मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 88 प्रत्याशी, 17 पर आपराधिक मामले, सात महिलाएं भी लड़ रही चुनाव

मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 88 प्रत्याशी, 17 पर आपराधिक मामले, सात महिलाएं भी लड़ रही चुनाव

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आपराधिक प्रकरण वालों में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो प्रत्याशी भी शामिल।

By Sourabh Soni

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 03:13 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 03:13 AM (IST)

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण।

HighLights

  1. बालाघाट से दो तो शहडोल में तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
  2. मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है।
  3. कुछ प्रत्याशियों पर एससी-एसटी एक्ट, उपद्रव के लिए उकसाने और धरना-प्रदर्शन आदि से जुड़े केस हैं।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: सौरभ सोनी, भोपाल। मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटें शामिल हैं। कुल 88 प्रत्याशियों में से सात महिलाएं भी चुनावी मैदान में हैं।

बालाघाट से दो तो शहडोल में तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपे अपने नामांकन व शपथ पत्र में घोषित की गई जानकारी के आधार पर बात करें तो पहले चरण के लोकसभा चुनाव में 17 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके ऊपर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

सीधी में चार, जबलपुर में तीन, मंडला में एक, बालाघाट में चार और छिंदवाड़ा में चार प्रत्याशियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनमें कांग्रेस और भाजपा के दो-दो प्रत्याशी भी शामिल हैं। हालांकि ये केस बहुत गंभीर प्रकृति के नहीं है। एससी-एसटी एक्ट, उपद्रव के लिए उकसाने और धरना-प्रदर्शन आदि से जुड़े केस हैं।

लोकसभा सीट– महिला प्रत्याशी — राजनीतिक दल

सीधी– तारादेवी सिंह — राष्ट्रीय जनसंचार दल

शहडोल — हिमाद्री सिंह — भाजपा

शहडोल — दुर्गावती भारिया– छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी

शहडोल– केशकली बैगा– स्वतंत्र

मंडला — कलिया बाई काकोड़ा– स्वतंत्र

बालाघाट — भारती पारधी — भाजपा

बालाघाट — प्रियंका संजय भंडारकर– भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

naidunia_image

प्रत्याशी जिन पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है

सीधी (17 प्रत्याशी, चार पर प्रकरण दर्ज)

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल और भाजपा प्रत्याशी डा. राजेश मिश्रा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी संजय नामदेव, स्वतंत्र प्रत्याशी सुनील तिवारी।

शहडोल (10 प्रत्याशी किसी पर भी प्रकरण दर्ज नहीं)

जबलपुर (19 प्रत्याशी, चार पर प्रकरण दर्ज)

राष्ट्रीय निर्माण पार्टी प्रत्याशी अशोक राणा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट उदय कुमार साहू, स्वतंत्र प्रत्याशी विनय चक्रवर्ती, स्वतंत्र प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाह।

मंडला (14 प्रत्याशी, एक पर प्रकरण दर्ज)

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी महेश कुमार बट्टी।

बालाघाट (13 प्रत्याशी, चार पर प्रकरण दर्ज)

बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे, कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरस्वार, स्वतंत्र प्रत्याशी धनेंद्र देव पवार बनवारी सेठ, स्वतंत्र प्रत्याशी राजकुमार नागेश्वर।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन