Dewas Information: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, तीन झुलसे

आगजनी की घटना के बारे में जब झुलसे लोगों और उनके स्वजन से जानकारी लेनी चाही तो वे अलग-अलग बातें बताते रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां बारूद की गंध आने की बात भी सामने आई। मौके पर आतिशबाजी के काम आने वाला अनार भी दिखाई दिया। साथ ही दस्ताने भी दिखाई दिए।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 06:49 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 06:49 PM (IST)

Dewas News: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, तीन झुलसे
देवास शहर के मुख्य भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र के अलंकार मार्केट में एक बहुमंजिला मकान में अचानक आग लग गई।

HighLights

  1. बहुमंजिला मकान में ऊपर बने कमरे में लगी थी आग
  2. घर में आतिशबाजी के काम आने वाला अनार व दस्ताने दिखाई दिए

देवास, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। देवास शहर के मुख्य भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र के अलंकार मार्केट में एक बहुमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग के चलते मकान में मौजूद एक महिला और दो पुरुष बुरी तरह झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें स्वजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। आग लगने के पीछे भी मौके पर अलग-अलग कारण लोग बताते रहे। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अमले को मकान के उपरी हिस्से में जाने से यह कहकर रोक दिया गया कि आग मामूली थी और बुझा दी गई।

naidunia_image

आगजनी की घटना के बारे में जब झुलसे लोगों और उनके स्वजन से जानकारी लेनी चाही तो वे अलग-अलग बातें बताते रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां बारूद की गंध आने की बात भी सामने आई। मौके पर आतिशबाजी के काम आने वाला अनार भी दिखाई दिया। साथ ही दस्ताने भी दिखाई दिए।

naidunia_image

आशंका यह भी जताई गई कि मौके पर बारूद से कुछ काम हो रहा था। हालांकि इसको लेकर किसी ने पुष्टि नहीं की। देर शाम तक इस संबंध में अधिकारी भी सही जानकारी नहीं दे पाए। तहसीलदार और एसडीएम से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके पूर्व घटना की जानकारी मिलते ही निगम का दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने यह कहकर दमकल को रवाना कर दिया कि मामूली आग थी, जिसे उन्होनें ही बुझा दिया था।

मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस और फारेंसिक टीम को भी जांच के लिए भेजा गया। फायर अधिकारी जितेंद्रसिंह सिसोंदिया ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची थी, परन्तु कर्मचारियों को उपर नहीं जाने दिया गया और यह बताया गया कि आग बुझा दी गई है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार हादसे में वहां मौजूद शहजाद, फैजान और आरजू बुरी तरह झुलस गए। तीनों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें स्वजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल लेकर चले गए। जिला चिकित्सालय में घायलों का प्राथमिक उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया कि तीनों करीब 50 प्रतिशत झुलसे थे।

दूसरी तरफ आग के संबंध में कोई भी सही जानकारी नहीं दे पा रहा था। एक व्यक्ति ने खाना बनाते समय आग लगने की बात बताई, जबकि एक अन्य ने शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दी। आगजनी से कपड़े, घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।