साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 अप्रैल 2024: सोमवार से मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। बुधवार को सतर्कता रहेगी। शुक्रवार को यात्रा पर जाने का योग है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 05:26 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 05:32 PM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। Weekly Horoscope 1 April to 7 April 2024: मेष राशि- सोमवार और मंगलवार को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वक्त की बर्बादी होगी। बुधवार सुबह से राहत मिलेगी। काम में गति आएगी। कार्य संपन्न होंगे। शुक्रवार को आय में वृद्धि होगी और सहयोग की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि
सोमवार से बुधवार तक समय अच्छा रहेगा। आय अच्छी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। गुरुवार को पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। शनिवार को चिंताएं बढ़ेंगी।
मिथुन राशि
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। हालांकि अज्ञात भय रहेगा। शत्रु पीछे पड़े रहेंगे। बुधवार को प्रभाव में बढ़ोतरी होगी और कार्यशैली में सुधार होगा। शुक्रवार को दोबारा परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार को राहत प्राप्त होगी।
कर्क राशि
संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इनकम अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार को तनाव रह सकता है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। काम बिगड़ सकते हैं। शुक्रवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। रविवार को थोड़ा संभलकर रहना होगा।
सिंह राशि
सोमवार को मन उदास रहेगा। खर्च की अधिकता और तनाव रहेगा। बुधवार से आराम प्राप्त होगा। गुप्त विरोधी शांत होंगे। शुक्रवार को आय में सुधार होगा। जीवनसाथी से विवाद भी हो सकता है।
कन्या राशि
सोमवार से मंगलवार का दिन अनुकूल रहेगा। बुधवार को सतर्कता रहेगी। शुक्रवार को यात्रा पर जाने का योग है। प्लानिंग सफल होगी। रविवार को धन की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
मन के अनुसार काम करने में सफल होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। गुरुवार प्रतिकूल रह सकता है। शुक्रवार शाम से समय सुख प्रदान करने वाला रहेगा।
वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत आनंददायक रहेगी। आय बेहतर होने के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। बुधवार को व्यस्तता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
धनु राशि
सोमवार और मंगलवार को परेशानी अधिक रहेगी। इनकम की कमी रहेगी और काम में विघ्न आएंगे। गुरुवार से समय पक्ष का होगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। शनिवार को परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
मंगलवार की शाम तक इनकम बेहतर बनी रहेगी। बुधवार को मन बेचैन रहेगा। आय में कमी रहेगी। ऑफिस में सावधानी रखें। गुरुवार को अच्छे समय रहेगा। रविवार को प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि
काम की अधिकता होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार को सफलता प्राप्त होगी। अटका हुआ धन हासिल होगा। यात्रा का योग बनेगा। शनिवार तनाव भरा हो सकता है।
मीन राशि
इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलेगा। आय बेहतर बनी रहेगी। कानूनी मामलों में विजयी प्राप्त होगी। गुरुवार का समय सबसे अच्छा रहेगा। रविवार का दिन सबसे अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति होगी।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’