मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स 1 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों का यह आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला होगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 07:24 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 07:24 PM (IST)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs RR: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स 1 अप्रैल (सोमवार) को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगे। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों का यह आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला होगा। मुंबई दो मैचों में शून्य अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर राजस्थान के दो मैचों से 4 अंक है और तीसरे नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से हार गई थी। वहीं, अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से 31 रन से हार गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया। फिर दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से पटखनी दी।
आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 MI vs RR Head To Head Report)
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं। मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। राजस्थान के खिलाफ मुंबई का हाई स्कोर 214 है। मुंबई के खिलाफ आरआर का उच्चतम स्कोर 212 है। MI ने RR के साथ पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। आखिरी बार रॉयल्स ने इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में जीत हासिल की थी। वानखेड़े में मुंबई के साथ आठ मुकाबले खेले हैं। उनमें से पांच जीते हैं।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs RR Pitch Report)
मुंबई की वानखेड़े बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। जहां हाई स्कोर मैच देखने को मिलता है। यहां स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन छोटी सीमाएं के कारण खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। मुंबई इंडियंस का यहां रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने यहां खेले 78 मुकाबलों में से 49 में जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स वेदर रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs RR Climate Report)
मुंबई में सोमवार को तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम के समय 27 डिग्री रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता 73 फीसदी तक रहेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 MI vs RR Possible Enjoying 11)
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 MI vs RR Dream11 Crew)
विकेटकीपर- इशान किशन, संजू सैमसन, जोस बटलर
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा (उपकप्तान)
ऑलराउंडर- रियान पराग (कप्तान), आर अश्विन, हार्दिक पंड्या, नमन धीर
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह