Shilpa Shetty seen with household at ‘Bastian’ restaurant, Kartik Aryan confirmed candy gesture for fan | सेलेब्स स्पॉटेड: परिवार के साथ ‘बास्टियन’ रेस्टोरेंट में दिखीं शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन ने फैन के लिए स्वीट जेस्चर दिखाया

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी रविवार को पूरे परिवार के साथ स्पॉट हुईं। शिल्पा को मुंबई के बांद्रा में स्थित ‘बास्टियन’ रेस्टोरेंट में देखा गया। बता दें, ‘बास्टियन’ रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है। ये शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का रेस्टोरेंट है। इस दौरान शिल्पा के साथ पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चे, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी भी दिखाई दीं।

कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। ये कार्तिक के लिए एक फैन मोमेंट था, वो अपने एक फैन से बहुत प्यार से मिले। इसे देख सोशल मीडिया पर लोग उनके स्वीट जेस्चर की सराहना कर रहे हैं। वरुण धवन, सोहा अली खान-कुणाल खेमू और करण जौहर बांद्रा के बीकेसी में नजर आए। वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ देखे गए। वहीं उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा भी अपने बेटे के साथ नजर आईं। बता दें, मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मिडी ड्रेस में दिखीं शिल्पा शेट्टी।

मिडी ड्रेस में दिखीं शिल्पा शेट्टी।

बेटी के साथ दिखे राज कुंद्रा।

बेटी के साथ दिखे राज कुंद्रा।

मिडी ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पहने दिखीं शमिता शेट्टी।

मिडी ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट पहने दिखीं शमिता शेट्टी।

स्टाइलिश आउटफिट में दिखीं मलाइका अरोड़ा।

स्टाइलिश आउटफिट में दिखीं मलाइका अरोड़ा।

लूज शर्ट पहने नजर आए वरुण धवन।

लूज शर्ट पहने नजर आए वरुण धवन।

बेटे के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा।

बेटे के साथ नजर आईं अमृता अरोड़ा।

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कमल नाथ को फिर झटका, महापौर विक्रम अहाके भी हुए भाजपा के, बोले- ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-कमल नाथ ने कई गड़बड़ी की है। नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया। पहले भी कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। अभी मुख्यमंत्री निवास पर छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:54 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 10:44 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा में कमल नाथ को फिर झटका, महापौर विक्रम अहाके भी हुए भाजपा के, बोले- ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो

HighLights

  1. सुबह नौ बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
  2. छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा से प्रभावित।
  3. भाजपा प्रदेश नेताओं के संपर्क में रहे।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में कमल नाथ को सीएम डाक्‍टर मोहन यादव के दौरे के पहले फिर बड़ा झटका लग गया है। नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

अनवरत बढ़ रहा भाजपा परिवार…

आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा महापौर श्री @vikramahakey जी के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति श्री प्रमोद शर्मा जी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धांत थनेसर जी,… pic.twitter.com/WshoKfGOS5

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) April 1, 2024

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा-नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया है। छिंदवाड़ा महापौर विक्रम भाई ने कहा कि उन्हें ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो। इसके लिए महापौर सीएम हाउस पहुंच गए थे और सुबह नौ बजे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इसके पहले भी कांग्रेस के 7 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा प्रदेश नेताओं के संपर्क में रहे। अभी मुख्यमंत्री निवास पर छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए।

naidunia_image

छिंदवाड़ा-मुख्यमंत्री का रोड शो आज, रात्रि विश्राम करेंगे

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का सोमवार को छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री चौरई में रोड शो करेंगे। जिसके बाद शहपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 8.30 बजे जिला मुख्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में व्यापारियों को भी आमंत्रित किया गया है। छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह सामाजिक बंधुओं की बैठक में शामिल होंगे।

naidunia_image

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-कमल नाथ ने कई गड़बड़ी की, नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया

इस मौके पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-कमल नाथ ने कई गड़बड़ी की है। नकुल नाथ ने आदिवासी अंचल का अपमान किया है। इससे आहत होकर छिंदवाड़ा महापौर विक्रम भाई ने कहा कि उन्हें ऐसी पार्टी में नहीं रहना जहां आदिवासियों का अपमान हो। वे आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इनके साथ ही सभापति भी शामिल हुए हैं। आज घोषणापत्र को लेकर समिति की बैठक है, हम दिल्ली जा रहे हैं। हम हमारी योजनाएं भी लेकर जा रहे हैं।

naidunia_image

कमल नाथ ने दिलाई थी टिकट

विक्रम अहके पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खास करीबी रहे हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में महापौर का पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित था, कांग्रेस में आधा दर्जन से ज्यादा दावेदार थे, लेकिन सबको पीछे छोड़कर विक्रम अहके को टिकट दिया गया। वे सिंगोड़ी ब्लॉक से आते है। ग्राम पंचायत चुनाव में पांचवे नंबर पर रहे थे, लेकिन कमल नाथ ने भविष्य की संभावना को देखते हुए उन्हें महापौर का टिकट दिलाई। विक्रम ने भी भाजपा के अंतू धुर्वे को करीबी अंतर से पराजित किया। उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं, किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Arvind Kejriwal Information: आज खत्म हो रही केजरीवाल की रिमांड, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी ईडी

दिल्ली शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब वे ईडी दफ्तर के लॉकअप में हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 10:12 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 10:12 AM (IST)

Arvind Kejriwal News: आज खत्म हो रही केजरीवाल की रिमांड, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी ईडी
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ईडी द्वारा गिरफ्तारी उनके अधिकारों का हनन है।

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति कांड में हुई है अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश में हो रही जबरदस्त राजनीति
  3. आगे की पूछताछ के लिए और रिमांड की मांग कर सकती है ईडी

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को सोमवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी, जो आज खत्म हो रही है।

अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां 28 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया गया था। 28 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

पिछली सुनवाई में खुद केजरीवाल ने अपनी बात कोर्ट के सामने रखी थी। पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दावा किया था कि केजरीवाल बड़ा खुलासा करेंगे, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। केजरीवाल ने वो ही बातें कहीं, जो उनके वकील कह चुके हैं।

naidunia_image

(रामलीला मैदान में भाजपा पर भड़की सुनीता केजरीवाल, ‘आपके अरविंद शेर हैं, ज्यादा दिन जेल में नहीं रहेंगे’…पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

हाई कोर्ट में भी बुधवार को अहम सुनवाई

इस बीच, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख भी किया है। उनका तर्क है कि जांच एजेंसी ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। सुनवाई 3 अप्रैल को फिर शुरू होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Farah Khan Fortunate Allure (SRK); Speaks About Shah Rukh Khan And Tees Maar Khan Film | शाहरुख होते तो ‘तीस मार खान’ हिट होती: फराह ने किंग खान को अपना लकी मैस्कट बताया, बोलीं- वो फिल्म में होता तो जरूर चलती

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2010 में रिलीज हुई फराह खान की फिल्म ‘तीस मार खान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब एक इंटरव्यू में फराह ने अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर इस फिल्म में शाहरुख खान होते तो यह फिल्म जरूर चलती।

यूट्यूबर फैसल शेख को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म पर बात करते हुए फराह ने कहा, ‘मेरे को भी तभी यह बहुत फनी लगी थी। मेरी किस्मत शायद शाहरुख के साथ ही लिखी हुई है। अगर शाहरुख इस फिल्म में होता तो यह जरूर चलती। अभी जाकर बहुत लोग बोलते हैं कि यह बहुत ही फनी पिक्चर है।’

फिल्म 'तीस मार खान' में फराह ने पहली बार अक्षय और कटरीना को डायरेक्ट किया था।

फिल्म ‘तीस मार खान’ में फराह ने पहली बार अक्षय और कटरीना को डायरेक्ट किया था।

फिल्म से कटरीना का डांसर अवतार सामने आया: फराह
फराह ने आगे कहा, ‘फिल्म के गाने ‘शीला की जवानी’ से कटरीना का जो डांसर अवतार निकला, वो यादगार रहा। पर बहुत जूते पड़े थे मुझे इस फिल्म के बाद.. अभी तो मैं हंस रही हूं पर दुआ करती हूं कि वो दर्द किसी को ना मिले। और ऊपर से पूरी इंडस्ट्री में लोगों ने जश्न मनाया था कि इसकी फिल्म फ्लॉप हो गई।’

फिल्म में कटरीना पर फिल्माया गया गाना 'शीला की जवानी' सुपरहिट हुआ था।

फिल्म में कटरीना पर फिल्माया गया गाना ‘शीला की जवानी’ सुपरहिट हुआ था।

शाहरुख के लिए इंतजार करती हूं: फराह
इंटरव्यू में फराह ने शाहरुख को अपना लकी मैस्कट भी बताया। उन्होंने कहा, ‘अभी भी मुझे लगता है कि मैं कोई फिल्म बनाऊंगी तो शाहरुख के साथ ही बनाऊंगी। फिर चाहे कितना भी वक्त लग जाए, मैं इंतजार करती हूं क्योंकि शाहरुख मेरे लिए मेरा लकी मैस्कट है।’

साल 2004 में रिलीज हुई 'मैं हूं ना' बतौर डायरेक्टर फराह की पहली फिल्म थी। इसकी स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी थी।

साल 2004 में रिलीज हुई ‘मैं हूं ना’ बतौर डायरेक्टर फराह की पहली फिल्म थी। इसकी स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी थी।

दिसंबर 2010 में रिलीज हुई तीस मार खान में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार नजर आए थे। 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

‘तीस मार खान’ के अलावा फराह ने अपने करियर में तीन फिल्में ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ डायरेक्ट की हैं। इन तीनों फिल्मों में उन्होंने शाहरुख खान के साथ ही काम किया है।

Bhind Crime Information: लोस चुनाव में खपाने आई 3900 क्वार्टर जब्त किए

Bhind Crime Information:लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शराब की खेप को रौन और मेहगांव पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई कर जब्त किया है। रौन पुलिस ने 3500 क्वार्टर और मेहगांव ने 400 क्वार्टर शराब पकड़ी है।

By anil tomar

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 10:15 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 10:15 AM (IST)

Bhind Crime News: लोस चुनाव में खपाने आई 3900 क्वार्टर जब्त किए

HighLights

  1. रौन पुलिस ने मेहरा खुर्द से 70 पेटी और मेहगांव पुलिस ने आठ पेटी देसी शराब की जब्त की
  2. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है

Bhind Crime Information: भिंड.नईदुनिया प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शराब की खेप को रौन और मेहगांव पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई कर जब्त किया है। रौन पुलिस ने 3500 क्वार्टर और मेहगांव ने 400 क्वार्टर शराब पकड़ी है। जब्त शराब की कीमत 3.20 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

लोकसभा चुनाव के चलते एसपी डा. असित यादव और एएसपी संजीव पाठक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब और हथियार पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रौन थाना टीआइ शक्तिसिंह यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मेहरा खुर्द गांव के बाहर एक ट्यूवबैल पर बड़ी मात्रा में शराब की पेटी को रखा गया है। उक्त शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं को वितरित की जाएगी। सूचना पर टीआइ यादव एसआइ रविंद्र तोमर, एएसआइ बलवीरसिंह, हवलदार अरविंद प्रताप तोमर, शैलेंद्रसिंह, अजय चौहान, सुनील तोमर आदि लोगों के साथ रात करीब 11.30 बजे मेहरा खुर्द में उक्त ट्यूवबैल पर पहुंचे। पुलिस को देखकर एक युवक वहां से भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दलवीरसिंह चौहान पुत्र प्रकाश सिंह चौहान निवासी मेहरा खुर्द बताया। पुलिस ने ट्यूवबैल पर बने कमरे को चेक किया तो वहां प्लास्टिक की पन्नी के पीछे शराब की पेटी मिली। पुलिस ने शराब की पेटी को बाहर निकालकर गिना तो 70 पेटी थी। इसमें देशी और मसाला शराब रखी थी। टीआइ यादव के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उक्त शराब की पेटी को उसके रिश्तेदार अंकुर चौहान निवासी रहावली उवारी थाना लहार ने यहां रखवाया है। फिल्हाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है, कि वह शराब कहां से लेकर आया है।

चोरी की बाइक सहित आठ पेटी जब्त की

मेहगांव थाना टीआइ आशुतोष शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक बाइक से अवैध तरीके से शराब लेकर कहीं जा रहा है। टीआइ शर्मा ने फोर्स के साथ अजनौधा मोड़ पर चेकिंग लगा दी। इसी दौरान बाइक सवार कोमलसिंह पुत्र हरविलास जाटव निवासी बरहद हाल गल्ला मंडी के पीछे मेहगांव को रोककर तलाशी ली तो दो बाेरी में देसी शराब के 400 क्वार्टर रखे थे। पुलिस ने युवक से बाइक के दस्तावेज मांगे तो उसने बताया कि चोरी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं देहात थाना पुलिस ने आइटीआइ रोड से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। हालांकि पुलिस इसका खुलासा सोमवार को करेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Lok Sabha Elections 2024: इंदौर की गेर में शामिल होकर गैरों को अपना बनाने का संदेश दे गए मुख्यमंत्री मोहन यादव

कैलाश विजयवर्गीय और गौड़ एक मंच पर नजर आए। मुख्यमंत्री की इंदौर यात्रा ने कांग्रेस नेताओं की नींद जरूर उड़ा दी है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:11 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 09:48 AM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: इंदौर की गेर में शामिल होकर गैरों को अपना बनाने का संदेश दे गए मुख्यमंत्री मोहन यादव
गेर के मंच पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला और अन्य। फोटो- नईदुनिया

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को इंदौर की रंगारंग परंपरा गेर में शामिल होकर इंदौर के साथ मालवा-निमाड़ की आधा दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों पर गैरों को अपना बनाने का संदेश दे गए।
  2. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को वे पूर्व में भी अपना अग्रज बता चुके हैं।
  3. इंदौर की गेर में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री आदिवासी क्षेत्रों में होने वाले भगोरिया मेलों में भी शामिल हो चुके हैं।

Lok Sabha Elections 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को इंदौर की रंगारंग परंपरा गेर में शामिल होकर इंदौर के साथ मालवा-निमाड़ की आधा दर्जन से ज्यादा लोकसभा सीटों पर गैरों को अपना बनाने का संदेश दे गए। वे करीब दो घंटे इंदौर में रहे। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं से जमकर मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को वे पूर्व में भी अपना अग्रज बता चुके हैं। यही भाव शनिवार को गेर में भी देखने को मिला। यादव कमलेश खंडेलवाल की गेर में भी शामिल हुए और हिंद रक्षक की फाग यात्रा में भी। आमजन को लग रहा था कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था उनके रंग में भंग डालेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद आम इंदौरी ने जमकर रंगारंग गेर का लुत्फ उठाया।

मुख्यमंत्री के रंगपंचमी के दिन इंदौर में होने के कई मायने निकाले जा रहे थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि वे कुछ ही मिनट इंदौर में ठहरेंगे और फिर यहां से उज्जैन रवाना हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुख्यमंत्री दो घंटे से ज्यादा समय तक इंदौरी बनकर गेर में शामिल रहे। चुनावी मौसम में राजनीति से दूर रहकर उन्होंने इंदौरियों का अभिवादन स्वीकारा और यह बताने की कोशिश की कि इंदौर और उज्जैन के बीच बहुत ज्यादा दूरी नहीं है। हालांकि इसके पहले भी वे कई मंचों पर यह बात कह चुके हैं।

naidunia_image

भगोरिया मेलों में भी शामिल हुए थे

इंदौर की गेर में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री आदिवासी क्षेत्रों में होने वाले भगोरिया मेलों में भी शामिल हो चुके हैं। वे वहां भी उसी अंदाज में दिखे जिस अंदाज में शनिवार को इंदौर में थे। मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का भगोरिया में शामिल होना नई बात नहीं है।

डा. मोहन यादव से पहले भी कई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री इन मेलों में शामिल होते रहे हैं, लेकिन रंगपंचमी की गेर में किसी मुख्यमंत्री के शामिल होने का यह पहला अवसर था। आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री ने किसी भी मंच से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील नहीं की, लेकिन आंखों की आंखों में इशारा जरूर कर गए। अब इस इशारे को जनता कितना समझती है और मानती है, यह तो 4 जून को आने वाले परिणाम के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल इतना जरूर है कि मुख्यमंत्री की इंदौर यात्रा ने कांग्रेस नेताओं की नींद जरूर उड़ा दी है। मुख्यमंत्री की यात्रा कांग्रेस के लिए दुबले पर दो आसाढ़ वाली कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Ranbir was overwhelmed by his father solely as soon as. | सिर्फ एक बार रणबीर को पड़ी थी पिता से मार: एक्टर बोले- पापा बहुत धार्मिक थे, मंदिर में चप्पल पहन कर जाने से गुस्सा गए थे

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर ने उस घटना को याद किया है जब उन्हें पिता ऋषि कपूर से मार पड़ी थी। रणबीर ने बताया कि वो एक बार RK स्टूडियो के मंदिर में चप्पल पहन कर चले गए थे। इस बार से ऋषि कपूर बेहद नाराज हो गए थे और उन्होंने रणबीर की पिटाई कर दी थी।

यह पहला और आखिरी मौका था, जब रणबीर को पिता से मार पड़ी थी। रणबीर ने बताया ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि पिता ऋषि कपूर बहुत धार्मिक इंसान थे।

यह सारी बातें रणबीर ने द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में कही हैं।

सिर्फ एक बार ऋषि कपूर से पड़ी थी रणबीर को मार

रणबीर ने कहा- मुझे एक ही बार जोर की पड़ी थी। आरके स्टूडियो में दिवाली पूजा थी। पापा बहुत धार्मिक थे। मैं शायद आठ या नौ साल का था, बिना चप्पल उतारे मंदिर में चला गया था। यह देख पापा ने पिटाई की थी। रणबीर ने बताया कि यह पहला और आखिरी मौका था, जब उन्हें ऋषि कपूर से मार पड़ी थी।

रणबीर ने मजाकिया ढंग में यह भी कहा कि मां नीतू भी उन्हें मारती थीं। कई बार तो उन्होंने हैंगर का भी इस्तेमाल किया था।

41 साल के रणबीर ने 2020 में पिता ऋषि कपूर को कैंसर के कारण खो दिया था। कुछ समय पहले पीटीआई को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ऋषि कपूर का यूं चले जाना उनके लिए बहुत बड़ा लॉस है। उन्होंने कहा था- किसी व्यक्ति के जीवन में सबसे कठिन पल वह होता था, जब आप माता-पिता में से किसी एक को खो देते हैं।

रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म एनिमल में देखा था। फिल्म में उन्हें काम को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी।

वहीं, रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म में उन्हें भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। मां सीता के रोल में साई पल्लवी को चुना गया है, जबकि केजीएफ स्टार यश कथित तौर पर रावण के रोल के लिए चुने गए हैं।

Barwani Information: 20 फीट ऊंची बल्ली पर चढ़कर युवाओं की टोली ने उतारी गुड़ की पोटली, 100 साल पुरानी अनोखी परंपरा का किया निर्वाह

आयोजन में गोट (सामूहिक भोज) का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक घर से अनाज एकत्रित कर भोजन बनाया गया और उसका वितरण किया गया

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:43 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 09:17 AM (IST)

Barwani News: 20 फीट ऊंची बल्ली पर चढ़कर युवाओं की टोली ने उतारी गुड़ की पोटली, 100 साल पुरानी अनोखी परंपरा का किया निर्वाह
20 फीट ऊंची बल्ली पर चढ़कर गुड़ तोड़ने का प्रयास करता हुआ युवक और आसपास लगी महिलाओं की भीड़।

HighLights

  1. बड़वानी जिले के मंडवाड़ा के मुंडियापुरा में हुआ आयोजन
  2. इस परंपरा के तहत बीस फीट की एक मोटी बल्ली जमीन में गाढ़ दी जाती है
  3. सबसे ऊपरी छोर पर कपड़े में गुड़ बांध दिया जाता है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडवाड़ा/बड़वानी । मंडवाड़ा के समीप स्थित ग्राम मुंड‍ियापुरा में बरसों पुरानी परंपरा का निर्वाह किया गया। पुरानी पीढ़ी की इस परंपरा को नई पीढ़ी के युवाओं ने जीवंत रखते हुए पूरा किया। रंगपंचमी के उपलक्ष्य में यहां पर गुड़ तोड़ने की परंपरा का निर्वाह करते हुए युवाओं की टोली ने करीब 20 फीट की बल्ली पर चढ़कर गुड़ तोड़ा।

वहीं ग्रामीणों ने गोट (सामूहिक भोज) का भी आयोजन किया। गांव के बुजुर्गों के मार्गदर्शन में चली आ रही बरसों पुरानी परंपरा को नई पीढ़ी के युवाओं व ग्रामीणों के द्वारा निर्वाह किया।

naidunia_image

गांव के बीच प्रमुख मार्ग पर ऊंचाई पर गुड़ रखा गया जिसे युवाओं ने तोड़ा। जनपद सदस्य राधेश्याम बर्डे ने बताया कि यह परंपरा बरसों पुरानी है। जिसका निर्वहन किया गया है।

बल्ली पर चढ़ते युवाओं पर बरसाते हैं पानी

मुंडियापुरा गांव के क्षत्रिय भिलाला समाज एकजुट होकर यह विशेष पर्व मनाते हैं। यहां पर आदिवासी समाज के करीब 450 घर है। युवाओं पर लकड़ी से वार और पानी की बौछार की गई।

