Raigarh Information: एक दिन में 40 पंजीयन से मिला एक करोड़ का राजस्व

Raigarh Information: एक दिन में 40 पंजीयन से मिला एक करोड़ का राजस्व

अवकाश वाले शुक्रवार के दिन 40 रजिस्ट्री हुई है।जिसमें एक करोड़ का राजस्व विभाग के खाते में आया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:42 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:42 AM (IST)

HighLights

  1. वित्तीय वर्ष का अंतिम तीन अवकाश
  2. औद्योगिक जिला होने के कारण जमीन की खरीदी बिक्री अधिक होती है।
  3. साल दर साल बढ़ा लक्ष्य और आय

रायगढ़( नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले का सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त करने वाला विभाग उप पंजीयक कार्यालय अपने भारी भरकम लक्ष्य को 9 माह में ही तय कर लिया था। वित्त वर्ष तक इससे ज्यादा का राजस्व मिलने की संभावना थी। इसके तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर अवकाश काल में भी कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया गया। इस आदेश का सार्थक परिणाम यह रहा चालू वर्ष में अंतिम तीन दिन के पहले दिन पंजीयन दफ्तर में 40 रजिस्ट्रेशन से लगभग एक करोड़ का राजस्व आया है।

औद्योगिक जिला होने के कारण जमीन की खरीदी बिक्री अधिक होती है। इसके चलते लोग यहां इन्वेस्टमेंट के तौर पर सबसे अधिक संपति के तौर पर चल संपति में सौदा करते हैं।जमीन की कीमत हर साल वर्ग फिट में बढ़ने से इसमें मुनाफा भी त्वरित मिलता है। यही वजह है कि पंजीयन विभाग का रिकार्ड खांगला जाए तो इस बार पिछले साल के मुकाबले कम रजिस्ट्री हुई लेकिन राजस्व अधिक मिला है। जनवरी तक दिए गए 105 करोड़ के लक्ष्य का 95 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। वही इसके बाद आने वाले दो महीने में यह राशि और बढ़ गया। 31 जनवरी तक 97 करोड़ 94 लाख 16 हजार 187 राजस्व उप पंजीयक विभाग ने हासिल किया है। फरवरी माह आते तक 120 करोड़ की राशि कोषालय में जमा हो गई।

वर्तमान में चालू वित्तीय वर्ष में 3 दिन का समय शेष था। वही यह तीन दिन अवकाश है। पहले दिन शुक्रवार को गुड़ फ्राइडे तथा दूसरे दिन शनिवार और रविवार । ऐसे में जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के निर्देश पर पंजीयन व सभी राजस्व कर वाले दफ्तर को खोले रहने का आदेश दिया है। इसका प्रतिसाद यह रहा कि अवकाश वाले शुक्रवार के दिन 40 रजिस्ट्री हुई है।जिसमें एक करोड़ का राजस्व विभाग के खाते में आया है।

साल दर साल बढ़ा लक्ष्य और आय

विभाग के रिकार्ड की बात करें तो औसतन हर महीने 40 से 50 रजिस्ट्री होती है। लेकिन आज अंतिम दिन में इसे पार कर दिया गया। वहीं 2022-23 में पहले 80 करोड़ फिर बढ़ाकर 95 करोड़ लक्ष्य किया गया था। इसे वित्तवर्ष के एक महीने पहले ही प्राप्त कर लिया था। फिर इसे बढ़ाकर 105 करोड़ रुपए किया गया था। इसी तरह हर साल लक्ष्य बढ़ता जाता है और विभाग इसे वर्ष में शेष माह रहते ही पूरा कर लेती है।

एक दिन में 40 पंजीकरण से बरसा धन

विभाग के अधिकारी ने चर्चा में बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक राजस्व का लक्ष्य धरमजयगढ़ में रखा गया था। इसमें लगभग 65 से 70 करोड़ का रखा गया था। दरअसल कोल माइंस आने के चलते यहां खरीदी बिक्री का खेल जोरो में चल रहा है। वही शुक्रवार को 1 दिन 40 रजिस्ट्रेशन होने के बाद शनिवार को भी इसकी संख्या में इजाफा होने का अनुमान विभाग लगा रहा है।

शासन प्रशासन के निर्देश पर अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यकाल खुला है शुक्रवार को 40 रजिस्ट्री हुई है इसमें लगभग 1 करोड़ के अंदर राजस्व आया है। लक्ष्य को पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।

गोपाल मेहर ,पंजीयन विभाग।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन