4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों डांस दीवाने 4 में बतौर जज माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रहे हैं। एक एपिसोड के दौरान सुनील कुछ ऐसा कह गए कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के प्रेग्नेंसी रूमर्स सुर्खियों में आ गए हैं।
हाल ही में डांस दीवाने 4 शो में दादा-दादी स्पेशल एपिसोड रखा गया था। इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स ने इसी थीम पर मजेदार परफॉर्मेंस दी है। एक परफॉर्मेंस के बाद शो की होस्ट भारती सिंह ने सुनील शेट्टी से कहा है कि वो जब भी नाना बनेंगे तो उन्हें काफी बदलना पड़ेगा, क्योंकि वो नाना की उम्र के नहीं लगते। कोई भी बच्चा इतने गुड लुकिंग नाना नहीं संभाल सकता।
इस पर जवाब देते हुए सुनील ने कहा, हां, अगले सीजन जब मैं आऊंगा, तो नाना की तरह ही स्टेज पर चलूंगा। सुनील के बयान के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अगले सीजन तक वो नाना बन सकते हैं। हालांकि इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
बताते चलें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 में क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब 4 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो से सूरज पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद अथिया मुबारकां, मोतीचूर चकनाचूर जैसी चंद फिल्मों में ही नजर आई हैं। शादी के बाद से ही उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

सुनील शेट्टी के पास हैं 2 बड़ी फिल्में
इन दिनों डांस दिवाने 4 जज करते नजर आ रहे सुनील शेट्टी, जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। पहली फिल्म वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जबकि दूसरी फिल्म हेरा फेरी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 होने वाली है।