Arvind Kejriwal Information: आज खत्म हो रही केजरीवाल की रिमांड, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी ईडी
दिल्ली शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और तब वे ईडी दफ्तर के लॉकअप में हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 10:12 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 10:12 AM (IST)

HighLights
- दिल्ली शराब नीति कांड में हुई है अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश में हो रही जबरदस्त राजनीति
- आगे की पूछताछ के लिए और रिमांड की मांग कर सकती है ईडी
एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को सोमवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी, जो आज खत्म हो रही है।
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां 28 मार्च तक कस्टडी में भेज दिया गया था। 28 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट ने रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।
पिछली सुनवाई में खुद केजरीवाल ने अपनी बात कोर्ट के सामने रखी थी। पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दावा किया था कि केजरीवाल बड़ा खुलासा करेंगे, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। केजरीवाल ने वो ही बातें कहीं, जो उनके वकील कह चुके हैं।
(रामलीला मैदान में भाजपा पर भड़की सुनीता केजरीवाल, ‘आपके अरविंद शेर हैं, ज्यादा दिन जेल में नहीं रहेंगे’…पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)
हाई कोर्ट में भी बुधवार को अहम सुनवाई
इस बीच, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख भी किया है। उनका तर्क है कि जांच एजेंसी ने उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर 2 अप्रैल तक जवाब मांगा था। सुनवाई 3 अप्रैल को फिर शुरू होगी।


