Anil Kapoor isn’t speaking to brother Boney | भाई बोनी से बात नहीं कर रहे हैं अनिल कपूर: नो एंट्री 2 में कास्ट ना किए जाने से नाखुश हैं, खुद प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

Anil Kapoor isn’t speaking to brother Boney | भाई बोनी से बात नहीं कर रहे हैं अनिल कपूर: नो एंट्री 2 में कास्ट ना किए जाने से नाखुश हैं, खुद प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में बोनी कपूर ने फिल्म नो एंट्री 2 की अनाउंसमेंट की है। यह 2005 की फिल्म नो एंट्री का सीक्वल है। लेकिन पार्ट 2 में किसी पुराने स्टार को कास्ट नहीं किया गया है। सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की जगह मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ, अर्जुन कपूर और वरुण धवन को कास्ट किया है।

मेकर्स के इस फैसले से अनिल कपूर खुश नहीं हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि इस फैसले के चलते भाई अनिल बहुत नाराज हैं और उनसे सही से बात भी नहीं कर रहे हैं।

अनिल कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मिस्टर इंडिया को उनके भाई बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था।

अनिल कपूर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मिस्टर इंडिया को उनके भाई बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था।

अनिल को कास्ट नहीं करने पर भी बोले बोनी

बोनी कपूर ने बताया कि अनिल इस सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे। लेकिन जब तक वो नए स्टार्स की कास्टिंग का रीजन अनिल को बता पाते, उससे पहले ही यह खबर सामने आ गई, जिससे वह नाराज हो गए।

उन्होंने नो एंट्री सीक्वल के लिए अनिल को कास्ट ना करने के पीछे का कारण बताया कि कहानी के हिसाब से इसमें उनके लिए जगह नहीं थी।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू हो सकती है। यह 2025 में फिल्म नो एंट्री के 20 साल पूरे होने पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सूत्रों का कहना है दिलजीत, अर्जुन और वरुण इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे।

बोनी कपूर ने बताई इन एक्टर्स को कास्ट करने की वजह

बोनी कपूर ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने तीनों स्टार की कास्टिंग क्यों की है। उन्होंने कहा कि वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। पर्दे पर दोनों की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, आज के समय में दिलजीत की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस लिहाज से तीनों की तिकड़ी पर्दे पर कमाल कर जाएगी।

बोनी का कहना है कि इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर उन्होंने यह कास्टिंग की है।

पहली बार अर्जुन, दिलजीत और वरुण साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

पहली बार अर्जुन, दिलजीत और वरुण साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

2005 की नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर हिट थी

फिल्म नो एंट्री 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया था और इसे प्रोड्यूस बोनी कपूर ने किया था। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी देखी गई थी। फिल्म की कहानी इन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द थी।

फिल्म में बिपाशा बसु, ईशा देओल, सेलिना जेटली, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, समीरा रेड्डी और नीता शेट्टी जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

20 करोड़ में बनी फिल्म नो एंट्री ने 95 करोड़ का कलेक्शन किया था।

20 करोड़ में बनी फिल्म नो एंट्री ने 95 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिलहाल प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपकमिंग फिल्म मैदान की तैयारियों में बिजी हैं। फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। सैयद अब्दुल रहीम ने अपना पूरा जीवन फुटबॉल को ही समर्पित कर दिया था और भारत को बहुत उपलब्धियां भी दिलाई थीं। अजय देवगन ने फिल्म में इन्हीं का किरदार निभाया है।

अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रियामणि, गजराव राव भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन