Datia Crime Information: खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद, युवक को लगी गोली
Datia Crime Information: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम निचरोली डेरा में शनिवार शाम चने के खेत से ट्रैक्टर निकलने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
By anil tomar
Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 10:17 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 10:17 AM (IST)

HighLights
- पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
- आसपास काम कर रहे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया
Datia Crime Information: दतिया (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम निचरोली डेरा में शनिवार शाम चने के खेत से ट्रैक्टर निकलने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग घायल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकले।
जानकारी के अनुसार ग्राम निचरोली निवासी मोहन सिंह यादव के खेत में चने की फसल खड़ी हुई है। जहां से दूसरे पक्ष का करतार सिंह नामक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। इसे लेकर मोहन यादव के छोटे बेटे नकुल ने जब विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गोली नकुल की जांघ में जा लगी। घटना के बाद आरोपित भाग निकले। आसपास काम कर रहे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को घायल नकुल ने बताया कि ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के दौरान दिवाकर यादव, रमाकांत यादव, निर्मल यादव और मुनिया यादव भी मौके पर आ गए। दिवाकर और रमाकांत बंदूक लिए थे। जिन्होंने गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली युवक के पैर में जा लगी। वहीं थाना प्रभारी सुनील बनोलिया का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।


