Nationwide Creators Award 2024: विजेताओं के साथ पीएम मोदी का रोचक संवाद, देखिए मजेदार वीडियो

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 23 रचनाकारों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 11:31 AM (IST)

National Creators Award 2024: विजेताओं के साथ पीएम मोदी का रोचक संवाद, देखिए मजेदार वीडियो
यह सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय, शिक्षा और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को पहचानने की एक पहल है।

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रावर को पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किए। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 23 रचनाकारों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हर विजेता के साथ रोचक संवाद किया। यहां देखिए वीडियो

कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया।

पंक्ति पांडे को पसंदीदा ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया गया।

जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैथिली ठाकुर को वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत का पुरस्कार प्रदान किया गया।

जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड प्रदान किया गया।

श्रद्धा को सबसे रचनात्मक रचनाकार-महिला पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Media Tycoon रूपर्ट मर्डोक करेंगे 5वीं शादी, 92 साल की उम्र में प्रेमिका एलेना से की सगाई

Media Tycoon Rupert Murdoch बीते साल अप्रैल 2023 में पूर्व पुलिस पादरी ऐन लेस्ली स्मिथ के साथ उनकी सगाई अचानक टूट जाने के बाद ऐसी अफवाह थी कि ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक जुकोवा के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 11:13 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 11:21 AM (IST)

Media Tycoon रूपर्ट मर्डोक करेंगे 5वीं शादी, 92 साल की उम्र में प्रेमिका एलेना से की सगाई
रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया। साल 1969 में यूके में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीदे।

HighLights

  1. रूपर्ट मर्डोक इससे पहले भी कई शादियां कर चुके हैं।
  2. रूपर्ट मर्डोक की शादी को लेकर जानकारी दी है कि उनकी शादी जून में हो सकती है।
  3. कई लोगों को निमंत्रण पहले ही भेजे जा चुके हैं।

एपी, न्यूयॉर्क। मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने हाल ही में अपनी प्रेमिका से सगाई कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 92 वर्षीय अरबपति रूपर्ट मर्डोक बीते कई महीनों से सेवानिवृत्त रूसी जीवविज्ञानी 67 वर्षीय एलेना जुकोवा को डेट कर रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रूपर्ट मर्डोक और एलेना जुकोवा की शादी इस साल कैलिफोर्निया में हो सकती है। रूपर्ट मर्डोक की टीम ने उनकी सगाई की खबरों की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

naidunia_image

न्यूयॉर्क टाइम्स ने रूपर्ट मर्डोक की शादी को लेकर जानकारी दी है कि उनकी शादी जून में हो सकती है और कई लोगों को निमंत्रण पहले ही भेजे जा चुके हैं। बीते साल अप्रैल 2023 में पूर्व पुलिस पादरी ऐन लेस्ली स्मिथ के साथ उनकी सगाई अचानक टूट जाने के बाद ऐसी अफवाह थी कि ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक जुकोवा के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जुकोवा से रूपर्ट मर्डोक की पहली मुलाकात उनकी पत्नी वेंडी डेंग की ओर से आयोजित एक पार्टी में हुई थी। रूपर्ट मर्डोक की पूर्व पत्नी चीनी मूल की ख्यात उद्यमी हैं।

रूपर्ट मर्डोक की पत्नियां

रूपर्ट मर्डोक इससे पहले भी कई शादियां कर चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नियों में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान, वेंडी डेंग और अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर जुकोवा की शादी पहले रूसी तेल अरबपति अलेक्जेंडर ज़ुकोव से हुई थी।

जानें कौन है रूपर्ट मर्डोक

रूपर्ट मर्डोक ने 1950 के दशक में ऑस्ट्रेलिया में अपना करियर शुरू किया। साल 1969 में यूके में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन अखबार खरीदे। कुछ सालों बाद ही उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित कई अमेरिकी प्रकाशन खरीदे। साल 1996 में उन्होंने फॉक्स न्यूज लॉन्च किया, जो अब अमेरिका में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी न्यूज चैनल है। रूपर्ट मर्डोक दुनिया में मीडिया मुगल के नाम से जाने जाते हैं। दुनिया के कई स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट के वे मालिक बने हुए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Actor Ram Yashvardhan, enjoying the position of Shiva, stated – My insecurity in regards to the future has fully ended. | महाशिवरात्रि स्पेशल: शिव का किरदार निभा रहे एक्टर राम यशवर्धन बोले- भविष्य को लेकर मेरी इनसिक्योरिटी पूरी तरह से खत्म हो गई

43 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

पौराणिक धारावाहिक ‘शिव शक्ति – तप, त्याग, तांडव’ में शिव की भूमिका में एक्टर राम यशवर्धन, वहीं पार्वती की भूमिका में सुभा राजपूत नजर आ रहे हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर शो के मेकर्स ने इस पावन पर्व से जुडी एक स्पेशल एपिसोड का आयोजन किया है। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, दोनों एक्टर्स ने इस पर्व से जुडी कुछ यादें शेयर की।

राम यशवर्धन कहते है, ‘बचपन में परिवार के सभी मेंबर्स मिलकर सुबह मंदिर जाते थे। भोलेनाथ को अभिषेक करते और फिर फल, दूध और जल चढ़ाते थे। सोसाइटी में पंडाल लगते थे। महाशिवरात्रि से जुडी कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। इन कार्यक्रम में मैं भगवान शिव बनता था।

शायद, भगवान मुझे बचपन से ही इस किरदार के लिए तैयार कर रहे थे। उस वक्त भी मुझे ऑडियंस ने बहुत प्यार दिया और अब भी दे रहे हैं। इसके लिए मैं भगवान शिव का शुक्रगुज़ार हूं।’

सुभा राजपूत ने कहा, ‘बचपन में मैं इस पर्व पर व्रत जरूर रखती थीं। हालांकि, अब काम की वजह से नहीं रख पाती। फॅमिली के साथ मिलकर व्रत तोड़ने के मोमेंट्स को मैं बहुत मिस करती हूं। मैं भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हूं।

अपने किरदार के जरिए हमारे देवताओं की महिमा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। शिव और पार्वती के कारण ही हम विश्वास करते हैं कि प्रेम हमेशा के लिए है।

दोनों एक्टर्स की माने तो इस शो से जुड़ने के बाद उनमें काफी बदलाव आए है। इस बारे में राम कहते है, ‘इस तरह के पौराणिक धारावाहिक से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात जय। पिछले 9 महीने में मैंने इस शो को आध्यात्मिक तौर पर काफी एन्जॉय किया। पर्सनली, मुझ में काफी बदलाव आए।

पहले मैं भविष्य के बारे में सोचकर परेशान रहता था लेकिन अब नहीं। इस शो से जुड़ने के बाद, भविष्य को मेरी इनसिक्योरिटी पूरी तरह से खत्म हो गई है। अब अपने कर्म पर विश्वास करता हूं। काफी सुकून महसूस होता है।’

सुरभि कहती है, ‘मैंने तो मान लिया की जो होता हैं भगवान की मर्ज़ी से होता है। मैं अब हर सिचुएशन को एक्सेप्ट करके आगे बढ़ती हूं। मैंने कर्म को ही अपना धर्म बना लिया है। मैं बहुत खुश और संतुष्ट हूं।

Indore Crime Information: इंदौर में करोड़ों की जमीन के लिए जालसाज गिरोह से मिलकर ब्लैकमेल कर रहा था नायब तहसीलदार

Indore Crime Information: विवेचना, पुलिस ने स्टांप वेंडर और हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट लेकर दर्ज किया है केस।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 10:59 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 10:59 AM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में करोड़ों की जमीन के लिए जालसाज गिरोह से मिलकर ब्लैकमेल कर रहा था नायब तहसीलदार
ब्लैकमेल कर रहा था नायब तहसीलदार

HighLights

  1. करोड़ों रुपये की कीमती जमीन की जालसाजी में एफआइआर होने से हड़कंप मचा है।
  2. जालसाज गिरोह के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था।
  3. फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने में नायब तहसीलदार भी शामिल था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Crime Information। करोड़ों रुपये की कीमती जमीन की जालसाजी में एफआइआर होने से हड़कंप मचा है। पुलिस ने नायब तहसीलदार को भी मुलजिम बनाया है। उसने जालसाज गिरोह के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने में नायब तहसीलदार भी शामिल था। राजनेताओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। आयुक्त ने मामलें में जांच के आदेश दिए है।

यह है बेसकीमती जमीन की धोखाधड़ी का मामला

राजेंद्र नगर थाना में गोपुर कालोनी निवासी आवेदक अच्युत पद्माकर और उनकी पत्नी सरिता पद्माकर ने आरोपित निलेश पुत्र जगदीश भावसार निवासी स्कीम-71, योगेंद्र उर्फ कृष्णा पुत्र लोकेंद्रसिंह राठौर निवासी नरेंद्र तिवारी मार्ग एवं अजय जैनकर निवासी सुदामा नगर (ई-सेक्टर) के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना और धनराशि मांगने व ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज करवाई।

naidunia_image

टीआइ सियारामसिंह गुर्जर ने एसआइ प्रदीप यादव से मामले की जांच करवाई। पुलिस ने अच्युत पद्माकर, सरिता पद्माकर के साथ साक्षी संतोष भाटी और प्रमोद वाइकर को भी बुलाया। आवेदकों की हुक्माखेड़ी में 11325 वर्गफीट की बेशकीमती जमीन है। अनावेदकों ने बिक्रय अनुबंध, पूर्ण भुगतान रसीदें और कब्जा रसीदें तैयार करवा ली। आरोपितों ने दंपती की भूमि को 36 लाख में क्रय करना दर्शाया और दावा किया कि उन्होंने पूर्ण भुगतान कर दिया है।

आरोपितों ने उलझाने के उद्देश्य से दंपती के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। विवादित मसला बनाने के बाद तोड़बट्टा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट से आर्डरशीट, प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रति मांगी और पाया कि साजिश में नायब तहसीलदार कृष्णा राठौर भी शामिल है। मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई। राठौर भाजपा नेताओं का रिश्तेदार है।

14 साल पुराना विक्रय पत्र बनाया

जांच में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, आरोपितों ने 12 जुलाई 2011 का 100 रुपये से स्टांप पर विक्रय पत्र तैयार किया था। 15 जुलाई 2011 को 36 लाख का पूर्ण भुगतान होना भी दर्शाया। स्टांप की नौटरी करवा कर न्यायालय में परिवाद लगा दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

IND vs ENG fifth Take a look at Day-2: धर्मशाला टेस्ट का आज दूसरा दिन, टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर

India vs England Stay Rating fifth Take a look at LIVE Updates: पहली पारी में कुलदीप यादव ने जहां पांच विकेट लिए, वहीं चार विकेट अश्विन की झोली में गए।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 07 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:53 AM (IST)

IND vs ENG 5th Test Day-2: धर्मशाला टेस्ट का आज दूसरा दिन, टीम इंडिया की नजर विशाल बढ़त पर
धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया नाम रहा था।

HighLights

  1. पहले ही 3-1 से टीम इंडिया जीत चुकी है सीरीज
  2. धर्मशाला में कड़ाके की ठंड, बारिश की भी आशंका
  3. टीम इंडिया ने यहां एक मात्र टेस्ट मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था

एजेंसी, धर्मशाला (IND vs ENG fifth Take a look at)। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। टीम इंंडिया की नजर पहली पारी में विशाल बढ़त हासिल करना होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है और पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। इंग्लैंड के बाद अपनी लाज बचाने और भारत के पास 4-1 से सीरीज जीतने का मौका होगा।

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर ऑल आउट हो गई। सभी 10 विकेट स्पिनर ने लिए। कुलदीप यादव ने जहां पांच विकेट लिए, वहीं चार विकेट अश्विन की झोली में गए। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जेड क्रॉली ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए। एक विकेट जडेजा को मिला। (पूरा स्कोर कार्ड देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें)

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 57 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन पर नाबाद थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 83 रन पीछे थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड: जेड क्रॉली, बीएम डकेट, ओजे पोप, जेई रूट, जेएम बेयरस्टो, बीए स्टोक्स*, बीटी फॉक्स†, टीडब्ल्यू हार्टले, एमए वुड, शोएब बशीर, जेएम एंडरसन

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, डी पडिक्कल, रविंद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह

धर्मशाला में कड़ाके की ठंड इंग्लैंड को अपने घर जैसे माहौल का अहसास करवाएगा। पांचों दिन बारिश की आशंका है।

लाइव स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

India vs England Stay Rating fifth Take a look at LIVE Updates

सर्द हवाओं के कारण पिच तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है। भारत ने अभी तक धर्मशाला में एक टेस्ट मैच खेला है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मार्च 2017 में खेला गया था। भारत ने इस मैच को आठ विकेट से जीता था।

मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, धर्मशाला का मौसम अलग है। मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हमारे ऊपर दबाव नहीं है। यदि दबाव होगा, तब मैदान के सामने पहाड़ों पर गिरी बर्फ देखकर कम कर लेंगे। उन्होंने अश्विन को 100वां टेस्ट मैच खेलने पर बधाई दी और कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है।

naidunia_image

वहीं, इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था, उनकी टीम मैच के लिए तैयार है। सीरीज का परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा है। हम 1-3 से पीछे चल रहे हैं। हम जिस प्रकार का खेल खेलना चाहते थे, उस प्रकार नहीं खेल पाए। हम अंतिम मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

LIVE Congress 1st Record: लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानिए गांधी परिवार की सीटों का अपडेट

Congress first checklist for Lok Sabha election 2024 Updates: चर्चा है कि राहुल गांधी अमेठी से भी लड़ सकते हैं। वहीं प्रियंका वाड्रा को रायबरेली से उम्मीदवार बनाए जाने की उ्म्मीद है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 07:48 AM (IST)

LIVE Congress 1st List: लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, जानिए गांधी परिवार की सीटों का अपडेट
केंद्रीय चुनाव समिति ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर किया मंथन

HighLights

  1. भाजपा जारी कर चुकी है 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
  2. कांग्रेस की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 40 उम्मीदवारों के नाम
  3. राहुल गांधी का वायनाड से लड़ना लगभग तय, प्रियंका वाड्रा पर सस्पेंस

एजेंसी, नई दिल्ली (Congress 1st Record)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। खबर है कि पार्टी ने 40 सीटों पर प्रत्याशी फाइनल कर लिए है, जिनका ऐलान किसी भी वक्त किया जा सकता है। राहुल गांधी का वायनाड सीट से लड़ना लगभग तय है, वहीं प्रियंका वाड्रा पर सस्पेंस है। मतलब, गांधी परिवार की परंपरागत सीटों- अमेठी और रायबरेली पर कांग्रेस अभी प्रत्याशी फाइनल नहीं कर सकती है।

Congress first checklist for Lok Sabha election 2024 Updates

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मणिपुर की सीटों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई।

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि राज्य में चार सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। चुनाव समिति ने इन 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। एआईसीसी कल (शुक्रवार को) नामों का ऐलान करेगी।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ में ये हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी

  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, वहीं पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  • कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

‘Jhanak’ fame actress Dolly Sohi passes away | ‘झनक’ फेम डॉली सोही का 48 की उम्र में निधन: कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस, कुछ घंटे पहले हुई थी बहन अमनदीप की मौत

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘झनक’ फेम एक्ट्रेस डॉली सोही का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन अमनदीप की मौत के कुछ घंटों बाद ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 48 साल की उम्र में डॉली सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। डॉली की बहन अमनदीप सोही की मौत बीती रात हुई थी। अमनदीप की मौत पीलिया के कारण हुई। वहीं डॉली की मौत कैंसर के कारण हुई। डॉली के भाई मनु सोही ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

डॉली सोही ने कई टीवी शो में काम किया था।

डॉली सोही ने कई टीवी शो में काम किया था।

ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक , डॉली के परिवार ने कहा- डॉली की मौत आज सुबह ही हुई है। बेटी की मौत से हम सभी सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया है। वहीं कुछ ही देर बाद दूसरी बहन डॉली सोही के निधन की भी खबर आई।

अमनदीप सोही को टीवी शो 'बदतमीज दिल' से फेम मिला था।

अमनदीप सोही को टीवी शो ‘बदतमीज दिल’ से फेम मिला था।

दिवगंत एक्ट्रेस के भाई मनु सोही ने कहा- ये सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं उनके शरीर ने साथ छोड़ दिया। उन्हें पीलिया था लेकिन हम डॉक्टरों से ज्यादा जानकारी लेने की कंडीशन में नहीं हैं। अमनदीप के बारे में बात करते हुए मनु ने डॉली की हेल्थ के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि डॉली की हालत गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें अस्पताल में आराम करने के लिए कहा गया है। हालांकि आज सुबह डॉली का भी निधन हो गया। डॉली को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था।

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: आज भागदौड़ रहेगी, शिव भक्ति में मन लगेगा

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को कारण आप चिंतित रह सकते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 05:16 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 05:16 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: आज भागदौड़ रहेगी, शिव भक्ति में मन लगेगा
8 मार्च 2024, शुक्रवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
  2. वृषभ: परिवार में धार्मिक आयोजन होगा।
  3. मिथुन: व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं।

Aaj Ka Rashifal 8 March 2024: आज दिनांक 8 मार्च 2024, शुक्रवार को विक्रम संवत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि त्रयोदशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले दिनों से जिस कार्य का प्रयास कर रहे हैं, वो आज पूर्ण होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सोच समझ कर फैसला करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Right now)

naidunia_image

आज का दिन अच्छा है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Right now)

naidunia_image

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को कारण आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार के मतभेद के कारण विरोधी लाभ उठाने में सफल होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope Right now)

naidunia_image

आज व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Right now)

naidunia_image

आज मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया निवेश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Right now)

naidunia_image

आज दिन सफल रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Right now)

naidunia_image

आज कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Right now)

naidunia_image

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से परेशान होंगे। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Right now)

naidunia_image

आज पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार में पार्टनर के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Right now)

naidunia_image

आज नया काम शुरू कर सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Right now)naidunia_image

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। आज बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन संभलकर चलाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Right now)

naidunia_image

आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी अपने की मदद से बड़ा काम मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीदने की योजना घर में बन सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Aamir Khan is again with Darsheel Safary, Famous person seen in 7 characters in two-minute advert | दो मिनट के एड में 7 किरदारों में दिखे आमिर: फैंस बोले- एड में भी फिल्म जैसा परफेक्शन, 16 साल बाद दर्शील संग किया काम

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘तारे जमीन पर’ फेम एक्टर दर्शील सफारी ने तीन दिन पहले आमिर खान के साथ एक फोटो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए दर्शील ने बताया था कि वो 16 साल बाद फिर से आमिर के साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि, दर्शील ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की थी।

अब गुरुवार को दर्शील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वो एक एनर्जी ड्रिंक के एड में आमिर के साथ नजर आ रहे हैं।

आमिर और दर्शील ने 16 साल बाद फिर से साथ काम किया है।

आमिर और दर्शील ने 16 साल बाद फिर से साथ काम किया है।

7 किरदारों में नजर आए आमिर
इसे शेयर करते हुए दर्शील ने लिखा, ‘आमिर खान एडवेंचर जर्नी पर जा रहे हैं। उन्हें जॉइन करिए।’ इसी वीडियो में आमिर, दर्शील के दादू के रोल में नजर आ रहे हैं। 2 मिनट के इस एड में उन्होंने 7 अलग-अलग किरदार निभाए हैं।

दो मिनट के इस एड में आमिर 7 अलग-अलग किरदारों में नजर आए।

दो मिनट के इस एड में आमिर 7 अलग-अलग किरदारों में नजर आए।

फैंस ने की जमकर तारीफ
इस वीडियो को देखकर आमिर के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘एक एड में भी फिल्म जैसा परफेक्शन आमिर ही ला सकते हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आमिर के एड हमेशा हमारे लिए शॉर्ट फिल्म की तरह होते हैं।’

माना जा रहा था ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर होगी अनाउंसमेंट
इससे पहले माना जा रहा था कि दर्शील और आमिर, एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। आमिर इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ‘सितारे जमीन पर’ से आमिर डेढ़ साल के ब्रेक के बाद एक्टिंग कमबैक करेंगे।

Ladies’s Day Needs Hindi 2024: मां, बेटी, बहन, पत्नी व गर्लफ्रेंड को महिला दिवस पर कराएं स्पेशल फील, इन मैसेज के साथ दें बधाई

तुम हो मानवता की पालनहार

इस सृष्टि पर हो उपकार

Glad Ladies’s Day 2024

2- नमन तुझे है आज की नारी

अब तू नहीं रही बेचारी

कर सकती तू सारे काम

आज की नारी तुझे सलाम

Glad Ladies’s Day 2024

3- कोमल है कमज़ोर नहीं

शक्ति का नाम ही नारी है

जग को जीवन देने वाली

मौत भी तुझसे हारी है

Glad Ladies’s Day 2024

4- नारी! तुम केवल श्रद्धा हो

विश्वास-रजत-नग पगतल में

पीयूष-स्रोत-सी बहा करो

जीवन के सुंदर समतल में

Glad Ladies’s Day 2024

5- जब आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं

तो केवल एक आदमी शिक्षित होता है

लेकिन एक स्त्री के शिक्षित होने से

पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है.

Glad Ladies’s Day 2024

6- हम इतने अनमोल हैं कि निराशा कभी हमारे

दिलों-दिमाग में भी नहीं आनी चाहिए

Glad Worldwide Ladies’s Day

7- हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

पर एक ‘स्त्री’ अकेली ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए

महिला दिवस की हार्दिक बधाई

8- हे नारी तू सीता के मन में समाई तू राधा के मन में समाई।

साधू संत जिसे स्‍वर्ग कहते, तू धरती पर वही मुक्ति है।।

महिला दिवस की शुभकामनाएं

9- मुस्कराकर, दर्द भुलाकर

रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली

वो शक्ति है एक नारी

महिला दिवस की हार्दिक बधाई

10- उसका दामन है बड़ा…

दिया उसने अपना प्यार सारा

कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी

बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा

महिला दिवस की हार्दिक बधाई