व दिव्यांग बालिकाओं का निशुल्क उपचार कराया जाएगा। खास बात यह है कि यह अभियान दुर्गा पूजा से शुरू होकर निरंतर जारी रहेगा। उपचार के लिए आश्रम में पंजीयन की शुरुआत हो गई है। जरूरतमंद परिवार यहां अपनी बच्ची के उपचार हेतु पंजीयन करा सकते हैं।

मौनतीर्थ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरी महाराज ने बताया नवरात्र में कन्या पूजन की परंपरा है। भक्त देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हुए कन्या पूजन करने उन्हें भोजन कराकर वस्त्र आदि भेंट करते हैं। देवी का पंचोपचार व षोड्षोपचार पूजन भी किया जाता है।

आमतौर पर साधक, अराधक व जनसामान्य देवी के पूजन की यही विधि अपनाते हैं। लेकिन ब्रह्मर्षि मौनी बाबा की दिव्य दृष्टि से मौनतीर्थ पीठ आश्रम कन्या सेवा के लिए कन्या उपचार महापूजा के रूप में अनूठे अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इसके अंतर्गत निर्धन व जरूरतमंद परिवार की बच्चियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। अगर चिकित्सक बच्चियों की दिव्यांगता के उपचार के लिए ऑपरेशन की सलाह देंगे, तो आश्रम परिवार उनके निशुल्क ऑपरेशन भी कराएगा।

कन्या उपचार के लिए पंजीयन शुरू

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल से नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस दिन से कन्या उपचार महापूजा की शुरुआत होगी। उपचार के लिए बच्चियों के पंजीयन की शुरुआत हो गई है। निर्धन व जरूरतमंद व्यक्ति अपनी बच्ची के उपचार के लिए पंजीयन करा सकते हैं। आश्रम के नंबर पर फोन करके भी पंजीयन कराया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Bihar Lok Sabha Chunav: एक सांसद ऐसा भी था जिसकी पत्नी बेचती थी सब्जी, चंदे से बना था मकान

पटना के बिहटा श्रीरामपुर टोला में दो मंजिला साधारण से घर में रहने वाले रामेश्‍वर प्रसाद बिहार में किसी समय वाम राजनीति का बड़ा नाम थे।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 12:29 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 12:29 PM (IST)

Bihar Lok Sabha Chunav: एक सांसद ऐसा भी था जिसकी पत्नी बेचती थी सब्जी, चंदे से बना था मकान
पटना के बिहटा श्रीरामपुर टोला में दो मंजिला साधारण से घर में रहने वाले रामेश्‍वर प्रसाद बिहार में किसी समय वाम राजनीति का बड़ा नाम थे।

HighLights

  1. 1989 में जब वे सांसद बने तब उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं था।
  2. उस समय वे आरा के बड़हरा प्रखंड में कार्यकर्ता थे।
  3. वरिष्‍ठ नेताओं के दबाव में चुनाव लड़े।

कंचन किशोर/ शिवनेश्वर सिंह, आरा। उनकी पत्‍नी पटना के बिहटा में मायके में रहते हुए सब्‍जी बेचने का काम करती थी। लोगों के चंदे से घर बना। उनका बेटा साधारण कार्यकर्ता है। एक पौत्र नेवी में हैं। ऐसी पारिवारिक स्थिति का कोई शख्‍स अगर चुनाव में खड़ा हो और जीतकर निकले तो आश्‍चर्य तो होगा लेकिन पहले यह इतना आश्‍चर्य जनक नहीं था। तब यह सब संभव था। 1989 में आरा लोकसभा क्षेत्र से तत्‍कालीन इंडियन पीपुल्‍स फ्रंट के टिकट पर सांसद बने रामेश्‍वर प्रसाद का जीवन इसी बात की मिसाल है। उनका कहना है कि पहले के समय में किसी भी दल में ऐसी परंपरा नहीं थी कि पैसे या बाहुबल के दम पर टिकट ले लिया जाए। अब तो ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाएंगे। दैनिक जागरण से बात करते हुए उन्‍होंने बताया कि ईडी व आयकर के छापे वाम दलों के नेताओं के यहां नहीं डाले जाते।

वाम राजनीति की बने थे पहचान

पटना के बिहटा श्रीरामपुर टोला में दो मंजिला साधारण से घर में रहने वाले रामेश्‍वर प्रसाद बिहार में किसी समय वाम राजनीति का बड़ा नाम थे। हालांकि अब दलीय राजनीति से वो दूर हो चुके हैं। वे कहते हैं कि पहले के नेताओं ने खुद व परिवार के लिए कुछ नहीं जोड़ा। देश के लिए लड़े।

नहीं लड़ना चाहते थे चुनाव

1989 में जब वे सांसद बने तब उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं था। उस समय वे आरा के बड़हरा प्रखंड में कार्यकर्ता थे। वरिष्‍ठ नेताओं के दबाव में चुनाव लड़े। एक किस्‍सा उन्‍होंने बताया कि जब पटना के मनेर, पालीगंज, बड़हरा, आरा, संदेश व सहार प्रखंड के कुछ गांव लोकसभा क्षेत्र में शामिल थे। पार्टी ने एक जीप मुहैया कराई थी। इससे पूरे क्षेत्र में घूमते थे। एक दिन में करीब 20 सभाएं करते थे। कार्यकर्ताओं में उत्‍साह था। प्रचार दल के लिए गांव के घरों में ही खाना बन जाता था। बूथ पर बैठने के लिए एजेंट को पैसे नहीं देने पड़ते थे।

प्रचार के दौरान हमला

उस समय गरीब वोटर्स को डर रहता था कि मालिकों के क्षेत्र में कैसे वोट डालेंगे। एक दिन वे नथमलपुर में सभा के लिए आरा से जा रहे थे तब उन पर हमला हो गया। कुछ समर्थक उन्‍हें शिवपुर ले गए जहां वे रात भर छुपे रहे। उस चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के उम्‍मीदवार बलिराम भगम को 27 हजार वोटों से हराया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Shivpuri Information: मंदिर के पुजारी के भतीजे ने चढ़ोत्तरी के बंटबारे पर हुए विवाद में तोड़ी थी प्रतिमा

पोहरी थानांतर्गत ग्राम झिरी में पखवाड़ा भर पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा गढ़ी माता मंदिर पर तोड़ी गई प्रतिमा के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

By anil tomar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 12:17 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 12:17 PM (IST)

Shivpuri News: मंदिर के पुजारी के भतीजे ने चढ़ोत्तरी के बंटबारे पर हुए विवाद में तोड़ी थी प्रतिमा

Shivpuri Information पोहरी (नईदुनिया न्यूज)। पोहरी थानांतर्गत ग्राम झिरी में पखवाड़ा भर पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा गढ़ी माता मंदिर पर तोड़ी गई प्रतिमा के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रतिमा मंदिर के पुजारी के भतीजे ने चढ़ोततरी को लेकर हुए विवाद के चलते तोड़ी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को ग्राम झिरी में गढ़ी माता मंदिर की प्रतिमा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हथौड़े से तोड़ दी गई थी। इस प्राचीन मंदिर की प्रतिमा टूटने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिती निर्मित हो गई थी और 17 मार्च को ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए चक्काजाम की स्थिती निर्मित कर दी थी। जनाक्रोश को काबू करने के लिए एसडीओपी सुजीत भदौरिया ने ग्रामीणों से दस दिन में मामले का खुलासा करने की बात कही। इसके बाद हर कोण से मामले की जांच की गई। एसडीओपी सुजीत भदौरिया के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मंदिर के पास मंदिर के पुजारी दयागिरी का भतीजा महेंद्र उर्फ टकले घूमता हुआ देखा गया था। पुलिस को पता चला कि महेंद्र गांव में स्मैक बेचने के साथ-साथ नशा भी करता है। इसी आधार पर पुलिस ने जब महेंद्र से पूछताछ की तो उसने प्रतिमा तोड़ने की बात स्वीकार ली। उनके अनुसार आरोपित ने बताया कि मंदिर पर उसके ताऊ दयागिरी व उसका भाई जितेंद्र पूजा अर्चना करते हैं। इसी क्रम में मंदिर से लगी करीब 150 बीघा जमीन पर खेती के बंटवारे के लिए उन्होंने यह व्यवस्था बना रखी है कि एक साल दयागिरी फसल करेंगे और एक साल प्रेमगिरी। इसके अलावा मंदिर पर आने वाली छोटी मोटी चढ़ोत्तरी दयागिरी की रहेगी क्योंकि वह मंदिर संभालते हैं। इसी क्रम में घटना से दो दिन पूर्व 14 मार्च को मंदिर पर एक परिवार ने बड़ा भंडारा करवाया था। उक्त भंडारे में अच्छी चढ़ात्तरी आई थी। उसी चढ़ाेत्तरी के बंटवारे को लेकर दयागिरी और प्रेमगिरी में विवाद हो गया। इसी बात पर महेंद्र उर्फ टकले ने गुस्से में आकर प्रतिमा तो़ड़ दी कि, अब न मंदिर रहेगा और न चढ़ोत्तरी का कोई विवाद। इस मामले का खुलसा करने में निरी. रविशंकर कौशल, उनि. रामेश्वर शर्मा, प्रआर कौशलेन्द्र सिंह तोमर, प्रराजीव छारी, आरक्षक कुलदीप शर्मा, मुकेश परमार, मुनेश धाकड़, दीपक राणा, राघवेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Bengal Politics: सामने आई वजह! इसलिए बंगाल में कांग्रेस और TMC में नहीं हुआ गठबंधन, इस नेता ने किया था ‘वीटो’

बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस के दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। टीएमसी ने जहां प्रदेश की सभी 42 सीटों पर प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है, तो वहीं कुछ सीटों पर कांग्रेस ने भी उम्‍मीदवारों का एलान किया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:57 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:57 AM (IST)

Bengal Politics: सामने आई वजह! इसलिए बंगाल में कांग्रेस और TMC में नहीं हुआ गठबंधन, इस नेता ने किया था 'वीटो'
इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस और टीएमसी बंगाल में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है

HighLights

  1. बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी आमने सामने
  2. इंडी गठबंधन में साथ है दोनों पार्टियां
  3. अधीर रंजन चौधरी गठबंधन के पक्ष में नहीं थे

Bengal Politics विशाल श्रेष्ठ, कोलकाता। यह लोकसभा चुनाव काफी रोचक है। विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस जहां राष्‍ट्रीय स्‍तर पर एकता दिखा रहा है, तो वहीं राज्यों में यह बंटकर रह गया है। इसकी बानगी पश्चिम बंगाल है। दरअसल, जहां राष्‍ट्रीय मंच पर कांग्रेस और टीएमसी एक साथ है, तो वहीं बंगाल में ये पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहीं हैं। टीएमसी जहां पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, तो वहीं कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

क्यों नहीं हुआ गठबंधन

बंगाल में कांग्रेस के पास एकमात्र विकल्प अधीर रंजन चौधरी ही हैं। वे सोनिया और राहुल गांधी के सबसे और भरोसेमंद सिपहसालारों में से एक है। ऐसे में कोई भी निर्णय आलाकमान उनकी मंजूरी के बगैर नहीं लेता और यही कारण है कि जब बंगाल में टीएमसी के साथ गठबंधन की बात आई तो अधीर रंजन चौधरी ने इसका पुरजोर विरोध किया। कांग्रेस आलाकमान को भी अधीर के इस फैसले के सामने झुकना पड़ा। ऐसे में अब कांग्रेस बंगाल में खुद के दम पर चुनाव लड़ रही है। वहीं टीएमसी भी गठबंधन नहीं हो पाने के लिए अधीर को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा चुकी है।

naidunia_image

अधीर रंजन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

बंगाल विधानसभा में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है, इतना ही नहीं 42 लोकसभा सीटों वाले राज्य में कांग्रेस के सिर्फ दो ही सांसद है। ऐसे में बंगाल की बहरमपुर सीट से पांच बार के सांसद अधीर को न सिर्फ खुद चुनाव जीतना है, बल्कि कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों को भी चुनाव जीतवाने की जिम्मेदारी भी अधीर के कंधों पर रही है। इतना ही नहीं पार्टी के राज्य नेताओं के साथ आलाकमान भी अधीर के भरोसे है।

निभा रहे अहम भूमिका

बंगाल में लोकसभा चुनाव के निर्णयों में अधीर रंजन चौधरी आगे रहे हैं। प्रत्याशियों के चयन में जहां अधीर रंजन अहम भूमिका निभा रहे हैं, तो वहीं वामपंथी दलों के साथ गठबंधन के लिए भी तालमेल बैठा रहे हैं।

राजीव सरकार में थामा था कांग्रेस का दामन

अधीर रंजन चौधरी ने राजीव गांधी की सरकार के दौरान साल 1991 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वे कांग्रेस से विधायक और सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार में उन्हें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री का दायित्व सौंपा गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Salman khan turned a bartender at riddhima kapoor marriage ceremony. | कपिल शर्मा ने शेयर की BTS वीडियो: नीतू कपूर ने बताया मजेदार किस्सा, बोलीं- रिद्धिमा की शादी में सलमान बारटेंडर बने थे

मुंबई13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर हाल ही में मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो में नजर आए थे। अब कपिल ने इस खास एपिसोड का एक BTS वीडियो शेयर किया है। बिहाइंड द सीन्स में कपिल शर्मा ने रिद्धिमा से पूछा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका पसंदीदा एक्टर कौन है? इसपर रणबीर ने तुरंत जवाब दिया कि रिद्धिमा के कमरे में केवल सलमान खान के पोस्टर लगे रहते थे। तभी रणबीर की बात काटते हुए रिद्धिमा ने कहा कि मेरे फेवरेट एक्टर मेरे माता-पिता नीतू कपूर-ऋषि कपूर हैं।

जब कपिल ने रिद्धिमा से पूछा कि उनकी शादी में क्या सलमान खान बारटेंडर बने थे तो उन्होंने जवाब में कहा- हां। इसके बाद नीतू कपूर ने बताया कि रिद्धिमा की शादी की रात क्या हुआ था। उन्होंने बताया- सलमान ने कहा था मैं बारटेंडर बनूंगा। हमने कहा ठीक है। सलमान सभी को एल्कोहॉल सर्व कर रहे थे। उसके बाद एक वेटर आया और उसने हमसे कहा कि एल्कोहॉल खत्म हो रही है।

ऋषि जी ने कहा- मैं तो बहुत सारी लाया था खत्म कैसे हो सकती है? उसके बाद हमने देखा कि गेस्ट अपनी शराब को फेंककर सलमान से अपने गिलास में डालने के लिए बोल रहे थे। हर किसी को ड्रिंक चाहिए थी क्योंकि सलमान सर्व कर रहे थे। उसके बाद ऋषि जी वहां गए और सलमान से कहा- यार तू निकल वहां से।

2006 में हुई थी रिद्धिमा की शादी

रिद्धिमा ने 25 जनवरी, 2006 को अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की। दोनों की मुलाकात 1997 में लंदन में हुई थी। इसके बाद 2001 में दोनों मुंबई में एक शादी के दौरान मिले। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। तब रणबीर का बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं हुआ था। लेकिन इनकी शादी और शादी के फंकशन में पूरे बॉलीवुड का जमावड़ा लगा था।

रिद्धिमा कपूर की शादी की तस्वीर।

रिद्धिमा कपूर की शादी की तस्वीर।

रिद्धिमा की शादी में सलमान खान, श्रीदेवी, श्वेता नंदा, रेखा, बच्चन फैमिली और खान फैमिली सहित सितारों ने शादी के फंक्शन में शिरकत की थी। बता दें, 23 मार्च, 2011 को रिद्धिमा ने बेटी समारा को जन्म दिया। बेटी होने के बाद भी रिद्धिमा ने अपना बिजनेस नहीं छोड़ा।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

Lok Sabha Chunav 2024 : राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे।

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 09:33 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:54 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

HighLights

  1. दिल्ली से डुमना विमानतल आगमन होने जा रहा है।
  2. मानस भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  3. पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर से भेंट करेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दो अप्रैल अपरान्ह 11 बजे दिल्ली से डुमना विमानतल आगमन हुुुआआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष 11:30 बजे मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 5:00 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6:00 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 7:00 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नगर स्थित पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर के निवास स्थान में जाकर उनसे भेंट करेंगे।

शहडोल प्रवास पर भी जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 1:00 बजे डुमना से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां शाम 4:00 बजे वह पुनः वापस जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मंगलवार की रात्रि विश्राम जबलपुर संस्कारधानी में ही करेंगे। अगले दिन बुधवार को प्रातः जबलपुर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा के शाहपुरा में डॉ. मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर हिंदू-मुस्लिम को खूब लड़ाया

Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश ही नहीं दुनिया भर में डंका बज रहा है। कांग्रेस के काले कारनामों का जनता जवाब देगी, भाजपा की ऐतिहासिक विजय होगी

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:27 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:27 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा के शाहपुरा में डॉ. मोहन यादव बोले- कांग्रेस ने राम मंदिर को लेकर हिंदू-मुस्लिम को खूब लड़ाया

HighLights

  1. भाजपा छिंदवाड़ा से हटाएगी अंधेरा, खिलेगा कमल।
  2. 3 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता।
  3. प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरु बना रहे।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 2014 में भारत से लेकर पाकिस्तान की धरती तक दुश्मनों की छाती पर वार किया। 2019 में देश में चारों तरफ उन्नति का पराक्रम दिखाना प्रारंभ हुआ और 500 साल पुराने कलंक को धो दिया। मैं खुलकर बोल रहा हूं, कांग्रेस ने भगवान श्री राम को लेकर हिंदू मुस्लिम को खूब लड़ाया है। जब सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय कर दिया था कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्मस्थान है, वहीं सरयू है, वहीं राम है। जिसने सोने की लंका ध्वस्त करके रावण का मान मर्दन किया था।

प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरु बना रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। छिंदवाड़ा की जनता इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के काले कारनामों का जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा का अंधेरा हटाएगी और यहां कमल खिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के शाहपुरा चांद में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।

छिंदवाड़ा के चौरई में रोड शो किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसके पहले छिंदवाड़ा के चौरई में रोड शो किया। शाहपुरा चांद में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शहनाई गार्डन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को भी संबोधित किया। शाहपुरा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष तीन हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास और सुशासन से भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट और आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सब भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट और आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता अब समझ चुकी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए मुफ्त खाद्यान्न योजना, आयुष्मान योजना, उज्जवल गैस कनेक्शन, पीएम आवास जैसी कई योजनाएं चला रहे हैं, जिनसे गरीबों का विकास हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला, मोदी है तो मुमकिन है

हिंदू-मुसलमान की एकता का मौका मिला तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला। मोदी है तो मुमकिन है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट गई, कांग्रेस के सारे लोगों ने कहा था कि खून की नदियां बह जाएगी क्योंकि खून की नदियां उनके खून में थी, हिंदू मुस्लिम को लड़ाते-लड़ाते हमारा स्वर्ग से सुन्दर कश्मीर आतंक का अड्डा बन गया था। जहां 40 हजार लोगों की हत्या हुई थी। इन विचारों के कारण से भारत की पहचान गलत बनती थी, भाजपा वो सारे कांटे हटा रही है।

कांग्रेस को उसके कर्म भुगतने पड़ेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चला रहे हैं, लाखों-करोड़ों का चंदा ले रहे हैं। चंदा लेने के बाद इनकम टैक्स का हिसाब नहीं देंगे। आप कानून के ऊपर हो गए क्या ? इनकम टैक्स डिपार्मेंट नोटिस दे रहा है, पेनल्टी लग रहा हैं। कांग्रेस को उसके कर्म भुगतना पड़ेंगे। लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी देश का प्रधानमंत्री बनकर दिखाता है, ये नरेंद्र मोदी का शासन काल है। हर गरीब आदमी को राजनीति में आगे बढ़ने का अधिकार है। अगर कोई गलत करेगा तो जेल जाना ही पड़ेगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

आप सबके हाथ में सुदर्शन चक्र है, लोकसभा चुनाव में चलाइए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्कमलेश शाह ने क्या गलत किया ? पार्टी ही तो ज्वाइन किया। कांग्रेस को लेकर कहा कि ऐसे किसी गोंड समाज के आदमी को आप भी राष्ट्रपति बना देते या किसी आदिवासी अंचल से बना देते। कहते हैं तुम ऐसा करोगे तो पार्टी से निकाल दिए जाओगे, तुम गद्दार हो, तुम बिकाऊ हो, आप गालियां बकते हो। हमारे यहां तो 5 हजार साल पुराना भगवान श्रीकृष्ण का इतिहास है, शिशुपाल ने 100 गालियां की और आखरी में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर सुदर्शन चक्र चलाया और शिशुपाल की गर्दन अलग कर दी थी। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबके हाथ में सुदर्शन चक्र है, जिनको जो बोलना है बोलने दो। 19 तारीख में आपके हाथ में सुदर्शन चक्र आएगा। आपकी उंगली में वो ताकत आएगी और आपके कमल के फूल का बटन दबाते ही हिसाब चुकता होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश ही नहीं दुनिया भर में डंका

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश ही नहीं दुनिया भर में डंका बज रहा है। संयुक्त अरब में एक भी हिंदू मंदिर नहीं था। वहां रहने वाले हिंदू समाज के लोगों को पूरा करने के लिए कोई मंदिर नहीं था। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयासों से आबुधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हुआ और प्रधानमंत्री ने उसका उद्घाटन भी किया है। इसकार्य के लिए दुनिया भर में रहने वाले भारत के लोग प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि हम लोगों के लिए पूजा-पाठ की व्यवस्था कराएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें वहां कुछ जमीन पूजा-पाठ के लिए चाहिए तो संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने कहा कि आपको जितनी जमीन जहां पर चाहिए मंदिर निर्माण के लिए ले जीजिए। इसके बाद वहां मंदिर का निर्माण कराया। l

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Arun Govil: मेरठ से BJP प्रत्याशी अरुण गोविल बोले – ‘400 पार में कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि मोदी का कोई विकल्प नहीं’

अरुण गोविल ने कहा, नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमें पूरा यकीन है कि 400+ सीट का लक्ष्य पूरा होगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:09 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:09 AM (IST)

Arun Govil: मेरठ से BJP प्रत्याशी अरुण गोविल बोले - ‘400 पार में कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि मोदी का कोई विकल्प नहीं’
मेरठ में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

HighLights

  1. 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहला चरण
  2. 1 जून को होगी सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग
  3. 4 जून को आएगा नतीजा, पढ़िए चुनावी खबरें

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग में चंद दिन बचे हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए है, तो दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई में इंडी गंठबंधन है। इसके अलावा कुछ दलों का तीसरा धड़ा भी मैदान में है। यहां पढ़िए 2 अप्रैल 2024 की लोकसभा चुनाव से जुड़ी अहम खबरें

Meerut Lok Sabha Seat: अरुण गोविल बोले – ‘400 पार में कोई दिक्कत नहीं’

एजेंसी, मेरठ। उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा है कि भाजपा इस बार 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतने जा रही है।

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा में अरुण गोविल ने कहा, एनडीए ने 400 पार का लक्ष्य रखा है और मैं इसे लेकर बहुत आशान्वित हूं, क्योंकि उन्होंने (पीएम मोदी) जो किया है, वह इस देश के लिए कोई नहीं कर सकता है। इस लक्ष्य को हासिल करने में मुझे कोई समस्या नहीं दिखती है।’

अरुण गोविल ने आगे कहा, जहां तक ​​देश के विकास की बात है, तो पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है। ऐसा कोई नेता नहीं है, जो देश के लिए इतना सोचता हो। वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमें पूरा यकीन है कि यह लक्ष्य पूरा होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Raipur Crime: सटोरियों पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार, चलती कार में चला रहा था आनलाइन सट्टा

Raipur Crime Information: आइपीएल क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरिए और खाईवाल सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की रडार में आने से बचने ये लोग कार में घूम-घूमकर मैच के दौरान आनलाइन सट्टा खेला रहे हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:05 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:05 AM (IST)

Raipur Crime: सटोरियों पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई, चार गिरफ्तार, चलती कार में चला रहा था आनलाइन सट्टा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Raipur Crime Information: आइपीएल क्रिकेट मैच शुरू होते ही सटोरिए और खाईवाल सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की रडार में आने से बचने ये लोग कार में घूम-घूमकर मैच के दौरान आनलाइन सट्टा खेला रहे हैं। उरला पुलिस ने ऐसी ही चार सटोरिये अजय देवांगन, दीपक खंडपुर , खिलेश्वर देवांगन और इंद्रानगर, राकेश सिंह राजपूत को रविवार रात घेराबंदी कर दबोचा। इनसे 60 हजार रुपये, लैपटाप, मोबाइल, कार, लाखों की सट्टा पट्टी का हिसाब-किताब जब्त किया गया है।

एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और उरला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बीरगांव स्थित नगर निगम के पास सेटअप तैयार कर कार में घूमते हुए आइपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन लाखों का दांव लगा रहे आदर्शनगर, बिरगांव के अजय देवांगन(31), जागृतिनगर, उरकुरा के दीपक खंडपुर (38), बुधवारी बाजार, बिरगांव के खिलेश्वर देवांगन(35) और इंद्रानगर, बीरगांव वार्ड नंबर 26 के राकेश सिंह राजपूत (37) को पकड़ा गया है। पूछताछ में सटोरियों ने बताया कि कार में घूमते हुए आनलाइन सट्टा का काम कर रहे थे, ताकि पुलिस उनका लोकेशन ट्रेस कर न सके।

शुभ-लाभ 0543 एप पर सट्टेबाजी का खेल

गिरफ्तार सटोरियों के पास मिले लैपटाप, सात मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि ये शुभ-लाभ 0543 नामक एप के जरिए आइपीएल क्रिकेट मैच पर लाखों का सट्टे का दांव रोज लगाते आ रहे थे। केंद्र सरकार ने नवंबर 2023 में देश में महादेव, अन्ना रेड्डी समेत सट्टेबाजी से जुड़े कई एप को भले ही प्रतिबंधित करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शातिर सटोरिये एप का नाम बदल-बदलकर सट्टेबाजी का खेल संचालित कर रहे हैं।

साइबर विशेषज्ञों का दावा है कि आनलाइन सट्टा एप को बंद करना काफी मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि यह प्ले स्टोर में नहीं है। खेलने वालों को सीधे आइडी दी जाती है। ग्राहक सीधे रिचार्ज कर आसानी से पैसे जमा कर मैच खेलते हैं। एप के सरगना के पकड़े जाने के बाद भी इसे बंद करना मुश्किल है। पुलिस को शंका है कि पकड़े गए सटोरिये के लिंक महादेव एप से जुड़े हो सकते हैं। मामले में आरोपितों पर जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 का अपराध दर्ज किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Salman Khan Vs Arjun Kapoor | Boney Kapoor On Salman Arjun Bonding | सलमान और अर्जुन के रिश्ते पर बोले बोनी कपूर: भले ही आज दोनों का बॉन्ड बेहतर नहीं पर सलमान ने ही अर्जुन को गाइड किया था

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्तों में काफी वक्त से खटास है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बोनी ने अपने बेटे की ग्रोथ का क्रेडिट सलमान खान को दिया है। बोनी ने बताया कि अर्जुन के करियर की शुरुआत में सलमान ने ही उन्हें गाइड किया था।

करियर के शुरुआती दौर में अर्जुन कपूर, सलमान खान को अपना मेंटॉर बताते थे।

करियर के शुरुआती दौर में अर्जुन कपूर, सलमान खान को अपना मेंटॉर बताते थे।

सलमान ने ही बोला था- अर्जुन एक्टर बनेगा
एक इंटरव्यू में बोनी ने कहा, ‘मैं मोना (बोनी की पहली पत्नी और अर्जुन की मां) से अलग हो चुका था और मुझे कोई आइडिया नहीं था कि अर्जुन एक्टर बनना चाहता था। वो सलमान ही थे जिन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि अर्जुन एक दिन एक्टर बनेगा। सलमान ने ही उन्हें गाइड किया। यह श्योर किया कि अर्जुन अपना वेट लूज करें क्योंकि उस वक्त तक वो बहुत ही हेल्दी था।’

मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान और अर्जुन के रिश्तों में खटास की वजह मलाइका अरोड़ा को बताया गया था। मलाइका, सलमान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ हैं, जिन्हें अर्जुन कपूर डेट कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान और अर्जुन के रिश्तों में खटास की वजह मलाइका अरोड़ा को बताया गया था। मलाइका, सलमान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ हैं, जिन्हें अर्जुन कपूर डेट कर रहे हैं।

‘अर्जुन की ग्रोथ में सलमान का बड़ा हाथ है’
बोनी ने आगे कहा, ‘अर्जुन के मामले में सलमान को ही क्रेडिट देना चाहूंगा। कोई कुछ भी कहे या भले ही आज दोनों के बीच अच्छे टर्म्स ना हों, मेरा मतलब उनका बॉन्ड उतना बेहतर ना हो, पर सलमान ने हमेशा अपना बेस्ट दिया। अर्जुन की ग्रोथ में सलमान का बहुत बड़ा हाथ है। चाहे उसके लुक्स की बात हो या एक्टिंग की। सलमान ने हमेशा मेरे बेटे की मदद की है।’

कुछ साल पहले एक इवेंट में बोनी ने सलमान पर कुछ यूं प्यार बरसाया था। वहीं सलमान ने पास ही खड़े बोनी के बेटे अर्जुन कपूर को इग्नोर कर दिया था।

कुछ साल पहले एक इवेंट में बोनी ने सलमान पर कुछ यूं प्यार बरसाया था। वहीं सलमान ने पास ही खड़े बोनी के बेटे अर्जुन कपूर को इग्नोर कर दिया था।

मैं आज भी सलमान से प्यार करता हूं: बोनी
इंटरव्यू के दौरान बोनी से पूछा गया कि क्या बेटे की वजह से उनके और सलमान रिश्तों में कोई बदलाव आया है ? इस पर बोनी ने कहा, ‘इससे हमारे रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं आज भी उनसे प्यार करता हूं। मुझे आज भी लगता है कि उनके जैसे कम ही लोग हैं। वो बहुत ही बड़े दिलवाले इंसान हैं और मुझे बहुत रिस्पेक्ट देते हैं।’

बताते चलें कि 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉन्टेड’ से सलमान खान के डूबते करियर में फिर से उछाल आया था। इस फिल्म को बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था।

बोनी की अगली फिल्म ‘मैदान’ 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से क्लैश होगी।

बोनी की अगली फिल्म ‘मैदान’ 10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से क्लैश होगी।

वर्कफ्रंट पर बोनी की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ है। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म बीते कई सालों से पोस्टपोन हो रही थी। अब यह 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।