Janjgir-champa Information : मजदूर की बेटी मन्नू निषाद का नवोदय में चयन

संकुल केंद्र खरकेना के अंतर्गत जनपद प्राथमिक शाला विनौधा की छात्रा मन्नू निषाद का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। मन्नू निषाद के माता-पिता गरीब परिवार से हैं और कमाने खाने जम्मू कश्मीर गए हैं वे भूमिहीन हैं। मन्नू निषाद पहली से पांचवी कक्षा तक टापर रही है। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा है।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 10:33 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 10:33 PM (IST)

Janjgir-champa News : मजदूर की बेटी मन्नू निषाद का नवोदय में चयन

डभरा नईदुनिया न्यूज । संकुल केंद्र खरकेना के अंतर्गत जनपद प्राथमिक शाला विनौधा की छात्रा मन्नू निषाद का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। मन्नू निषाद के माता-पिता गरीब परिवार से हैं और कमाने खाने जम्मू कश्मीर गए हैं वे भूमिहीन हैं। मन्नू निषाद पहली से पांचवी कक्षा तक टापर रही है। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा है। स्कूल के प्रधान पाठक चंदन सिदार ने बताया कि मन्नू निषाद के हुनर एवं काबिलियत को देखकर स्कूल के शिक्षक अनिल खूंटे ने मेहनत करके नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कराई थी।

उनकी मेहनत रंग लाई और मन्नू का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हो गया। संकुल के प्राचार्य देव महेश्वरी एवं शैक्षिक समन्वयक अशोक पटेल ने शिक्षक अनिल खूंटे और छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्रा ने आज चयन होने की खुशी में अपने शिक्षक को फूलमाला पहनाकर उनसे आशीर्वाद लिया।

अंश का नवोदय में चयन

बिर्रा । बम्हनीडीह ब्लॉक के सेमरिया निवासी व्याख्याता कृष्ण कुमार कश्यप के पुत्र अंश कश्यप सरस्वती शिशु मंदिर सेमरिया में पढ़ाई करते हैं। उनका चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर पिता कृष्ण कुमार कश्यप माता मंदाकिनी कश्यप विद्यालय के प्रधानपाठक शिव कुमार कश्यप, आचार्य भोले शंकर कश्यप शैलेंद्र कश्यप , ममता कश्यप , ममता साहू , अनसुइया कश्यप सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।