रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की रेस में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का नाम आगे चल रहा है। लेकिन यदि वे चुनाव जीत जाते हैं, तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता खत्म हो जाएगी और विधायकों की संख्या के लिहाज से यह सीट भाजपा के खाते में जा सकती है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 03:14 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 01 Apr 2024 03:14 PM (IST)
HighLights
- रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा का नाम प्रत्याशी की रेस में आगे
- लोकसभा जीतने पर खत्म हो जाएगी राज्यसभा की सदस्यता
- कांग्रेस के सामने फंसा पेंच
Lok Sabha Chunav 2024 डिजिटल डेस्क, रोहतक। देश की कई सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, प्रत्याशी मिल भी रहे हैं, तो पेंच फंस रहा है। ऐसी ही स्थिति कांग्रेस के सामने रोहतक लोकसभा क्षेत्र में खड़ी हो गई है। जहां कांग्रेस को प्रत्याशी तो नजर आ रहा है, लेकिन उसे घोषित करने के लिए पार्टी को काफी सोच विचार करना पड़ रहा है।
दरअसल, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके है, ऐसे में इस सीट से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है। दीपेंद्र 2019 का चुनाव भी इसी सीट से लड़ चुके हैं, लेकिन तब उन्हें अरविंद शर्मा ने 7 हजार मतों के अंतर से हराया था। वहीं अब एक बार फिर दीपेंद्र हुड्डा का नाम इसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए चल पड़ा है।
राज्यसभा सीट पर खतरा
हालांकि दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाया जाए या नहीं, इस सवाल ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेस दीपेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाती है और वे जीत जाते हैं, तो इसका इसका असर राज्यसभा में पड़ेगा और वहां कांग्रेस का सदस्य कम हो जाएगा और यहां भाजपा को संख्या बल में फायदा होगा। दीपेंद्र चूंकि वर्तमान में राज्यसभा सदस्य है, ऐसे में लोकसभा चुनाव जीतते ही उनकी राज्यसभा की सदस्यता खत्म हो जाएगी और विधायकों की संख्या के लिहाज से यह सीट भाजपा के खाते में चली जाएगी। ऐसे में कांग्रेस लोकसभा सीट पाकर राज्यसभा सीट से हाथ धो बैठेगी।
अरविंद शर्मा बड़ी चुनौती
बताया जाता है कि दीपेंद्र हुड्डा खुद भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, ताकि वे प्रदेश की राजधानी हुड्डा परिवार की तरफ मोड़ सके। इसके अलावा भाजपा भी रोहतक सीट को लेकर गंभीर है, यहां मौजूदा भाजपा सांसद डा. अरविंद शर्मा करनाल, सोनीपत और रोहतक से सांसद ले चुके हैं। ऐसे में दीपेंद्र हुड्डा के सामने अरविंद शर्मा बड़ी चुनौती है।
- ABOUT THE AUTHOR
भरत मानधन्या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्त की है।
पत्रकारिता क …