Lok Sabha Chunav 2024 : राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे।
By Pankaj Tiwari
Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 09:33 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:54 AM (IST)
HighLights
- दिल्ली से डुमना विमानतल आगमन होने जा रहा है।
- मानस भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
- पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर से भेंट करेंगे।
Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दो अप्रैल अपरान्ह 11 बजे दिल्ली से डुमना विमानतल आगमन हुुुआआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष 11:30 बजे मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 5:00 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 6:00 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 7:00 बजे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नगर स्थित पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर एम सी डाबर के निवास स्थान में जाकर उनसे भेंट करेंगे।
शहडोल प्रवास पर भी जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 1:00 बजे डुमना से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां शाम 4:00 बजे वह पुनः वापस जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मंगलवार की रात्रि विश्राम जबलपुर संस्कारधानी में ही करेंगे। अगले दिन बुधवार को प्रातः जबलपुर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।