Right this moment in Indore: जम्बूड़ी हप्सी से निकलेगी कलश यात्रा, अभिनव कला समाज में होगा हास्य कवि सम्मेलन

Right this moment in Indore: इंदौर शहर में आज 1 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: जम्बूड़ी हप्सी से निकलेगी कलश यात्रा, अभिनव कला समाज में होगा हास्य कवि सम्मेलन

Right this moment in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 1 अप्रैल को होंगे। इसमें मालवी माटी के संत पं. कमलकिशोर नागर की भागवत कथा की शुरुआत होगी। इसके अतिरिक्त योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर में रोग मुक्ति के उपाए बताए जाएंगे। साथ ही साईं प्रभातफेरियां निकलेंगी।

– शहर में एक बार फिर साईं के प्रति भक्ति और समर्पण का उल्लास छाएगा। केंद्रीय साईं सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट की प्रभातफेरी लोकमान्य नगर से सुबह 6 बजे निकलेगी। इसके अलावा देवी अहिल्या साईं सोशल भक्त समिति की प्रभातफेरी विनोबा नगर से सुबह 6.15 बजे निकाली जाएगी।

– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजितकिया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक योग शिक्षकों द्वारा अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताया जाएगा।

– छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में नाम जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमें भक्त भगवान वेंकटेश और माता लक्ष्मी के नाम का स्मरण करते हुए भगवान की परिक्रमा कर सकेंगे। इसके बाद वे तुलसी और कुमकुम अर्चन कराने का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

– यदि आपकी रुचि चित्रकला में है तो एबी रोड सि्थत प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क जा सकते हैंं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा रमेश आनंद के चित्रों की जो प्रदर्शनी लगी है उसका आनंद आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ले सकते हैं।

– यदि आप राजवाड़ा के आसपास हैं तो एक बार राजवाड़ा भीतर से भी निहारें। यहां होलकर शासकों के चित्र, उनकी जानकारी और पुराने इंदौर की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। पुरातत्व विभाग बनाई गई नई वीथिका को आप सुबह 11 बजे से देख सकते हैं।

– लोक कला बैगा यदि आप सीखना चाहते हैं और वह भी उमरिया से शहर आ रहे बैगा कलाकारों से तो यह सुनहरा मौका नारायण मंडपम सार्वजनिक न्यास दे रहा है। अभिनव कला समाज में सुबह 11.30 बजे से लग रही कार्यशाला में आप यह कला सीख सकते हैं।

– सात दिवसीय भागवत कथा 8 अप्रैल तक गोम्मटगिरि जम्बूड़ी हप्सी स्थित गोवर्धन गोशाला पर प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक होगी। कथा मालवी संत पं. कमल किशोर नागर के मुखारविंद से होगी। कथा से पहले सोमवार को आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकलेगी। इसमें हजारों महिलाएं कलश लेकर चलेंगी।कथा स्थल को कदम वाटिका नाम दिया गया है। कदम के पेड़ों के नीचे बैठकर भक्त कथा का रसपान करेंगे।

– हास्य से भरपूर रचनाओं का यदि आप आनंद लेना चाहते हैं तो यह अवसर अभिनव कला समाज में शाम 7 बजे होने वाले लप्पूझन्ना हास्य कवि सम्मेलन में मिलेगा। यहां रचनापाठ भी होगा और सम्मान से शाम भी सजेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।