Istanbul Nightclub Fireplace: तुर्किये के इस्तांबुल नाइटक्लब में आग, 29 लोग जिंदा जले, पांच गिरफ्तार

तुर्किये के इस्ताबुंल में एक नाइट क्लब में मंगलवार को आग लग गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो हुई है। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 10:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 10:34 PM (IST)

Istanbul Nightclub Fire: तुर्किये के इस्तांबुल नाइटक्लब में आग, 29 लोग जिंदा जले, पांच गिरफ्तार
घटनास्थल से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस्तांबुल, एपी। Istanbul Nightclub Fireplace: तुर्किये के इस्ताबुंल में एक नाइट क्लब में मंगलवार को आग लग गई। समाचार एजेंसी एंदेलोऊ के मुताबिक इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो हुई है। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है। हादसे के वक्त नाइट क्लब बंद था। इसमें मरम्मत का काम चल रहा है। मारे गए अधिकांश लोग मजदूर थे। आठ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

16 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में नाइट क्लब था

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस्तांबुल के पॉश रिहाइशी इलाके में 16 मंजिला इमारत है। इसके बेसमेंट में नाइट क्लब था। यहां के गर्वनर दावुत गुल ने कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह हादसा या साजिश भी हो सकती है। पुलिस जांच कर रही है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें क्लब का मैनेजर और मरम्मत टीम के सदस्य शामिल हैं।

आग ऊपर मंजिल तक पहुंच गई

खबरों के मुताबिक आग बेसमेंट के ऊपर वाली मंजिल तक पहुंच गई। वहां रह गए कुछ लोग की भी मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। चिकित्सा और पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं।

हादसे में 29 लोगों की मौत

एएफपी के अनुसार, आग दोपहर करीब 12.47 बजे लगी। देर शाम अग्निशमन कर्मियों और अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे पहले गर्वनर कार्यालय के एक बयान में कहा गया कि हादसे में 29 लोगों दम तोड़ दिया। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने एक्स पर पोस्ट किया कि गेरेटेपे में आग की जांच शुरू कर दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Harda Blast Case: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपितों की संपत्ति हुई नीलाम

खसरा नंबर 24 की संपत्ति का बाजार मूल्य दो करोड़ 65 लाख से अधिक मिला, दो खसरा नंबर की संपत्ति के लिए नहीं मिले बोलीदार।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 10:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 10:48 PM (IST)

Harda Blast Case: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपितों की संपत्ति हुई नीलाम
हरदा ब्लास्ट केस में नीलामी की कार्रवाई।

HighLights

  1. ब्लास्ट के सात आरोपित पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके हैं।
  2. 2 करोड़ 65 लाख 42 हजार रुपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई।
  3. नीलामी की कार्यवाही आगामी 7 दिवस में फिर से की जाएगी।

Harda Blast Case: नवदुनिया प्रतिनिधि, हरदा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में मंगलवार को न्यायालय तहसीलदार हरदा के परिसर बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के आरोपित राजेश पिता नंदलाल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल की संपत्तियों की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न हुई। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों की अचल सम्पत्ति की कुल 24 खसरा नंबर है, जिसका शासकीय गाइडलाइन अनुसार कुल मूल्य 69 लाख 41 हजार 984 रुपये है।

इसके विरुद्ध 2 करोड़ 65 लाख 42 हजार रुपये की उच्चतम बोली प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आरोपितों की अचल सम्पत्ति में से दो खसरे ग्राम रहटाखुर्द में खसरा नंबर 160/18 तथा वार्ड 5 हरदा में स्थित नजूल सीट क्रमांक 10 बी प्लाट नंबर 74 के विरुद्ध कोई भी बोलीदार द्वारा बोली नहीं लगाई गई। इस अचल सम्पत्ति का शासकीय गाइडलाइन अनुसार मूल्य 1 करोड़ 54 लाख 85 हजार 875 रुपये है तथा बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये है।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिस सम्पत्ति की मंगलवार को बोली नहीं लगाई गई उसकी नीलामी की कार्यवाही आगामी 7 दिवस में फिर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन भूमियों पर उच्चतम बोली प्राप्त हो गई है उसे जिला स्तर पर गठित दल की ओर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। दल से स्वीकृति प्राप्त कर नियम अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

naidunia_image

सात आरोपितों को किया है गिरफ्तार

ब्लास्ट के सात आरोपित पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके हैं। इनमें राजू उर्फ राजेश अग्रवाल (55 वर्ष) पिता नंदलाल अग्रवाल निवासी वार्ड 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल (42 वर्ष) पिता नंदलाल अग्रवाल निवासी वार्ड 2 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान (54 वर्ष) निवासी मानपुरा हरदा, आशीष (35 वर्ष) पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार निवासी खेडीपुरा हरदा, अमन तमखाने (31 वर्ष) पिता राधाकिशन तमखाने निवासी खेडीपुरा हरदा, अभिषेक अग्रवाल (34 वर्ष) पिता अशोक अग्रवाल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्रमाक एक खातेगांव जिला देवास तथा आयुष गर्ग निवासी अजनास रोड़ खातेगांव जिला देवास शामिल हैं।

परिवारों के पुनर्वास की आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए

कलेक्टर सिंह ने एक दिन पहले कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक ली थी। इसमें उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत फरवरी माह में ग्राम बैरागढ़ में हुए विस्फोट से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आईटीआई हरदा में बनाए गए आश्रय स्थल में रहने वाले परिवारों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए भी कहा। बैठक में अपर कलेक्टर डा नागार्जुन बी. गोड़ा, एसडीएम हरदा कुमार सानू, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैरागढ़ विस्फोट के बाद जब्त की गई विस्फोटक सामग्री के विनष्टीकरण के लिए विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए विनष्टीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने घटना के लिए दोषी व्यक्तियों को दंडित करने के लिए अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 21 अभ्यर्थी भर चुके हैं नामांकन

दूसरे चरण के नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को 13 अभ्यर्थियों ने 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 10:01 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 10:11 PM (IST)

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 21 अभ्यर्थी भर चुके हैं नामांकन
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण।

HighLights

  1. वीडी शर्मा का नामांकन पत्र भरवाने स्मृति ईरानी आएंगी खजुराहो।
  2. पटवारी, तन्खा और अरूण यादव बैतूल, होशंगाबाद, टीकमगढ़ और खजुराहो का भरवाएंगे नामांकन।
  3. 28 मार्च से अब तक 21 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। दूसरे चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मार्च से आरंभ हो चुकी है। दूसरे चरण के नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को 13 अभ्यर्थियों ने 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। 28 मार्च से अब तक 21 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो संसदीय सीट से प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा बुधवार को पन्ना में नामांकन पत्र जमा करेंगे।

शर्मा का नामांकन पत्र भरवाने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खजुराहो आएंगी। वे पन्ना में शर्मा के साथ नामांकन भरवाने जाएंगी। स्मृति ईरानी इस दौरान खजुराहो संसदीय क्षेत्र में विष्णुदत्त शर्मा के साथ चुनाव प्रचार भी करेंगी। इधर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह छह अप्रैल को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे यहां सीधी और सिंगरौली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

naidunia_image

मंगलवार को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में दो अभ्यर्थियों द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में दो अभ्यर्थियों द्वारा दो नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में चार अभ्यर्थियों द्वारा छह नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में तीन अभ्यर्थियों द्वारा पांच नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा तीन नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। नामांकन पत्र चार अप्रैल तक जमा किए जा सकेंगे। इसके अगले दिन पांच अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी आठ अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना चार जून को होगी।

पटवारी, तन्खा और अरूण यादव बैतूल, होशंगाबाद, टीकमगढ़ और खजुराहो का भरवाएंगे नामांकन

अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव बुधवार को बैतूल, होशंगाबाद, टीकमगढ़ और खजुराहो का संयुक्त दौरा करेंगे। वे हेलीकाप्टर द्वारा बैतूल पहुंचेंगे जहां बैतूल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रामू टेकाम के नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर में होशंगाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 3.40 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे जहां कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार की नामांकन रैली में शामिल होंगे और खजुराहो में रात्रि विश्राम करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Indore Crime Information: आस्ट्रेलियाई नागरिक की इंदौर के होटल में मौत, नग्न अवस्था में मिला शव

कमरे का दरवाजा न खोलने पर होटलकर्मियों ने पुलिस को बुलाया। मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो गेविन पलंग पर मृत अवस्था में मिले।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 03:14 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 09:41 PM (IST)

Indore Crime News: आस्ट्रेलियाई नागरिक की इंदौर के होटल में मौत, नग्न अवस्था में मिला शव

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आस्ट्रेलियाई नागरिक गेविन एंड्रयू बैली की इंदौर के होटल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वे करीब डेढ़ महीने से होटल में रुके थे और मंगलवार को वियतनाम जाने वाले थे। 53 वर्षीय गेविन का शव नग्न अवस्था में मिला है। फोन भी पैरों के पास पड़ा था। आशंका है कि बात करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा है।

naidunia_image

विजय नगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, गेविन बैली मूलत: जापान के हैं। उनकी पत्नी और बच्चे जापान में ही रहते हैं। सोलर प्लांट कंपनी (तोशीबा) में सब ग्रुप मैनेजर बनने के बाद गेविन ने आस्ट्रेलिया की नागरिकता ले ली। कंपनी के उज्जैन में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। गेविन इसी सिलसिले में आए थे। 15 फरवरी से स्कीम 78 स्थित ग्रैंड सूर्या होटल में रुके थे। मंगलवार को उनकी वियतनाम की फ्लाइट थी। सुबह करीब 11 बजे तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटलकर्मियों ने ही पुलिस को बुलाया। मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो गेविन पलंग पर मृत अवस्था में मिले।

हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस ने जब्त किया फोन

एसीपी के मुताबिक, होटलकर्मियों ने बताया कि गेविन प्रतिदिन सुबह नाश्ता मंगवाते थे। मंगलवार को उन्होंने आर्डर नहीं दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने बेल बजाई, लेकिन गेविन की तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला। एसीपी के मुताबिक होटलकर्मियों की लापरवाही है। विदेशी नागरिक के रुकने की जानकारी नहीं दी थी। डेढ़ महीने से रुके विदेशी का एक फार्म भरकर थाने में देना था। पुलिस होटल मैनेजर व संचालक पर कार्रवाई करेगी। डाक्टर ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गेविन की आखिरी बार किससे बात हुई थी। फोन पिन लाक किया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव में प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की देनी होगी जानकारी, मोबाइल एप किया तैयार

पीठासीन अधिकारी को एप पर मतदान दल के रवाना होने से लेकर सामग्री जमा करने तक का देना होगा ब्योरा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 09:21 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 09:24 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव में प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत की देनी होगी जानकारी, मोबाइल एप किया तैयार

Lok Sabha Chunav 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनाव में मतदान के प्रतिशत की जानकारी जल्द मिल सके, इसके लिए मतदान एप तैयार किया गया है। पीठासीन अधिकारी को इस पर प्रत्येक दो घंटे में हुए मतदान की जानकारी देनी होगी। साथ ही मतदान दल के रवाना होने से लेकर मतदान सामग्री जमा होने तक का पूरा ब्योरा देना होगा। यह एप सभी पीठासीन अधिकारियों को मतदान से दो दिन पहले डाउनलोड करना होगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तरुण राठी ने सभी कलेक्टर, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान एप को लेकर दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर मत प्रतिशत की प्रति दो-दो घंटे की एकजाई जानकारी प्राप्त की जाना है। इसके लिए कार्यालय ने पीठासीन अधिकारियों के लिए मत प्रतिशत एप तैयार कराया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

naidunia_image

इसका उपयोग कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी मतदान से जुड़ी सभी जानकारियां भेजी जाएंगी। कलेक्टर मतदान से दो दिन पहले पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल पर अनिवार्य रूप से एप डाउनलोड कराया जाए।

मतदान से एक दिन पहले मत प्रतिशत मोबाइल एप पर सभी पीठासीन अधिकारी लाग इन करेंगे। मतदान सामग्री प्राप्ति के बाद मतदान दल के रवाना होने से लेकर मतदान समाप्ति, मतदान केंद्र से वापस रवानगी, सामग्री जमा केंद्र पर वापस लौटने व सामग्री जमा करने तक की सभी जानकारी इस एप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

MP Lok Lok Sabha Election 2024: 384 तक उम्मीदवार होने पर ईवीएम से ही मतदान, आगे कुछ होता है तो आयोग तय करेगा

मुख्यमंत्री निवास से राजनीतिक गतिविधियों के संचालन पर कहा कि ऐसी शिकायत नहीं देखी, जानकारी लेंगे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM (IST)

MP Lok Lok Sabha Election 2024: 384 तक उम्मीदवार होने पर ईवीएम से ही मतदान, आगे कुछ होता है तो आयोग तय करेगा
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह के 400 उम्मीदवार होने पर मतपत्र से मतदान पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्पष्ट।
  2. पहले चरण की छह सीटों में सर्वाधिक 19 उम्मीदवार जबलपुर में हैं।
  3. 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा।

नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। एक निर्वाचन क्षेत्र में 384 तक उम्मीदवार होने पर ईवीएम से ही मतदान कराया जा सकता है। इससे अधिक उम्मीदवार होने का प्रश्न वैसे तो काल्पनिक है, लेकिन ऐसी परिस्थिति आती है तो चुनाव आयोग तय करेगा। यह बात मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मंगलवार को भोपाल में राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के 400 उम्मीदवार होने पर मतपत्र से मतदान कराने की बात के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर कही। मुख्यमंत्री निवास से राजनीतिक गतिविधियों के संचालन संबंधी कांग्रेस की शिकायत पर कहा कि यह मेरे देखने में नहीं आया है, पर जानकारी लेंगे।

एक सीट पर 384 से अधिक उम्मीदवार होने के प्रश्न को काल्पनिक बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में अभी कहीं इस तरह की स्थिति सामने नहीं आई है। पहले चरण की छह सीटों में सर्वाधिक 19 उम्मीदवार जबलपुर में हैं। यहां दो बैलेट यूनिट लगेंगी।

naidunia_image

हमने मतदान को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा मिलेगी। विधानसभा चुनाव में यह 80 वर्ष थी। चुनाव कार्य में संलग्न रहने वाले अधिमान्य पत्रकारों को भी डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी।

फेक न्यूज से बचने की सलाह

फेक न्यूज से बचने की सलाह देते उन्होंने कहा कि प्रामाणिक व तथ्यपरक खबरें ही दी जानी चाहिए। अभी पिछले दिनों एक खबर चली कि यदि मतदान नहीं किया तो 300 रुपये बैंक खाते से सीधे कट जाएंगे। जबकि, सभी जानते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं, संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री ने कहा कि पत्रकार आयोग के आंख और कान हैं। कई बार आपके माध्यम से वे जानकारी मिलती हैं, जो प्रशासन की नजरों में नहीं आ पाती हैं।

शपथ पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि रिटर्निंग आफिसर यह देखते हैं कि नामांकन पत्र पूरा भरा होना चाहिए। कोई भी कालम खाली न हो। शपथ पत्र की जांच वे नहीं करते हैं। यदि कोई आपत्ति आती है तो उसे भी प्रदर्शित किया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर पीएन सनेसर और डा. वायपी सिंह ने सी-विजिल एप, केवाइसी, एमसीएमसी, पेड न्यूज, मतदान एवं मतगणना समेत चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारियां विस्तार से बताईं।

पत्रकार के पुत्र के निधन पर जताया शोक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सहित उपस्थित प्रतिभागियों ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उधर, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Barabanki Information: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूली बस पलटी, चार बच्चों की मौत

बाराबंकी में मंगलवार की दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ से पिकनिक मनाकर लौटे स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 07:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:35 PM (IST)

Barabanki News: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाकर लौट रही स्कूली बस पलटी, चार बच्चों की मौत
स्कूल बस पलटने से चार बच्चों की मौत।

डिजिटल डेस्क, बाराबंकी। Barabanki Highway Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार की दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ से पिकनिक मनाकर लौटे स्कूली बच्चों की बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में चार बच्चों की मौत हो गई। 12 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। बस में 42 स्टूडेंट्स सवार थे। हादसा देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर के पास हुआ।

बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस

बच्चे सूरतगंज कंपोजिट स्कूल से लखनऊ चिड़ियाघर देखने आए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। बस करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिकनिक मनाने लखनऊ गए थे छात्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरतगंज ब्लाक के कंपोजिट स्कूल हरक्का के स्टूडेंट्स को लेकर शिक्षक भ्रमण कराने के लिए लखनऊ गए थे। वहां पर छात्रों ने चिड़ियाघर और आंचलिका विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। शाम को करीब 5 बजे बच्चों को लेकर बस लौट रही थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

चार बच्चों की मौत

बस को जेसीबी की मदद से सीधा करावकर छात्रों को बाहर निकाला गया। तब तक तीन बच्चों की मौत हो गई थी। घटना में घायल बच्चों को सीएचसी देवा से जिला अस्पताल रेफर किया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सहित पांच बच्चों की मौत हुई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Jashpur Information:फूड ग्रेड महुआ एकत्र करने की तकनीक सीखने महाराष्ट्र से पहुंचा किसानों का दल

शराब के लिए बदनाम महुआ से सैनिटाइजर और पोषक तत्वों से भरपूर लड्डू जैसे उत्पाद तैयार कर जशपुर ने इस वन उत्पाद को एक नई पहचान दिलाई है। हम इस तकनीक को सीखने के लिए जशपुर आएं हैं। उक्त बातें महाराष्ट के पालघर जिले के ग्राम जवाहर से आए किसान भरत तुकाराम खिरारी ने कही।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:21 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 08:21 PM (IST)

Jashpur News:फूड ग्रेड महुआ एकत्र करने की तकनीक सीखने महाराष्ट्र से पहुंचा किसानों का दल

जशपुरनगर । शराब के लिए बदनाम महुआ से सैनिटाइजर और पोषक तत्वों से भरपूर लड्डू जैसे उत्पाद तैयार कर जशपुर ने इस वन उत्पाद को एक नई पहचान दिलाई है। हम इस तकनीक को सीखने के लिए जशपुर आएं हैं। उक्त बातें महाराष्ट के पालघर जिले के ग्राम जवाहर से आए किसान भरत तुकाराम खिरारी ने कही।

महाराष्ट्र के किसान भरत तुकाराम अपने सात साथियों के साथ इन दिनों जशपुर आए हुए हैं। यहां वे फूड ग्रेड महुआ एकत्र करने और एकत्रित महुआ से विभिन्न प्रकार खाद्य उत्पाद करने की तकनीक सीखने के लिए पहुंचे हैं। कृषि वैज्ञानिक समर्थ जैन इन किसानों को महुआ के साथ जशपुर में तैयार हो रहे चाय के 16 प्रकार सहित विभिन्न हर्बल उत्पाद की जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं।

भ्रमण के पहले दिन किसानों ने बालाछापर में स्थित रीपा और गम्हरिया में संचालित अपने कार्यशाला का निरीक्षण किया। जशपुर में महुआ के हो रहे सदुपयोग से प्रभावित किसानों ने कहा कि जशपुर ने महुआ को नई पहचान दी है। राजेश कमलाकर, राजेश यशवंत कमाड़ी ने कहा कि अब तक महुआ का नाम सुनने से इससे तैयार होने वाली शराब की तस्वीर मन में उभरती थी। लेकिन जशपुर में तैयार महुआ लड्डू और सैनिटाइजर जैसे उत्पादों ने महुआ की छवि बदल कर रख दी है।

इस तरह महाराष्ट्र पहुंचा जशपुर का उत्पाद

किसान रमेश यशवंत कामड़ी,राजेश कमलाकर ने बताया कि वे सभी शाप फार एक्सचेंज नामक एक संगठन से जुड़े हुए हैं। इस संगठन के माध्यम से जशपुर के उत्पाद को महाराष्ट्र के मुंबई,कल्याण,थाणे सहित कई शहरों में स्टाल लगा कर बेचते हैं। किसानों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तरह महाराष्ट्र में भी बृहद पैमान में जंगल से महुआ का संग्रहण ग्रामीण करते हैं। लेकिन इसका सबसे अधिक प्रयोग सिर्फ शराब बनाने में किया जाता है। पहले महाराष्ट्र के ग्रामीण अंचल में महुआ से रोटी बनाकर खाने की प्रथा थी। लेकिन अब नई पीढ़ी इससे भी दूर होती जा रही है। किसानों ने आशा जताई कि जशपुर के प्रयास को महाराष्ट्र में भी सफलता जरूर मिलेगी।

सीखेगें नेट से महुआ एकत्र करना

महराष्ट्र के पालघर जिले से आए किसान अगले कुछ दिनों में जिले के दुलदुला ब्लाक के ग्राम केंदपानी में किए जा रहे ग्रीन नेट से महुआ एकत्र करने की प्रक्रिया का अवलोकन करेगें। कृषि वैज्ञानिक समर्थ जैन ने बताया कि इस दौरान इन किसानों को महुआ पेड़ के चारों ओर नेट को स्टीक के सहारे लगाने और नेट में एकत्रित महुआ को सुरक्षित तरीके से रखने की तकनीकी की बारिकियों की जानकारी दी जाएगी। समर्थ जैन ने बताया कि फूड ग्रेड महुआ का भारत और विदेशों में अच्छा बाजार उपलब्ध है। किसानों को इससे अच्छा आय प्राप्त हो सकता है।

0-0

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, होशियारपुर और आनंदपुर सीट पर उम्मीदवार घोषित

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की दो सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित किए। पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:48 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: पंजाब के लिए AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, होशियारपुर और आनंदपुर सीट पर उम्मीदवार घोषित

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की दो सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित किए। पार्टी ने आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Gwalior Information: ग्वालियर में खनन माफिया पर नकेल कसने वाली महिला IPS थी टारगेट, डंपर चालक फॉलो कर लोकेशन करता था शेयर

महिला आइपीएस अनु बेनीवाल ने ओवरलोड और बिना रायल्टी के रेत, गिट्टी लेकर चलने वाले ट्रक-ट्रैक्टर चालकों पर लगातार कार्रवाई की है। महिला आइपीएस जब थाने में होती हैं तो यह लोग गाड़ियां निकालते हैं। जैसे ही थाने से निकलती हैं तो गाड़ियां रोक दी जाती हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 07:43 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 07:46 PM (IST)

Gwalior News: ग्वालियर में खनन माफिया पर नकेल कसने वाली महिला IPS थी टारगेट, डंपर चालक फॉलो कर लोकेशन करता था शेयर
खनन माफिया पर नकेल कसने वाली महिला आइपीएस थी टारगेट पर

HighLights

  1. खनन माफिया पर नकेल कसने वाली महिला आइपीएस थी टारगेट पर
  2. डंपर चालक फालो कर लोकेशन करता था साझा
  3. लोकेशन मिलने पर रुक जाते थे डंपर

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्वालियर और चंबल अंचल में खनन माफिया अब इतना हावी हो चुका है कि उन पर नकेल कसने वाले अफसरों की निगरानी कर रहा है। वह किस रास्ते जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं और कब थाने आ रहे हैं। अफसरों की गाड़ी की पल-पल की लोकेशन साझा करने वाला एक डंपर चालक पकड़ा गया है। जो महिला आइपीएस अनु बेनीवाल की लोकेशन क्रशर संचालक व ओवरलोड, बिना रायल्टी के रेत-गिट्टी लेकर चलने वाले वाहन चालकों को साझा करता था। उसके खुद के 9 डंपर चलते हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने लोकेशन के नाम से वाट्स एप ग्रुप भी बना रखा था।

naidunia_image

लोकेशन मिलने पर रुक जाते थे डंपर

बिजौली थाने की कमान संभाल रहीं महिला आइपीएस अनु बेनीवाल ने ओवरलोड और बिना रायल्टी के रेत, गिट्टी लेकर चलने वाले ट्रक-ट्रैक्टर चालकों पर लगातार कार्रवाई की है। इससे अब क्षेत्र में ओवरलोड वाहन चलना बंद हो गए हैं। महिला आइपीएस जब थाने में होती हैं तो यह लोग गाड़ियां निकालते हैं। जैसे ही थाने से निकलती हैं तो गाड़ियां रोक दी जाती हैं।

naidunia_image

फिल्मी स्टाइल में आइपीएएस की रेकी

महिला आइपीएस की गाड़ी को पिछले करीब 8 दिन से एक डंपर मालिक अपनी कार से फालो कर रहा था। उसकी कार एमपी07 सीडी 0638 लगातार महिला आइपीएस की सरकारी गाड़ी के आसपास चलती थी तो बीती रात उसे पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की तो वह बोला कि वह क्रशर संचालक व वाहन चालकों को उनकी लोकेशन साझा करता था। जिससे वह जिस रास्ते से गुजर रही हैं, उस रास्ते से डंपर, ट्रैक्टर चालक न गुजरें। इसके एवज में उसे पैसे मिलते थे। पकड़े गए आरोपित का नाम आमिर खान है। उसके 9 डंपर चलते हैं। वह मूल रूप से मुरैना का रहने वाला है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नीरज डिजिटल पत्रकारिता के मजबूत सिपाही हैं एक मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट तौर पर कार्य करने में पारंगत हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और