MP Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार की योजनाओं पर घर-घर चर्चा करेंगी महिला मोर्चा की बहनें

MP Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार की योजनाओं पर घर-घर चर्चा करेंगी महिला मोर्चा की बहनें

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनी सभी लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 07:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 07:19 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक।

MP Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गईं कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मोर्चा की टीमें चुनाव दौरान महिला मतदाताओं के बीच जाएंगी और उन्हें बताएंगी कि महिलाओं के कल्याण के लिए इतने कार्य कभी किसी सरकार ने नहीं किए।

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश के अंदर बड़े बदलाव का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। मातृशक्ति के सशक्तीकरण के लिए देश में किए जा रहे कार्यों की चर्चा विदेश में भी हो रही है। ऐसी बहुत सारी योजनाओं की चर्चा मतदाताओं के बीच लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा को करनी चाहिए।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर पहले से 370 मत हासिल करके डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि इंडी गठबंधन महिलाओं के अपमान को लेकर कई बातें कर रहा और समय-समय पर करता रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के उत्थान का इतिहास रच दिया है।

मुस्लिम महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया

बैठक में महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि मुस्लिम समाज की महिलाओं को ट्रिपल तलाक से मुक्ति मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। देश भर में महिलाओं को सुरक्षा से लेकर सम्मान मिल रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने महिला मोर्चा की बहनें लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के बीच जा रही हैं। नारी शक्ति फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प ले चुकी है।

सनातन को टारगेट कर रहीं विपक्षी पार्टियां : हितानंद

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि सनातन को विपक्षी पार्टियां टारगेट कर रही हैं। सनातन विरोधियों को जवाब देने के लिए महिला शक्ति को बड़ी भूमिका निभाना होगी। हितानंद ने बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से सभी 29 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन