Kane Williamson Run Out: जब मैदान पर टकरा गए बल्लेबाज, अजीबोगरीब तरह से रन आउट हुए केन विलियमसन

Kane Williamson Run Out: लंबे समय बाद केन विलियमसन टेस्ट फॉर्मेट में रन आउट हुए है। इससे पहले वह 2012 में टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 03:34 PM (IST)

Kane Williamson Run Out: जब मैदान पर टकरा गए बल्लेबाज, अजीबोगरीब तरह से रन आउट हुए केन विलियमसन
Kane Williamson Run Out

खेल डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs NZ, Kane Williamson Run Out: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेसिन रिजर्व में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, कीवी टीम का स्कोर 12 रन पर 1 विकेट था। गेंदबाजी मिचेल स्टार्क कर रहे थे। शॉट खेलने के बाद केन विलियमसन विल यंग से टकरा गए। फिर मिड ऑफ पर फील्डिंग कर रहे मार्नस लाबुशेन ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। इस तरह कंगारू को दूसरी सफलता मिल गई। केन को 0 पर पवेलियन लौटना पड़ा।

केन विलियमसन का रन आउट वीडियो हुआ वायरल

लंबे समय बाद केन विलियमसन टेस्ट फॉर्मेट में रन आउट हुए है। इससे पहले वह 2012 में टेस्ट क्रिकेट में रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे। सोशल मीडिया पर केन के रन आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

The strain is on New Zealand after Kane Williamson was run out – the primary time in a Check Match since 2012

@BLACKCAPS v Australia: 1st Check | LIVE on DUKE and TVNZ+ pic.twitter.com/S9itasfaDg

— TVNZ+ (@TVNZ) March 1, 2024

अब तक मैच में हाल

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 383 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड के तरफ से मैट हेनरी ने 5, विलियम ने 2 और कुग्गोलिन ने 2 विकेट झटके। कीवी टीम पहली पारी में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज नाथन लियोन की फिरकी का जादू चला। उन्हें 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर शिकंसा कस लिया है। दूसरी पारी में टीम का स्कोर 13/2 है। स्टीव स्मिथ 0 और मार्नस लाबुशेन 2 रन पर आउट हुए। उस्मान ख्वाजा 5* और नाथन 6* रन नाबाद पवेलियन लौटे। टीम ने 217 रन की बढ़त बना ली है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bangladesh Fireplace: रेस्टोरेंट में आग चपेट में आई पूरी बिल्डिंग, ढाका में 43 की मौत, कई घायल

Bangladesh Fireplace: देर रात के घटनाक्रम के बाद राहत तथा बचाव कार्य जारी है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 08:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 01 Mar 2024 08:00 AM (IST)

Bangladesh Fire: रेस्टोरेंट में आग चपेट में आई पूरी बिल्डिंग, ढाका में 43 की मौत, कई घायल

HighLights

  1. पहली मंजिल पर था रेस्टोरेंट
  2. समय रहते नहीं बुझी आग
  3. 75 लोगों को बचाया, 22 घायल

एजेंसी, ढाका। बांग्लादेश में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। ढाका के रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग चपेट में आ गई। अब तक 43 लोगों के मारे जाने की सूचना है। कई लोग गंभीर घायल है। मृतक संख्या बढ़ सकती है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट था। यहां लगी आग समय रहते काबू नहीं हो पाई और पूरी बिल्डिंग के चपेट में ले लिया। 75 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 22 घायलों का इलाज जारी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bobby Deol arrived in full black outfit | बॉबी देओल फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे: चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट हुईं; मनोज बाजपेयी, बाबिल खान समेत अन्य सेलेब्स नजर आए

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात मुंबई में अवार्ड्स शो का आयोजन हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड सितारों को स्पॉट किया गया। बॉबी देओल बालों की चोटी बनाए फुल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे। हाल ही में बॉबी देओल फिल्म एनिमल में नजर आए थे। फिल्म में उनके रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी इस समारोह में शामिल हुए। बाबिल ने अपने लुक को मोटी चेन से कम्प्लीट किया। बाबिल खान पैपराजी से हंसी-मजाक करते दिखाई दिए। चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था।

मनोज बाजपेयी भी फॉर्मल अटायर में इस शो में पहुंचे। मनोज बाजपेयी द किलर सूप सीरीज में नजर आए थे। इस सीरीज को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे। सीरीज में उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा भी दिखाई दी थीं।
फोटोज देखें..

