Raisen Crime Information: बिजली चोरी के केस में स्थाई वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

रायसेन पुलिस ने हमले के आरोपित पुरुषों सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 07:00 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:11 PM (IST)

Raisen Crime News: बिजली चोरी के केस में स्थाई वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल
रायसेन में हमले में पुलिसकर्मी हुए घायल।

HighLights

  1. एक पुलिसकर्मी की हालत चिंताजनक होने के कारण भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  2. पुलिस द्वारा वारंटियों एवं आसामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है।
  3. पुलिस ने पुरुष आरोपितों का जुलूस निकाला।

Raisen Crime Information: रायसेन, बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज थाना अंतर्गत ग्राम सागोनी गोसाई में विद्युत चोरी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में एक स्थाई वारंटी को पकड़ने गई। पुलिस पार्टी पर आरोपित और उसके परिजनों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, उनमें एक पुलिसकर्मी की हालत चिंताजनक होने के कारण भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने हमले के आरोपितों पुरुषों सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दो वर्ष पूर्व विद्युत चोरी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में न्यायालय द्वारा कुछ माह पूर्व आरोपित हरिकेश कुशवाहा का स्थाई गिरफ्तारी वारंट निकाला गया था। आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस द्वारा वारंटियों एवं आसामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्भ में एक पुलिस पार्टी आरक्षक अजय राणा एवं बृजेंद्र सिंह तथा नगर सैनिक धर्मेंद्र सिंह ग्राम सागोनी गोसाई स्थाई वारंटी हरिकेश कुशवाहा के लिए पकड़ने गए थे और उन्होंने उसको पकड़ भी लिया था लेकिन उसकी घर की महिलाओं एवं पुरुष सदस्यों द्वारा पुलिस पर लाठी, धारदार हथियारों एवं पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया गया।

naidunia_image

हमले में आरक्षरक अजय राणा एवं बृजेंद्र सिंह तथा नगर सैनिक धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरक्षक अजय राणा के सिर में गंभीर चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने से वहां से भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरक्षक बृजेंद्र सिंह एवं नगर सैनिक धर्मेंद्र सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित हरिकेश कुशवाहा पिता भाव सिंह कुशवाहा 30 वर्ष, उसके भाइयों में रामप्रसाद कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, उपदेश कुशवाह, पप्पू कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा एवं हरिकेश की पत्नी द्रौपती बाई कुशवाहा और भगवती बाई कुशवाहा सहित अन्य परिजनों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 307, 353, 294, 323, 186, 147, 149, 506 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपितों में हरिकेश कुशवाहा, रामसेवक कुशवाहा, उपदेश कुशवाहा, द्रौपती बाई कुशवाहा और भगवती बाई कुशवाहा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पुरुष आरोपितों का जुलूस निकाला। जबकि अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

IPL 2024 DC vs KKR: विशाखापट्टनम में होगी दिल्ली और कोलकाता का मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व ड्रीम11 टीम

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में दिल्ली का यह चौथा मैच होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 06:55 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 06:55 PM (IST)

IPL 2024 DC vs KKR: विशाखापट्टनम में होगी दिल्ली और कोलकाता का मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड व ड्रीम11 टीम
IPL 2024 DC vs KKR

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार को विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में दिल्ली का यह चौथा मैच होगा जबकि कोलकाता अपना तीसरा मैच खेलेगी। डीसी तीन मैचों में 2 अंक और -0.016 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। वहीं, केकेआर के 2 मुकाबलों में 4 अंक हैं। वह +1.047 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स अपने पहला मैच में पंजाब किंग्स से 4 विकेट से हार गई थी। फिर दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने 31 मार्च को खेले पहले तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया था। राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र टीम है जो टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया। फिर दूसरे मुकाबले में आरसीबी को 7 विकेट से शिकस्त दी।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 DC vs KKR Pitch Report)

विशाखापट्टनम के पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। अच्छी उछाल के कारण बैट और बॉल का संपर्क अच्छा होता है। मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। पाटा पिच होने के कारण स्पिन के खिलाफ बल्लेबाज खुलकर खेल पाएंगे। दिल्ली और केकेआर के मैच में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। यहां 14 टी20 मैच खेले गए हैं। जिनमें सात बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है। सात बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स वेदर रिपोर्ट (IPL 2024 DC vs KKR Climate Report)

मैच शुरू होने पर तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। पूरे मैच के दौरान तापमान एक जैसा रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 88 फीसदी होगी। हवा की गुणवत्ता उचित रहेगी।

आईपीएल 2024 दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (IPL 2024 DC vs KKR Head To Head)

दिल्ली और कोलकाता के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। इनमें केकआर ने 16 और डीसी ने 15 जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली का उच्चतम स्कोर 228 है। डीसी के खिलाफ कोलकाता का हाईस्कोर 210 है। दोनों के बीच पिछले 5 मैच में दिल्ली ने 3 जीते हैं। आखिरी बार कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ 2021 आईपीएल में जीत हासिल की थी।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC vs KKR Possible Taking part in 11)

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिल साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्र रसेल, सुनील नरेन, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 DC vs KKR Dream11 Workforce)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (कप्तान), फिल साल्ट

बल्लेबाज- वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर- आंद्र रसेल, सुनील नरेन, मिशेल मार्श

गेंदबाज- हर्षित राणा, कुलदीप यादव

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gwalior Information: ग्वालियर में ओवर फ्लो हो रहे सीवर में सफाई करने उतरे भाजपा पार्षद, सफाई नहीं होने से थे नाराज

ग्वालियर में नगर निगम द्वारा सीवर की सफाई नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद खुद सफाई के लिए सीवर में उतर गए।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 06:38 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 06:38 PM (IST)

Gwalior News: ग्वालियर में ओवर फ्लो हो रहे सीवर में सफाई करने उतरे भाजपा पार्षद, सफाई नहीं होने से थे नाराज
नगर निगम द्वारा नहीं की गई सफाई तो पार्षद खुद सीवर में उतरे

HighLights

  1. ग्वालियर में सीवर की सफाई नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद
  2. नगर निगम द्वारा नहीं की गई सफाई तो पार्षद खुद सीवर में उतरे
  3. सीवर समस्या के कारण घरों में भर रहा था पानी

ग्वालियर। ग्वालियर में नगर निगम द्वारा सीवर की सफाई नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद खुद सफाई के लिए सीवर में उतर गए। दरअसल ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 15 में आने वाले महेंद्र नगर में कई दिनों से सीवर ओवर फ्लो हो रहे थे और यहां पर घरों में भी पानी भर रहा था। पार्षद देवेंद्र राठौर का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से बातचीत की और सीवर साफ करने के लिए भी कहा लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मंगलवार को वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद देवेंद्र राठौर खुद सीवर में उतर गए और साफ सफाई करना शुरू कर दी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और

Bhind Information: महिला ने जेवर गिरवी रखने नहीं दिए, पति ने गोली मारकर हत्या की, चुपचाप कर डाला फिर ये काम

घटना पिपरौली के मजरा बंजारे का पुरा की है। गोहद थाना टीआइ मनीष धाकड़ ने बताया कि बंजारे का पुरा निवासी हरीराम पुत्र आशाराम बंजारा ने सोमवार सुबह पत्नी से गिरवी रखने के लिए जेवर मांगे।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 05:57 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 05:57 PM (IST)

Bhind News: महिला ने जेवर गिरवी रखने नहीं दिए, पति ने गोली मारकर हत्या की, चुपचाप कर डाला फिर ये काम
चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया

HighLights

  1. गोहद के बंजारे का पुरा की है घटना
  2. सोमवार सुबह 8.30 बजे दिया वारदात को अंजाम
  3. बेटी ने गोली मारकर हत्या कर ली, आरोपित पति गिरफ्तार

भिंड, नईदुनिया, प्रतिनिधि। सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखने के लिए नहीं देने पर एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी जब मायके पक्ष को लगी तो वह ग्वालियर के उटीला थाने गए और घटना की जानकारी दी।

उटीला पुलिस ने गोहद थाना पुलिस को सूचना दी। गोहद पुलिस शाम को मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल के बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित से हथियार जब्त करने के लिए न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा है।

naidunia_image

घटना पिपरौली के मजरा बंजारे का पुरा की है। गोहद थाना टीआइ मनीष धाकड़ ने बताया कि बंजारे का पुरा निवासी हरीराम पुत्र आशाराम बंजारा ने सोमवार सुबह पत्नी से गिरवी रखने के लिए जेवर मांगे। महिला ने जेवर देने से मना किया तो उसने पत्नी की मारपीट कर दी।

इस दौरान पति-पत्नी के बीच हाथापाई हो गई। युवक घर से बाहर निकल गया। करीब 8.30 बजे युवक घर आया तो पत्नी पलंग पर लेटी हुई थी। युवक ने महिला के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने अपने स्वजनों की मदद से घर से करीब 100 मीटर दूर ले जाकर महिला को अंतिम संस्कार कर दिया।

ऐसे खुला हत्या का राज

घटना के बाद बंजारे का पुरा से किसी ने मृतिका के मायके ग्वालियर के उटीला थाना अंतर्गत भूपसिंह निवासी पिता जगदीश बंजारा को सूचना दी कि रेखा की गोली मारकर हत्या हो गई है।

साथ ही स्वजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। पिता उटीला थाने पहुंचे और बेटी की हत्या की शिकायत की। चूंकि मामला गोहद थाने का था तो वहां के टीआई ने गोहद थाना पुलिस को बताया। मायके पक्ष के लोग गोहद थाने आए और पुलिस को लेकर बंजारे का पुरा पहुंचे।

पहले गुमराह किया, फिर हत्या करना स्वीकार किया

टीआइ धाकड़ के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का अंतिम संस्कार हो चुका था। खेत के पास शव की राख पड़ी थी। पूछताछ में पति ने पहले तो गुमराह किया, लेकिन बाद में उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। युवक से जिस जगह महिला को गोली मारी थी।

कारतूस का खोखा पलंग के नीचे पड़ा मिला है। गोली महिला के सीने को पार कर प्लाई को छेद करते हुए नीचे गिर गई थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही न्यायालय में पेश कर दो दिन की पीआर मांगी है।

वर्जन – महिला ने जेवर गिरवी रखने नहीं दिए तो युवक ने कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार भी कर दिया था। पति ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मनीष धाकड़, टीआइ थाना गोहद

काम की खबर: आयुष्मान भारत योजना में फ्री में करवाएं इलाज, यहां पढ़ें आवेदन से लेकर क्लेम करने की प्रक्रिया

आयुष्मान भारत योजना सरकार ने गरीब और निम्न इनकम वर्ग के लोगों के लिए शुरू की है। यदि आप पात्रता जांचना चाहते हैं तो PMJAY की वेबसाइट पर जाएं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 05:42 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 05:42 PM (IST)

आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त में करवाएं 5 लाख तक इलाज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Ayushman Bharat Yojana: देश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस स्कीम में कम आय और मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। मोदी सरकार ने 23 सितंबर 2018 को इस योजना की शुरुआत की थी। यदि आप इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता

आयुष्मान भारत योजना सरकार ने गरीब और निम्न इनकम वर्ग के लोगों के लिए शुरू की है। यदि आप पात्रता जांचना चाहते हैं तो PMJAY की वेबसाइट पर जाएं। जहां आसानी से अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। यहां अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको अपनी पात्रता पता चल जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना के तहत इन सुविधाओं का लाभ

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद अगले 15 दिनों तक सारा खर्च वहन सरकार करती है। इस योजना में परिवार के सभी सदस्यों को उनकी उम्र और संख्या को ध्यान में रखते हुए स्कीम का लाभ मिलता है। यह आयुष्मान योजना कैशलेस है।

आयुष्मान भारत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन?

1. आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. नए रजिस्ट्रेशन के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन या अप्लाई टैब पर क्लिक करें।

3. इसके बाद नाम, लिंग, आधार नंबर आदि जानकारी दर्ज करना होगा।

4.आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए। उसे सबमिट करने से पहले दोबारा जांच लें।

5. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन जमा करने के बाद अधिकारी आपके आवेदन की समीक्षा करेंगे।

6. उसके बाद आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कार्ड बन जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना में कैसे करें क्लेम?

उन हॉस्पिटल में इस स्कीम का लाभ मिलेगा जो आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। इलाज करवाने के लिए अस्पताल में जाकर खुद को वेरिफाई करवाना होगा। इसके बाद अपना फ्री में इलाज करवा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Balaghat New: बालाघाट में निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्गों के पैर धोकर उन्हें लगाया तिलक, मतदान के लिए दिया न्योता

बालाघाट जिला निर्वाचन अधिकारी गिरीश कुमार मिश्रा खुद मतदान का न्यौता देने के लिए वृद्ध मतदाताओं के घर पहुंच रहे है और उनके घर पर पीले चावल रख मतदाताओं के पैर धुला रहे है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 05:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 05:34 PM (IST)

Balaghat New: बालाघाट में निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्गों के पैर धोकर उन्हें लगाया तिलक, मतदान के लिए दिया न्योता
बालाघाट निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्गों के धुले पैर

HighLights

  1. बालाघाट निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्गों के धुले पैर
  2. तिलक लगाकर वोटर्स दिया मतदान का न्योता
  3. घर पर पीले चावल रख मतदाताओं के पैर धुला रहे निर्वाचन अधिकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। लोकतंत्र के पर्व में हर एक जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभा सके और शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए बालाघाट जिले के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा ने अनोखी पहल शुरु की है। वे खुद मतदान का न्यौता देने के लिए वृद्ध मतदाताओं के घर पहुंच रहे है और उनके घर पर पीले चावल रख मतदाताओं के पैर धुला रहे है। जिसके बाद उन्हें तिलक लगा, उनका फूल से स्वागत कर उन्हें श्रीफल सौंपकर 19 अप्रैल के दिन वे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान इसका न्यौता दे रहे है।

naidunia_image

60 किलोमीटर दूर मानागढ़ पहुंचे कलेक्टर, संतराम को दिया न्यौता

मतदाताओं को जागरूक करने की इस अनोखी पहले में जिला निर्वाचन अधिकारी अपने घर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित लांजी विधानसभा के मानागढ़ संतराम इवनाती के घर उसको मतदान का न्यौता देने पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाता के घर पीले चावल रखें फिर मतदाता के पैर धोकर, तिलक किया और फूल से स्वागत करते हुए श्रीफल सौंप कर 19 अप्रैल को मतदान के लिए मतदान केंद्र बुलाया। इसी प्रकार वे लांजी विधानसभा क्षेत्र के ही ग्राम खपराझरी भरतलाल पयकु, राम असरु समेत अन्य मतदाताओं के घर भी पहुंचे और उन्हें मतदान करने का न्यौता दिया हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और

Anees Bazmee’s response on Boney Kapoor-Anil Kapoor battle | अनीस बज्मी का बोनी- अनिल कपूर के झगड़े पर रिएक्शन: बोले- दोनों भाई हैं, कल एक दूसरे से मिलेंगे और गले भी लगेंगे

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘नो एंट्री’ के सीक्वल की जब से प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने घोषणा की है, अनिल कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर इंडस्ट्री में तरह-तरह की बातें हो रही है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने फिल्म नो एंट्री 2, बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनीस बज्मी ने कहा, ‘दोनों भाई है कल एक दूसरे से मिलेंगे और एक दूसरे को गले लगाएंगे।’

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर एक साथ।

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर एक साथ।

बोनी कपूर ने कहा था- अनिल के साथ अब संबंध नहीं
बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच दरार की खबरें तब आईं, जब बोनी कपूर ने फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के साथ ‘नो एंट्री 2’ की पुष्टि की। बोनी कपूर ने कहा, ‘अनिल कपूर के साथ अब मेरा कोई संबंध नहीं रहा।’

फिल्म 'नो एंट्री 2' को लेकर दोनों भाइयों में हुआ विवाद।

फिल्म ‘नो एंट्री 2’ को लेकर दोनों भाइयों में हुआ विवाद।

अनीस बज्मी ने कहा- दरार वाली खबर सुनकर हैरान हूं
डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच दरार की खबरों पर कहा, ‘बोनी कपूर और अनिल कपूर के बीच खटास भरे संबंधों के बारे में सुनकर हैरान हूं। इस विषय में अभी तक बोनी कपूर से बात नहीं कर पाया क्योंकि मैं भूल भुलैया 3 की शूटिंग में व्यस्त था।’

अनीस बज्मी और अनिल कपूर एक साथ नो एंट्री के अलावा वेलकम और पागलपंती जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं। अनीस बज्मी ने कहा, ‘अगर अनिल कपूर नो एंट्री 2 में नहीं होंगे तो स्वाभाविक रूप से उन्हें बुरा लगेगा। लेकिन इस फिल्म में अनिल कपूर के न होने के बोनी जी के पास भी अपने कारण रहे होंगे। वे दोनों भाई है कल दोनों एक दूसरे से मिलेंगे और एक दूसरे को गले लगाएंगे। वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।’

अनीस बज्मी।

अनीस बज्मी।

नो एंट्री में दिखी थी सलमान, अनिल कपूर और फरदीन की तिकड़ी
साल 2005 में फिल्म रिलीज ‘नो एंट्री’ में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता, सेलिना जेटली और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं थी। ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के नाम की पुष्टि हो चुकी है। बताया जाता है कि इस फिल्म में दोनों की डबल भूमिकाएं होगी। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए 10 अभिनेत्रियों का चयन किया जाएगा।

PM Modi in Kotputli: वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ, कोटपुतली में बोले प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आज एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली बीजेपी है तो दूसरी तरफ देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 04:50 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 04:50 PM (IST)

PM Modi in Kotputli: वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ, मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ, कोटपुतली में बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi in Kotputli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के कोटपुतली पहुंचे। यहां उन्होंने मोलाहेड़ा गांव में बीजेपी उम्मीदवार राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आज एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली बीजेपी है तो दूसरी तरफ देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी है। आज एक ओर दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है। वहीं, दूसरी ओर विदेश में जाकर देश को गाली देने वाली कांग्रेस है।

कांग्रेस के नेता चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि वे कहते हैं भ्रष्टारियों को बचाओ, मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ। यह पहला ऐसा इलेक्शन है। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे, लेकिन देश को धमकी दे रहे हैं। अगर बीजेपी जीती तो देश में आग लग जाएगी।

#WATCH | Whereas addressing the Vijay Shankhnad rally in Kotputli, Rajasthan, PM Modi says, “The nation’s politics is split into two camps. On one hand, there’s the BJP for whom it’s nation first and alternatively there’s Congress which solely finds methods to loot the… pic.twitter.com/snZFnevNF3

— ANI (@ANI) April 2, 2024

आपका सपना मोदी का संकल्प है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘पिछली सरकारों ने जिसे पूछा तक नहीं, उसे मोदी ने पूजा है। कांग्रेस ने किसानों को कभी नहीं पूछा, मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना के तहत 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं। आपका सपना मोदी का संकल्प है।’

देश में भाजपा का मतलब है विकास और समाधान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में बीजेपी का मतलब विकास और समाधान है, लेकिन कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़। उन्होंने कहा, आप कोई भी समस्या देखेंगे तो उसकी जड़ में कांग्रेस नजर आएगी। आज भाजपा सरकार के समय देश की पहचान हथियार का निर्यात के रूप में बन रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bilaspur Information: विरोध के बीच दो आरा मिल सील, रम्दा मशीन व लकड़ी जब्त

पहली टीम बिलासपुर रेंजर पल्लव नायक के नेतृत्व देवरीखुर्द स्थित अग्रहरि साल में पहुंची। उस समय संचालक डोमार प्रसाद अग्रहरि मिल में ही मौजूद था। इस टीम को देखकर वह सकते में आ गया।

By Shiv Soni

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 04:30 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 04:30 PM (IST)

Bilaspur News: विरोध के बीच दो आरा मिल सील, रम्दा मशीन व लकड़ी जब्त
मस्तूरी किरारी स्थित आरामिल में कार्रवाई करता उड़नदस्ता दल।

HighLights

  1. देवरीखुर्द व मस्तूरी किरारी में वन विभाग की छापेमार कार्रवाई
  2. कार्रवाई से पहले बरती गोपनीयता
  3. रम्दा मशीन को जब्त कर टीम कार्यालय लेकर लौटी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। वनमंडल बिलासपुर ने सोमवार को दो आरा मिल सील कर दिया है। यह मिलें काष्ठ चिरान नियमों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से संचालित हो रही थीं। इसकी शिकायत लगातार विभाग के अफसरों को मिल रही थी। लिहाजा एक साथ दोनों मिल में छापामार कार्रवाई करने की योजना बनाई गई। एक जगह से रम्दा मशीन भी बरामद हुई है। इस कार्रवाई की भनक लगते ही टिम्बर एसोसिएशन के पदाधिकारी पहुंचकर विरोध करने लगे। उनके इस विरोध से कोई असर नहीं पड़ा। दोनों ही टीम डीएफओ सत्यदेव शर्मा व एसडीओ अभिनव कुमार के निर्देश पर दबिश दी।

पहली टीम बिलासपुर रेंजर पल्लव नायक के नेतृत्व देवरीखुर्द स्थित अग्रहरि साल में पहुंची। उस समय संचालक डोमार प्रसाद अग्रहरि मिल में ही मौजूद था। इस टीम को देखकर वह सकते में आ गया। पहले उसे सर्च वारंट दिखाया गया। इसके बाद पड़ताल शुरू की गई। जांच के दौरान टीम को मिश्रित प्रजाति के लट्ठे, जिनमें फलदार जामुन, कसही, नीम व अन्य बबूल की लकड़ियां पाई गईं। आरा मिल में फलदार वृक्षों की कटाई या चिरान प्रतिबंधित है। जब मिल संचालक से इस संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके अलावा आवक-जावक रजिस्ट्रर, स्टाक पंजी भी आरा मिल में नहीं थी।

इन सब के अलावा एक बड़ा उल्लंघन मिल तीन एचपी का मोटर लगी हुई रम्दा मशीन भी मिली। इसका धड़ल्ले से उपयोग हो रहा था। रम्दा मशीन चलाने का भी दस्तावेज संचालक के पास नहीं था। इस पर मिल संचालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 व काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 की धारा 07, 08, 09, 10, 12 व 13 के तहत अपराध दर्ज कर सा मिल को सील कर दिया गया। इसके अलावा जब्त वनोपज की नामजोख कर आरा मिल मालिक के सुपुर्द किया गया है। रम्दा मशीन को जब्त कर टीम कार्यालय लेकर लौटी।

इस कार्रवाई बिलासपुर सर्किल फारेस्ट आफिसर जितेंद्र साहू, बेलतरा सर्किल फारेस्ट आफिसर वेदप्रकाश शर्मा, खोंदरा सर्किल फारेस्ट आफिसर नमित तिवारी व सोठी सर्किल फारेस्ट आफिसर अब्दुल हफीज खान शामिल रहे। दूसरी टीम रतनपुर रेंजर के नेतृत्व में मस्तूरी किरारी स्थित अग्रहरि टिम्बर में दबिश दी। टीम में बिलासपुर वनमंडल उड़नदस्ता भी शामिल था। जब टीम वहां पहुंची तो संचालक हरप्रसाद अग्रहरि नहीं था। मुंशी गोलू यादव मौजूद था। उसे सर्च वारंट देकर जांच शुरू की गई।

सबसे पहले उसे स्टाक पंजी व अभिलेख दिखाने के लिए कहा गया। लेकिन, वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान मिल परिसर से प्रतिबंधित प्रजाति आम व महुआ की गोल लकड़ी बरामद हुई। इसके साथ ही और भी खामियां मिलीं, जिस पर आरा मिल को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से टिम्बर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्रवाई से पहले बरती गोपनीय ता

दो आरा मिल की शिकायत मिली थी। जिस पर योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करने की योजना एसडीओ अभिनव कुमार ने बनाई। खास बात यह है कि दबिश किस मिल में कितने समय देनी है इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी गई। उन्हें केवल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। यहीं कारण है कार्रवाई की भनक किसी को नहीं लगी और सफलतापूर्वक पूरा प्रकरण बनाया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

ये है रायपुर का साइंस कालेज, यहीं से पढे़ें हैं पूर्व CM बघेल और राज्यपाल सहित दिग्‍गज हस्तियां, हासिल किया राजनीति का ज्ञान

Raipur: 1948 में स्थापित इस कालेज में नेताओं के साथ कई बलिदानी पढ़कर निकले जिन्होंने देश और राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। यहां से पढ़कर ऐसा नेता निकले जो आगे चलकर मुख्यमंत्री, केद्रीय मंत्री से लेकर राज्यपाल के पद तक सफर तय किया।

By Girish Verma

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 03:42 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 03:42 PM (IST)

ये है रायपुर का साइंस कालेज, यहीं से पढे़ें हैं पूर्व CM बघेल और राज्यपाल सहित दिग्‍गज हस्तियां, हासिल किया राजनीति का ज्ञान

HighLights

  1. -पूर्व सीएम बघेल, राज्यपाल रमेश बैस भी की राजनीतिक जीवन की शुरुआत

गिरीश वर्मा/रायपुर। Raipur Information: आजादी के बाद राजधानी का साइंस कालेज शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। आजादी के संघर्ष को अपनी आंखों से देख चुके कई युवा यहां अध्ययन किए। 1948 में स्थापित इस कालेज में नेताओं के साथ कई बलिदानी पढ़कर निकले जिन्होंने देश और राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

यहां से पढ़कर ऐसा नेता निकले जो आगे चलकर मुख्यमंत्री, केद्रीय मंत्री से लेकर राज्यपाल के पद तक सफर तय किया। ऐसा कहा जा सकता है कि कालेज में पढ़ने वाले छात्रों में राष्ट्र सेवा का गुण विद्यमान रहता है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लक्ष्मी नारायण इंदुजा, विक्रम उसेंडी, डा. रमेश अग्रवाल सहित अन्य राजनीति के बड़े चेहरों ने इसी कालेज से अपनी शिक्षा पूरी की। naidunia_image

सात बार सांसद और तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके हैं रमेश बैस

रमेश बैस पहली बार 1989 में रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। वे 7 बार सांसद रहे। इस दाैरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद की भी जिम्मेदारी भी संभाली। 2019 में उन्हें त्रिपूरा के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। झारखंड के बाद वे वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल है। वे प्रदेश के एकमात्र ऐसा नेता है जो तीन राज्यों के राज्यपाल बनाए जा चुके हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव से सांसद उम्मीदवार

22 साल की उम्र से ही कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की राजनीतिक करियर की शुरुआत हो गई थी। 23 अगस्त 1961 को दुर्ग में जन्मे भूपेश बघेल ने 80 के दशक में कांग्रेस से सियासी पारी शुरू की थी। साइंस कालेज में पढ़ाई की। 1993 में पहली बार चुनाव लड़े, 1998 पहली बार में विधायक चुने गए। 2018 में मुख्यमंत्री बनें। राज्य सहित देश के कांग्रेस नेताओं में भूपेश बघेल बड़ा चेहरा माना जाता है। यहीं कारण है कि उन्हें पहली बार राजनांदगांव से पार्टी ने सांसद उम्मीदवार बनाया है।

मंत्री से लेकर विधायक की स्नातक कालेज से पूरी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री पद संभाल चुके वर्तमान अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने साइंस कालेज से ही बीएसी मे स्नातक की पढ़ाई की। लक्ष्मी नारायण इंदुरिया, चंद्र शेखर साहू, विधान मिश्रा, रमेश अग्रवाल, कनक तिवारी, आर एस शर्मा, चुन्नीलाल साहू, डा. रमेश अग्रवाल सहित और भी बड़े राजनीति के चेहरों ने साइंस कालेज में अपनी शिक्षा पूरी की।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे