Gwalior Well being Information: गर्मियों में पानी-पोषण से भरपूर फल व सब्जियां रहेंगी फायदेमंद
Gwalior Well being Information: आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में सर्दियों की अपेक्षा कम भूख लगती है।
By anil tomar
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 01:43 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 01:43 PM (IST)

HighLights
- शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना जरुरी
- इन फलों के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है
Gwalior Well being Information: ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मियों के मौसम में सर्दियों की अपेक्षा कम भूख लगती है। गर्मी में सही डाइट न लेने पर दस्त, उल्टी, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करती हैं, लेकिन गर्मियों में मिलने वाले कुछ फल और सब्जियां गर्मी के कहर से बचाने में मदद कर सकतीं हैं।
ऐसे में इन फल-सब्जियों को खाकर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सक भी गर्मी में फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। मेडिसिन विशेषज्ञ डा. नीतेश मुदगल का कहना है कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को लू, डिहाइड्रेशन और सिरदर्द जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है। इनसे सुरक्षित रहने के लिए डाइट में पानी और पोषण से भरपूर सब्जियों को शामिल करना लाभदायक हो सकता है, इसलिए गर्मियों में उन सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए जो पानी और पोषण बनाए रखने में मदद करते हैं।
सब्जियों में यह फायदेमंद
- खीरा
- खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में फैट आक्सीडेशन को बढ़ाता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। खीरे के सेवन से ग्लूकोज मेटाबालिज्म में भी सुधार होता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- टमाटर
- टमाटर में मौजूद प्राकृतिक क्लोरीन लिवर और किडनी को ठीक से काम करने मदद कर सकता है और डिटाक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को बेहतर बना सकता है। टमाटर का सेवन टैनिंग से छुटकारा दिलाने, त्वचा के बिगड़ते रंग का मुकाबला करने समेत मुंहासों का इलाज करने में सहायक साबित हो सकता है।
- लौकी
- लौकी को रायते के रूप में सेवन कर सकते हैं, इनमें पानी समेत अत्यधिक मात्रा में विटामिन और कम कैलोरी पाई जाती है, जो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को संतुलित बनाए रखने में सहायक है, इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक और एंटी-आक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो रक्त लिपिड का स्तर संतुलित करके हृदय को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
- परवल
- यह कई विटामिन्स समेत फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरपूर होती है, इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर से लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है और अधिक भूख भी नहीं लगती है, इसलिए यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। यही गुण पाचन क्रिया और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक है।
यह फल फायदेमंद
- तरबूज
- गर्मियों में तरबूज खाने से अच्छा कुछ नहीं है। इस तपिश वाले मौसम में यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 92 प्रतिशत पानी होने के कारण यह फल सबसे अच्छे हाइड्रेटिंग पदार्थों में से एक हैं। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीआक्सीडेंट लाइकोपीन की भरमार है।
- संतरा
- गर्मियों में जगह-जगह आपको संतरे देखने को मिल जाएंगे। इसकी तासीर ठंडी होती है। यह थोड़ा खट्टा जरूर होता है, लेकिन गर्मी से बचने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है।
- बेल
- गर्मी से राहत पाने के लिए बेल भी खा सकते हैं या इसका शरबत भी पी सकते हैं। गर्मी में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है। इस फल में फाइबर, विटामिन और अन्य सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- अनानास
- अनानास एक खट्टा-मीठा और रसीला फल है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह फाइबर और एंटी आक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र के लिए सहायक है।































