Korba Crime Information: आधा दर्जन आरोपितों से चोरी की 12 बाइक पुलिस ने किया जब्त

28 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:23 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:23 AM (IST)

Korba Crime News: आधा दर्जन आरोपितों से चोरी की 12 बाइक पुलिस ने किया जब्त

HighLights

  1. पुलिस के लिए वाहन चोरी की घटनाएं एक चुनौती के रूप में बनी हुई थी।
  2. मामले में पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया था।
  3. आरोपितों के निशानदेही पर 12 बाइक पुलिस ने जब्त किया है।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्षेत्र में लंबे समय से दो पहिया वाहन की चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस आरोपितों की पतासाजी कर रही। इस बीच वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई, तो उसने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वाहन चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 दो पहिया वाहन जब्त किए गए।

वाहन चोरी होने से जहां मालिक परेशान हो रहे थे, वहीं पुलिस के लिए वाहन चोरी की घटनाएं एक चुनौती के रूप में बनी हुई थी। 31 जनवरी को दीनानाथ सिंह आयाम 26 वर्ष निवासी लैंगा थाना पसान ने उरगा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जनवरी को वह अपने दोस्त दिक्षगंत भारद्वाज के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एएक्स 9635 अपाचे से देवरमाल आया था। अपनी बाइक को घर के मेन गेट के सामने पार्क किया था। सुबह आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मामले में पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया था।

वाहनों की पतासाजी में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी उरगा की अगुवाई में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्रवाई की जा रहीं है। इसी दौरान 28 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है। इस पर घेराबंदी कर आरोपित दीपक कुमार कुर्रे 20 वर्ष निवासी मोहनपुर बरीडीह थाना उरगा को पकड़कर पूछताछ किया गया। तब उसने अपने साथियों के साथ उरगा क्षेत्र के आसपास से बाइक चोरी करना बताया। चोरी की बाइक बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी 36 वर्ष निवासी अखरापाली बेचने के लिए अपने पास रख लेता था। आरोपित दीपक रात्रे के निशान देही पर एक लाल रंग की अपाचे बाइक बरामद किया गया। दीपक के बयान के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपित करन वैष्णव 39 वर्ष निवासी कुदूरमाल, राकेश कुमार रात्रे 25 वर्ष निवासी अखरापाली, कन्हैया यादव 19 वर्ष निवासी बरीडीह, दुबराज लहरे 19 वर्ष निवासी संडैल थाना उरगा को पकड़ कर पूछताछ की। तब उन्होंने पिछले एक वर्ष से उरगा व आस-पास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना बताया। आरोपितों के निशानदेही पर 12 बाइक पुलिस ने जब्त किया है। वहीं शेष 10 बाइक को धारा 102 के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेज दिया।

Korba Information: सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल से दो घंटे में पाया काबू

पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:26 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:26 AM (IST)

Korba News: सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल से दो घंटे में पाया काबू

HighLights

  1. आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई।
  2. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
  3. मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पावर हाउस रोड में स्थित सेंट्रल बैंक के बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर घटना स्तर पर दमकल पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते आग पूरे मकान में फैल चुकी थी।

आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई। होमगार्ड और सीएसईबी की दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान के ऊपरी तल में लगे आग पर काबू पाने के लिए वहां तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। दरअसल मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी और कोई दूसरा रास्ता वहां तक पहुंचने के लिए नहीं था। इसलिए सिटी सेंटर माल के गेट की ओर से दमकल की गाड़ी को अंदर ले जाना पड़ा और मकान के दरवाजा को दमकल कर्मियों ने तोडा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग से बचे सामानों को बाहर निकाला गया। इस मामले में किराएदार जावेद अख्तर ने जानकारी देते बताया कि घर के लोग सो रहे थे। अचानक सुबह-सुबह रूम में धुआं भर गया तब उनकी आंख खुली तो देखा किचन से आग की लपटे आ रही थी। जिसे देखते हुए तुरंत मकान के बाहर निकले और कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना में काफी सामान जल गया।

Raigarh Information: एक दिन में 40 पंजीयन से मिला एक करोड़ का राजस्व

अवकाश वाले शुक्रवार के दिन 40 रजिस्ट्री हुई है।जिसमें एक करोड़ का राजस्व विभाग के खाते में आया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:42 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:42 AM (IST)

Raigarh News: एक दिन में 40 पंजीयन से मिला एक करोड़ का राजस्व

HighLights

  1. वित्तीय वर्ष का अंतिम तीन अवकाश
  2. औद्योगिक जिला होने के कारण जमीन की खरीदी बिक्री अधिक होती है।
  3. साल दर साल बढ़ा लक्ष्य और आय

रायगढ़( नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले का सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त करने वाला विभाग उप पंजीयक कार्यालय अपने भारी भरकम लक्ष्य को 9 माह में ही तय कर लिया था। वित्त वर्ष तक इससे ज्यादा का राजस्व मिलने की संभावना थी। इसके तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर अवकाश काल में भी कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया गया। इस आदेश का सार्थक परिणाम यह रहा चालू वर्ष में अंतिम तीन दिन के पहले दिन पंजीयन दफ्तर में 40 रजिस्ट्रेशन से लगभग एक करोड़ का राजस्व आया है।

औद्योगिक जिला होने के कारण जमीन की खरीदी बिक्री अधिक होती है। इसके चलते लोग यहां इन्वेस्टमेंट के तौर पर सबसे अधिक संपति के तौर पर चल संपति में सौदा करते हैं।जमीन की कीमत हर साल वर्ग फिट में बढ़ने से इसमें मुनाफा भी त्वरित मिलता है। यही वजह है कि पंजीयन विभाग का रिकार्ड खांगला जाए तो इस बार पिछले साल के मुकाबले कम रजिस्ट्री हुई लेकिन राजस्व अधिक मिला है। जनवरी तक दिए गए 105 करोड़ के लक्ष्य का 95 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। वही इसके बाद आने वाले दो महीने में यह राशि और बढ़ गया। 31 जनवरी तक 97 करोड़ 94 लाख 16 हजार 187 राजस्व उप पंजीयक विभाग ने हासिल किया है। फरवरी माह आते तक 120 करोड़ की राशि कोषालय में जमा हो गई।

वर्तमान में चालू वित्तीय वर्ष में 3 दिन का समय शेष था। वही यह तीन दिन अवकाश है। पहले दिन शुक्रवार को गुड़ फ्राइडे तथा दूसरे दिन शनिवार और रविवार । ऐसे में जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के निर्देश पर पंजीयन व सभी राजस्व कर वाले दफ्तर को खोले रहने का आदेश दिया है। इसका प्रतिसाद यह रहा कि अवकाश वाले शुक्रवार के दिन 40 रजिस्ट्री हुई है।जिसमें एक करोड़ का राजस्व विभाग के खाते में आया है।

साल दर साल बढ़ा लक्ष्य और आय

विभाग के रिकार्ड की बात करें तो औसतन हर महीने 40 से 50 रजिस्ट्री होती है। लेकिन आज अंतिम दिन में इसे पार कर दिया गया। वहीं 2022-23 में पहले 80 करोड़ फिर बढ़ाकर 95 करोड़ लक्ष्य किया गया था। इसे वित्तवर्ष के एक महीने पहले ही प्राप्त कर लिया था। फिर इसे बढ़ाकर 105 करोड़ रुपए किया गया था। इसी तरह हर साल लक्ष्य बढ़ता जाता है और विभाग इसे वर्ष में शेष माह रहते ही पूरा कर लेती है।

एक दिन में 40 पंजीकरण से बरसा धन

विभाग के अधिकारी ने चर्चा में बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक राजस्व का लक्ष्य धरमजयगढ़ में रखा गया था। इसमें लगभग 65 से 70 करोड़ का रखा गया था। दरअसल कोल माइंस आने के चलते यहां खरीदी बिक्री का खेल जोरो में चल रहा है। वही शुक्रवार को 1 दिन 40 रजिस्ट्रेशन होने के बाद शनिवार को भी इसकी संख्या में इजाफा होने का अनुमान विभाग लगा रहा है।

शासन प्रशासन के निर्देश पर अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यकाल खुला है शुक्रवार को 40 रजिस्ट्री हुई है इसमें लगभग 1 करोड़ के अंदर राजस्व आया है। लक्ष्य को पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।

गोपाल मेहर ,पंजीयन विभाग।

Raigarh Information: पैरोल पर छूटने के बाद नाम बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

जमीन संबंधी विवाद में स्वजन द्वारा उसके नाम बदलकर रहने की पुलिस से शिकायत करने से वह घबरा गया और ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज की निगरानी कर रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:30 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:30 AM (IST)

Raigarh News: पैरोल पर छूटने के बाद नाम बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

HighLights

  1. पकड़े जाने के डर से खुद को चाकू से गोदा
  2. कोरोना काल में जेल में निरुद्ध बंदी को मिला था पेरोल का लाभ
  3. पुलिस मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज की निगरानी कर रही है।

रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना काल में अदालत के आदेश पर पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर आने के बाद ग्रामीण अपना नाम बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। हत्या के प्रयास के इस आरोपित ग्रामीण ने पकड़े जाने के भय से खुद को आधा दर्जन बार चाकू से गोद लिया। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। जमीन संबंधी विवाद में स्वजन द्वारा उसके नाम बदलकर रहने की पुलिस से शिकायत करने से वह घबरा गया और ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज की निगरानी कर रही है।

जोबी चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम तरुआडीह निवासी पुरेंद्र लाल स्वर्णकार पिता बृजलाल स्वर्णकार (45) कुछ साल पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल में निरुद्ध था। कोरोना काल में रायगढ़ जिला जेल से उसे पैरोल पर रिहा किया गया। यह अवधि तीन माह की थी लेकिन इसके बाद से वह जेल वापस नहीं गया। इस बीच उसने अपना परिचय भी बदल लिया। बीते दिन भाई के साथ उसकी जमीन संबंधी विवाद हुआ। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने यह भी बता दिया कि पुरेंद्र लाल पैरोल पर है और नाम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है। परिचय बदलकर रहने का राज खुल जाने के डर से पुरेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। दूसरी ओर पुलिस वाहन 112 पुरेंद्र को लेने उसके घर पहुंची। इसी दौरान उसने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पेट पर आधा दर्जन से अधिक बार वार कर लिया। थाना प्रभारी घरघोड़ा अमित तिवारी को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद उसे लहूलुहान अवस्था में पुलिस वाहन 112 से घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने चोट की गंभीरता को देखते हुए आपरेशन की आवश्यकता बताई है, लेकिन शरीर से काफी खून बह जाने के कारण तत्काल आपरेशन नहीं करने की सलाह दी। पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है।

पूरे मामले की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम चक्रधर नगर पुलिस, जोबी चौकी प्रभारी, खरसिया एसडीओपी के साथ मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। पुलिस बल आरोपित की निगरानी कर रही है। आशंका है कि वह फिर से चकमा देकर फरार न हो जाए।

Korba Crime Information: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला शराबी चाचा गिरफ्तार

पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि आरोपित शराब का आदी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:01 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:01 AM (IST)

Korba Crime News: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला शराबी चाचा गिरफ्तार

HighLights

  1. आरोपित को जेल भेज दिया गया।
  2. शराब के नशे में धुत चाचा की नीयत बदल गई
  3. लिस टीम ने सिविल ड्रेस में शराब भट्टी पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शराब के नशे में धुत चाचा ने अपनी 16 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिवार में किसी भी सदस्य को देने पर मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित चाचा को शराब भट्टी से गिरफ्तार किया।

सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत चाचा की नीयत बदल गई और उसने अकेली भतीजी को देख दुष्कर्म किया। जब स्वजन वापस लौटे, तब नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने बेटी को लेकर सिविल लाइन थाना जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि आरोपित शराब का आदी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है।

मना करने पर नहीं मानता था और अब नशेड़ी ने दुष्कर्म किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आरोपित चाचा के विरूद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी, पर फरार चाचा अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था। इस बीच मुखबिर से निहारिका शराब भट्ठी के पास आरोपित के होेने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में शराब भट्टी पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Bilaspur Accident Information: चौथिया में जा रही पिकअप पलटी, 16 घायल, महिला की मौत

बेलगहना क्षेत्र के सोनपुरी में रहने वाले रामायण भानू के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम निपटने के बाद शनिवार को परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर शनिवार को बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 11:18 PM (IST)

Bilaspur Accident News: चौथिया में जा रही पिकअप पलटी, 16 घायल, महिला की मौत
हादसे की सूचना पर जांच के लिए पहुंची बेलगहना पुलिस।

HighLights

  1. बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी की घटना
  2. शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
  3. हादसे में पिकअप सवार 40 लोगों को चोटें आईं

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। बेटी के ससुराल चौथिया के लिए जा रहे 40 लोगों से भरी पिकअप बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 40 लोगों को चोटें आईं हैं। इनमें 16 लोगों की स्थिति गंभीर है। वहीं, एक महिला की हादसे में मौत हो गई है। घायलों को उसी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

बेलगहना क्षेत्र के सोनपुरी में रहने वाले रामायण भानू के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम निपटने के बाद शनिवार को परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर शनिवार को बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। पिकअप में परिवार की महिलाओं समेत 40 लोग सवार थे। पिकअप के ड्राइवर ने गांव से निकलते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। गांव से निकलकर तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई। इससे पिकअप सवार कुछ लोग वाहन के नीचे दब गए। वहीं, ज्यादातर लोग दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव के पास ही हुए हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों की मदद से वाहन में दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद वाहन को सीधा कर उसी से घायलों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में धूमा में रहने वाली पंचकुंवर भैना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी बेलगहना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब तक स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल निकल गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

शादी की खुशियां मातम में बदली

सोनपुरी में रहने वाले रामायण भानू की बेटी की शादी दो दिन पहले मटियाडांड में रहने वाले एक युवक से हुई है। शनिवार को परिवार के सदस्य खुशी-खुशी बेटी के ससुराल जाने के लिए निकले थे। इधर मटियाडांड में भी उनके स्वागत की तैयारी की जा रही थी। हादसे की जानकारी लगते ही दोनों ही परिवार में मातम पसर गया। दोनों परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे की जानकारी महिला के गांव में भी दी गई है।

DC vs CSK Dream11 Prediction: डेविड वॉर्नर या रचिन रविंद्र, किसे बनाएं कप्तान, ये रही बेस्ट फैंटेसी टीम

आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना होगा। यह मुकाबला रविवार को डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:50 PM (IST)

DC vs CSK Dream11 Prediction: डेविड वॉर्नर या रचिन रविंद्र, किसे बनाएं कप्तान, ये रही बेस्ट फैंटेसी टीम
डेविड वॉर्नर और रचिन रविंद्र।

खेल डेस्क, इंदौर। IPL 2024 DC vs CSK Dream11 Prediction: आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना होगा। पिछले मुकाबले में दिल्ली की बहुत कोशिश की, लेकिन आरसीबी की कसी हुई गेंदबाजी के चलते वह टारगेट से 12 रन पीछे रह गए। वहीं, सीएसके ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए दो मैचों में जीत हासिल की।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। डेथ ओवरों में दिल्ली ने 15.40 की इकॉनमी से रन पिटवाएं। जिसका भुगतान उन्हें हार के रूप में करना पड़ा। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रविंद्र और शिवम दुबे का बल्ला खूब गरजा।

सीएसके खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी का जिम्मा ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर होगा। लेकिन गेंदबाजों को भी कसी हुई गेंदबाजी कर अपना योगदान देना होगा। चेन्नई के खेमे में वैसे तो सबकुछ अच्छा है, लेकिन एकमात्र चिंता का कारण है उनकी फिरकी गेंदबाजों का नहीं चलना। जो दो मैचों में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC vs CSK Possible Taking part in 11)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, अनरिख नॉर्खिये, मुकेश कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महीश थीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 DC vs CSK Dream11 Staff)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र (उपकप्तान)

गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान (कप्तान), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, डेरिल मिशेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम 11 टीम 2

विकेटकीपर- एमएस धोनी

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, डेरिल मिशेल, मिशेल मार्श (उपकप्तान)

गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

पीयूष गोयल ने आदित्य ठाकरे पर बोला जवाबी हमला, कहा- उद्धव ठाकरे और उनके बेटे तय नहीं करेंगे मुंबई का भाग्य

उद्धव ठाकरे जी और उनके बेटे मुंबई का भाग्य तय नहीं कर सकते। यह शहर उन सभी के सपनों और आकांक्षाओं को कायम रखता है जो इसे अपना घर कहते हैं। जो लोग शहर की मलिन बस्तियों में रहते हैं उन्हें बेहतर जीवन का पूरा अधिकार है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM (IST)

पीयूष गोयल ने आदित्य ठाकरे पर बोला जवाबी हमला, कहा- उद्धव ठाकरे और उनके बेटे तय नहीं करेंगे मुंबई का भाग्य

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उद्धव ठाकरे जी और उनके बेटे मुंबई का भाग्य तय नहीं कर सकते। यह शहर उन सभी के सपनों और आकांक्षाओं को कायम रखता है जो इसे अपना घर कहते हैं। जो लोग शहर की मलिन बस्तियों में रहते हैं उन्हें बेहतर जीवन का पूरा अधिकार है। मुंबई को दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक में तब्दील करने के दृष्टिकोण के लिए मेरा विरोध करना उनके विकास-विरोधी एजेंडे को दर्शाता है।

हमारे साहसिक विचारों और विकास को हर दरवाजे तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के प्रति उनका अंध विरोध लोगों को दबाए रखने और वंचित रखने की मानसिकता की बू दिलाता है।

हम प्रत्येक झुग्गीवासी को एक अच्छा घर उपलब्ध कराने और जहां वे रहते हैं उनका पुनर्वास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्धव जी का बदनाम, निराश, हतोत्साहित और पटरी से उतर चुका नेतृत्व समाधान नहीं दे सकता बल्कि समाज में कलह ही पैदा करता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

CG Politics: भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना, बोले – 400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान

दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव सर पर है और ईडी व आईटी लगातार कार्रवाई कर रही है।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:40 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:40 PM (IST)

CG Politics: भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना, बोले - 400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान
400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान – भूपेश बघेल

HighLights

  1. लोगों से कहा-लोकतंत्र बचाने चुनाव आम नहीं खास है उठाया सवाल
  2. ईवीएम की बात करो तो भाजपाइयों को क्यों लगती है मिर्ची

दुर्ग, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा 400 सीट पार का नारा लगा रही है। 400 सीट पार करते ही भाजपा संविधान बदलने वाली है। आज संविधान एवं लोकतंत्र दोनों ही खतरे में है इसलिए यह आम चुनाव नहीं खास चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है।

दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव सर पर है और ईडी व आईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में ठूंस दिया गया है। सभी संवैधानिक संस्थाएं मौन हैं।

naidunia_image

कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर दिए गए हैं और 1800 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। ऐसी स्थिति में भाजपा पर 6000 करोड़ की पेनल्टी लगाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया गया कि आयकर विभाग केवल कांग्रेस पार्टी को नोटिस दे रहा है।

भाजपा में शामिल होते ही साफ सुथरा हो गए चिंतामणि महाराज

राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में सत्ता बदलने के बाद जनता ठगा सा महसूस कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के जनहित की सभी योजनाओं को एक-एक बंद कर दिया गया है। गरीबों के राशन में कटौती की जा रही है।

किसानों का धान हर साल 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे इसे भी लेकर संशय की स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की भी छंटनी कर दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासनकाल में लगातार चावल और शराब घोटाले का आरोप लगाते रहे।

लेकिन सरकार बदलने के बाद भी शराब की बोतलों में होलोग्राम बदला नहीं गया वहीं राइस मिलरों से मिलिंग के नाम पर सरकार के मंत्री पैसा वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला मामले में चिंतामणि महाराज का भी नाम था लेकिन भाजपा में शामिल होते ही वे साफ सुथरा हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

मैं क्यों खड़ा करूंगा 384 प्रत्याशी

पत्रकारों से चर्चा के दौरान ईवीएम को लेकर सवाल उठाए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोग ईवीएम से चुनाव रोकने का विकल्प पुछ रहे थे इस पर मैने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि इसे निर्वाचन आयोग की साइट पर देखा जा सकता है।

वास्तव में 384 प्रत्याशी खड़े कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ बात रखी है किसी को सलाह नहीं दी है। मैं नहीं कह रहा हूं कि इतनी संख्या में उम्मीदवारों को खड़ा होना चाहिए। लोकतंत्र हैं जितने लोग चाहें चुनाव लड़ सकते हैं।

Lok Sabha Election: बारामती सीट में ननद-भाभी के बीच मुकाबला, सुप्रिया सुले के सामने होंगी सुनेत्रा पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर पवार परिवार में चुनावी मुकाबला होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 08:30 PM (IST)

Lok Sabha Election: बारामती सीट में ननद-भाभी के बीच मुकाबला, सुप्रिया सुले के सामने होंगी सुनेत्रा पवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Lok Sabha Election: महाराष्ट्री की बारामती लोकसभा सीट पर शनिवार को सस्पेंस खत्म हो गया। इस सीट पर ननद और भाभी के बीच लड़ाई होगी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर पवार परिवार में चुनावी मुकाबला होगा। सुनेत्रा शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने बारामती सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का एलान किया। उन्होंने कहा कि बारामती लोकसभा सीट के लिए हम सुनेत्रा पवार के नाम की घोषणा कर रहे हैं। वह इस सीट से इलेक्शन लड़ेंगी। तटकरे ने कहा, ‘यह विचारधारा की लड़ाई है, न कि परिवार के बीच की लड़ाई।’

#WATCH | On her candidature from Baramati, NCP candidate Sunetra Pawar says “In the present day is a big day for me. I need to thank Prime Minister Narendra Modi, Union HM Amit Shah, Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy CM Devendra Fadnavis and Ajit Pawar for exhibiting religion one me…” pic.twitter.com/xrXlpc2OCi

— ANI (@ANI) March 30, 2024

मेरे लिए भाग्यशाली दिन है- सुनेत्रा पवार

बारामती से अपनी उम्मीदवारों पर एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भाग्यशाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और महायुति के सभी लोगों ने मुझपर जो विश्वास दिखाया है। उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।

एनसीपी (शरद पवार) ने जारी की पहली सूची

एनसीपी (शरद पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बारामती से सुप्रिया सुले को टिकट दिया है। नीलेश लंके को अहमदनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने अमोल कोल्हे को शिरूर, डिंडोरी से भास्कर भागरे और अमर काले को वर्धा से उम्मीदवार बनाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह