Aaj Ka Panchang 03 April 2024: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानें कैसा होगा पंचांग

Aaj Ka Panchang 03 April 2024 आज सूर्योदय सुबह 06:18 बजे होगा और चंद्रोदय सुबह 03:27 बजे होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 02:55 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 03 April 2024: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, जानें कैसा होगा पंचांग
चंद्रदेव आज मकर राशि में विराजित रहेंगे।

HighLights

  1. आज 3 अप्रैल 2024 को कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।
  2. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के योग हैं।
  3. आज राहुकाल दोपहर 12:24 से 1:58 बजे तक रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 3 अप्रैल 2024 को कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के योग हैं। पंचांग के अनुसार, आज राहुकाल दोपहर 12:24 से 1:58 बजे तक रहेगा। चंद्रदेव आज मकर राशि में विराजित रहेंगे।

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक संवत 1945 शोभकृत
  • कलि संवत 5125
  • दिन काल 12:32 PM
  • विक्रम संवत 2080
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत चैत्र
  • तिथि नवमी 06:32 PM
  • नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 09:48 PM
  • करण

    • तैतिल 07:26 AM
    • गर 07:26 AM
    • पक्ष कृष्ण
    • योग शिव 04:09 PM
    • वार बुधवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

    • सूर्योदय 06:18 AM
    • चंद्रोदय +03:27 AM
    • चन्द्र राशि मकर
    • सूर्यास्त 06:45 PM
    • चन्द्रास्त 12:49 PM
    • ऋतु वसंत

    शुभ और अशुभ समय

    • शुभ समय – अभिजित कोई नहीं
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 11:59 AM – 12:49 PM
    • कंटक 05:00 PM – 05:50 PM
    • यमघण्ट 08:38 AM – 09:29 AM
    • राहु काल 12:24 PM – 01:58 PM
    • कुलिक 11:59 AM – 12:49 PM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 06:58 AM – 07:48 AM
    • यमगण्ड 07:42 AM – 09:16 AM
    • गुलिक काल 10:50 AM – 12:24 PM

    दिशा शूल

    • दिशा शूल उत्तर
    • चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

    चन्द्रबल

    • मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    Lok Sabha Election 2024: नरोत्तम मिश्रा बोले- छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़कर बनाएंगे कीर्तिमान

    मध्य प्रदेश में कांग्रेसियों को भाजपा में लाने वाली न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रभारी और पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने किया दावा।

    By Virendra Tiwari

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 04:00 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 04:00 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024: नरोत्तम मिश्रा बोले- छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़कर बनाएंगे कीर्तिमान
    नरोत्तम मिश्रा।

    HighLights

    1. यह भी बोले- कमल नाथ के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।
    2. भाजपा गंगा की तरह,सारी नदियां उसमें मिलकर गंगा हो जाती हैं।
    3. अभी तक 18 हजार कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

    Narottam Mishra Interview: वीरेंद्र तिवारी, ग्वालियर। शिवराज सिंह सरकार में गृह मंत्री और सरकार के तत्कालीन प्रवक्ता के रूप में एक नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता था- यह था डा. नरोत्तम मिश्रा का। पिछले विधानसभा चुनाव में जब उनकी हार हुई तो गृह क्षेत्र दतिया में शायराना अंदाज में कहा था- ‘समुद्र का पानी उतरते देख, किनारे पर घर मत बना लेना, मैं लौटकर आऊंगा यह वादा है’। कुछ दिन बाद प्रदेश की राजनीति में डा. नरोत्तम मिश्रा फिर से चर्चाओं में लौट आए हैं।

    दरअसल, इस बार जिस तरह कांग्रेस के नेता थोकबंद तरीके से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उसके पीछे न्यू ज्वाइनिंग टोली है और इसके प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ही हैं। नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि अभी तक 18 हजार कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

    छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर भोपाल मुख्यालय से लेकर प्रदेश के एक-एक बूथ तक एक दिन-एक समय में एक लाख कांग्रेसी भाजपा की सदस्यता लेंगे। इससे एक कीर्तिमान बनेगा। प्रस्तुत है नरोत्तम मिश्रा से ‘नईदुनिया’ की विशेष बातचीत के प्रमुख अंश।

    प्रश्न – दतिया हार के बाद कुछ लोगों को लग रहा था कि नरोत्तम मिश्रा अब चुनावी परिदृश्य से गायब हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ?

    उत्तर – ऐसे लोगों के साथ मेरी सांत्वना है जो मेरे बारे में ऐसा सोचते थे। मेरे पास अभी बुंदेलखंड क्लस्टर की लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी है। पीएम मोदी के कार्यों को कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। भाजपा में सदस्यता ग्रहण करवाने की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। अभी तक 18 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सरपंच से लेकर पूर्व सांसद जैसे नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है।

    naidunia_image

    प्रश्न – जिस तरह आप थोक में कांग्रेसियों को भाजपा में ला रहे हैं, उससे दतिया की हार का बदला ले रहे हैं क्या?

    उत्तर – दतिया में चूक अति-आत्मविश्वास से हुई। छह अप्रैल को एक दिन में एक लाख कांग्रेसियों को जोड़कर कीर्तिमान बनाएंगे। यदि यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो जाए तो खुशी की बात है। देश में सर्वाधिक कांग्रेसियों का भाजपा में आने का क्रम मध्य प्रदेश में चल रहा है। हमारी कोशिश है कि छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर एक दिन में एक समय में बूथ स्तर कुल एक लाख कांग्रेसियों को एक साथ भाजपा से जोड़कर रिकार्ड बनाया जाए।

    प्रश्न – भाजपा के अंदर इतनी छटपटाहट क्यों है कांग्रेस को खत्म करने की?

    उत्तर – छटपटाहट कहां है, क्या हम जा रहे हैं उनके पास? कांग्रेसी मोदी जी के विकास कार्यों से, राष्ट्रवाद की भावना और श्रीराम से प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे हैं तो उन सबका स्वागत है।

    प्रश्न – पूरी कांग्रेस ही भाजपा में आ जाएगी, फिर मूल भाजपा कहां जाएगी?

    उत्तर – मूल भाजपा ही रहेगी। गंगाजी में बाकी नदियां मिलती हैं तो क्या गंगा, गंगा नहीं रहती है? वह सब भी गंगा जल की तरह होते जा रहे हैं।

    प्रश्न – इतना बड़ा सदस्यता अभियान फिर प्रोजेक्ट कमल नाथ कहां फेल हो गया?

    उत्तर – कमल नाथ प्रोजेक्ट हमने चलाया ही नहीं था और न वह फेल हुआ है। कमल नाथ के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।

    प्रश्न – लोकसभा चुनाव के लिए आपको टिकट क्यों नहीं मिला?

    उत्तर – आपके हाथों (मी़डिया) में है नाम चलाना। लोकसभा चुनाव लड़ने का मेरा कदापि मन नहीं था।

    प्रश्न – खजुराहो सीट आपके क्लस्टर में है। वहां आइएनडीआइ गठबंधन से सामना है?

    उत्तर – वहां सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी। भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा पांच लाख वोटों से प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।

    • ABOUT THE AUTHOR

      नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

    Car Proprietor Particulars: आरटीओ की साइट पर अब नहीं देख पाएंगे गाड़ी मालिक का नाम और पता

    निजता का ध्यान- अब देश में एक जैसा सिस्टम, दूसरे की गाड़ी के मालिक की नहीं दिखेगी जानकारी।

    By Varun Sharma

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 03:16 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 03:16 AM (IST)

    Vehicle Owner Details: आरटीओ की साइट पर अब नहीं देख पाएंगे गाड़ी मालिक का नाम और पता
    मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की वेबसाइट।

    Car Proprietor Particulars: वरुण शर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग की वेबसाइट पर किसी भी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की पूरी जानकारी अब नहीं दिखेगी। विभाग ने स्थायी तौर पर इसे बंद कर दिया है। अभी तक प्रदेश में किसी भी जिले की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर वाहन मालिक का नाम, पता सहित पूरी जानकारी देखी जा सकती थी।

    इसी निजी जानकारी के सार्वजनिक होने के कारण निजता का ध्यान रखते हुए विभाग ने इसे बंद कर दिया है। परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत अब वाहन-4 पोर्टल पर एक ही सिस्टम कर दिया गया है। मध्य प्रदेश का डेटा भी वाहन-4 पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

    इस संबंध में पूर्व परिवहन आयुक्त एसके झा ने स्मार्ट चिप कंपनी को पत्र लिखकर वाहन मालिक की निजता का हनन का हवाला देते वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार जानकारी साझा करने के विकल्प को बंद करने के निर्देश दिए थे।

    naidunia_image

    अब तक परिवहन विभाग की बेवसाइट पर जाकर ई-सेवा विकल्प में वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को डालने के बाद वाहन मालिक की पूरी जानकारी मिल जाती थी। अब सिर्फ वाहन का नंबर और वाहन के कलपुर्जों की जानकारी ही दिखती है।

    वहीं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की साइट पर अपने वाहन को जानने वाले विकल्प में लाग-इन आइडी व पासवर्ड बनाने के बाद खुद के वाहन की जानकारी ही दिखेगी। दूसरे का वाहन नंबर डालने पर नाम छिपा हुआ प्रदर्शित होता है।

    परिवहन व पुलिस के लिए एक्सेस

    परिवहन विभाग आंतरिक तौर पर वाहन मालिक की जानकारी को देख सकता है, इसके लिए एक्सेस दिया गया है। वहीं पुलिस को भी लाग-इन आइडी के आधार पर परिवहन विभाग का डेटा एक्सेस करने का अधिकार दिया गया है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को पकड़ने व अपराधों की विवेचना के लिए पुलिस को इसकी जरूरत पड़ती है।

    मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर किसी की भी जानकारी प्रदान करना अब बंद कर दिया गया है। अब सिर्फ नंबर व वाहन की जानकारी ही रहती है। वाहन-4 पोर्टल में अब पूरे देश में एक समान व्यवस्था है। – उमेश जोगा, अपर आयुक्त (प्रवर्तन) परिवहन विभाग, मध्य प्रदेश।

    • ABOUT THE AUTHOR

      नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

    मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 88 प्रत्याशी, 17 पर आपराधिक मामले, सात महिलाएं भी लड़ रही चुनाव

    मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आपराधिक प्रकरण वालों में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो प्रत्याशी भी शामिल।

    By Sourabh Soni

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 03:13 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 03:13 AM (IST)

    मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 88 प्रत्याशी, 17 पर आपराधिक मामले, सात महिलाएं भी लड़ रही चुनाव
    मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण।

    HighLights

    1. बालाघाट से दो तो शहडोल में तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
    2. मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है।
    3. कुछ प्रत्याशियों पर एससी-एसटी एक्ट, उपद्रव के लिए उकसाने और धरना-प्रदर्शन आदि से जुड़े केस हैं।

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: सौरभ सोनी, भोपाल। मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटें शामिल हैं। कुल 88 प्रत्याशियों में से सात महिलाएं भी चुनावी मैदान में हैं।

    बालाघाट से दो तो शहडोल में तीन महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं। प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन आयोग को सौंपे अपने नामांकन व शपथ पत्र में घोषित की गई जानकारी के आधार पर बात करें तो पहले चरण के लोकसभा चुनाव में 17 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके ऊपर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।

    सीधी में चार, जबलपुर में तीन, मंडला में एक, बालाघाट में चार और छिंदवाड़ा में चार प्रत्याशियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनमें कांग्रेस और भाजपा के दो-दो प्रत्याशी भी शामिल हैं। हालांकि ये केस बहुत गंभीर प्रकृति के नहीं है। एससी-एसटी एक्ट, उपद्रव के लिए उकसाने और धरना-प्रदर्शन आदि से जुड़े केस हैं।

    लोकसभा सीट– महिला प्रत्याशी — राजनीतिक दल

    सीधी– तारादेवी सिंह — राष्ट्रीय जनसंचार दल

    शहडोल — हिमाद्री सिंह — भाजपा

    शहडोल — दुर्गावती भारिया– छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी

    शहडोल– केशकली बैगा– स्वतंत्र

    मंडला — कलिया बाई काकोड़ा– स्वतंत्र

    बालाघाट — भारती पारधी — भाजपा

    बालाघाट — प्रियंका संजय भंडारकर– भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

    naidunia_image

    प्रत्याशी जिन पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है

    सीधी (17 प्रत्याशी, चार पर प्रकरण दर्ज)

    कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल और भाजपा प्रत्याशी डा. राजेश मिश्रा, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया के प्रत्याशी संजय नामदेव, स्वतंत्र प्रत्याशी सुनील तिवारी।

    शहडोल (10 प्रत्याशी किसी पर भी प्रकरण दर्ज नहीं)

    जबलपुर (19 प्रत्याशी, चार पर प्रकरण दर्ज)

    राष्ट्रीय निर्माण पार्टी प्रत्याशी अशोक राणा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी एडवोकेट उदय कुमार साहू, स्वतंत्र प्रत्याशी विनय चक्रवर्ती, स्वतंत्र प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाह।

    मंडला (14 प्रत्याशी, एक पर प्रकरण दर्ज)

    गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी महेश कुमार बट्टी।

    बालाघाट (13 प्रत्याशी, चार पर प्रकरण दर्ज)

    बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे, कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरस्वार, स्वतंत्र प्रत्याशी धनेंद्र देव पवार बनवारी सेठ, स्वतंत्र प्रत्याशी राजकुमार नागेश्वर।

    • ABOUT THE AUTHOR

      नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

    Edible Oil Value in Indore: खाद्य तेलों की आपूर्ति तंग, इंदौर सोया तेल, पाम और मूंगफली तेज के दाम बढ़े

    मंगलवार को भी इंदौर सोया तेल 10 रुपये बढ़कर 985-990, पाम तेल 1030 और मूंगफली तेल 10 रुपये बढ़कर 1510-1530 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

    By Lokesh Solanki

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 02:20 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 02:20 AM (IST)

    Edible Oil Price in Indore: खाद्य तेलों की आपूर्ति तंग, इंदौर सोया तेल, पाम और मूंगफली तेज के दाम बढ़े

    Edible Oil Value in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विदेशों बाजारों में मजबूती के रुख के साथ ही देश में खाद्य तेलों की आपूर्ति तंग होने से तेल-तिलहन बाजारों में तेजी का वातावरण बनने लगा है। मंगलवार को भी इंदौर सोया तेल 10 रुपये बढ़कर 985-990, पाम तेल 1030 और मूंगफली तेल 10 रुपये बढ़कर 1510-1530 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। पाम तेल की मजबूती के कारण सीबीओटी सोयाबीन मामूली बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

    बंदरगाहों पर जो आमतौर पर आठ-दस लाख टन खाद्य तेलों का स्टाक रहा करता था वह फिलहाल कम हो चला है। खाद्य तेल कंपनियों के पास भी जो स्टाक होता था, वह काफी कम है। यानी पाइपलाइन लगभग खाली है। शादी-विवाह और नवरात्र की खाद्य तेलों की मांग आगे बढ़ेगी। मलेशिया के खाद्य तेलों का निर्यात लगभग 20.53 प्रतिशत बढ़ा है। इस बढ़त का कारण कई देशों में बायोडीजल बनाने के लिए खाद्य तेलों का इस्तेमाल किया जाना है। शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में भी सुधार का रुख देखा गया।

    बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि साप्ताहिक छुट्टी के बाद बाजार फिर से खुलने पर सरसों की आवक बढ़ने के बजाय कम हो रही है। शनिवार को मंडियों में सरसों की आवक लगभग साढ़े छह लाख बोरी थी जो आज घटकर लगभग छह लाख बोरी रह गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीदों के कारण किसान अपनी उपज को रोक रखे हैं और सही दाम मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

    लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1510-1530, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 985-990, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 940-945, इंदौर पाम 1030, मुंबई सोया रिफाइंड 980, सोया डीगम 885, मुंबई पाम तेल 970, राजकोट तेलिया 2360, गुजरात लूज 1475, कपास्या तेल इंदौर 950 रुपये प्रति दस किलो के भाव बताए गए।

    सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – बंसल 4700, पीथमपुर प्रकाश 4700, देवास विप्पी 4600, स्नेहिल 4715, इटारसी 4650, एमएस साल्वेक्स 4775, धानुका 4775, धीरेंद्र सोया 4780, प्रोटीन 4775, बैतुल आइल 4775, सतना 4800, सूर्या फूड मंदसौर 4775, हरिओम 4780, जावरा वर्धमान 4750, रामा 4600 रुपये प्रति क्विंटल।

    कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1875, देवास 1875, उज्जैन 1875, खंडवा 1850, बुरहानपुर 1850, अकोला 2825 रुपये।

    • ABOUT THE AUTHOR

      1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

    Bilaspur Information: हाई कोर्ट से कारोबारी अरविंद को मिली जमानत

    इससे पहले आरोपी अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। ईडी ने लंबी जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया था।

    By Yogeshwar Sharma

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 01:01 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 01:01 AM (IST)

    Bilaspur News: हाई कोर्ट से कारोबारी अरविंद को मिली जमानत
    आरोपी अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जमानत दी थी।

    नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के प्रकरण में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने व्यापारी अरविंद सिंह को जमानत दे दी है। मंगलवार को जस्टिस पीपी साहू की पीठ ने यह फैसला दिया है।

    इससे पहले आरोपी अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। ईडी ने लंबी जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया था। कारोबारी अरविन्द सिंह की तरफ से सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव ने बहस करते हुए कहा कि यह पूरा मामला आईटी रेड के आधार पर ईडी ने की है। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग केस नहीं बनता। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पहले ही स्टे दे दिया है। ईडी ने भी प्रकरण में चालान पेश कर दिया है। ऐसे में याचिकाकर्ता को जेल में रखना उचित नहीं है। यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। सभी पक्षों को सुनने के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अरविन्द सिंह की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है।

    Raisen Information: गाय के मुंह में फटा हथगोला, हालत गंभीर

    जानकारी के अनुसार, नगर के टेकापार कालोनी इलाके में भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर लावारिश अवस्था में हथगोले पड़े थे। खाद्य सामग्री से लिपटे इन हथगोलों में से एक को पालतू गाय ने खा लिया। विस्फोट होने से गाय का जबड़ा सहित अन्य भाग बुरी तरह फट गया। घटना सुबह 9 बजे की है।

    By Paras Pandey

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 12:05 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 12:27 AM (IST)

    Raisen News:  गाय के मुंह में फटा हथगोला, हालत गंभीर
    सड़क किनारे पड़े थे चार हथगोले

    रायसेन, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गैरतगंज नगर के टेकापार कालोनी इलाके में सड़क पर लावारिश पड़े हथगोले को गाय ने खा लिया। गाय के मुंह में जाते ही हथगोला फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बाद घटना स्थल के आसपास तीन और हथगोले मिले, जिन्हें वहां से हटाया गया। चुनावी समय में नगर में विस्फोटक सामग्री का मिलना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।

    फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है

    जानकारी के अनुसार, नगर के टेकापार कालोनी इलाके में भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर लावारिश अवस्था में हथगोले पड़े थे। खाद्य सामग्री से लिपटे इन हथगोलों में से एक को पालतू गाय ने खा लिया। विस्फोट होने से गाय का जबड़ा सहित अन्य भाग बुरी तरह फट गया। घटना सुबह 9 बजे की है।

    इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के रहवासी एवं गोसेवक मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं गंभीर घायल गाय को मौके पर पहुंचे गोसेवक मोनू माहेश्वरी ने प्राथमिक उपचार दिया।

    घटना स्थल के आसपास और भी इसी तरह के हथगोले पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके से हटवा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश टांडेकर का कहना है कि उक्त घटनाक्रम में शिकायती आवेदन आया है, जिसकी जांच की जा रही है।

    Bilaspur Information: रेलवे स्टेशन में लहरा रहा फटा तिरंगा, अपमान

    जोनल स्टेशन के गेट क्रमांक दो के सामने 100 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। बीते दिनों वर्षा के साथ आए तेज अंधड़ से तिरंगा फट गया।

    By Yogeshwar Sharma

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM (IST)

    Bilaspur News: रेलवे स्टेशन में लहरा रहा फटा तिरंगा, अपमान
    तिरंगा लहरा रहा

    नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में तिरंगे का अपमान हो रहा है। 100 फीट की ऊंचाई पर फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा इस स्थिति पिछले तीन-चार दिनों से है। लेकिन रेलवे के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की नजर इस पर नहीं पड़ी। यह लापरवाही दर्शाता है कि रेल प्रशासन कितना सतर्क है।

    जोनल स्टेशन के गेट क्रमांक दो के सामने 100 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। बीते दिनों वर्षा के साथ आए तेज अंधड़ से तिरंगा फट गया। उसी दिन से तिरंगा इसी हाल में है। फिर भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि रेलवे स्टेशन में अलग-अलग विभागों के 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। जिस विभाग के पास इसकी जिम्मेदारी है, उसने भी इसे नहीं देखा। सभी माललदान का लक्ष्य पूरा होने की खुशियां मनाते रहे। इधर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता रहा। इस संबंध में जब बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। तत्काल दूसरा तिरंगा लगाने की बात उन्होंने कही।

    Janjgir-champa Information : जिलेवासियों को चार साल से नहीं मिल रही सिटी बस सुविधा

    जिले में आठ साल पहले शुरू हुई सिटी बस सेवा जिले में चार साल से बंद पड़ी हुई है। इसे फिर से शुरू करने की ओर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही जनप्रतिनिधि कोई पहल कर रहे हैं। ऐसे में बसें टर्मिनल में खड़ी खड़ी कबाड़ हो गई है। इनमें से कई बसों के कीमती पार्टस गायब हैं ।

    By komal Shukla

    Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 12:14 AM (IST)

    Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 12:14 AM (IST)

    Janjgir-champa News : जिलेवासियों को चार साल से नहीं मिल रही सिटी बस सुविधा

    नईदुनिया प्रतिनिधि जांजगीर- चांपा । जिले में आठ साल पहले शुरू हुई सिटी बस सेवा जिले में चार साल से बंद पड़ी हुई है। इसे फिर से शुरू करने की ओर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही जनप्रतिनिधि कोई पहल कर रहे हैं। ऐसे में बसें टर्मिनल में खड़ी खड़ी कबाड़ हो गई है। इनमें से कई बसों के कीमती पार्टस गायब हैं ।जिला मुख्यालय जांजगीर से नवंबर 2015 में सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। यहां 10 बसें आई थी और सभी बसों का परमिट कार्यालय सचिव क्षेत्रिय परिवहन पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया था।

    जिला परिवहन कार्यालय द्वारा 7 अक्टूबर 2020 तक के लिए परमिट जारी किया गया था। इन बसों के परमिट में फेरों का भी उल्लेख था। इसके अनुसार बसों का दिन भर में चार से पांच फेरा लगना था मगर अकलतरा से शिवरीनारायण ह्वाया पामगढ़, शिवरीनारायण से अकलतरा, बलौदा से चांपा, चांपा से अकलतरा और नैला से चाम्पा तक सिर्फ पांच बसों का संचालन कुछ माह हुआ । इनमें से बलौदा से चांपा मार्ग तथा जिला अस्पताल जांजगीर से अकलतरा तथा चांपा से अकलतरा केरा रोड बस स्टैण्ड से चांपा रेलवे स्टेशन तक भी सिटी बसों का संचालन होना था। ऐसे में जिलेवासियों को सभी सिटी बसों का लाभ नहीं मिला। पांच बसें धूल खाती पड़ी रही। जिन मार्गों पर दो-दो बसें चलनी थी उन मार्गों पर एक-एक बस ही चली। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सिटी बस के अभाव में ज्यादा रूपए खर्च कर आना जाना पड़ता है। जब से जिले में सिटी बस की शुरूआत हुई तब से सही ढंग से सभी बसें एक भी दिन नहीं चल पाई और वे भी लगभग एक साल बाद बंद हो गई।

    ज्यादातर बसें भी अब कबाड़ हो गई है। शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई बसें लोगों के काम की नहीं रही और जिस मकसद से सिटी बस सेवा की शुरूआत की गई थी वह मकसद भी पूरा नहीं हो सका। लगातार क्षेत्रवासियों की मांग के बाद जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ठेकेदार से चर्चा कर टर्मिनल में खड़ी सभी 5 बसों को परिचालन जनवरी 2019 के प्रथम सप्ताह में कराए जाने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके चार साल बाद भी बसों का परिचालन शुरू नहीं हो सका। ऐसे में तत्कालीन जिला परिवहन अधिकारी ने संचालक को 23 जनवरी 2019 को नोटिस जारी कर शीघ्र ही सभी बसों की मम्मत कर इसका परिचालन करने का निर्देश दिया था,

    इसके बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। इस दौरान दो साल कोरोना काल में बसों के पहिए थमे रहे। लेकिन अब भी बसें कबाड़ होती खड़ी हैं। सिटी बसों के परिचालन के तरफ प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है और रख रखाव के अभाव में बसें कबाड़ हो गई है। असामाजिक तत्वों ने एक बस में भी आग लगा दी है। वहीं बसों की शीशे तोड़ दिए गए हैं। नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों के द्वारा शीघ्र ही सिटी बस की परिचालन की बात कही जाती है मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आटो चालक सिटी बस नहीं चलने का फायदा उठा रहे हैं और लोगों मनमाना भाड़ा वसूल रहे हैं।

    एक भी बस चलने लायक नहीं

    नैला स्थित टर्मिनल में खड़ी सभी सिटी बसें कबाड़ हो गई हैं। एक भी चलने लायक नहीं है अगर जिले में सिटी बस सेवा की शुरूवात की जाएगी तो नई बसों की आवश्यकता होगी मगर इस ओर न जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारियों को इससे कोई सरोकार है। ऐसे में जिलेवासियों को सिटी बस का लाभ मिलने की उम्मीद कम ही है।

    कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसें

    प्रदेश के भिलाई, बिलासपुर सहित कई शहरों में सिटी बस के रूप में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो चुका है मगर इस जिले में इलेक्ट्रिक बसें तो दूर सामान्य सिटी बसे भी चलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

    ”” सिटी बस का संचालन रायगढ़ अरबन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी द्वारा किया जा रहा था। वहां कई बार पत्र लिखा जा चुका है मगर वहां से ही कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन स्तर पर इस दिशा में पहल की जानी चाहिए।

    भगवान दास गढ़ेवाल, अध्यक्ष

    नगर पालिका जांजगीर- नैला

    Ambikapur crime Information : पिता की मोटरसाइकिल में लगा दी आग, घर भी जला

    पारिवारिक विवाद पर पिता की मोटरसाइकिल जलाने तथा जान से मारने की धमकी देकर भय का माहौल निर्मित करने के आरोप पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल जलने के कारण घर में भी आग लग गई थी। इससे नुकसान हुआ है।

    By Asim Sen Gupta

    Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM (IST)

    Up to date Date: Tue, 02 Apr 2024 11:30 PM (IST)

    Ambikapur crime News :  पिता की मोटरसाइकिल में लगा दी आग, घर भी जला

    नईदुनिया प्रतिनिधि अंबिकापुर। पारिवारिक विवाद पर पिता की मोटरसाइकिल जलाने तथा जान से मारने की धमकी देकर भय का माहौल निर्मित करने के आरोप पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल जलने के कारण घर में भी आग लग गई थी। इससे नुकसान हुआ है। घटना रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के दर्रीडीह की है। यहां रहने वाले कलम साय एक्का ने अपने पुत्र समीर को शादी के बाद अलग कर दिया है। घटना दिवस दो अप्रैल 2024 को आरोपित पुत्र ने पिता पर सहयोग नहीं करने और ध्यान नहीं देने का आरोप लगा विवाद करना शुरू कर दिया। आवेश में आकर घर के दरवाजे को टांगी से काट दिया और ताला तोड़ दिया। आरोपित द्वारा घर के अन्दर रखे पिता के मोटरसाइकिल को जला दिया गया था इससे घर में भी आग लग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित समीर एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

    44 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

    अंबिकापुर। धौरपुर पुलिस ने ग्राम चितरपुर टोंगरीपारा निवासी अर्जुन नागेश के कब्जे से 40 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है। आरोपित लंबे समय से देशी महुआ शराब का निर्माण और उसकी बिक्री कर रहा था। इस बार पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में रामवचन राम रवि के ग्राम चंगोरी मंदिरपारा स्थित घर से चार लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। दोनों मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    दुष्कर्म का आरोपित राजमिस्त्री जेल दाखिल

    अंबिकापुर। निर्माण कार्य में लगी महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित राजमिस्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना दिवस बीते 14 मार्च 2024 को महिला शहर के एक निर्माणाधीन भवन में काम करने गई थी। उसी दौरान राजमिस्त्री ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि बकाया राशि देने के नाम पर आरोपित राजमिस्त्री ने 27 मार्च 2024 को अजिरमा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर पंजीकृत किया। राजमिस्त्री का मोबाइल नंबर पीड़िता के पास था। उसी को आधार बनाकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। आरोपित श्यामलाल रवि (40) वर्ष कल्याणपुर थाना जयनगर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।