पेंड्री तालाब में बच्चे की डूबने से मौत
पेड्री तालाब में सात वर्षीय बच्चे की पानी मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
By Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:47 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 08:47 PM (IST)

मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। पेंड्री तालाब में सात वर्षीय बच्चे की पानी मे डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
पेंड्रीतालाब में प्रति सोमवार को बड़ी संख्या में स्नान के लिए आते हैं, इसके चलते प्रदेश के अलावा पड़ोस राज्यों से लोग आते हैं। एक अप्रेल सोमवार को सुबह 7.30 बजे समीपस्थ जिला पेंड्रा के ग्राम नवागांव के एक परिवार के लोग तलाब में डुबकी लगा रहे थे। इसी दौरान सात साल का शिवाय सारथी पिता सूरज सारथी निवासी थाना कोतवाली जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पानी में डूब गया उसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया। इसके बाद स्वजन उपचार के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराए जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम के बाद स्वजन के हवाले किया। इससे स्वजन सदमे में है।
37.8 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर पकड़े गए
मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37.8 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट डीजायर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गांजा कीइ कीमत तीन लाख 70 हजार और 95 नग देशी प्लेन शराब की कीमती 7600 बताया जा रहा है।
पुलिस अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 31 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंडरभट् ्ठा बड़े पुल के पास नांदघाट की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 एआ 5431 स्वीफ्ट डीजायर को घेराबंदी कर पकड़ने पर कार में सवार दो व्यक्ति चन्द्रप्रकाश कौशिक पिता संतोष कुमार (36) निवासी बहतराई जिला बिलासपुर, राजकमल शिवारे पिता पंचराम शिवारे (34) निवासी परसदा थाना पथरिया को पकड़कर पूछताछ कर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से कार में छुपाकर रखे दो हल्का हरा छींटदार बोरी में 36 पैकेट गांजा कुल वजन 37.8 किलोग्राम को एनडीपीएस एक्ट के तहत वाहन सहित जब्त किया गयाञ मामले में दोनों आरोपित चन्द्रप्रकाश कौशिक राजकमल शिवारे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दोनों आरोपित पूर्व से तस्करी में रहे संलिप्त
ज्ञात हो कि आरोपित चंद्रप्रकाश कौशिक के विरूद्ध पूर्व में बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट,आरोपित राजकमल शिवारे के विरूद्ध थाना पथरिया में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज है। इसी प्रकार मुंगेली पुलिस को आदतन एवं शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। नशे के विरूद्ध एक अन्य कार्रवाई में बिरगांव तालाब के पास मोटर साइिकल क्रमांक सीजी 28 ई1172 सुपर स्पेंलडर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। मोटर साइिकल में बोरी में 95 नग देशी प्लेन शराब की तस्करी करते हुए आरोपित राजकुमार पात्रे पिता अमोलदास पात्रे (28) निवासी मारूकापा थाना लालपुर को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आदर्श आचार संहिता लगते ही अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के साथ ही साथ अपराध करके फरार हुए वारंटियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभी तक कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

