चिराग पासवान की LJPR के उम्मीदवार घोषित, अशोक चौधरी की बेटी को टिकट, बागी सांसद को मौका

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 06:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 06:52 PM (IST)

चिराग पासवान की LJPR के उम्मीदवार घोषित, अशोक चौधरी की बेटी को टिकट, बागी सांसद को मौका

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

पार्टी प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/Tb1VJnOQzL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Sagar Crime Information: गेहूं, प्याज के खेत में लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस ने किया जब्त

Sagar Crime Information: सूचना पुख्ता होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के निर्देश में देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम, जैसीनगर थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह राठौर पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम को मनक्याई गांव पहुंचा। जहां चरण लाल काछी के खेतों में लगी गेहूं, प्याज के आजू बाजू के खेतों में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे।

By Vishnu soni

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 06:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 06:26 PM (IST)

Sagar Crime News:  गेहूं, प्याज के खेत में लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस ने किया जब्त
जैसीनगर पुलिस द्वारा जब्त किए गए अफीम के पौधे।

HighLights

  1. 53 किलो 700 ग्राम अफीम के पौधे जब्त
  2. जैसीनगर के मनक्वाई गांव में हुई कार्रवाई
  3. पौधों की कीमत करीब 1 लाख से अधिक आंकी गई है

Sagar Crime Information: नवदुनिया प्रतिनिधि,सागरजैसीनगर के मनक्याई गांव में पुलिस ने गेहूं और प्याज के खेत में लहलहा रही अफीस की फसल को जब्त किया है। पुलिस ने यहां से करीब 53 किलोग्राम से अधिक पौधों को बरामद किया है। जब्त अफीस के पौधों की कीमत करीब 1 लाख से अधिक आंकी गई है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि मनक्वाई गांव में एक किसान के खेत में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पुख्ता होने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के निर्देश में देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम, जैसीनगर थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह राठौर पुलिस बल के साथ शुक्रवार की शाम को मनक्याई गांव पहुंचा। जहां चरण लाल काछी के खेतों में लगी गेहूं, प्याज के आजू बाजू के खेतों में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे।

अधिकारियों के साथ पहुंचे पुलिस कर्मियों ने खेत में जाकर अफीम के पौधों को उखाड़ना शुरू किया। खेत से कुल 740 पौधे निकाले गए। पुलिस ने खेत से जब्त किए गए पौधों का तौल कांटे से वजन किया, जिसमें जब्त पौधों का वजन 53 किलो 700 ग्राम निकला। जब्त अफीम का बाजार मूल्य 1 लाख 10 हजार रुपये आंका गया। जैसीनगर थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है।थाना प्रभारी राहतगढ़ संदीप तोमर थाना प्रभारी जैसीनगर शिवमंगल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक देव सिंह मरावी, उपनिरीक्षक उमेश यादव, प्रधान आरक्षक अखिलेश शुक्ला, कृष्णकांत, आरक्षक काजी सईउद्दीन, प्रिंस जोशी, लखन यादव, राम सिंह, शशांक, विनोद, जितेंद्र रजक, महिला आरक्षक तपस्या रजक का सराहनीय योगदान रहा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

ED की रडार में केजरीवाल के एक और मंत्री, दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत से हुई 5 घंटे पूछताछ

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से ईडी ने 5 घंटे की लंबी पूछताछ की। वह दोपहर करीब पौने 12 बजे ईडी मुख्यालय गए थे। उसके बाद जब वह बाहर आए, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि दिल्ली शराब घोटाले वाले मामले से अनजान हूं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:43 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:43 PM (IST)

ED की रडार में केजरीवाल के एक और मंत्री, दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत से हुई 5 घंटे पूछताछ
ईडी की केजरीवाल के एक और मंत्री से पूछताछ।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत की भी मुसीबतें कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में बढ़ती हुई लग रही हैं। शनिवार को उनसे ईडी ने 5 घंटे की लंबी पूछताछ की। वह दोपहर करीब पौने 12 बजे ईडी मुख्यालय गए थे। उसके बाद जब वह बाहर आए, तो उन्होंने मीडिया से कहा कि दिल्ली शराब घोटाले वाले मामले से अनजान हूं। आपको बता दें कि ईडी ने उनसे दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की है।

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की पूछताछ के बाद दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुझसे जो भी सवाल पूछे गए, मैंने उन सभी का जवाब दिया है। मुझे सिविल लाइंस में सरकारी बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन मैं हमेशा वसंत कुंज में अपने निजी आवास में रहा हूं, क्योंकि मेरी पत्नी और बच्चे वहां से जाना नहीं चाहते थे।

जो कुछ हुआ उससे मैं अनजान हूं…

#WATCH | After questioning by the ED within the cash laundering case linked to the Delhi Excise Coverage, Delhi Minister Kailash Gahlot says, “No matter questions had been requested to me, I answered all of them… The federal government bungalow was allotted to me in Civil Traces, however I’ve at all times… pic.twitter.com/b0ZoJ3bRi9

— ANI (@ANI) March 30, 2024

विजय नायर मुझे आवंटित बंगले में रह रहे थे। मैं मेरे दूसरे समन पर बिना किसी जिरह के उपस्थित हुआ हूं। पहला समन एक महीने पहले विधानसभा कार्यवाही के दौरान जारी किया गया था। मैंने कुछ समय मांगा था। मैं कभी भी गोवा चुनाव अभियान का हिस्सा नहीं रहा हूं, जो कुछ हुआ उससे मैं अनजान हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bhopal Information: गोविंदपुरा स्‍थि‍त फैक्ट्री में लगी आग, चार दमकलों ने पाया काबू

Bhopal Information: फायर कर्मचारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि आग की वजह से फैक्ट्री में रखा अधिक सामान जैसे लकड़ी का फर्नीचर, रबर के सामान जलकर खाक हो गए है।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:46 PM (IST)

Bhopal News: गोविंदपुरा स्‍थि‍त फैक्ट्री में लगी आग, चार दमकलों ने पाया काबू

HighLights

  1. गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है सनफील्ड फैक्ट्री
  2. शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फैक्ट्री में आग लग गई थी
  3. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया

Bhopal Information: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया था। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के डी सेक्टर में सन फील्ड नाम से फैक्ट्री स्थित है। जिसमें लोहे के ब्रिज के बेरिंग, पुर्जे आदि सामान बनाया जाता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई है।यह पता चलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा और फतेहगढ़ से लगभग चार दमकलें और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। फायर कर्मचारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि अमले ने आग बुझाना शुरू कर दिया था।लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।बताया जा रहा है कि आग की वजह से फैक्ट्री में रखा अधिक सामान जैसे लकड़ी का फर्नीचर, रबर के सामान जलकर खाक हो गए । फैक्ट्री कर्मचारी दीपक परदेशी ने बताया कि आग को तो काबू पा लिया गया लेकिन काफी सामान जल गया है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट पता चली है नुकसान के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। हमारी फैक्ट्री में भी आग बुझाने के अग्निशमन यंत्र मौजूद थे, जिनसे भी काबू करने का प्रयास किया गया। हालांकि बाद में दमकलों ने पूरी तरह से आग बुझा दी। जिससे एक बड़ी आगजनी की घटना होने से टल गई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Marriage Cures: विवाह में हो रही है देरी, तो मीन राशि के जातक जरूर करें ये उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार, सुख का कारक शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:11 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:11 PM (IST)

Marriage Remedies: विवाह में हो रही है देरी, तो मीन राशि के जातक जरूर करें ये उपाय
Planet Dosh Cures

HighLights

  1. शुक्र के कमजोर होने पर न केवल परेशानियां आती हैं।
  2. शुक्र अस्त होने पर भी विवाह में बाधाएं आती हैं।
  3. महादेव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Marriage Cures: सुख का कारक शुक्र लड़कों के विवाह का भी कारक माना जाता है। जिन लड़कों या जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनकी शादी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है। वहीं, शुक्र के कमजोर होने पर न केवल परेशानियां आती हैं, बल्कि विवाह में भी देरी होती है। शुक्र अस्त होने पर भी विवाह में बाधाएं आती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सुख का कारक शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। अगर आपकी राशि मीन है, तो शीघ्र विवाह के लिए ये उपाय जरूर अपनाएं।

शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय

  • अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन पानी में इलायची मिलाकर स्नान करें। इस उपाय को करने से विवाह के योग बनते हैं। साथ ही परेशानियां कम होती हैं।
  • अगर आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो हर शुक्रवार को मंदिर जाएं और आदिशक्ति मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कुंवारे लड़कों की शादी की संभावना बढ़ जाती है।
  • ज्योतिषियों के अनुसार, महादेव की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। हर सोमवार और शुक्रवार को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। आप इस दिन आर्थिक स्थिति के अनुसार, भगवान शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें।
  • मीन राशि का स्वामी बृहस्पति और देवता भगवान विष्णु हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। हर गुरुवार को भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं।
  • डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    IPL 2024 GT vs SRH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगे गुजरात और हैदराबाद, देखें पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट, हेड टू हेड व ड्रीम 11

    आईपीएल 2024 में रविवार (31 मार्च) को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:14 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:14 PM (IST)

    IPL 2024 GT vs SRH: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगे गुजरात और हैदराबाद, देखें पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट, हेड टू हेड व ड्रीम 11
    IPL 2024 GT vs SRH

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 GT vs SRH: आईपीएल 2024 में रविवार (31 मार्च) को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह दोनों टीमों का आईपीएल 2024 का तीसरा मैच होगा। गुजरात दो मैचों में 2 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। दूसरी ओर हैदराबाद के भी दो अंक हैं लेकिन नेट रन रेट अधिक होने के कारण चौथे नंबर पर है।

    गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 63 रन से हार गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने दूसरे मैच में मुंबई को हराया था। हालांकि अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

    गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट (IPL 2024 GT vs SRH Pitch Report)

    अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैट्समैन के लिए अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों के लिए पेस और बाउंस होगा। अगर मैच लाल मिट्टी वाली पिच होता है तो स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है।

    गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद वेदर रिपोर्ट (IPL 2024 GT vs SRH Climate Report)

    रविवार को अहमदाबाद में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि हवा की गुणवत्ता खराब रहेगी।

    आईपीएल 2024 गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 GT vs SRH Head To Head Report)

    गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक तीन आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें गुजरात ने 2 और हैदराबाद ने 1 जीता है। SRH के खिलाफ GT का अब तक का उच्चतम स्कोर 199 रन है। जबकि गुजरात के खिलाफ सनराइजर्स का उच्चतम स्कोर 195 रन है।

    गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 GT vs SRH Possible Enjoying 11)

    गुजरात टाइटंस

    शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुत तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जयंत यादव, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

    सनराइजर्स हैदराबाद

    ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।

    गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 GT vs SRH Dream11 Staff)

    बल्लेबाज- शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ट्रैविस हेड (कप्तान), अभिषेक शर्मा

    विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन (उपकप्तान), रिद्धिमान साहा

    ऑलराउंडर- राशिद खान, शाहबाज अहमद

    गेंदबाज- पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, मोहित शर्मा

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    मुख्तार के भाई अफजाल से भिड़ीं गाजीपुर डीएम, VIDEO हुआ वायरल, बोलीं- सब पर होगी कार्रवाई

    भीड़ ने कब्रिस्तान में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। यह देख जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नाराज होकर मुख्तार के बड़े भाई व सांसद अफजाल अंसारी को बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 04:50 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 04:50 PM (IST)

    मुख्तार के भाई अफजाल से भिड़ीं गाजीपुर डीएम, VIDEO हुआ वायरल, बोलीं- सब पर होगी कार्रवाई
    अफजाल से भिड़ीं गाजीपुर डीएम।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए काफी लोग उमड़ आए। यह देख प्रशासन भी काफी सक्रिय नजर आया। प्रशासन ने पूरी कोशिश की कि भीड़ को कब्रिस्तान पर जाने से रोका जाए, लेकिन यह योजना असफल रही। भीड़ ने कब्रिस्तान में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। यह देख जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नाराज होकर मुख्तार के बड़े भाई व सांसद अफजाल अंसारी को बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    Bhopal Information: केवी में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एक अप्रैल से आवेदन शुरू, 15 अप्रैल तक होंगे आवेदन

    Bhopal Information: एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक सीटें खाली रहने पर आवेदन किए जाएंगे।इनकी सूची 15 अप्रैल तक जारी की जाएगी।

    By Lalit Katariya

    Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 04:52 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 04:52 PM (IST)

    Bhopal News:  केवी में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एक अप्रैल से आवेदन शुरू, 15 अप्रैल तक होंगे आवेदन

    HighLights

    1. केवीएस ने जारी किए दिशा-निर्देश, वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं गाइडलाइन
    2. राजधानी के केवी में 650 सीटें उपलब्ध
    3. आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करे

