Ajay Devgan was well-known for pranks, as soon as he is co-stars spouse tried cominting suicide | प्रैंक के लिए मशहूर थे अजय देवगन: सेट पर मजाक करना पड़ा था भारी, को-स्टार की पत्नी ने की थी सुसाइड की कोशिश

Ajay Devgan was well-known for pranks, as soon as he is co-stars spouse tried cominting suicide | प्रैंक के लिए मशहूर थे अजय देवगन: सेट पर मजाक करना पड़ा था भारी, को-स्टार की पत्नी ने की थी सुसाइड की कोशिश

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हमेशा से ही अपने प्रैंक के लिए चर्चा में रहते हैं। कभी मजाक में पत्नी काजोल का नंबर लीक किया, तो कभी अमिताभ बच्चन के मैनेजर को उनके नंबर से बेवकूफ बनाया। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ कि को-स्टार की पत्नी से प्रैंक करना अजय को भारी पड़ गया। अजय के प्रैंक के चलते उनके को-स्टार की पत्नी ने आत्महत्या तक करने की कोशिश की थी।

साल 2018 में अजय देवगन ने मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए एक किस्सा बताया था। उन्होंने बताया था कि एक बार वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस समय उनके को-स्टार की नई-नई शादी हुई थी और पूरी यूनिट नाइट शूट करती थी। एक दिन अजय ने को-स्टार की पत्नी को कॉल कर कहा कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा है। अजय ने ये भी कहा कि वो नाइट शिफ्ट का बहाना कर किसी औरत से मिलने जाते हैं।

दरअसल, अजय जिस लड़की से प्रैंक कर रहे थे, वो एक छोटे शहर की थीं और उन्हें इंडस्ट्री का ज्यादा नॉलेज नहीं था। जब 8 दिनों तक अजय उन्हें लगातार पति के अफेयर के नाम पर बेवकूफ बनाते रहे तो वो सब सच समझने लगीं। प्रैंक के 9वें दिन उस लड़की ने पति को बेवफा मानते हुए स्लीपिंग पिल्स का ओवरडोज लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जैसे ही अजय को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अपनी गलती मानकर बताय दिया कि वो प्रैंक कर रहे थे।

फैंस ने लगाया अजय के को-स्टार के नाम का अंदाजा

रेडिट में खबर सामने आने के बाद कई फैंस अजय के उस को-स्टार को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर और कॉमेडियन वीर दास हैं। दरअसल, वीर दास ने अजय के साथ 2016 की फिल्म शिवाय में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही वीर दास ने 2014 में गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से शादी की थी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वो एक्टर नील नितिन मुकेश थे। नील नितिन मुकेश ने अजय के साथ 2017 की गोलमाल अगेन में काम किया था। उसी साल उनकी रुक्मिणी सहाय से अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि वो एक्टर कौन था इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन