Sagar Information: खेत में रखे अनाज को कार से कर रहे थे पार, पुल‍िस ने आरोप‍ितों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई पर नकद इनाम देने की घोषणा की है।

By Lalit Katariya

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 01:40 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 01:42 PM (IST)

Sagar News: खेत में रखे अनाज को कार से कर रहे थे पार, पुल‍िस ने आरोप‍ितों को दबोचा
सागर। पुलिस ने इसी वाहन को चोरी के अनाज सहित पकड़ा।

HighLights

  1. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की तत्काल की कार्रवाई
  2. 13 बोरी चना एवं सरसों को कार से बरामद क‍िया है
  3. प्रयुक्त वाहन व अनाज को जब्त कर बहेरिा थाने में रखा

Sagar Information:सागर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। पुलिस से शनिवार की रात करीब चार बजे गुडा कटिंग फोर लाइन पर गश्त के दौरान सूचना मिलने पर एक वाहन को चोरी गए अनाज के सहित जब्त किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरिया करकट निवासी संजय नायक के खेत में बने मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सात बोरी चना, छह बोरी सरसो कुल 13 बोरी चना एवं सरसों कीमती 33 हजार रुपये चार-पांच व्यक्ति वैन से चोरी कर भाग गए हैं।

सूचना मिलने पर थाना बहेरिया पुलिस एवं हाइवे पेट्रोलिंग ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने गुडा कटिंग के पास घेराबंदी करके कार एमपी 09 वी 3974 को रोका। वाहन रोकते ही कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मौके पर कार के अंदर चोरी किया गया अनाज रखा था। चोर अजाम खान से पूछताछ की गई। आरोपित आजम ने बताया कि अभी फसल कटाई का काम चल रहा है। लोग अपनी फसल खेतो में या वहीं पर बने कमरों में रखते हैं। मैंने अपनी कार पिता असर खां के नाम पर है एमपी 09 वी 3974 से अपने दोस्तो के साथ अनाज चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

चोरी की घटना के संबंध में संजय नायक के द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन व अनाज को जब्त कर बहेरिा थाने में रखा। वहीं आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। इस कार्रवाई में बहेरिया थाना निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक सहयोग कुमार, एफआरवी में ड्यूटीरत आरक्षक सतेन्द सिंह, हाइवे पेट्रोलिंग में ड्यूटीरत प्रधान आरक्षक सतीष कटारे, हेमराज, ड्राइवर चालक आरक्षक वीरेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई पर नकद इनाम देने की घोषणा की है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र