Lok Sabha Election 2024: ‘हमें कर्फ्यू चाहिए या कावड़ यात्रा’, मेरठ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ की चुनावी जनसभा में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आप तय करें कि हमें कर्फ्यू चाहिए कि कावड़ यात्रा चाहिए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 06:05 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 06:23 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ की चुनावी जनसभा में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आप तय करें कि हमें कर्फ्यू चाहिए कि कावड़ यात्रा चाहिए। इस चुनाव में आपको माफियाराज व कानून के शासन को चुनना है। पीएम मोदी को उत्तर प्रदेश के लोगों ने हर बार आशीर्वाद दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री का आभारी है कि उन्होंने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया है। यह सम्मान पीएम मोदी ने किसानों का किया है। किसानों उनके इस कदम के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।
हमें कर्फ्यू चाहिए या कावड़ यात्रा
#WATCH मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं और उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की आभारी है कि उन्होंने 2014 के बाद देश की तस्वीर और तकदीर को बदलकर हम सबको और भावी पीढ़ी को एक नए भारत का दर्शन कराया है। हम सब उनके आभारी है कि कल ही उन्होंने किसानों… pic.twitter.com/KxywReSn7o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बस यही बात कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। यह आपको तय करना है कि आपको कावड़ यात्रा चाहिए या कर्फ्यू चाहिए। पीएम मोदी जो कहते हैं, वह जरूर करते हैं। यह पीएम मोदी की गारंटी है।
पीएम मोदी पर यूपी को भरोसा
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। वह सपने नहीं बुनते हैं। उनको हकीकत में करने की ताकत भी रखते हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी को बार-बार चुना जाता है। पीएम मोदी पर यूपी को पूरा भरोसा है। 2017, 2019, 2022 और अब 2024 में भी पीएम मोदी को ही आशीर्वाद मिलेगा।


