Financial institution Vacation in April 2024: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, झटपट चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

14 अप्रैल 2024- रविवार, बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अप्रैल 2024- महीना का चौथा शनिवार, बैंक बंद रहेंगे।

28 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। नीचे देखें अप्रैल में विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां-

अप्रैल 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल 2024- वार्षिक लेखा समापन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

5 अप्रैल 2024- बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात-उल-विदा के मौके पर तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

9 अप्रैल 2024- गुड़ी पड़वा, उगादी महोत्सव, तेलुगु नववर्ष और प्रथम नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

10 अप्रैल 2024- रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

11 अप्रैल 2024- ईद-उल-फितर के अवसर पर चंडीगढ़, गंगटोक और कोच्चि को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल 2024- बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल 2024- रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची, शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल 2024- गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, हंस राज हंस को फरीदकोट से दी टिकट

बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की। दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से टिकट दी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:45 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 08:45 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, हंस राज हंस को फरीदकोट से दी टिकट
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की। दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से टिकट दी गई है।

BJP releases the eighth record of the Lok Sabha Candidates from Odisha, Punjab and West Bengal.

Dinesh Singh ‘Babbu’ to contest from Gurdaspur, Taranjit Singh Sandhu from Amritsar, Shushil Kumar Rinku from Jalandhar, Hans Raj Hans from Faridkot, Preneet Kaur from Patiala pic.twitter.com/6EGwgf9dPR

— ANI (@ANI) March 30, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video

लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एंबुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:47 PM (IST)

Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video
हजारों-लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एम्बुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया

Indore Rangpanchami Ger: इंदौर। इंदौर में शनिवार को रंगपंचमी की धूम रही। लाखों की संख्या में लोग शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर रंगों से सराबोर हो रहे थे। फाग यात्रा व गेर निकल रही थी, रंगों के गुबार उड़ रहे थे तो वहीं पानी की बौछारें चल रही थी। इस मस्ती भरे माहौल के बावजूद शहरवासियों ने अपनी सहृयता नहीं छोड़ी। राजवाड़ा से गुजरी एक एंबुलेंस को देख भीड़ ने तुरंत कारिडोर बनाया और उसे वहां से निकाल दिया।

दरअसल, राजवाड़ा पर शनिवार को रंगपंचमी की गेर में लाखों की भीड़ रंगों की बौछार और गीत-संगीत पर झूम रही थी। तभी दोपहर 1.42 बजे वहां से एक एंबुलेंस का निकलना हुआ, लेकिन भीड़ ने एंबुलेंस को तुरंत रास्ता दिया। इस एंबुलेंस में एक 18 वर्षीय युवती थी, जिसे राजवाड़ा पर ही अचानक उल्टी आने के बाद चक्कर आ गए। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अब युवती बिल्कुल स्वस्थ है, जिसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी एक एंबुलेंस 2.06 बजे पहुंची, जिसे भी गेर में शामिल लोगों ने रास्ता दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

पशुपति पारस ने लगाया इंडी गठबंधन में जाने की अटकलों पर विराम, पीएम मोदी संग तस्वीर पोस्ट कर दिया ये संकेत

आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:38 PM (IST)

पशुपति पारस ने लगाया इंडी गठबंधन में जाने की अटकलों पर विराम, पीएम मोदी संग तस्वीर पोस्ट कर दिया ये संकेत
पशुपति पारस पीएम नरेंद्र मोदी के साथ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग में आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद अटकले लगाई जा रही थी कि पशुपति बागी हो सकते हैं। वह इंडी गठबंधन में जा सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी आगे की मंशा जाहिर की दी है। उन्होंने साफ कह दिया कि वह एनडीए के साथ रहेंगे। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है। पशुपति पारस ने आगे लिखा, ‘उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400 से अधिक सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनेगी।’

केंद्रीय मंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा

एनडीए में सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे और पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। हमें एक भी सीट नहीं दी गई है। इस्तीफा देने से पहले वह मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री पद पर थे। पशुपति चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीट मिलने से खफा थे।

Rashtriya Lok Janshakti Celebration chief Pashupati Kumar Paras tweets “Our occasion RLJP is an integral a part of NDA. Prime Minister Narendra Modi can also be our chief and his determination is paramount for us. Underneath his management, NDA will type the federal government for the third time by successful 400+… pic.twitter.com/vq5TzGSJkM

— ANI (@ANI) March 30, 2024

क्या है बिहार में एनडीए का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला?

बिहार में एनडीए ने सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ कर दी है। भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू को 16, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी को 1 और उपेंद्र कुशवाह की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के खाते में एक सीट आई हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Homicide in Indore: इंदौर में नाबालिग ने चाकू मारकर की ई-रिक्शा चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Homicide in Indore: पुलिस चेकिंग पाइंट के पास हुई घटना, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े आरोपित। दो नाबालिगों से भी पूछताछ।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 07:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:14 PM (IST)

Murder in Indore: इंदौर में नाबालिग ने चाकू मारकर की ई-रिक्शा चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Homicide in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हो गई। पुलिस चेकिंग पाइंट के पास एक नाबालिग ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग और उसके मामा को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों से भी पूछताछ चल रही है।

naidunia_image

घटना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे भोई मोहल्ला (सुभाष मार्ग) की है। गोमटगिरि मल्टी गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय नंदू उर्फ देवा शिवाजी सरोड़कर की हत्या हुई है। नंदू ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार रात वह एरोड्रम की तरफ जा रहा था। सुभाष मार्ग पर तीन नाबालिगों ने रिक्शा रोका और कहा कि मामा हेमराज को कृष्णबाग कालोनी (60 फीट रोड़) छोड़ना है।

पुलिस चेकिंग पाइंट के सामने हमला

ई-रिक्शा चालक हेमराज शराब के नशे में था। बैठने के दौरान विवाद हो गया। नंदू ने उसे धक्का दे दिया। आरोपित (नाबालिग) ने नंदू पर चाकू से हमला कर दिया। उस वक्त दो नाबालिग भी साथ में थे। घटना स्थल के सामने पुलिस का चेकिंग पाइंट था। आरोपित हमला कर फरार हो गए।

दो नाबालिगों की भूमिका की जांच

पुलिसवालों ने नंदू को अस्पताल भिजवाया लेकिन खून ज्यादा बहने से शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात हेमराज और उसके नाबालिग भानजे को गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिगों की भूमिका की जांच चल रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

चिराग पासवान की LJPR के उम्मीदवार घोषित, अशोक चौधरी की बेटी को टिकट, बागी सांसद को मौका

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 06:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 06:52 PM (IST)

चिराग पासवान की LJPR के उम्मीदवार घोषित, अशोक चौधरी की बेटी को टिकट, बागी सांसद को मौका

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पार्टी प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/Tb1VJnOQzL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Sagar Crime Information: गेहूं, प्याज के खेत में लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस ने किया जब्त

Sagar Crime Information: सूचना पुख्ता होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के निर्देश में देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम, जैसीनगर थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह राठौर पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम को मनक्याई गांव पहुंचा। जहां चरण लाल काछी के खेतों में लगी गेहूं, प्याज के आजू बाजू के खेतों में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे।

By Vishnu soni

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 06:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 06:26 PM (IST)

Sagar Crime News:  गेहूं, प्याज के खेत में लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस ने किया जब्त
जैसीनगर पुलिस द्वारा जब्त किए गए अफीम के पौधे।

HighLights

  1. 53 किलो 700 ग्राम अफीम के पौधे जब्त
  2. जैसीनगर के मनक्वाई गांव में हुई कार्रवाई
  3. पौधों की कीमत करीब 1 लाख से अधिक आंकी गई है

Sagar Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,सागरजैसीनगर के मनक्याई गांव में पुलिस ने गेहूं और प्याज के खेत में लहलहा रही अफीस की फसल को जब्त किया है। पुलिस ने यहां से करीब 53 किलोग्राम से अधिक पौधों को बरामद किया है। जब्त अफीस के पौधों की कीमत करीब 1 लाख से अधिक आंकी गई है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि मनक्वाई गांव में एक किसान के खेत में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पुख्ता होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के निर्देश में देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम, जैसीनगर थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह राठौर पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम को मनक्याई गांव पहुंचा। जहां चरण लाल काछी के खेतों में लगी गेहूं, प्याज के आजू बाजू के खेतों में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे।

अधिकारियों के साथ पहुंचे पुलिस कर्मियों ने खेत में जाकर अफीम के पौधों को उखाड़ना शुरू किया। खेत से कुल 740 पौधे निकाले गए। पुलिस ने खेत से जब्त किए गए पौधों का तौल कांटे से वजन किया, जिसमें जब्त पौधों का वजन 53 किलो 700 ग्राम निकला। जब्त अफीम का बाजार मूल्य 1 लाख 10 हजार रुपये आंका गया। जैसीनगर थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।थाना प्रभारी राहतगढ़ संदीप तोमर थाना प्रभारी जैसीनगर शिवमंगल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक देव सिंह मरावी, उपनिरीक्षक उमेश यादव, प्रधान आरक्षक अखिलेश शुक्ला, कृष्णकांत, आरक्षक काजी सईउद्दीन, प्रिंस जोशी, लखन यादव, राम सिंह, शशांक, विनोद, जितेंद्र रजक, महिला आरक्षक तपस्या रजक का सराहनीय योगदान रहा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

ED की रडार में केजरीवाल के एक और मंत्री, दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत से हुई 5 घंटे पूछताछ

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से ईडी ने 5 घंटे की लंबी पूछताछ की। वह दोपहर करीब पौने 12 बजे ईडी मुख्यालय गए थे। उसके बाद जब वह बाहर आए, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि दिल्ली शराब घोटाले वाले मामले से अनजान हूं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:43 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:43 PM (IST)

ED की रडार में केजरीवाल के एक और मंत्री, दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत से हुई 5 घंटे पूछताछ
ईडी की केजरीवाल के एक और मंत्री से पूछताछ।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत की भी मुसीबतें कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में बढ़ती हुई लग रही हैं। शनिवार को उनसे ईडी ने 5 घंटे की लंबी पूछताछ की। वह दोपहर करीब पौने 12 बजे ईडी मुख्यालय गए थे। उसके बाद जब वह बाहर आए, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि दिल्ली शराब घोटाले वाले मामले से अनजान हूं। आपको बता दें कि ईडी ने उनसे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है।

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ के बाद दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुझसे जो भी सवाल पूछे गए, मैंने उन सभी का जवाब दिया है। मुझे सिविल लाइंस में सरकारी बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन मैं हमेशा वसंत कुंज में अपने निजी आवास में रहा हूं, क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे वहां से जाना नहीं चाहते थे।

जो कुछ हुआ उससे मैं अनजान हूं…

#WATCH | After questioning by the ED within the cash laundering case linked to the Delhi Excise Coverage, Delhi Minister Kailash Gahlot says, “No matter questions had been requested to me, I answered all of them… The federal government bungalow was allotted to me in Civil Traces, however I’ve at all times… pic.twitter.com/b0ZoJ3bRi9

— ANI (@ANI) March 30, 2024

विजय नायर मुझे आवंटित बंगले में रह रहे थे। मैं मेरे दूसरे समन पर बिना किसी जिरह के उपस्थित हुआ हूं। पहला समन एक महीने पहले विधानसभा कार्यवाही के दौरान जारी किया गया था। मैंने कुछ समय मांगा था। मैं कभी भी गोवा चुनाव अभियान का हिस्सा नहीं रहा हूं, जो कुछ हुआ उससे मैं अनजान हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bhopal Information: गोविंदपुरा स्‍थि‍त फैक्ट्री में लगी आग, चार दमकलों ने पाया काबू

Bhopal Information: फायर कर्मचारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि आग की वजह से फैक्ट्री में रखा अधिक सामान जैसे लकड़ी का फर्नीचर, रबर के सामान जलकर खाक हो गए है।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:46 PM (IST)

Bhopal News: गोविंदपुरा स्‍थि‍त फैक्ट्री में लगी आग, चार दमकलों ने पाया काबू

HighLights

  1. गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है सनफील्ड फैक्ट्री
  2. शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फैक्ट्री में आग लग गई थी
  3. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया

Bhopal Information: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया था। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के डी सेक्टर में सन फील्ड नाम से फैक्ट्री स्थित है। जिसमें लोहे के ब्रिज के बेरिंग, पुर्जे आदि सामान बनाया जाता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई है।यह पता चलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा और फतेहगढ़ से लगभग चार दमकलें और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। फायर कर्मचारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि अमले ने आग बुझाना शुरू कर दिया था।लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।बताया जा रहा है कि आग की वजह से फैक्ट्री में रखा अधिक सामान जैसे लकड़ी का फर्नीचर, रबर के सामान जलकर खाक हो गए । फैक्ट्री कर्मचारी दीपक परदेशी ने बताया कि आग को तो काबू पा लिया गया लेकिन काफी सामान जल गया है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट पता चली है नुकसान के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। हमारी फैक्ट्री में भी आग बुझाने के अग्निशमन यंत्र मौजूद थे, जिनसे भी काबू करने का प्रयास किया गया। हालांकि बाद में दमकलों ने पूरी तरह से आग बुझा दी। जिससे एक बड़ी आगजनी की घटना होने से टल गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Marriage Cures: विवाह में हो रही है देरी, तो मीन राशि के जातक जरूर करें ये उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार, सुख का कारक शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:11 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:11 PM (IST)

Marriage Remedies: विवाह में हो रही है देरी, तो मीन राशि के जातक जरूर करें ये उपाय
Planet Dosh Cures

HighLights

  1. शुक्र के कमजोर होने पर न केवल परेशानियां आती हैं।
  2. शुक्र अस्त होने पर भी विवाह में बाधाएं आती हैं।
  3. महादेव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Marriage Cures: सुख का कारक शुक्र लड़कों के विवाह का भी कारक माना जाता है। जिन लड़कों या जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनकी शादी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है। वहीं, शुक्र के कमजोर होने पर न केवल परेशानियां आती हैं, बल्कि विवाह में भी देरी होती है। शुक्र अस्त होने पर भी विवाह में बाधाएं आती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सुख का कारक शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। अगर आपकी राशि मीन है, तो शीघ्र विवाह के लिए ये उपाय जरूर अपनाएं।

शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय

  • अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन पानी में इलायची मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से विवाह के योग बनते हैं। साथ ही परेशानियां कम होती हैं।
  • अगर आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो हर शुक्रवार को मंदिर जाएं और आदिशक्ति मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कुंवारे लड़कों की शादी की संभावना बढ़ जाती है।
  • ज्योतिषियों के अनुसार, महादेव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। हर सोमवार और शुक्रवार को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। आप इस दिन आर्थिक स्थिति के अनुसार, भगवान शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें।
  • मीन राशि का स्वामी बृहस्पति और देवता भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। हर गुरुवार को भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं।
  • डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की