बॉबी देओल को एनिमल में निभाए गए अबरार रोल के लिए खूब तारीफे मिलीं।

बॉबी देओल को एनिमल में निभाए गए अबरार रोल के लिए खूब तारीफे मिलीं।

चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

चित्रांगदा सिंह ग्लैमरस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

मनोज बाजपेयी हाल ही में द किलर सूप सीरीज में नजर आए थे।

मनोज बाजपेयी हाल ही में द किलर सूप सीरीज में नजर आए थे।

बाबिल खान पिछले साल यशराज की सीरीज द रेलवे मैन में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके काम की प्रशंसा भी की गई थी।

बाबिल खान पिछले साल यशराज की सीरीज द रेलवे मैन में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके काम की प्रशंसा भी की गई थी।

Raigarh Information: चतुर्थ श्रेणी कर्माचारी को बना िदया राजस्व, राशन कार्ड विभाग प्रभारी

मनमानी का अजब-गजब किस्सा घरघोड़ा नगर पंचायत के दफ्तर से निकलकर जिला मुख्यालय होते डायरेक्टर तक पहुंच चुकी है।

By VISHWANATH RAY

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 07 Mar 2024 12:41 AM (IST)

Raigarh News: चतुर्थ श्रेणी कर्माचारी को बना िदया राजस्व, राशन कार्ड विभाग प्रभारी

HighLights

  1. मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विभाग आवंटित किया गया है।
  2. सीएमओ द्वारा कर्मचारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है
  3. पांच माह बाद प्रभार बदलने से बना चर्चा का विषय

रायगढ़ नईदुनिया प्रतिनिधि। मनमानी का अजब-गजब किस्सा घरघोड़ा नगर पंचायत के दफ्तर से निकलकर जिला मुख्यालय होते डायरेक्टर तक पहुंच चुकी है। इसके बाद भी पंचायत की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। अब एक नया प्रकरण सामने आते ही पंचयात की राजनीति में उबाल आ गया है। पांच माह पूर्व एक जनप्रतिनिधि के पत्र के आधार पर सीएमओ ने कुछ बाबू तथा भृत्य का पदभार बदल दिया है। दूसरी ओर संबंधित ने दायित्व संभालने में खुद को असक्षम बता िदया है।

दरअसल घरघोड़ा में बहुमत के आधार पर नगर पंचायत की कुर्सी में कांग्रेस की सरकार काबिज है। इससे पूर्व बहुमत नहीं होने के बाद भी नगर पंचायत की कमान पाने में भाजपा में सफल हो पाई गई है। अब यहां नए तहर का खेल चल रहा है।

ताजा प्रकरण नगर पंचायत के कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल करने को लेकर सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पांच माह पहले नगर पंचायत अध्यक्ष ने सीएमओ से खुद कर्मचारियों के प्रभार में फेरबदल करने की मांग करते हुए एक पत्र लिखा था, अब जब लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लगना है, ऐसे में सीएमओ ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों के प्रभार में फेर बदलकर दिया है। सीएमओ द्वारा कर्मचारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है जिसमें भृत्य भी शामिल है। इन्हें राज्य तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का प्रभार दिया गया है। मोदी की गारंटी में शामिल प्रधानमंत्री आवास, राजस्व विभाग आवंटित किया गया है।

कर्मचारियों के प्रभार एकाएक बदलने से विपक्ष में बैठी भाजपा इसे मुद्दा बनाते हुए नगर पंचायत की कांग्रेस सरकार तथा अधिकारियों पर निशाना साध रही है।

पांच माह बाद प्रभार बदलने से बना चर्चा:

वर्तमान में राज्य में भाजपा की सरकार है। ऐसे में पांच माह पूर्व पत्र पर संज्ञान लेकर प्रभार बदलने पर लोग राजनीतिक चुटकी ले रहे हैं। कोई इसे अदृश्य शक्ति का असर बता रहा है तो कोई भाजपा पार्षदों पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहे हैं। नगर पंचायत का यह ताजा मामला लोगों में आम चर्चा का िवषय है।

इन सभी के बीच इसी क्षेत्र से जुड़े आदिवासी नेता को भाजपा केंद्रीय समिति ने लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में आचार संहिता से पहले राजनीतिक बवंडर की सुगबुगाहट चल रही है।

अध्यक्ष और पार्षद द्वारा इन्हें काम दिया जाए करके पत्र दिया गया था, इस आधार पर मैनेज किया जाता है। पद और प्रभार बदलने का कोई रीजन नही रहता। भृत्य द्वारा इस तरह पत्र लिखा गया, इस आधार पर देखेंगे और कार्रवाई करेंगे।

-सुमीत मेहता, नगर पंचायत घरघोड़ा

ICC World Take a look at Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की हार का मिला फायदा

ICC World Take a look at Championship 2023-25 Updates: भारतीय टीम दो बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 03 Mar 2024 12:01 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 03 Mar 2024 03:02 PM (IST)

ICC World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की हार का मिला फायदा
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2025 में खेला जाएगा।

HighLights

  1. वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हारा न्यूजीलैंड
  2. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत का भी मिला फायदा
  3. 62 अंकों के साथ टीम इंडिया सबसे ऊपर

एजेंसी, वेलिंगटन। वेलिंगटन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड को मिली करारी हार का फायदा टीम इंडिया को हुआ है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस टेस्ट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम 62 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर थी। अब न्यूजीलैंड की टीम 60 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

ICC World Take a look at Championship 2023-25 Updates

बता दें, भारतीय टीम दो बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीत चुकी है। पांचवां और सीरीज का आखिरी टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

वेलिंगटन टेस्ट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड चार मैचों में 36 अंकों और 75 के अंक प्रतिशत के साथ तालिका में शीर्ष पर था। लेकिन 172 रन की करारी हार के बाद 2021 की डब्ल्यूटीसी चैंपियन टीम नंबर दो पर खिसक गई है।

वहीं भारत अब तक 8 मैचों में 62 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। अब भारत 64.58 मजबूत अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है।

यहां देखिए रैंकिंग और PCT (%)

1. भारत: 64.58%

2. न्यूजीलैंड: 60%

3. ऑस्ट्रेलिया: 59.09%

4. बांग्लादेश: 50%

5. पाकिस्तान: 36.66%

6. वेस्टइंडीज: 33.33%

7. दक्षिण अफ़्रीका: 25%

8. इंग्लैंड: 19.44%

9. श्रीलंका: –

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Indians in Russian Military: रूस-यूक्रेन युद्ध में गई भारतीय नागरिक असफान की जान, दूतावास ने कही ये बात

दो साल से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध अपनी निर्णायक स्थिति पर नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 09:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 10:45 PM (IST)

Indians in Russian Army: रूस-यूक्रेन युद्ध में गई भारतीय नागरिक असफान की जान, दूतावास ने कही ये बात
रुस-यूक्रेन युद्ध भारतीय नागरिक की मौत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दो साल से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध अपनी निर्णायक स्थिति पर नहीं पहुंच पा रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने सूचना दी है कि इस युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। दूतावास की तरफ से कोशिश की जा रही है कि नागरिक का शव भारत लाया जा सके।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमें एक भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान की दुखद मृत्यु के बारे में पता चला है। हम परिवार और रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की कोशिश की जाएगी।

We’ve got learnt concerning the tragic loss of life of an Indian nationwide Shri Mohammed Asfan. We’re in contact with the household and Russian authorities. Mission will make efforts to ship his mortal stays to India.@MEAIndia

