Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, कटिहार से तारिक अनवर, भागलपुर से अजीत शर्मा को दिया टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा के वाईएस रेड्डी को मैदान में उतारा गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 03:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 03:21 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, कटिहार से तारिक अनवर, भागलपुर से अजीत शर्मा को दिया टिकट
कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों की सूची जारी।

HighLights

  1. कांग्रेस के 17 उम्मीदवारों की सूची जारी।
  2. कटिहार से तारिक अनवर को बनाया प्रत्याशी।
  3. भागलपुर से अजीत शर्मा प्रत्याशी।

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट में आंध्र की पांच, बिहार की तीन, ओडिशा की आठ और बंगाल की एक सीट है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा के वाईएस रेड्डी को मैदान में उतारा गया है। बिहार के कटिहार से तारिक अनवर को पार्टी ने टिकट दिया है।

कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

कांग्रेस ने किशनगंज से मोहम्मद जावेद, भागलपुर से अजीत शर्मा, ओडिशा के बारगढ़ से संजय भोई, सुंदरगढ़ से जनार्दन, बोलांगीर से मनोज मिश्रा और कालाहांडी से द्रौपदी मांझी, कांधमल से अमीर चंद नायक, बेहरमपुर से रश्मी रंजन पटनायक, पश्चिम बंगाल की दार्जलिंग से मुनीष तमांग को टिकट दिया है।

Congress releases an inventory of 17 candidates for the upcoming Lok Sabha Elections

YS Sharmila Reddy fielded from Andhra Pradesh’s Kadapa, Tariq Anwar fielded from Bihar’s Katihar pic.twitter.com/WZxgd2xkNW

— ANI (@ANI) April 2, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- शहडोल में जल्दी ही आयुर्वैदिक कॉलेज बनेगा – Chief Minister Dr Mohan Yadav stated

Lok Sabha Chunav 2024 : 2024 का चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव है। इस बार हम प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:46 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 03:16 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- शहडोल में जल्दी ही आयुर्वैदिक कॉलेज बनेगा

HighLights

  1. भाजपा सरकार में विकास की गंगा बहाई।
  2. जेपी नड्डा का यह प्रथम शहडोल आगमन है।
  3. नगर के गांधी चौक में चुनावी सभा।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। आम सभा को संबोधित कर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हम यहां स्वागत करते हैं। अभी 100 दिन ही हमारी सरकार को हुए हैं लेकिन इतने कम समय में जहां-जहां जनता की जो मांग थी वहां विकास के नए-नए कार्य शुरू किए गए हैं। शहडोल में जल्दी ही आयुर्वैदिक कॉलेज बनेगा।

भाजपा सरकार में विकास की गंगा बहाई

अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास की गंगा बहाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने हर गरीब के जीवन में खुशियां लाने का काम किया। पूरा देश आज मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार बैठा है। 2024 का चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव है। इस बार हम प्रत्येक बूथ पर ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे।

जेपी नड्डा का यह प्रथम शहडोल आगमन है

बताया जा रहा है कि वे अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे और सायं पांच बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जे.पी. नड्डा का यह प्रथम शहडोल आगमन है, जिसके कारण जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सभास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कूलर पंखे पानी की सभा स्थल पर व्यवस्था की गई है। मंच देर रात को तैयार हो गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर से मंगलवार को दोपहर एक बजे जमुई हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद नगर के गांधी चौक में चुनावी सभा आयोजित की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Sanjay Singh: 6 महीने बाद AAP नेता संजय सिंह को मिली जमानत, शराब कांड में हैं आरोपी

प्रवर्तन निदेशालय ने अक्टूबर 2023 में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 02:30 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 02:37 PM (IST)

Sanjay Singh: 6 महीने बाद AAP नेता संजय सिंह को मिली जमानत, शराब कांड में हैं आरोपी

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति कांड में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। इस तरह करीब 6 माह बाद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने अक्टूबर 2023 में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या उन्हें संजय सिंह से और पूछताछ करने की जरूरत है। इस पर ईडी ने इनकार किया तो सर्वोच्च अदालत ने जमानत दे दी।

आदेश जारी होने के बाद आज शाम या कल तक संजय सिंह की रिहाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐसा समय आया है जब आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Kajol shared a humorous submit for Ajay devgan | काजोल ने अजय के लिए शेयर किया फनी पोस्ट: जन्मदिन की दी बधाई, बोलीं- मैं जानती हूं, तुम बर्थडे और केक के बारे में सोचकर एक्साइटेड हो

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी के चलते पत्नी काजोल ने उनके लिए फनी पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई तस्वीर में अजय एक पूल के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। काजोल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- क्‍योंकि मैं जानती हूं कि तुम अपने जन्मदिन को लेकर इतने एक्साइटेड हो कि केक के बारे में सोचते ही बच्चों की तरह उछल-कूद कर रहे हो। इतना ही नहीं ताली बजाकर गोल-गोल घूम रहे हो… तो मैं शुभकामनाएं देकर तुम्‍हारे इस दिन की शुरुआत करती हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

काजोल ने ये तस्वीर शेयर करके अजय को जन्मदिन की बधाई दी।

काजोल ने ये तस्वीर शेयर करके अजय को जन्मदिन की बधाई दी।

फिल्म मैदान में नजर आएंगे अजय देवगन

फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। सैयद अब्दुल रहीम ने अपना पूरा जीवन फुटबॉल को ही समपर्ति कर दिया था और भारत को बहुत उपलब्धियां भी दिलाई थीं। अजय देवगन ने फिल्म में इन्हीं का किरदार निभाया है।

अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रियामणि, गजराव राव भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय हाल ही में फिल्म शैतान में नजर आ चुके हैं। फिल्म ने बॉक्ल ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

बता दें, अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है। उनके पिता वीरू देवगन स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन मूवी डायरेक्टर थे. वहीं उनकी मां वीणा देवगन प्रोड्यूसर हैं।

अजय देवगन ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। 8 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ने 194 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में अजय मैदान, सिंघम अगेन और औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Hanuman Jayanti Date 2024: हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

Hanuman Jayanti Upay 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन उपवास भी रख सकते हैं। यदि आप किसी कारण उपवास नहीं कर पा रहे हैं तो नमक का सेवन करने से बचना चाहिए।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 01:06 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 02:43 PM (IST)

Hanuman Jayanti Date 2024: हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को, इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
Hanuman Janmotsav पर बजरंग बली की पूजा के दौरान कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पूजा के दौरान इन बातों का ध्यान देना चाहिए।

HighLights

  1. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल 2024 को सुबह 03.25 बजे पर शुरू होगी।
  2. इस तिथि का समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 05.18 बजे होगा।
  3. उदया तिथि के अनुसार, Hanuman Janmotsav 23 अप्रैल को ही मनाना उचित होगा।

धर्म डेस्क, इंदौरHanuman Jayanti Date 2024 हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, महाबली भगवान हनुमान का जन्मोत्सव चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल हनुमान जन्मोत्सव राम नवमी के 6 दिन बाद मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि हनुमान जी आज भी धरती पर सशरीर मौजूद हैं और यही कारण है कि प्रभु हनुमान की जयंती नहीं, बल्कि जन्मोत्सव मनाया जाता है।

कब मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल 2024 को सुबह 03.25 बजे पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 05.18 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, Hanuman Janmotsav 23 अप्रैल को ही मनाना उचित होगा।

naidunia_image

पूजा के दौरान न करें ये गलतियां (Hanuman Jayanti Upay 2024)

  • पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, Hanuman Janmotsav पर बजरंग बली की पूजा के दौरान कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पूजा के दौरान इन बातों का ध्यान देना चाहिए।
  • हनुमान जी की पूजा के दौरान सफेद या काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए।
  • पूजा के दौरान लाल या पीले रंग के कपड़े धारण करना चाहिए।
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन उपवास भी रख सकते हैं। यदि आप किसी कारण उपवास नहीं कर पा रहे हैं तो नमक का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन गरीबों व जरूरतमंद लोगों को दान देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
  • मन में क्रोध का भाव न लाएं। इस दिन क्रोध करने से पूजा का फल नहीं मिलता है। पूजा के दौरान मन को शांत रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Indore Information: इंदौर जिले में एक साल में 34 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम

राज्य सरकार द्वारा संपत्तियों के पंजीयन में दी जा रही छूट के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम पर संपत्तियों के पंजीयन किए जाने का चलन बढ़ा है।

By prem jat

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 02:07 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 02:07 PM (IST)

Indore News: इंदौर जिले में एक साल में 34 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम
रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम

HighLights

  1. करीब पांच हजार करोड़ की संपत्तियों की मालिक बनी महिलाएं
  2. दो प्रतिशत छूट के लिए महिलाओं के नाम संपत्तियों की रजिस्ट्री का बड़ा चलन
  3. जिले में रजिस्ट्री में 94 करोड़ की छूट महिलाओं ने की प्राप्त

Indore Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बदलते दौर के साथ महिलाएं भी हर मोर्चे पर अपनी काबिलियत साबित कर रही है। अब संपत्तियों की खरीदी में भी महिलाओं की संख्या बढ़ी है। इंदौर जिले में 34 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां बीते एक साल में महिलाओं के नाम हुई। जिले में महिलाएं एक साल में करीब 5000 करोड़ की संपत्तियों की मालिक बनी है। महिलाओं ने रजिस्ट्रियों में मिलने वाली छूट का फायदा उठाते हुए 94 करोड़ रुपये भी बचाये।

naidunia_image

हाल ही में समाप्त हुए वित्तिय वर्ष 2023-24 में इंदौर पंजीयन विभाग में एक लाख 75 हजार 900 दस्तावेज पंजीकृत हुए और इससे 2415 करोड़ राजस्व मिला। इसमें 34300 रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम हुई है। इन रजिस्ट्रियों से महिलाओं ने राज्य शासन द्वारा दी जा रही 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट के तौर पर 94 करोड़ रुपये की छूट भी प्राप्त की। वरिष्ठ पंजीयक दीपक शर्मा ने बताया कि जिले में वित्तिय वर्ष 2022-23 की अपेक्षा 2023-24 में 331 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है। वहीं संपत्तियों की बात करें तो 6200 संपत्तियां अधिक पंजीकृत हुई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा संपत्तियों के पंजीयन में दी जा रही छूट के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम पर संपत्तियों के पंजीयन किए जाने का चलन बढ़ा है। दो प्रतिशत छूट के लिए महिलाओं के नाम संपत्तियां पंजीकृत करने का चलन बढ़ा है। वहीं महिलाए भी विभिन्न क्षेत्रों में काम कर मोटी आय अर्जित कर रही हैं, इसलिए अब महिलाएं भी संपत्तियां खरीदने की तरफ अग्रसर हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Vidisha Information: ग्यारसपुर के जंगलों में फिर लगी आग, बुझाने में जुटा अमला

वन विकास निगम के रेंजर गोविंद कुशवाह के मुताबिक मोहम्मदगढ़ क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली है। विभाग का मैदानी अमला आग बुझाने में लगा हुआ है।

By Lalit Katariya

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 01:37 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 01:37 PM (IST)

Vidisha News: ग्यारसपुर के जंगलों में फिर लगी आग, बुझाने में जुटा अमला

HighLights

  1. ग्यारसपुर के अंतर्गत चोपड़ा के जंगल में लगी आग

Vidisha Information: विदिशा।ग्यारसपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोपड़ा और चिर्रोदा के जंगलों में सोमवार दोपहर को आग लग गई, जो देर शाम तक काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई। वन विकास निगम का अमला दिन भर आग बुझाने की कोशिशों में जुटा रहा।

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह के समय ग्यारसपुर तहसील मुख्यालय के पास के ही जंगल में आग लग गई थी, जिसे वन विकास निगम के अमले ने दोपहर तक बुझा दिया लेकिन कुछ ही देर बाद मोहम्मदगढ क्षेत्र के कंपाउंड नंबर 80 में आग लग गई, जो फैलते – फैलते चिर्रोदा तक फैल गई। देर शाम तक आग ने चोपड़ा के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया। मालूम हो, चार दिन पहले ही ग्यारसपुर के जंगल में आग लगी थी जिसमें सैंकड़ों पेड़ और पौधे जल गए थे। वन विकास निगम के रेंजर गोविंद कुशवाह के मुताबिक मोहम्मदगढ़ क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली है। विभाग का मैदानी अमला आग बुझाने में लगा हुआ है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Uttarakhand: ‘मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है’, रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम

पीएमदेव भूमि से मिला आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। हमने उत्तराखंड से किया हर वादा पूरा किया है। अब तीसरे टर्म में फ्री बिजली का वादा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 12:58 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 01:05 PM (IST)

Uttarakhand: 'मोदी मौज करने के लिए नहीं, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है', रुद्रपुर की सभा में बोले पीएम
पीएम मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड और राजस्थान में चुनाव प्रचार किया।

HighLights

  1. उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं
  2. 2019 में सभी पांच सीटों पर भाजपा की हुई थी जीत इस बार एक ही चरण में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग

एजेंसी, रुद्रपुर (Uttarakhand Lok Sabha Election 2024)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अपार जनसमूह देखकर समझ नहीं आ रहा कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। भाजपा ने 10 साल में उत्तराखंड का खूब विकास किया है और यह अभियान जारी रहेगा।

Rudrapur Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

देव भूमि से मिला आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। हमने उत्तराखंड से किया हर वादा पूरा किया है। अब तीसरे टर्म में फ्री बिजली का वादा है।

पीएम मोदी ने कहा, मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी-

देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। मोदी आपके लिए मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। 10 साल में जो विकास हुआ, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। तब तक न रुकना है, न थकना है।

इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।

कांग्रेस, भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती हैं। कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती।

यही कांग्रेस है जो घुसपैठियों को बढ़ावा देती है। लेकिन जब भाजपा CAA के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वालों को भारत की नागरिकता देती है, तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है।

उत्तराखंड की लोकसभा सीटें

  • टेहरी गढ़वाल
  • गढ़वाल
  • अल्मोडा (एससी)
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर
  • हरिद्वार
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Gwalior Information: फागर मशीनों की बेकद्री, पार्क में लगा दीं, इधर टैंकरों से धो रहे धूल

धूल डिवाइडर से लेकर उन पर खड़े पेड़ पौधों के पत्तों की सांस घोंटने का काम कर रही है। लेकिन नगर निगम इससे बेफिक्र है, क्योंकि सड़क और डिवाइडर पर खड़े पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करने के लिए करोड़ों खर्च कर जिन आठ फागर मशीनों को खरीदा गया है

By anil tomar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 01:12 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 01:12 PM (IST)

Gwalior News: फागर मशीनों की बेकद्री, पार्क में लगा दीं, इधर टैंकरों से धो रहे धूल

HighLights

  1. शहर की सड़कों और डिवाइडरों पर जमा हो रही धूल
  2. किनारे और बीच में लगे पेड़-पौधों के पत्तों की घुट रही सांस

Gwalior Information: ग्वालियर (नप्र)। शहर की सड़कों पर धूल जमा है। यह धूल डिवाइडर से लेकर उन पर खड़े पेड़ पौधों के पत्तों की सांस घोंटने का काम कर रही है। लेकिन नगर निगम इससे बेफिक्र है, क्योंकि सड़क और डिवाइडर पर खड़े पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करने के लिए करोड़ों खर्च कर जिन आठ फागर मशीनों को खरीदा गया है, उनकी बेकद्री हो रही है। नगर निगम ने फागर मशीनों को सड़क से हटाकर पार्कों में पहुंचा दिया है। जबकि सडक व डिवाइडर पर खड़े पेड़ पौधों पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी भी हो रही है और पेड़ पौधों को लाभ भी नहीं मिल पा रहा है और सड़कें धूल फांक रही है। जिस उद्देश्य से फागर मशीनें खरीदी गई थी उस उद्देश्य को वह पूरा नहीं कर पा रही हैं।

यह था फागर मशीनें खरीदने का उद्देश्य

शहर की सड़क के किनारे व डिवाइडर पर जमा धूल पर पानी का छिड़काव करना। इससे हवा चलने और वाहन के गुजरने पर धूल ना उड़े। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े पेड़ पौधे और डिवाइडर के बीच में खड़े पौधों की पत्तियों पर पानी का छिड़काव करना, जिससे उस पर जमा धूल जमीन पर आ सके। पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया ठीक से कर सकें। इससे पर्यावरण स्वच्छ हो और प्रदूषण पर नियंत्रण लगे।

अब क्या हो रहा है चार मशीनें दीं पार्क विभाग को

नगर निगम के पास आठ मशीनें थीं जिसमें से चार मशीनों पार्क विभाग को दे दी गई हैं। इन मशीनों को पार्क विभाग को देने के पीछे नगर निगम अफसरों का तर्क है कि इससे पार्क में खड़े पेड़ पौधों की पत्तियों पर जमा धूल को छिड़काव कर जमीन पर लाया जा सके। इससे प्रदूषण पर नियंत्रण लगेगा और पार्कों का वातावरण स्वच्छ रहेगा, लेकिन इस उद्देश्य की पूर्ति भी नहीं हो रही है क्योंकि फागर मशीनें पार्कों के अंदर नहीं पहुंच पा रही हैं।

निगम का दावा

चार मशीनों से हो रहा छिड़काव नगर निगम अफसरों का दावा है कि चार मशीनों पार्क विभाग को देने के बाद जो चार मशीनें डिपो में खड़ी है। उन्हें सीएचओ की मांग पर उपलब्ध कराई जाती है जिसकी मदद से अलग अलग क्षेत्रों में फागिंग की जाती है। लेकिन यह मशीनों कब किस क्षेत्र में पानी का छिड़काव करने पहुंची इसके बारे में ठीक से जवाब नहीं दे सके। इससे साफ है कि फागर मशीनों सड़क से ज्यादा कागजों में चल रही हैं।

आवश्यकता के अनुसार चलती हैं मशीनें पार्कों में उपयोग के लिए फागर मशीनें लगाई गई हैं। गर्मी के मौसम में डिवाइडर पर लगे पौधों को टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार फागर मशीनों का उपयोग किया जाता है।

-हर्ष सिंह, आयुक्त नगर निगम

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Ajay Devgn Maidaan Trailer Video; Indian Soccer Group | Syed Abdul Rahim | ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर आउट: टीम से बोले फुटबॉल कोच अजय- भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना, आज काल बनकर खेलना

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक ‘मैदान’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 2 मिनट के इस ट्रेलर में अजय देशभर में घूम-घूमकर फुटबॉल खिलाड़ी इकट्ठे करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में अजय, रहीम के रोल में नजर आएंगे। प्रियामणि ने उनकी वाइफ का रोल प्ले किया है। दोनों के अलावा गजराज राव, स्लोचीता और रुद्रनील घोष भी फिल्म में अहम रोल में दिखाई देंगे।

इस फिल्म में प्रियमणि, अजय की वाइफ के रोल में नजर आएंगी।

इस फिल्म में प्रियमणि, अजय की वाइफ के रोल में नजर आएंगी।

एसए रहीम की लाइफ पर बेस्ड है ‘मैदान’
‘मैदान’ की कहानी 1950 से लेकर 1963 तक इंडियन नेशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म के फाइनल ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे रहीम ने अपनी पूरी लाइफ देश को फुटबॉल के जरिए पहचान दिलाने में लगा दी थी।

ट्रेलर के अंत में अजय अपनी टीम से बोलते हैं कि आज मैदान में मौजूद भीड़ से साथ की उम्मीद मत रखना और काल बनकर खेलना।

ट्रेलर में गजराज राव भी नजर आ रहे हैं। वो फिल्म में प्रभु घोष के रोल में नजर आएंगे।

ट्रेलर में गजराज राव भी नजर आ रहे हैं। वो फिल्म में प्रभु घोष के रोल में नजर आएंगे।

3 घंटे लंबे होगी फिल्म
मैदान को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के ‘U’ सर्टिफिकेट दे दिया है। फिल्म की लंबाई 3 घंटे 2 मिनट है। यह ईद के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होगी।

फिल्म का क्लैश 10 अप्रैल को ही रिलीज हाेने जा रही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से होगा।

रहीम की कोचिंग में टीम इंडिया ने 1951 और 1962 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

रहीम की कोचिंग में टीम इंडिया ने 1951 और 1962 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

5 साल से अटकी थी ‘मैदान’
इस फिल्म की अनाउंसमेंट 2018 में की गई थी। तब से लेकर अब तक करीबन 5 बार इसकी रिलीज पोस्टपोन हो चुकी थी। शुरुआत में इस फिल्म का सेट दहिसर में बनाया गया था जहां ओलंपिक ग्राउंड और रनिंग ट्रेक जैसे कई सेट 9 एकड़ में बने थे। इस सेट पर 30 से 35 दिनों की शूटिंग बची हुई थी पर लॉकडाउन और महामारी के चलते काफी वक्त तक इस बचे हुए पोर्शन की शूटिंग हो नहीं पाई।

साइक्लोन निसर्ग से हुआ था सेट को नुकसान
इस सेट को बनाने में 7 करोड़ का खर्च आया था। साइक्लोन निसर्ग के चलते भी फिल्म के सेट को काफी नुकसान हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन ‘बधाई हो’ फेम डायरेक्टर अमित शर्मा ने किया है। वहीं इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं।

इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। कोविड और साइक्लोन निसर्ग के चलते हुए नुकसान के बाद उन्होंने इस फिल्म पर काफी पैसा लगाया है।

इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है। कोविड और साइक्लोन निसर्ग के चलते हुए नुकसान के बाद उन्होंने इस फिल्म पर काफी पैसा लगाया है।

उम्मीद है फिल्म यंगस्टर्स को प्रेरित करेगी: बोनी
इस फिल्म पर बात करते हुए प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कहा था, ‘मैं हैरान था कि सैय्यद अब्दुल रहीम के अचीवमेंट्स के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं थी। वो एक अनसन्ग हीरो हैं जिनका सम्मान होना चाहिए। उनकी टीम में चुन्नी गोस्वामी, पीके बैनर्जी, बालाराम और अरुण घोष जैसे हीरोज भी थे। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म यंगस्टर्स को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करेगी।