    Bhopal Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। देश भर के 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है। पहली कक्षा के लिए आनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल तक होगा।केंद्रीय विद्यालय संगठन(केवीएस) ने प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जो भी अभिभावक अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वे इस दौरान केवीएस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष होनी अनिवार्य है।पहली सूची का प्रकाशन 19 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी सूची 29 अप्रैल और तीसरी सूची आठ मई को जारी किया जाएगा। इसके अलावा दूसरी कक्षा एवं इसके ऊपर के कक्षाओं (11वीं के अलावा) में प्रवेश रिक्तियों के आधार पर आफलाइन माध्यम से होंगे। वहीं एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक सीटें खाली रहने पर आवेदन किए जाएंगे।इनकी सूची 15 अप्रैल तक जारी की जाएगी। इन कक्षाओं में प्रवेश 29 अप्रैल तक होंगे। इसके लिए स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।दाखिले से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभिभावकों को स्कूल से भी जानकारी लेनी होगी।

    राजधानी के केवी में 650 सीटें उपलब्ध

    राजधानी में पांच केंद्रीय विद्यालय है।मैदामील स्थित केवी-1,शिवाजी नगर में केवी-2, केवी-3 होशंगाबाद रोड और केवी-4 बंगरसिया और केवी-5 बैरागढ़ में स्थित है। सभी केवी में पहली कक्षा में करीब 650 सीटें उपलब्ध है।

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    केवीएस की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें। होमपेज पर खुद को करके लॉग इन कोड जनरेट करें। आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों की सूची के साथ एक आवेदन सबमिशन कोड भेजा जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को एक साथ रखें।

    • ABOUT THE AUTHOR

      मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड विली की जगह इस गेंदबाज को किया शामिल, 7 साल बाद हुई आईपीएल में वापसी

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है। हेनरी को इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली की जगह लिया गया है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 04:18 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 04:26 PM (IST)

    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड विली की जगह इस गेंदबाज को किया शामिल, 7 साल बाद हुई आईपीएल में वापसी
    डेविड विली (फाइल फोटो)

    खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है। हेनरी को इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली की जगह लिया गया है। डेविड निजी कारणों से आईपीएल के पूरे सीजन से हट गए हैं। हेनरी को उनकी ब्रेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये की कीमत में लखनऊ ने साथ में जोड़ा है।

    हेनरी का तीसरा आईपीएल

    मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 82 वनडे, 25 टेस्ट और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने दो मैच खेले थे। दोनों ही मुकाबले पंजाब किंग्स के लिए खेले थे। मैट ने कोलकाता नाइट राइटर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। वहीं, मनीष पांडे को आउट किया था।

    आईपीएल से हटने वाले 5वें इंग्लैंड के खिलाड़ी

    डेविड विली आईपीएल से हटने वाले लखनऊ स्क्वॉड के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते मार्क वुड बाहर हो गए थे। उन्हें शमार जोसेफ ने रिप्लेस किया था। डेविड आईपीएल 2024 से हटने वाले पांचवें इंग्लिश खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक, केकेआर के जेसन रॉय और गस एटकिंसन पहले ही टूर्नामेंट से हट गए थे।

    आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल

    स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
    1 चेन्नई सुपर किंग्स 2 2 0 4 +1.979
    2 कोलकात नाइट राइडर्स 2 2 0 4 +1.047
    3 राजस्थान रॉयल्स 2 2 0 4 +0.800
    4 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 +0.675
    5 पंजाब किंग्स 2 1 1 2 +0.025
    6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 1 2 2 -0.711
    7 गुजरात टाइटंस 2 1 1 2 -1.425
    8 दिल्ली कैपिटल्स 2 0 2 0 -0.528
    9 मुंबई इंडियंस 2 0 2 0 -0.925
    10 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 -1.000
    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    BJP ने बनाई घोषणा पत्र समिति, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष, इन नेताओं को बनाया सदस्य

    भाजपा ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान करते हुए बताया कि इसका अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 04:30 PM (IST)

    Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 04:30 PM (IST)

    BJP ने बनाई घोषणा पत्र समिति, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष, इन नेताओं को बनाया सदस्य
    भाजपा की घोषणा पत्र समिति।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Lok Sabha elections 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान करते हुए बताया कि इसका अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है। इस सूची में उन नेताओं को भी जगह दी गई है, जो दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन