पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम की बात करें तो 5 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 08:29 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 08:29 AM (IST)
HighLights
- मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती है।
- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
- इस दौरान राजधानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में मैदानी राज्यों में जहां एक ओर तापमान में बढ़ोतरी के बाद लू चलना शुरू हो गया है, वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होने के साथ लू चल सकती है।
जानें कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज तेज हवाएं चल सकती है और इस दौरान न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान राजधानी दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल तो दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है। इस कारण से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और पश्चिम में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम की बात करें तो 5 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 5 अप्रैल के बीच कर्नाटक के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी की आशंका के चलते लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय एहतियात बरतना चाहिए।
- ABOUT THE AUTHOR
कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक् …