ऐसे निभाते हैं परंपरा

इस परंपरा के तहत बीस फीट की एक मोटी बल्ली जमीन में गाढ़ दी जाती है और उसके सबसे ऊपरी छोर पर कपड़े में गुड़ बांध दिया जाता है। इस पोटली को लेने युवा बल्ली पर सात बार चढ़ते हैं तो उनके ऊपर पानी सोंटा और गुलाल बरसाया जाता है। साथ ही महिलाएं हरी लड़कियों से वार करती है और पानी की बौछार भी की जाती है। इस पोटली को कुल सात बार उतारा जाता है और इस पोटली में बंधे गुड़ की प्रसादी वितरित की जाती है। गुड़ तोड़ने की होड़ लग जाती है। फिसलन के बीच युवाओं ने गुड़ तोड़ा।

प्रत्येक घर से अनाज लेकर की गोट

आयोजन में गोट (सामूहिक भोज) का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक घर से अनाज एकत्रित कर भोजन बनाया गया और उसका वितरण किया गया। साथ ही दोपहर बाद पुराने छात्रवास में मटकी भी फोड़ी गई। इस दौरान आयोजन में ग्रामीण सहित महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Gasoline Cylinder Value: सस्ती हुई रसोई गैस, 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर घटे 30.50 रुपए

1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर 7.50 रुपये सस्ता हुआ है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 08:32 AM (IST)

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 अप्रैल को हुई समीक्षा में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए 50 पैसे घटाए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 5 किलो वाला सिलेंडर भी सस्ता हुआ है।

1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर 7.50 रुपये सस्ता हुआ है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Gwalior Information: सिलेंडर फटने से झुलसे अवधेश ने भी दम तोड़ा

Gwalior Information: सिलेंडर फटने से झुलसे अवधेश प्रजापति ने रविवार को दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी गुड्डी देवी उर्फ रामबेटी की बीती रात ही सांसें थम गई थी। पत्नी की मौत की खबर के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

By anil tomar

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:45 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 08:45 AM (IST)

Gwalior News: सिलेंडर फटने से झुलसे अवधेश ने भी दम तोड़ा

HighLights

  1. पत्नी की रात में थम गई थी सांसें, बच्चे जिंदगी-मौत से लड़ रहे
  2. दपंती की मौत के बाद प्रशासन ने एंबुलेंस से शव गांव भिजवाए

Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सिलेंडर फटने से झुलसे अवधेश प्रजापति ने रविवार को दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी गुड्डी देवी उर्फ रामबेटी की बीती रात ही सांसें थम गई थी। पत्नी की मौत की खबर के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रात को अवधेश को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी और आखिर वह जिंदगी की जंग हार गया। दंपती की मौत हो चुकी है और तीनों बच्चे जिंदगी-मौत से लड़ रहे हैं। इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। अग्निकांड की दिल दहला देने वाली घटना से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्वालियर में जहां वह रहते थे, वहां आसपास के लोग भी गमगीन थे। दपंती की मौत के बाद प्रशासन ने एंबुलेंस से शव गांव भिजवाए और 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अंतिम संस्कार के लिए मुहैया करवाई गई।

सिंधिया नगर में रहने वाले अवधेश प्रजापति के घर में सिलेंडर लीक होने के बाद आग लगी और परिवार बचने के लिए घर से बाहर भाग पाता, इससे पहले ही सिलेंडर फट गया। पूरा परिवार गंभीर रूप से झुलस गया था। अवधेश की पत्नी गुड्डी देवी उर्फ रामबेटी की रात को मौत हो गई थी। उनका 90 प्रतिशत से अधिक शरीर जल चुका था। वहीं अवधेश का शरीर भी 65 से 70 प्रतिशत जल चुका था। पत्नी की मौत होने के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया, लेकिन शरीर में संक्रमण फैल चुका था, जिससे अवधेश की रविवार को मौत हो गई। अवधेश के तीनों बच्चे रोशनी, कुसुमा और यश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज जारी है।

यह लोग मूल रूप से भिंड के मडेयन गांव के रहने वाले थे। यहां रहकर अवधेश टिक्की का ठेला लगाता था। इनकी मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। सीएसपी हिना खान, एसडीएम विनोद सिंह भी यहां पहुंचे। शवों को भिजवाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। दोनों के शव गांव भिजवाए गए। अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी दी। तीनों बच्चों के इलाज के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार डाक्टरों के संपर्क में हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे