Hollywood actress adrienne shelly Homicide Story, Profession, And Life | पहले हथौड़े से वार किया, फिर फंदे पर लटकाया: कंस्ट्रक्शन वर्कर ने की थी हॉलीवुड एक्ट्रेस एड्रीन की हत्या, उनपर बनी हैं 2 सीरीज और डॉक्यूमेंट्रीज

16 मिनट पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

अनसुनी दास्तान में हॉलीवुड एक्ट्रेस, डायरेक्टर और राइटर एड्रीन की, जिसके कत्ल ने पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर दिया था। एड्रीन महज 40 साल की थीं, जब उनके बाथटब में उनकी लाश मिली थी। हर किसी का मानना था कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन महीनों बाद जब उनकी मौत से पर्दा उठा तो हर कोई हैरान था। एड्रीन ने आत्महत्या नहीं की थी, उनकी हत्या हुई थी, वो भी बिल्डिंग में काम करने वाले एक मामूली कारपेंटर के हाथों।

एड्रीन का हॉलीवुड में वो रुतबा था कि आज भी उनके नाम पर दुनिया की सबसे बेहतरीन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट में स्कॉलरशिप दी जाती है। उनकी जिंदगी पर 2 फिल्में और एक ड्रामा सीरीज बनाई जा चुकी है।

आज 3 चैप्टर्स में पढ़िए एड्रीन शैली की हत्या, साजिश और कानूनी लड़ाई की कहानी-

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, राइटर और डायरेक्टर एड्रीन शेली ने साल 2002 में मार्केटिंग फर्म बेलार्डी के चेयरमैन और CEO एंडी ऑस्ट्रॉय से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक साल पहले मैट्रिमोनियल साइट मैच डॉट कॉम पर हुई थी। शादी के एक साल बाद एड्रीन ने बेटी सोफी को जन्म दिया था।

एड्रीन शेली अपने पति एंडी के साथ मैनहैटन के वेस्ट विलेज इलाके के एबिंग्डन स्क्वायर अपार्टमेंट में रहती थीं। वो अपने इस अपार्टमेंट को ऑफिस की तरह भी इस्तेमाल करती थीं, लेकिन उनका परिवार ज्यादातर दूसरे घर में रहता था।

1 नवंबर 2006 को सुबह 9:30 बजे एंडी, एड्रीन को अपार्टमेंट में छोड़कर अपने काम से निकल गए थे। दोपहर को एंडी ने एंड्रीन को कई कॉल किए, लेकिन उन्होंने एक भी बार कॉल नहीं उठाया। जो मैसेज भेजे उसका भी जवाब नहीं मिला। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। एड्रीन चाहे कितनी भी बिजी हों, वो कॉल जरूर पिक करती थीं। जब जवाब के इंतजार में 8 घंटे बीत गए, तो एंडी को फिक्र होने लगी।

एड्रीन की वेस्ट विलेज स्थित अपार्टमेंट की तस्वीर।

एड्रीन की वेस्ट विलेज स्थित अपार्टमेंट की तस्वीर।

वो तुरंत एड्रीन का हाल जानने अपार्टमेंट पहुंच गए। उन्हें अनहोनी का डर था, तो उन्होंने बिल्डिंग में आते हुए वॉचमैन को भी अपने साथ अपार्टमेंट तक चलने को कहा। ऊपर पहुंचकर देखा तो अपार्टमेंट का दरवाजा बाहर से खुला हुआ था। जैसे ही दोनों दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए, तो मंजर दिल दहला देने वाला था।

एड्रीन के गले में बेडशीट बंधी हुई थी और उनकी बॉडी बाथटब की शावर रॉड से लटकी हुई थी। करीब जाकर देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। वॉचमैन ने तुरंत न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट को कॉल कर इत्तेला दी और पुलिस ने आते ही जांच शुरू कर दी।

शुरुआती क्राइम सीन को देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि एड्रीन ने आत्महत्या की है, हालांकि एंडी ने अपने बयान में बताया कि एड्रीन बेहद खुश थीं और वो अपनी ढाई साल की बेटी को पीछे छोड़ खुद की जान नहीं ले सकतीं। उन्होंने ये भी बताया कि एड्रीन के वॉलट में पैसे नहीं थे। उनकी बॉडी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टपार्टम किया गया। रिपोर्ट में आया कि एड्रीन की मौत नेक कंप्रेशन से दम घुटने से हुई है।

40 साल की मशहूर एक्ट्रेस एड्रीन की मौत की खबर से पूरे हॉलीवुड में हंगामा मच गया। हर कोई ये सोचकर दंग था कि एड्रीन ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि तब तक उनकी मौत को आत्महत्या ही माना जा रहा था।

बाथरूम में मिले जूतों के निशान से सुलझी मर्डर मिस्ट्री
मौका-ए-वारदात की जांच में न्यूयॉर्क पुलिस को कुछ संदिग्ध जूतों के निशान मिले, जो इस मर्डर मिस्ट्री का अहम सबूत साबित हुए। फोरेंसिक जांच में पाया गया कि जिस जगह एड्रीन की बॉडी मिली थी, उसके ठीक बाजू में मिले जूते के निशान में जिप्सन डस्ट लगी हुई थी। ये निशान जांच में मददगार साबित हुए, क्योंकि मर्डर के दिन ही उस बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम हुआ था।

कंस्ट्रक्शन साइट में काम करने वाले मजदूरों से हुई पूछताछ में 19 साल के डिएगो पिलको का नाम सामने आया, जिसने बाद में कबूल किया कि उसने ही एड्रीन की हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी।

हत्यारे का इकबाल-ए-जुर्म
पुलिस पूछताछ में डिएगो पिलको ने जो बताया वो सुनकर हर कोई हैरान था। उसके बयान के अनुसार, बिल्डिंग में चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क के दौरान काफी हल्ला हो रहा था, जिससे एड्रीन को दिक्कत थी। वो बार-बार आकर चिल्ला रही थीं, लेकिन काम रोकना मुमकिन नहीं था। एड्रीन की लगातार चिल्लाने की आवाज से डिएगो ने आपा खो दिया और अपने हाथ में रखा हथौड़ा उन्हें फेंक कर मार दिया।

गिरफ्तारी के दौरान ली गई डिएगो की तस्वीर।

गिरफ्तारी के दौरान ली गई डिएगो की तस्वीर।

हथौड़े से हमला करने के बाद डिएगो घबरा गया कि कहीं एड्रीन उनकी शिकायत न कर दें। अपनी जान बचाते हुए एड्रीन अपने अपार्टमेंट की तरफ भागीं तो डिएगो भी उनके पीछे-पीछे अपार्टमेंट पहुंच गया।

जैसे ही डिएगो ने उन्हें पकड़ा तो एड्रीन ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात से डिएगो ने अपना आपा खो दिया और उनके चेहरे पर पंच मारकर जमीन पर गिराया और उनका सिर जमीन पर पटकने लगा। मारपीट से एड्रीन बेहोश हो गईं, तो डिएगो को लगा वो वो मर चुकी हैं। उसने एड्रीन को बेडशीट की मदद से शावर रॉड पर लटकाया और भाग निकला।

पुलिस को डिएगो के इस रिकॉर्डेड बयान पर शक था, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एड्रीन की कोई हेड एंजरी सामने नहीं आई थी।

एक साल बाद हत्यारे ने बदला बयान
जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो 2008 में हत्यारे डिएगो ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया। उसने कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्क करते हुए एक दिन उसने एड्रीन को देखा था, तब से वो उन्हें लूटने का इरादा कर चुका था। हत्या वाले दिन एड्रीन ने दरवाजा लॉक नहीं किया था, जिससे वो मौका पाकर घर में घुस गया। जब वो वॉलेट से पैसे निकाल रहा था, तब एड्रीन ने उसे देखा और पुलिस को कॉल करने की धमकी दी। डरकर डिएगो ने उनका फोन छीन लिया और चींखें दबाने के लिए हाथों से उनका मुंह दबोच लिया। वो उन्हें बाथरूम ले गया, जहां उसने उनकी बॉडी फंदे पर लटका दी। चंद सेकेंड में ही एड्रीन की सांसें रुक गईं और वो पैसे लेकर भाग निकला।

उसे फर्स्ट डिग्री मर्डर के आरोप में 25 साल की कैद की सजा सुनाई, वो भी बिना पेरोल। कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद एड्रीन के पति एंडी ने डिएगो से कहा था, ‘मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा, तुम एक कोल्ड ब्लडेड किलर हो, मैं चाहूंगा कि तुम उम्र भर जेल में सड़ो।’

एड्रीन की मौत के बाद उनके पति एंड्री ऑस्ट्रॉय ने उनके नाम पर एड्रीन शेली फाउंडेशन की शुरुआती की, जो एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। ये संस्था न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और अमेरिका फिल्म इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट को स्कॉलरशिप प्रोवाइड करती है।

क्राइम ड्रामा सीरीज में दिखाई गई है एड्रीन की मर्डर स्टोरी
​​​​​​​
16 फरवरी 2007 को टेलीकास्ट हुई NBC की क्राइम ड्रामा सीरीज लॉ एंड ऑर्डर के 17वें एपिसोड में एड्रीन शेली की मर्डर स्टोरी दिखाई गई थी। एड्रीन सालों पहले इस शो में गेस्ट अपियरेंस दे चुकी हैं।

टीवी सीरीज द परफेक्ट मर्डर के चौथे सीजन का दूसरा एपिसोड एड्रीन शेली की हत्या पर बनाया गया है। इसके अलावा उनके पति एंडी उन पर एड्रीन टाइटल की डॉक्यूमेंट्री भी बना चुके हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के एक हिस्से के लिए उन्होंने जेल जाकर एड्रीन के हत्यारे डिएगो से भी बातचीत की थी। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 1 दिसंबर 2021 को HBO में हुआ था।

24 जून 1966 को एड्रीन शेली का जन्म न्यूयॉर्क के क्वीन्स शहर में हुआ था। दो भाइयों के साथ उनकी परवरिश लॉन्ग आइलैंड में हुई। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस में रुचि थी। वो महज 10 साल की थीं, जब उन्होंने आर्ट ट्रेनिंग सेंटर में पहली बार स्टेज परफॉर्मेंस दी।

न्यूयॉर्क के जेरिको शहर की जेरिको हाई स्कूल में पढ़ते हुए एड्रीन लगातार स्टेज प्ले का हिस्सा बनती रहीं। हालांकि, उनका प्रोफेशनल प्ले समर स्टॉक प्रोडक्शन का म्यूजिकल प्ले एनी था।

स्कूलिंग पूरी करते ही एड्रीन ने फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, हालांकि उन्होंने पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ दी और फिल्मों में जगह बनाने मैनहेटन पहुंच गईं।

मैनहैटन आते ही उन्हें हुनर की बदौलत इंडिपेंडेट फिल्ममेकर हैल हर्टले की दो फिल्में द अन्बिलीविबल ट्रुथ और ट्रस्ट फिल्मों में कास्ट कर लिया गया। फिल्म ट्रस्ट को ग्रैड ज्यूरी प्राइज से सम्मानित किया गया था। आगे उन्हें टीवी सीरीज लॉ एंड ऑर्डर, OZ और होमिसाइडः लाइफ ऑन द स्ट्रीट में काम मिला। फिल्मों और टीवी सीरीज के साथ-साथ एड्रीन कई ब्रॉडवे प्लेज का भी हिस्सा रहीं। हॉलीवुड फिल्मों में अच्छी पकड़ बनाने के बाद एड्रीन ने 1996 की सडन मैनहैटन फिल्म से बतौर राइटर और डायरेक्टर करियर की दूसरी पारी शुरू की थी।

फिल्मों और सितारों की ये अनसुनी दास्तानें भी पढ़िए-

मलयाली एक्ट्रेस रानी पद्मिनी, जिनका 3 नौकरों ने किया कत्ल:जो घर खरीदना था उसके बाथरूम में छिपाई लाश, अस्पताल में लावारिस पड़ा रहा शव

मलयाली एक्ट्रेस रानी पद्मिनी, जिनकी घर के 3 नौकरों ने एक बेइज्जती का बदला लेने के लिए हत्या कर दी। उनका शव उनके बाथरूम में ही छिपाया गया था। एक्ट्रेस अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए फिल्मों में आई थीं, लेकिन पहली हिंदी फिल्म रिलीज से पहले ही उनकी मौत हो गई। आगे पढ़िए..

सोने की जरी वाले कपड़े पहनती थीं शहनाज:मुगल-ए-आजम में हीरोइन बनीं तो शाही परिवार नाराज हुआ, पति ने मारपीट कर बच्चे छीन लिए

भोपाल के शाही परिवार में जन्मीं शहनाज, मुगल ए आजम में अनारकली का रोल निभाने वाली थीं। सोने-चांदी की जरी वाले कपड़े पहनने वालीं शहनाज को उनके परिवार ने फिल्मों में आने की इजाजत नहीं दी। इस बात से नाराज पति ने भी मारपीट शुरू कर दी। जिंदा रहने के लिए पति का घर छोड़ा, तो शहनाज ने जिंदगी के 20 साल अपने बच्चों की तलाश में गुजारे। आगे पढ़िए..

एक डायलॉग से नाम पड़ा फटाफट जयलक्ष्मी:MGR के भतीजे ने अपनाया नहीं तो 22 की उम्र में फांसी लगाई, रजनीकांत की फेवरेट एक्ट्रेस हैं

सुपरस्टार रजनीकांत की पसंदीदा हीरोइन फटाफट जयलक्ष्मी। नाम सुनने में अनोखा लगता है, हालांकि ये नाम उन्हें फटाफट डायलॉग बोलने पर मिला था। हालांकि, आज भी कई लोगों के लिए ये नाम अनसुना ही है। अफसोस की टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद एक नाकाम रिश्ते के चलते उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। आगे पढ़िए..

Gwalior Information: उपभोक्ता फोरम ने 62 लोगों को दिलाया 29 लाख का मुआवजा

Gwalior Information: बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी पूंजी दांव पर लगा चुके देशभर के लोगों में ग्वालियर जिले के भी कई लोग शामिल हैं।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 08:14 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 08:14 AM (IST)

Gwalior News: उपभोक्ता फोरम ने 62 लोगों को दिलाया 29 लाख का मुआवजा

HighLights

  1. सहारा चिटफंड धोखाधड़ी का मामला
  2. बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है

Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बहुचर्चित रहे सहारा चिटफंड धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता फोरम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपनी पूंजी दांव पर लगा चुके देशभर के लोगों में ग्वालियर जिले के भी कई लोग शामिल हैं। लंबे समय में मुआवजे की उम्मीद में हिम्मत हार चुके लोगों में ग्वालियर की उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष विकास राय और सदस्य रेवती रमण मिश्रा ने एक उम्मीद जगाई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के 62 लोगों को उनकी पूंजी की 30 प्रतिशत राशि दिलवाने के आदेश के साथ लगभग 29 लाख रुपये के डिमांड ड्राफ्ट जारी करवाए जा चुके हैं। कुल रकम लगभग 42 लाख रुपये के आसपास है, यानि अभी लोगों को 13 लाख रुपये और दिए जाएंगे। इस मामले में पीड़ितों की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता हेमंत शर्मा और सत्या शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की पोर्टल सुविधा के बाद पहली बार इस मामले में इतना बड़ा भुगतान हो रहा है। अधिवक्ता सत्या शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार की पोर्टल सुविधा में भी चिटफंड के मामले में पीड़ित ग्वालियर के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पाया था। कहीं न कहीं अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों की मदद अब उपभोक्ता फोरम के माध्यम से हो रही है।

सहारा इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश अवस्थी अभी भी जेल में हैं सहारा इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर करुणेश अवस्थी अभी भी जेल में ही हैं, उसने ग्वालियर चंबल संभाग से ही चिटफंड में निवेश के माध्यम से भविष्य में लाभ दिलवाने के नाम पर करोडों रुपये का गबन किया है। जिन लोगों का यह रुपया है उन्होंने सहारा चिटफंड कंपनी में यह सोचकर अपनी मेहनत की कमाई जमा की थी कि उनको भविष्य में बड़ी रकम मिल जाएगी जो उनके काम आएगी, लेकिन लोगों के सपनों को तोड़कर सहारा इंडिया उनकी मेहनत की कमाई लेकर चंपत हो गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस से लेकर सरकार तक से मदद मांगी थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Kunal Mandekar desires to work with Shahrukh | शाहरुख के साथ काम करना चाहते हैं कुणाल मांडेकर: अनिल रुधान के साथ ‘तेरा क्या होगा लवली’ से किया राइटिंग में डेब्यू, रंग भेदभाव पर बेस्ड है कहानी

45 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी रंग भेदभाव और दहेज प्रथा पर आधारित है। फिल्म के राइटर कुणाल मांडेकर और को-राइटर अनिल रुधान हैं। फिल्म की कहानी को लेकर कुणाल मांडेकर और अनिल रुधान ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की।

कुणाल मांडेकर ने बातचीत के दौरान बताया कि हमारे समाज में रंग भेदभाव सालों से चला आ रहा है। ये एक बड़ा मुद्दा है जो हम फिल्म के जरिए समाज के सामने लाना चाहते हैं। रंग भेद के अलावा फिल्म में दहेज जैसी कुप्रथा के बारे में भी दिखाया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि बतौर राइटर वो शाहरुख खान के साथ भी काम करना चाहते हैं।

फिल्म के कॉन्सेप्ट को लेकर कुणाल ने कहा- मैंने शुरुआत से ही अपने आस-पास इस तरह का माहौल देखा था। समाज में रंगभेद आज भी कुछ जगहों पर कम तो कुछ जगहों पर ज्यादा है। रंगवाद शादी-विवाह के मामले में लड़कियों को सबसे ज्यादा झेलना पड़ता है। यही सोचकर उन्होंने ये कहानी एक ऐसी लड़की के ऊपर लिखी है, जिसके सांवले रंग की वजह से उसे काफी कुछ सहना पड़ता है।

कुणाल ने बताया- मुझे कहानी का आइडिया मिल चुका था। मैंने कहानी फिल्म के को-राइटर अनिल रुधान को सुनाई। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर इसपर काम किया। अनिल रुधान ने कहा कि हमारे समाज में दहेज लेना और देना बहुत सामान्य सा हो गया है। जो दहेज नहीं दे सकते हैं, उनको मजबूरी में दहेज देना पड़ता है। क्योंकि इसे रीति-रिवाज जैसा बना दिया गया है।

कुणाल मांडेकर ने इस कहानी का उद्देश्य बताते हुए बताया- इस कहानी का उद्देश्य हर व्यक्ति को यह एहसास कराना है कि केवल दिल का सच्चा रंग मायने रखता है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा- समाज में दोनों मुद्दों को दिखाना जरूरी है। क्योंकि इस कुप्रथा के चलते कई लोगों को दबाया जाता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सामने आकर इस बारे में बात नहीं कर पाते हैं।

अनिल रुधान ने एक उदाहरण के तौर पर बताया कि जिन घरों में दो बेटियां होती हैं। उनमें से अगर एक सांवली और दूसरी गोरी हो, तो आप वहां भी रंगवाद पाएंगे। सांवली लड़की को बचपन से ही ये महसूस कराया जाएगा कि उसके लिए रिश्ते कम आएंगे। दहेज ज्यादा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा- इसी को ध्यान में रखते हुए हमने ये कहानी तैयार की है।

राइटर कुणाल मांडेकर।

राइटर कुणाल मांडेकर।

पिता से मिली लिखने की कला- कुणाल मांडेकर

कुणाल ने अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो नागपुर के रहने वाले हैं। उन्हें लिखने की कला उनके पिता से मिली है। उन्होंने कहा- मेरे पिता को लिखने का बहुत शौक रहा है। शुरुआत में कुणाल न्यूजपेपर में काम करते थे। सोचने और लिखने की कला शुरू से ही अच्छी थी। उन्हें एक व्यक्ति ने मीडिया की पढ़ाई करने की सलाह दी।

यहीं से उनके करियर में अलग मोड़ आया। उन्होंने मीडिया में बतौर एडिटर कई सालों तक काम किया।

को-राइटर अनिल रुधान।

को-राइटर अनिल रुधान।

लेकिन लिखने का सिलसिला कभी बंद नहीं किया।

कुणाल और अनिल ने बताया कि ये उनकी पहली कहानी थी। उन्होंने पहली बार में जिस डायरेक्टर को कहानी सुनाकर अप्रोच किया, वो कहानी से बहुत इंप्रेस हुए। इस कहानी पर फिल्म बनाने के लिए वो मान गए। कुणाल और अनिल के लिए ये पहली बड़ी सफलता थी।

अनिल रुधान ने बताया कि उन्हें लिखने का शौक बचपन से था। लेकिन उसे किस तरह करियर में लाया जाए। ये समझ नहीं आ रहा था। बहुत सोचने के बाद उन्होंने वीडियो एडिटिंग का कोर्स किया। इत्तेफाक से कुणाल और अनिल की मुलाकत हुई। लिखने का शौक रखने वाली इनकी जोड़ी ने जबरदस्त कहानी तैयार की।

ओटीटी और सिनेमा के बारे में बात करते हुए कुणाल ने कहा कि ओटीटी आने से सिनेमा में बहुत परिवर्तन आया है। जो लोग केवल बड़ी फिल्में देखने थिएटर्स जाया करते थे। आज वो अपने घर में आराम से बैठकर फिल्में और वेब सीरीज एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने कहा- ओटीटी पर बहुत अच्छे कंटेंट पर काम हो रहा है। इससे बहुत से एक्टर्स, राइटर, डायरेक्टर को काम भी मिला है। ओटीटी के आने से रोजगार काफी बढ़ा है।

अनिल का कहना है कि हमारी ऑडियंस अब सिलेक्टिव हो गई है। अब हम उनकी पसंद समझकर हर तरह के कंटेंट पर काम कर सकते हैं।

कुणाल और अनिल ने इस फिल्म से राइटिंग में डेब्यू किया है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से आपको किसी एक के साथ काम करना हो, तो वो कौन होगा। इसका जवाब देते हुए कुणाल ने कहा- मुझे पसंद तीनों हैं, लेकिन किसी एक को चुनना हो, तो मैं शाहरुख खान के साथ काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि शाहरुख बहुत मैजिकल एक्टर हैं। उनके अंदर एक चार्म है, उनके आस-पास रहने वाले लोगों को वो महसूस होता है।

इलियाना के ऊपर है फिल्म की कहानी

इलियाना डिक्रूज ने लवली का किरदार निभाया है, जो इन जटिल परिस्थितयों से गुजरती है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, इलियाना डिक्रूज और करण कुंद्रा जैसे एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे।

Sudha Murthy: सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

सुधा मूर्ति की पहचान इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास के साथ ही स्वयं एक शिक्षिका और समाज सेविका के रूप में भी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 01:09 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 01:26 PM (IST)

Sudha Murthy: सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
सुधा मूर्ति ने पिछले दिनों संसद के नए भवन का दौरा किया था और इसकी तारीफ की थी।

HighLights

  1. राष्ट्रपति ने किया मनोनीत
  2. सरकार ने की थी अनुशंसा
  3. समाज सेविका के रूप में बनाई अपनी अलग पहचान

एजेंसी, नई दिल्ली। सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। सुधा मूर्ति की पहचान इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास के साथ ही स्वयं एक शिक्षिका और समाज सेविका के रूप में भी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर लिखा-

‘मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामित किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान बहुत बड़ा और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का सशक्त प्रमाण है। यह हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।’

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Gold-Silver Value At this time 26 February 2024: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल, चांदी की चमक हुई फीकी, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 26 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62224 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 23 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 216 रुपये की तेजी देखने को मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 26 Feb 2024 06:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 26 Feb 2024 06:19 PM (IST)

सोने-चांदी के भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 26 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 62224 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 23 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 216 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव में कमी आई है। चांदी का भाव 69449 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 23 फरवरी से 204 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 23 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62008 रुपये थी। 26 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62224 रुपये हो गई है। 23 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69653 रुपये थी। 26 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69449 रुपये हो गई।

26 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 61975 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 56997 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46668 रुपये हो गई है।। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36401 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Vijay Shekhar Sharma: पीपीबीएल के चेयरमैन पद से हटे विजय शेखर शर्मा, जानिए आगे क्या होगा

PPBL chairman: यूपीआई लेनदेन जारी रखने के लिए पेटीएम एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक के साथ करार कर सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 08:34 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 27 Feb 2024 08:34 AM (IST)

HighLights

  1. पीपीबीएल में विजय शेखर शर्मा की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
  2. वन97 कम्युनिकेशंस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी भी उनके पास है।
  3. अब नए चेयरमैन का चुनाव होगा।

एजेंसी, नई दिल्ली। नियमों का पालन नहीं करने के कारण मुश्किलों का सामना कर रही डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम के भविष्य को लेकर उस समय सस्पेंस गहरा गया, जब सोमवार को विजय शेखर शर्मा ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस) के संस्थापक रहे विजय शर्मा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के चेयरमैन पद से हट गए। साथ ही बैंक बोर्ड का फिर से गठन किया गया है।

पेटीएम का आगे क्या होगा

  • आरबीआई ने नियमों का पालन नहीं करने पर पीपीबीएल को 15 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की जमा स्वीकार नहीं करने को कहा है।
  • पेटीएम ने बताया कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर, सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक आफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और पूर्व आइएएस अधिकारी रजनी सेखरी सिब्बल को पीपीबीएल के बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • यह सभी लोग हाल ही में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर पीपीबीएल से जुड़े थे। जल्द ही पीपीबीएल का नया चेयरमैन चुनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • पीपीबीएल के सीईओ सुरिदर चावला ने कहा कि नए बोर्ड सदस्यों के मार्गदर्शन में बैंक संचालन आगे बढ़ाएगा।
  • चार बैंकों के साथ पेटीएम की साझेदारी संभव

    वहीं, रायटर ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि यूपीआई लेनदेन जारी रखने के लिए पेटीएम चार बैंकों के साथ साझेदारी कर सकता है। इसको लेकर एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक के साथ बातचीत चल रही है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    कांग्रेस को ITAT से बड़ा झटका, बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की याचिका खारिज

    आईटीएटी ने शुक्रवार को कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें पार्टी ने अपने बैंक अकाउंट्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की मांग की थी।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 05:53 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 08 Mar 2024 05:53 PM (IST)

    कांग्रेस को ITAT से बड़ा झटका, बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की याचिका खारिज
    आयकर अपीलीय प्राधिकरण ने कांग्रेस की अपील खारिज कर दी।

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को आयकर अपीलीय प्राधिकरण से करारा झटका लगा है। आईटीएटी ने शुक्रवार को कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया। जिसमें पार्टी ने अपने बैंक अकाउंट्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर स्टे की मांग की थी।

    पीठ ने अपील खारिज की

    कांग्रेस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने आदेश को 10 दिनों के लिए स्थगित करने की अपील की थी, ताकि पार्टी सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सके। हालांकि, पीठ ने यह कहते हुए अपील खारिज कर दी कि हमारे सामने ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

    कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

    कांग्रेस ने हाल ही में वसूली के खिलाफ आईटीएटी से संपर्क किया है। वहीं, एक शिकायत दर्ज की है। आयकर विभाग की वसूली और उनके बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

    कांग्रेस ने दावा किया कि आयकर विभाग ने पीठ के समक्ष निर्धारित सुनवाई के नतीजे की प्रतीक्षा किए बिना बैंकों के पास मौजूद कुछ शेष रकम को भुनाकर अपना ग्रहणाधिकार लागू कर दिया। पार्टी ने अपील की कि स्थगन आवेदन का निपटारा होने तक विभाग आगे कोई एक्शन न लें।

    वरिष्ठ अधिवक्त विवेक तंखा ने कहा

    इससे पहले आईटीएटी ने कांग्रेस की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। कांग्रेस की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने कहा था कि अगर रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले वित्तीय संकट में पड़ जाएगी। तंखा ने कहा, ‘हमें इस समय एक सुरक्षा आदेश की आवश्यकता है। पार्टियां और चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन राजस्व विभाग केंद्र सरकार का है। इसे कानून के अनुसार चलना होगा। यदि सिर्फ एक पार्टी होगी, तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    Kangana Ranaut was the primary alternative for ‘Razakar’ | ‘रजाकार’ के लिए कंगना रनोट थीं पहली चॉइस: फिल्म के प्रोड्यूसर गुडूर नारायण रेड्डी बोले- रोज मिलती हैं मौत की धमकियां, लेकिन मैं डरने वाला नहीं

    17 घंटे पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

    • कॉपी लिंक

    सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘रजाकार’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में 1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन की झलक देखने को मिलेगी। इसके डायरेक्टर और राइटर याता सत्यनारायण हैं। ‘मूक नरसंहार’ पर बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर और BJP मेंबर गुडूर नारायण रेड्डी ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

    इंटरव्यू के दौरान गुडूर नारायण रेड्डी ने कहा- इस फिल्म को बनाना मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। इसको बनाने में मुझे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शूटिंग रुकवाने के लिए बहुत सी कोशिशें की गईं। उन्होंने कहा- शूटिंग के दौरान मुझे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी।

    तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पार्टी ने कई बार फिल्म से जुड़े लोगों को भी धमकी दी थी। उन्होंने आगे कहा- मुझे 1100 बार धमकियां मिली थीं। ऐसी धमकियां दी गई जिनके बारे में मैं खुलकर बता भी नहीं सकता हूं।

    गुडूर नारायण रेड्डी ने किसी भी धमकी से डरकर शूटिंग नहीं रोकी। उन्होंने इतने चैलेंजेज के बाद भी फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी की।

    गुडूर नारायण रेड्डी ये फिल्म बनाकर इतिहास का हिस्सा बनना चाहते हैं, क्योंकि इतने सालों में ये फिल्म बनाने की हिम्मत किसी कि नहीं हुई।

    गुडूर नारायण रेड्डी फिल्म में कंगना को लेना चाहते थे
    ‘रजाकार’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना रनोट भी पहुंची थीं। कंगना के बारे में बात करते हुए नारायण रेड्डी ने बताया कि वो इस फिल्म में कंगना को लेना चाहते थे। किसी वजह से वो कंगना को अप्रोच नहीं कर पाए, लेकिन उनकी इच्छा है कि कंगना के साथ आगे किसी प्रोजेक्ट में काम करें।

    कंगना उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। रेड्डी को कंगना का बेबाक अंदाज बेहद पसंद है। उनका कहना है कि कंगना सच बोलने से डरती नहीं हैं। यही वजह थी कि फिल्म का ट्रेलर लॉन्च उन्होंने कंगना के हाथों से करवाया था।

    फिल्म में काम करने से कई एक्टर्स ने मना किया
    गुडूर नारायण रेड्डी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत में कई एक्टर्स से फिल्म में काम करने के लिए पूछा था। एक्टर्स ने डरकर फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उनका मानना था कि इस फिल्म में काम करने से बहुत कॉन्ट्रोवर्सी होगी। इस वजह से कई एक्टर-एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से साफ इंकार कर दिया।

    60 हजार लोगों के साथ अत्याचार हुआ था
    ‘मूक नरसंहार’ के बारे में बात करते हुए गुडूर रेड्डी ने कहा कि 60 हजार हादसे हुए थे। इस नरसंहार में महिलाओं की बहुत दुर्गति हुई थी। इतने लोगों के साथ हुई बदसलूकी फिल्म में दिखा पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने महिलाओं के साथ हुए घिनौने अपराध पर जोर डालते हुए बताया कि हर उम्र की महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार किया गया था। उनके पिता, भाई के सामने उनकी इज्जत से खिलवाड़ किया जाता था।

    'रजाकार' के प्रोड्यूसर और BJP मेंबर गुडूर नारायण रेड्डी ।

    ‘रजाकार’ के प्रोड्यूसर और BJP मेंबर गुडूर नारायण रेड्डी ।

    अपनी मां का किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा- मेरी मां जब 7 साल की थीं। उन्हें मुंबई में उनकी बड़ी बहन के यहां रहने के लिए भेज दिया गया था, क्योंकि महिलाओं के लिए वहां का माहौल बहुत खौफनाक था।

    दूसरा ‘रजाकार’ नहीं पैदा होना चाहिए- गुडूर नारायण रेड्डी
    गुडूर नारायण रेड्डी इतिहास में दफ्न इस कहानी को दिखाकर युवाओं की आंखें खोलना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि कोई दूसरा ‘रजाकार’ पैदा ना हो। गुडूर नारायण रेड्डी ने हिन्दुत्व पर बात करते हुए कहा कि वो सभी हिन्दुओं को जागरूक करना चाहते हैं। हिन्दू कभी भी किसी मजहब के बारे में गलत नहीं बोलते हैं।

    उन्होंने कहा- इतिहास की इस कहानी को मैं सिनेमा के जरिए सभी के सामने लेकर आया हूं। मैं चाहता हूं कि जो हुआ वो अब दोबारा कभी नहीं होना चाहिए। गुडूर रेड्डी को लव जिहाद जैसी चीजों से समस्या है। उनका मानना है कि आपका मजहब बाद में है, पहले आप एक भारतीय हैं। उन्होंने सभी युवाओं को निडर रहने की सलाह दी है।

    फिल्म के बजट को लेकर भी हुई समस्या
    फिल्ममेकर नारायण रेड्डी ने बताया कि उन्होंने फिल्म का बजट 16 करोड़ तक सोचा था। इतने बजट के हिसाब से उन्होंने फिल्म की तैयारी शुरू की थी। फिर देखते ही देखते फिल्म का बजट 60 करोड़ तक पहुंच गया। वो फिल्म में किसी चीज की कमी नहीं रखना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने बजट को संभाला। फिल्म की क्वालिटी से उन्होंने किसी तरह का समझौता नही किया है।

    कंगना रनोट के साथ गुडूर नारायण रेड्डी।

    कंगना रनोट के साथ गुडूर नारायण रेड्डी।

    कंगना रनोट ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना भगवान शिव से की थी
    कंगना ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा था- हम लोगों ने हमेशा अपनी किताबों में महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के बारे में पढ़ा है, लेकिन ऐसे बहुत महान लोग हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। जैसे सरदार वल्लभ भाई पटेल। उनकी तुलना भगवान शिव से की जाती है। जिस तरह से भगवान शिव ने सती जी के अंगों को एक-साथ रखा, उसी तरह आजादी के बाद हमारे टूटते हुए भारत को जिस शख्स ने पकड़कर रखा वो वल्लभ भाई पटेल हैं।

    ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचीं थीं कंगना रनोट।

    ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचीं थीं कंगना रनोट।

    भारत की आजादी के 396 दिनों के बाद हैदराबाद को आजादी मिली। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हैदराबाद के निजाम भारत के साथ नहीं जाना चाहते थे, लेकिन वहां की जनता भारत के साथ आना चाहती थी। टुकड़े गैंग क्लेम करती है कि हम टुकड़ों-टुकड़ों में बसने वाले राज्य थे। ऐसे गैंग को इतिहास दिखाने की जरूरत है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक-जुट किया है। इस तरह की फिल्मों का बनना इसलिए जरूरी है ताकि हम अपने देश को ग्रांटेड ना लें और देश के इतिहास को जान सकें।

    हैदराबाद में हुए 'मूक नरसंहार' की एक तस्वीर।

    हैदराबाद में हुए ‘मूक नरसंहार’ की एक तस्वीर।

    फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है
    फिल्म की कहानी 1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में गुंडरामपल्ली, पारकाला, भैरनपल्ली गांवों में हुए अत्याचारों को दिखाया जाएगा। ‘रजाकार’ फिल्म हैदराबाद के सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान के शासन के दौरान हिंदुओं के ‘मूक नरसंहार’ के बारे में होगी।

    1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन की फोटो।

    1948 के हैदराबाद मुक्ति आंदोलन की फोटो।

    इस फिल्म में खासिम रजवी के नेतृत्व में रजाकारों के अत्याचारों का पता चलेगा। याता सत्यनारायण इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं। महेश अचंता, राज अर्जुन और अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

    Gold and Silver Value in MP: ब्याज दर कटौती के संकेतों से बढ़ रही सोने की चमक, सोना 300 रुपये और बढ़ा

    Gold and Silver Value in MP: इंदौर में शुक्रवार को सोना कैडबरी 64900 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई।

    By Lokesh Solanki

    Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 02:50 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 09 Mar 2024 02:50 AM (IST)

    Gold and Silver Price in MP: ब्याज दर कटौती के संकेतों से बढ़ रही सोने की चमक, सोना 300 रुपये और बढ़ा

    Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुस्त अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के मुद्रास्फीति कम होने की संभावना पर आने वाले महीनों में संभावित दर में कटौती के संकेतों के कारण खत्म हो रहे इस कारोबारी सप्ताह में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। जो लगातार तीन सप्ताह की बढ़ोतरी है। सोने ने अपनी रिकार्ड-तोड़ रैली जारी रखी हुई है, जो 2171 डालर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

    जनवरी में केंद्रीय बैंक ने रिकार्ड सोना खरीदा है। आगे भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण केंद्रीय बैंक की खरीदारी जारी रहेगी और चीन में मंदी से वैश्विक विकास नियंत्रित रहेगा। इसलिए, अनिश्चित वित्तीय माहौल में सोना केंद्रीय बैंकों के लिए सुरक्षित निवेश बना हुआ है। लिहाजा सोने की चमक आने वाले कारोबारी सप्ताह में भी बने रहने की उम्मीद है।

    शनिवार को महाशिवरात्रि के चलते भारतीय बाजारों में कारोबार सुस्त रहा लेकिन कामेक्स पर सोने में तेजी के कारण स्थानीय सराफा बाजार में दाम 300 रुपये और उछल गए। सराफा बाजार में सोना कैडबरी नकद में बढ़कर 64900 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में भी वैश्विक संकेतों से 200 रुपये का उछाल आया। ग्रामीण और भगोरिया की मांग चांदी के गहनों में देखी जा रही है। चांदी चौरसा बढ़कर 73400 रुपये प्रति किलो बिकी।

    स्वस्तिक इंवेस्टमार्ट के एनालिस्ट नृपेंद्र यादव के अनुसार, इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें तेज रहने का अनुमान है। एमसीएक्स अप्रैल वायदा सोने में सपोर्ट 63000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 67000 रुपये पर है। मई वायदा चांदी में सपोर्ट 72000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 76000 रुपये पर है। शुक्रवार को कामेक्स सोना ऊपर में 2171 तथा नीचे में 2153 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.27 व नीचे में 24.00 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

    इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

    सोना कैडबरी रवा नकद में 64900 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 67050 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 61415 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 64600 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73400 रुपये, चांदी टंच 73550 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74400 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73200 रुपये पर बंद हुई थी।

    • ABOUT THE AUTHOR

      1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

    Aamir Khan Reside Session; Speaks About Ambani Occasion Dance And SRK Jawan Film | लाइव सेशन में आमिर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब: बोले- अंबानी ने भी मेरे फैमिली फंक्शन में डांस किया, शाहरुख स्टारर ‘जवान’ की तारीफ की

    20 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    डेढ़ साल तक फिल्मों से दूर रहने के बाद आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जुट चुके हैं। गुरुवार को आमिर ने इसी फिल्म के सेट से सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन होस्ट किया। इस दौरान आमिर ने फैंस के सवालों के जवाब दिए। साथ ही ट्रोल करने वाले फैंस को भी रिस्पॉन्स दिया।

    लाइव सेशन के दौरान आमिर ने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए।

    लाइव सेशन के दौरान आमिर ने कई यूजर्स के सवालों के जवाब दिए।

    आमिर बोले- उन्होंने भी मेरे फैमिली फंक्शन में डांस किया
    इस लाइव सेशन के दौरान एक ट्रोलर ने पूछा कि आमिर ने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में डांस क्यों किया ? इस पर आमिर ने जवाब दिया कि वो और मुकेश-नीता अंबानी बहुत ही करीबी दाेस्त हैं। आमिर ने कहा कि सिर्फ मैंने ही उनकी शादी में डांस नहीं किया बल्कि उन्होंने भी हमारे कई फैमिली फंक्शंस में डांस किया है।

    हाल ही में हुई अंबानी पार्टी में तीनों खान साथ डांस करते नजर आए थे।

    हाल ही में हुई अंबानी पार्टी में तीनों खान साथ डांस करते नजर आए थे।

    शाहरुख की जवान का भी किया जिक्र
    इसी बीच आमिर ने फैन कमेंट पर शाहरुख का भी जिक्र किया। जब एक फैन ने कहा कि आमिर को पठान जैसी मूवीज बनानी चाहिए तो आमिर ने जवाब दिया, ‘शाहरुख बना रहा ना अच्छी पठान जैसी फिल्में.. मैं बनाता हूं ‘लापता लेडीज’ आप वो देखो।’

    म्यूजिशियन जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय के एहसान नूरानी ने भी आमिर को इस लाइव के दौरान जॉइन किया। आमिर ने उनके साथ फिल्म ‘लापता लेडीज’ का एक गाना भी गाया।

    बोले- मेरा स्टाइल यूनीक है इसलिए हर कोई नहीं समझता
    इसी सेशन के दौरान कई यूजर्स ने आमिर को ट्रोल भी किया। आमिर ने उनके कमेंट्स पढ़कर उन्हें भी जवाब दिया। एक यूजर कहा कि आमिर को अपना स्टाइलिस्ट चेंज करना चाहिए। इस पर ‘लापता लेडीज’ की टी-शर्ट पहने आमिर ने कहा, ‘ये अच्छी तो लग रही है। मेरा स्टाइल यूनीक है इसलिए ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता।

    आमिर फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें सनी देओल लीड एक्टर हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

    आमिर फिल्म लाहौर 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें सनी देओल लीड एक्टर हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

    वर्कफ्रंट पर ‘सितारे जमीन पर’ के अलावा आमिर कई फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ और आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म ‘एक दिन’ भी शामिल है। यह एक लव स्टोरी है जिसमें जुनैद के अपोजिट साई पल्लवी नजर आएंगी।

    इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

    दो मिनट के एड में 7 किरदारों में दिखे आमिर:फैंस बोले- एड में भी फिल्म जैसा परफेक्शन, 16 साल बाद दर्शील संग किया काम

    ‘तारे जमीन पर’ फेम एक्टर दर्शील सफारी ने तीन दिन पहले आमिर खान के साथ एक फोटो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए दर्शील ने बताया था कि वो 16 साल बाद फिर से आमिर पूरी खबर यहां पढ़ें…