Car Proprietor Particulars: आरटीओ की साइट पर अब नहीं देख पाएंगे गाड़ी मालिक का नाम और पता

निजता का ध्यान- अब देश में एक जैसा सिस्टम, दूसरे की गाड़ी के मालिक की नहीं दिखेगी जानकारी।

By Varun Sharma

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 03:16 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 03:16 AM (IST)

Vehicle Owner Details: आरटीओ की साइट पर अब नहीं देख पाएंगे गाड़ी मालिक का नाम और पता
मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की वेबसाइट।

Car Proprietor Particulars: वरुण शर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की वेबसाइट पर किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की पूरी जानकारी अब नहीं दिखेगी। विभाग ने स्थायी तौर पर इसे बंद कर दिया है। अभी तक प्रदेश में किसी भी जिले की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर वाहन मालिक का नाम, पता सहित पूरी जानकारी देखी जा सकती थी।

इसी निजी जानकारी के सार्वजनिक होने के कारण निजता का ध्यान रखते हुए विभाग ने इसे बंद कर दिया है। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत अब वाहन-4 पोर्टल पर एक ही सिस्टम कर दिया गया है। मध्य प्रदेश का डेटा भी वाहन-4 पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

इस संबंध में पूर्व परिवहन आयुक्त एसके झा ने स्मार्ट चिप कंपनी को पत्र लिखकर वाहन मालिक की निजता का हनन का हवाला देते वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार जानकारी साझा करने के विकल्प को बंद करने के निर्देश दिए थे।

naidunia_image

अब तक परिवहन विभाग की बेवसाइट पर जाकर ई-सेवा विकल्प में वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को डालने के बाद वाहन मालिक की पूरी जानकारी मिल जाती थी। अब सिर्फ वाहन का नंबर और वाहन के कलपुर्जों की जानकारी ही दिखती है।

वहीं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की साइट पर अपने वाहन को जानने वाले विकल्प में लाग-इन आइडी व पासवर्ड बनाने के बाद खुद के वाहन की जानकारी ही दिखेगी। दूसरे का वाहन नंबर डालने पर नाम छिपा हुआ प्रदर्शित होता है।

परिवहन व पुलिस के लिए एक्सेस

परिवहन विभाग आंतरिक तौर पर वाहन मालिक की जानकारी को देख सकता है, इसके लिए एक्सेस दिया गया है। वहीं पुलिस को भी लाग-इन आइडी के आधार पर परिवहन विभाग का डेटा एक्सेस करने का अधिकार दिया गया है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को पकड़ने व अपराधों की विवेचना के लिए पुलिस को इसकी जरूरत पड़ती है।

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर किसी की भी जानकारी प्रदान करना अब बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ नंबर व वाहन की जानकारी ही रहती है। वाहन-4 पोर्टल में अब पूरे देश में एक समान व्यवस्था है। – उमेश जोगा, अपर आयुक्त (प्रवर्तन) परिवहन विभाग, मध्य प्रदेश।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014