— India in Russia (@IndEmbMoscow) March 6, 2024

20 भारतीय नागरिकों को बचाने की कोशिश जारी

विदेश मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि रूस सेना में भारतीय फंसे हुए हैं। उनको निकालने की कोशिश की जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 20 लोग भारत से रूस गए थे। वह वहां रूसी सेना में बतौर सहायक या सहायक कर्मचारी के तौर पर सेवा देने गए थे। उनको वहां से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह युद्ध क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें। वह युद्ध क्षेत्र में जाने से बचें क्यों कि यह उनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता है। हम अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

SIP Funding: छोटे से एसआईपी से भी बड़ी पूंजी बनाना संभव, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बीते वर्षों के रिटर्न की दर के लिहाज से 15 वर्ष से अधिक प्रतिमाह तीन हजार की एसआईपी लगातार करने से करीब डेढ़ करोड़ की पूंजी बनाने वाले तमाम उदाहरण देखे गए हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 09:22 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 09:22 AM (IST)

एसआईपी की किश्त 500 रुपए प्रतिमाह की मामूली रकम भी हो सकती है, जो बहुत कुछ रेकरिंग डिपाजिट (आवर्ती जमा) से मिलती-जुलती है।

HighLights

  1. यदि आप सही समय पर SIP शुरू कर दें तो लंबे समय में बड़ी पूंजी आपके हाथ में होगी।
  2. आमतौर पर 20 से 25 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति कमाना शुरू करें तो साथ में SIP भी शुरू कर दें।
  3. 15 से 20 वर्षों में आपके हाथ में इतना रुपया होगा कि आप उसकी गिनती लाखों के पार जाकर कर सकेंगे।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, इंदौर। एसआईपी अर्थात सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को सामान्य नौकरीपेशा या कम आय वालों के लिए भी बचत के साथ बेहतर रिटर्न का माध्यम कहा जाता है। इसके पीछे तमाम कारण भी है। सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूच्यूअल फंड्स द्वारा प्रस्तावित एक ऐसा निवेश का जरिया होता है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति एक निर्धारित रकम, नियमित अंतराल में म्यूच्यूअल फंड्स की किसी स्कीम में निवेश कर सकता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं कर सलाहकार एके गौर।

500 रुपए से भी कर सकते हैं निवेश

एसआईपी की किश्त 500 रुपए प्रतिमाह की मामूली रकम भी हो सकती है, जो बहुत कुछ रेकरिंग डिपाजिट (आवर्ती जमा) से मिलती-जुलती है। यह इसलिए भी आसान है क्योंकि आप अपने बैंक को ये स्थाई अनुदेश दे सकते हैं कि आपके खाते से ये रकम हर माह डेबिट (निकासी) होता रहे।

naidunia_image

बना सकते हैं बड़ी पूंजी

कर सलाहकार एके गौर के मुताबिक, यदि आप सही समय पर SIP शुरू कर दें तो लंबे समय में बड़ी पूंजी आपके हाथ में होगी। आमतौर पर 20 से 25 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति कमाना शुरू करें तो साथ में SIP भी शुरू कर दें। 15 से 20 वर्षों में आपके हाथ में इतना रुपया होगा कि आप उसकी गिनती लाखों के पार जाकर कर सकेंगे।

छोटी-छोटी बचत करते रहें

बीते वर्षों के रिटर्न की दर के लिहाज से 15 वर्ष से अधिक प्रतिमाह तीन हजार की एसआईपी लगातार करने से करीब डेढ़ करोड़ की पूंजी बनाने वाले तमाम उदाहरण देखे गए हैं। इसलिए निवेश का मंत्र यह है कि भले छोटी बचत से शुरुआत करें, लेकिन जल्द से जल्द SIP शुरू करें और लंबे समय तक लगातार उसमें बने रहें। इसी के साथ यदि आपकी आय बढ़ने लगे, तो साथ में निवेश के अन्य माध्यमों में भी निवेश शुरू कर दें। कोशिश करें कि तय लक्ष्य से पहले बीच में इस एसआईपी को भुनाने की नौबत न आए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Shabnim Ismail: मिलिए शबनीम इस्माइल से, जिन्होंने फेंकी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद

Who’s Shabnim Ismail: शबनीम इस्माइल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई टीम का हिस्सा हैं। यह पहली बार है जब महिला क्रिकेट में 130 किमी/घंटा से अधिक की गति से गेंद फेंकी गई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 10:25 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 10:25 AM (IST)

Shabnim Ismail: मिलिए शबनीम इस्माइल से, जिन्होंने फेंकी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद
Shabnim Ismail

HighLights

  1. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी हैं शबनीम इस्माइल
  2. बीती रात हुए मुकाबले में फेंकी 132.1 किमी/घंटा की गति से गेंद
  3. अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया दिल्ली और मुंबई का मुकाबला

एजेंसी, दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की महिला गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने भारत में खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मंगलवार को इतिहास रच दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में इस्माइल ने 132.1 किमी/घंटा (82.08 मील प्रति घंटे) की गति फेंकी। यह महिला क्रिकेट इतिहास में फेंकी गई अब तक की सबसे तेज गेंद है।

शबनीम इस्माइल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई टीम का हिस्सा हैं। यह पहली बार है जब महिला क्रिकेट में 130 किमी/घंटा से अधिक की गति से गेंद फेंकी गई है। यह मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद थी, जिसका सामना ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने किया।

naidunia_image

  • शबनीम इस्माइल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 5 अक्टूबर 1988 को हुआ।
  • उन्होंने जनवरी 2007 से अपने देश के लिए खेलना शुरू किया था। आज वे दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे और टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।
  • इस्माइल ने सभी आठ आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है।
  • पिछले साल उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी / घंटा (79.54 मील प्रति घंटे) की गति से गेंदबाजी की थी। 2022 में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Nikki Haley: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के रेस से हटेंगी निक्सी हेली, डोनाल्ड ट्रंप का रास्ता साफ

Nikki Haley: रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली चुनावी रेस से बाहर हो रही है। वह जल्द इसका औपचारिक एलान करेंगी। उनके इस फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंफ रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन जीतेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 06 Mar 2024 05:53 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 06 Mar 2024 05:53 PM (IST)

Nikki Haley: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के रेस से हटेंगी निक्सी हेली, डोनाल्ड ट्रंप का रास्ता साफ
निक्की हेली (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। US Presidential Election 2024: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली चुनावी रेस से बाहर हो रही है। वह जल्द इसका औपचारिक एलान करेंगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, निक्की ने बुधवार को अपना राष्ट्रपति अभियान छोड़ने की योजना बनाई है। उनके इस फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंफ रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन जीतेंगे और नवंबर में होने वाले चुनाव में जो बाइडेन का सामना करेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में आया रोचक मोड़

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, निक्की हेली इस बारे में जल्द टिप्पणी दे सकती हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने यह निर्णय सुपर मंगलवार के चुनाव में हारने के बाद लिया है। निक्की के चुनाव दौड़ से हटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रोचक मोड़ आ गया है। अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उम्मीदवार बनना लगभग तय है। यानि राष्ट्रपति चुनाव एक बार फिर ट्रंप बनाम बाइडेन मुकाबला होगा।

Nikki Haley is dropping out of the U.S. presidential race, a supply aware of the matter informed Reuters, a choice that can guarantee Donald Trump will win the Republican nomination and as soon as once more face Democratic President Joe Biden in November’s election: Reuters

(Pic:… pic.twitter.com/jQXyXDhrkl

— ANI (@ANI) March 6, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Nawazuddin Siddiqui Aaliya Siddiqui Controversy | Non bailable Warrant | नवाज की पत्नी आलिया के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी: 5 साल से नहीं लौटाए 31.68 लाख रुपए, शिकायतकर्ता बोलीं- नवाज भी इसमें शामिल

50 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ बीती 29 फरवरी को अंधेरी कोर्ट ने 138 निगोशिएबल एक्ट के तहत नॉन बेलेबल वारंट इश्यू किया है। यह मामला 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘होली काउ’ से जुड़ा हुआ है जिसे आलिया ने प्रोड्यूस किया था।

कभी आलिया की दोस्त रहीं मंजू एम गढ़वाल शुरुआत में इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर थीं। उन्होंने ही आलिया पर 5 साल पहले 31 लाख 68 हजार रुपए ना लौटाने को लेकर मामला दर्ज किया था।

एक समय था जब आलिया और मंजू मिलकर फिल्म 'होली काउ' को प्रोड्यूस कर रहे थे।

एक समय था जब आलिया और मंजू मिलकर फिल्म ‘होली काउ’ को प्रोड्यूस कर रहे थे।

5 साल पहले लिए पैसे नहीं लौटाए: मंजू
मंजू ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा, ‘शुरुआत में मैं इस फिल्म को आलिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही थी। तब आलिया ने मेरी फैमिली से एक महीने के लिए पैसे उधार लिए थे क्योंकि सेट पर फाइनेंशियल क्राइसेस आ गया था। 5 साल से यह मामला चल रहा है और आलिया ने आज तक हमें पैसे नहीं लौटाए। इसके चलते मेरे पैरेंट्स आज तक परेशान हो रहे हैं। वो सीनियर सिटीजन हैं।’

दो बार सुनवाई हुई पर आलिया नहीं आईं
मंजू ने आगे बताया, ‘जब पहली बार आलिया के खिलाफ इस केस में वारंट इश्यू हुआ था तब इनके एक वकील आए थे जिन्होंने सेटलमेंट के लिए बोला था। हम इसके लिए तैयार थे पर फिर कुछ दिनों बाद आलिया ही लापता हो गईं। इसके बाद एक सुनवाई और हुई तब भी आलिया नहीं आईं। ऐसे में इस बार आलिया के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट इश्यू हुआ है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होगी।

फिल्म में एक्टर संजय मिश्रा लीड रोल में थे। वहीं नवाज ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था।

फिल्म में एक्टर संजय मिश्रा लीड रोल में थे। वहीं नवाज ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया था।

नवाज ने ही केस लगवाने में मदद की थी: मंजू
भास्कर से बात करते हुए मंजू ने ना सिर्फ आलिया बल्कि उनके पति एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में नवाज भी आलिया के साथ मिले हुए हैं। मंजू ने कहा, ‘जब आलिया ने हमसे पैसा लिया तो नवाज उनके साथ थे।

उन्होंने हमें विश्वास दिलाया कि वो साथ हैं पर बाद में वो और आलिया खुद अलग हाे गए। जब नवाज का आलिया से विवाद हुआ था तब उन्होंने खुद इस केस को लगवाने में हमारी मदद की थी। हालांकि, बाद में जब उनका और आलिया का विवाद सुलझ गया तो नवाज फिर से अपनी पत्नी का साथ देने लगे। अब वो भी मेरा फोन नहीं उठाते।’

फिल्म के सेट पर संजय मिश्रा के साथ मंजू।

फिल्म के सेट पर संजय मिश्रा के साथ मंजू।

अन-रीचेबल हैं आलिया, नवाज की टीम ने किया इन्वॉल्वमेंट से इंकार
इस पूरे मामले पर हमने आलिया का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नंबर अनरीचेबल बता रहा है। वहीं नवाज की टीम ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए इस मामले में एक्टर की इन्वॉल्वमेंट होने से इंकार किया है।

साल 2005 में हुई थी मंजू-आलिया की दोस्ती
मंजू ने बताया कि वो और आलिया दोनों साल 2005 से दोस्त हैं। मंजू राइटर रही हैं। वहीं आलिया ने एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाया। मंजू का कहना है कि आलिया हाल ही में बिग-बॉस का हिस्सा बनी थीं जहां से उन्हें अच्छा अमाउंट मिला है पर उसके बाद भी वो उनके पैसे लौटाने के मूड में नहीं हैं।

आलिया और मंजू की दोस्ती साल 2005 में हुई थी।

आलिया और मंजू की दोस्ती साल 2005 में हुई थी।

जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खाेलेंगी आलिया के राज
मंजू ने यह भी कहा कि वो जल्द ही उन लोगों के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, जो आलिया के फ्रॉड का शिकार हुए हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो आलिया की पास्ट लाइफ को क्लीयर करेंगे और लोगों को बताएंगी कि वो किस तरह से लोगाें को फ्रॉड करती हैं।