Bilaspur Accident Information: चौथिया में जा रही पिकअप पलटी, 16 घायल, महिला की मौत

बेलगहना क्षेत्र के सोनपुरी में रहने वाले रामायण भानू के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम निपटने के बाद शनिवार को परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर शनिवार को बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 11:18 PM (IST)

Bilaspur Accident News: चौथिया में जा रही पिकअप पलटी, 16 घायल, महिला की मौत
हादसे की सूचना पर जांच के लिए पहुंची बेलगहना पुलिस।

HighLights

  1. बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी की घटना
  2. शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
  3. हादसे में पिकअप सवार 40 लोगों को चोटें आईं

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। बेटी के ससुराल चौथिया के लिए जा रहे 40 लोगों से भरी पिकअप बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 40 लोगों को चोटें आईं हैं। इनमें 16 लोगों की स्थिति गंभीर है। वहीं, एक महिला की हादसे में मौत हो गई है। घायलों को उसी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

बेलगहना क्षेत्र के सोनपुरी में रहने वाले रामायण भानू के परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम निपटने के बाद शनिवार को परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर शनिवार को बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। पिकअप में परिवार की महिलाओं समेत 40 लोग सवार थे। पिकअप के ड्राइवर ने गांव से निकलते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। गांव से निकलकर तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई। इससे पिकअप सवार कुछ लोग वाहन के नीचे दब गए। वहीं, ज्यादातर लोग दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव के पास ही हुए हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों की मदद से वाहन में दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद वाहन को सीधा कर उसी से घायलों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में धूमा में रहने वाली पंचकुंवर भैना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी बेलगहना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब तक स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल निकल गए थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

शादी की खुशियां मातम में बदली

सोनपुरी में रहने वाले रामायण भानू की बेटी की शादी दो दिन पहले मटियाडांड में रहने वाले एक युवक से हुई है। शनिवार को परिवार के सदस्य खुशी-खुशी बेटी के ससुराल जाने के लिए निकले थे। इधर मटियाडांड में भी उनके स्वागत की तैयारी की जा रही थी। हादसे की जानकारी लगते ही दोनों ही परिवार में मातम पसर गया। दोनों परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे की जानकारी महिला के गांव में भी दी गई है।

DC vs CSK Dream11 Prediction: डेविड वॉर्नर या रचिन रविंद्र, किसे बनाएं कप्तान, ये रही बेस्ट फैंटेसी टीम

आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना होगा। यह मुकाबला रविवार को डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:46 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:50 PM (IST)

DC vs CSK Dream11 Prediction: डेविड वॉर्नर या रचिन रविंद्र, किसे बनाएं कप्तान, ये रही बेस्ट फैंटेसी टीम
डेविड वॉर्नर और रचिन रविंद्र।

खेल डेस्क, इंदौर। IPL 2024 DC vs CSK Dream11 Prediction: आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना होगा। पिछले मुकाबले में दिल्ली की बहुत कोशिश की, लेकिन आरसीबी की कसी हुई गेंदबाजी के चलते वह टारगेट से 12 रन पीछे रह गए। वहीं, सीएसके ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए दो मैचों में जीत हासिल की।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। डेथ ओवरों में दिल्ली ने 15.40 की इकॉनमी से रन पिटवाएं। जिसका भुगतान उन्हें हार के रूप में करना पड़ा। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रविंद्र और शिवम दुबे का बल्ला खूब गरजा।

सीएसके खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी का जिम्मा ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी पर होगा। लेकिन गेंदबाजों को भी कसी हुई गेंदबाजी कर अपना योगदान देना होगा। चेन्नई के खेमे में वैसे तो सबकुछ अच्छा है, लेकिन एकमात्र चिंता का कारण है उनकी फिरकी गेंदबाजों का नहीं चलना। जो दो मैचों में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 DC vs CSK Possible Taking part in 11)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, अनरिख नॉर्खिये, मुकेश कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महीश थीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 DC vs CSK Dream11 Staff)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र (उपकप्तान)

गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान (कप्तान), कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, डेरिल मिशेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम 11 टीम 2

विकेटकीपर- एमएस धोनी

बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, डेरिल मिशेल, मिशेल मार्श (उपकप्तान)

गेंदबाज- मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

पीयूष गोयल ने आदित्य ठाकरे पर बोला जवाबी हमला, कहा- उद्धव ठाकरे और उनके बेटे तय नहीं करेंगे मुंबई का भाग्य

उद्धव ठाकरे जी और उनके बेटे मुंबई का भाग्य तय नहीं कर सकते। यह शहर उन सभी के सपनों और आकांक्षाओं को कायम रखता है जो इसे अपना घर कहते हैं। जो लोग शहर की मलिन बस्तियों में रहते हैं उन्हें बेहतर जीवन का पूरा अधिकार है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 10:14 PM (IST)

पीयूष गोयल ने आदित्य ठाकरे पर बोला जवाबी हमला, कहा- उद्धव ठाकरे और उनके बेटे तय नहीं करेंगे मुंबई का भाग्य

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उद्धव ठाकरे जी और उनके बेटे मुंबई का भाग्य तय नहीं कर सकते। यह शहर उन सभी के सपनों और आकांक्षाओं को कायम रखता है जो इसे अपना घर कहते हैं। जो लोग शहर की मलिन बस्तियों में रहते हैं उन्हें बेहतर जीवन का पूरा अधिकार है। मुंबई को दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक में तब्दील करने के दृष्टिकोण के लिए मेरा विरोध करना उनके विकास-विरोधी एजेंडे को दर्शाता है।

हमारे साहसिक विचारों और विकास को हर दरवाजे तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के प्रति उनका अंध विरोध लोगों को दबाए रखने और वंचित रखने की मानसिकता की बू दिलाता है।

हम प्रत्येक झुग्गीवासी को एक अच्छा घर उपलब्ध कराने और जहां वे रहते हैं उनका पुनर्वास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्धव जी का बदनाम, निराश, हतोत्साहित और पटरी से उतर चुका नेतृत्व समाधान नहीं दे सकता बल्कि समाज में कलह ही पैदा करता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

CG Politics: भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना, बोले – 400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान

दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव सर पर है और ईडी व आईटी लगातार कार्रवाई कर रही है।

By Paras Pandey

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 09:40 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 09:40 PM (IST)

CG Politics: भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना, बोले - 400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान
400 पार पहुंचते ही भाजपा बदलेगी संविधान – भूपेश बघेल

HighLights

  1. लोगों से कहा-लोकतंत्र बचाने चुनाव आम नहीं खास है उठाया सवाल
  2. ईवीएम की बात करो तो भाजपाइयों को क्यों लगती है मिर्ची

दुर्ग, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा 400 सीट पार का नारा लगा रही है। 400 सीट पार करते ही भाजपा संविधान बदलने वाली है। आज संविधान एवं लोकतंत्र दोनों ही खतरे में है इसलिए यह आम चुनाव नहीं खास चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है।

दुर्ग के राजीव भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव सर पर है और ईडी व आईटी लगातार कार्रवाई कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में ठूंस दिया गया है। सभी संवैधानिक संस्थाएं मौन हैं।

naidunia_image

कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर दिए गए हैं और 1800 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। ऐसी स्थिति में भाजपा पर 6000 करोड़ की पेनल्टी लगाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया गया कि आयकर विभाग केवल कांग्रेस पार्टी को नोटिस दे रहा है।

भाजपा में शामिल होते ही साफ सुथरा हो गए चिंतामणि महाराज

राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में सत्ता बदलने के बाद जनता ठगा सा महसूस कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के जनहित की सभी योजनाओं को एक-एक बंद कर दिया गया है। गरीबों के राशन में कटौती की जा रही है।

किसानों का धान हर साल 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेंगे इसे भी लेकर संशय की स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की भी छंटनी कर दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासनकाल में लगातार चावल और शराब घोटाले का आरोप लगाते रहे।

लेकिन सरकार बदलने के बाद भी शराब की बोतलों में होलोग्राम बदला नहीं गया वहीं राइस मिलरों से मिलिंग के नाम पर सरकार के मंत्री पैसा वसूली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोयला घोटाला मामले में चिंतामणि महाराज का भी नाम था लेकिन भाजपा में शामिल होते ही वे साफ सुथरा हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

मैं क्यों खड़ा करूंगा 384 प्रत्याशी

पत्रकारों से चर्चा के दौरान ईवीएम को लेकर सवाल उठाए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोग ईवीएम से चुनाव रोकने का विकल्प पुछ रहे थे इस पर मैने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि इसे निर्वाचन आयोग की साइट पर देखा जा सकता है।

वास्तव में 384 प्रत्याशी खड़े कराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ बात रखी है किसी को सलाह नहीं दी है। मैं नहीं कह रहा हूं कि इतनी संख्या में उम्मीदवारों को खड़ा होना चाहिए। लोकतंत्र हैं जितने लोग चाहें चुनाव लड़ सकते हैं।

Lok Sabha Election: बारामती सीट में ननद-भाभी के बीच मुकाबला, सुप्रिया सुले के सामने होंगी सुनेत्रा पवार

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर पवार परिवार में चुनावी मुकाबला होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 08:30 PM (IST)

Lok Sabha Election: बारामती सीट में ननद-भाभी के बीच मुकाबला, सुप्रिया सुले के सामने होंगी सुनेत्रा पवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Lok Sabha Election: महाराष्ट्री की बारामती लोकसभा सीट पर शनिवार को सस्पेंस खत्म हो गया। इस सीट पर ननद और भाभी के बीच लड़ाई होगी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर पवार परिवार में चुनावी मुकाबला होगा। सुनेत्रा शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने बारामती सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का एलान किया। उन्होंने कहा कि बारामती लोकसभा सीट के लिए हम सुनेत्रा पवार के नाम की घोषणा कर रहे हैं। वह इस सीट से इलेक्शन लड़ेंगी। तटकरे ने कहा, ‘यह विचारधारा की लड़ाई है, न कि परिवार के बीच की लड़ाई।’

#WATCH | On her candidature from Baramati, NCP candidate Sunetra Pawar says “In the present day is a big day for me. I need to thank Prime Minister Narendra Modi, Union HM Amit Shah, Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy CM Devendra Fadnavis and Ajit Pawar for exhibiting religion one me…” pic.twitter.com/xrXlpc2OCi

— ANI (@ANI) March 30, 2024

मेरे लिए भाग्यशाली दिन है- सुनेत्रा पवार

बारामती से अपनी उम्मीदवारों पर एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भाग्यशाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और महायुति के सभी लोगों ने मुझपर जो विश्वास दिखाया है। उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं।

एनसीपी (शरद पवार) ने जारी की पहली सूची

एनसीपी (शरद पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बारामती से सुप्रिया सुले को टिकट दिया है। नीलेश लंके को अहमदनगर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने अमोल कोल्हे को शिरूर, डिंडोरी से भास्कर भागरे और अमर काले को वर्धा से उम्मीदवार बनाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Financial institution Vacation in April 2024: अप्रैल में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, झटपट चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

14 अप्रैल 2024- रविवार, बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अप्रैल 2024- महीना का चौथा शनिवार, बैंक बंद रहेंगे।

28 अप्रैल 2024- रविवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। नीचे देखें अप्रैल में विभिन्न राज्यों में बैंकों की छुट्टियां-

अप्रैल 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल 2024- वार्षिक लेखा समापन के कारण बैंक बंद रहेंगे।

5 अप्रैल 2024- बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात-उल-विदा के मौके पर तेलंगाना, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

9 अप्रैल 2024- गुड़ी पड़वा, उगादी महोत्सव, तेलुगु नववर्ष और प्रथम नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

10 अप्रैल 2024- रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

11 अप्रैल 2024- ईद-उल-फितर के अवसर पर चंडीगढ़, गंगटोक और कोच्चि को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल 2024- बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल 2024- रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची, शिमला, मुंबई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल 2024- गरिया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, हंस राज हंस को फरीदकोट से दी टिकट

बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की। दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से टिकट दी गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:45 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 08:45 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट, हंस राज हंस को फरीदकोट से दी टिकट
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की। दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से टिकट दी गई है।

BJP releases the eighth record of the Lok Sabha Candidates from Odisha, Punjab and West Bengal.

Dinesh Singh ‘Babbu’ to contest from Gurdaspur, Taranjit Singh Sandhu from Amritsar, Shushil Kumar Rinku from Jalandhar, Hans Raj Hans from Faridkot, Preneet Kaur from Patiala pic.twitter.com/6EGwgf9dPR

— ANI (@ANI) March 30, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video

लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एंबुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:47 PM (IST)

Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video
हजारों-लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एम्बुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया

Indore Rangpanchami Ger: इंदौर। इंदौर में शनिवार को रंगपंचमी की धूम रही। लाखों की संख्या में लोग शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर रंगों से सराबोर हो रहे थे। फाग यात्रा व गेर निकल रही थी, रंगों के गुबार उड़ रहे थे तो वहीं पानी की बौछारें चल रही थी। इस मस्ती भरे माहौल के बावजूद शहरवासियों ने अपनी सहृयता नहीं छोड़ी। राजवाड़ा से गुजरी एक एंबुलेंस को देख भीड़ ने तुरंत कारिडोर बनाया और उसे वहां से निकाल दिया।

दरअसल, राजवाड़ा पर शनिवार को रंगपंचमी की गेर में लाखों की भीड़ रंगों की बौछार और गीत-संगीत पर झूम रही थी। तभी दोपहर 1.42 बजे वहां से एक एंबुलेंस का निकलना हुआ, लेकिन भीड़ ने एंबुलेंस को तुरंत रास्ता दिया। इस एंबुलेंस में एक 18 वर्षीय युवती थी, जिसे राजवाड़ा पर ही अचानक उल्टी आने के बाद चक्कर आ गए। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अब युवती बिल्कुल स्वस्थ है, जिसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी एक एंबुलेंस 2.06 बजे पहुंची, जिसे भी गेर में शामिल लोगों ने रास्ता दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

पशुपति पारस ने लगाया इंडी गठबंधन में जाने की अटकलों पर विराम, पीएम मोदी संग तस्वीर पोस्ट कर दिया ये संकेत

आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 05:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 05:38 PM (IST)

पशुपति पारस ने लगाया इंडी गठबंधन में जाने की अटकलों पर विराम, पीएम मोदी संग तस्वीर पोस्ट कर दिया ये संकेत
पशुपति पारस पीएम नरेंद्र मोदी के साथ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग में आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद अटकले लगाई जा रही थी कि पशुपति बागी हो सकते हैं। वह इंडी गठबंधन में जा सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी आगे की मंशा जाहिर की दी है। उन्होंने साफ कह दिया कि वह एनडीए के साथ रहेंगे। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है। पशुपति पारस ने आगे लिखा, ‘उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400 से अधिक सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनेगी।’

केंद्रीय मंत्री पद से दे दिया था इस्तीफा

एनडीए में सीट नहीं मिलने के बाद पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे और पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई है। हमें एक भी सीट नहीं दी गई है। इस्तीफा देने से पहले वह मोदी सरकार में खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री पद पर थे। पशुपति चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीट मिलने से खफा थे।

Rashtriya Lok Janshakti Celebration chief Pashupati Kumar Paras tweets “Our occasion RLJP is an integral a part of NDA. Prime Minister Narendra Modi can also be our chief and his determination is paramount for us. Underneath his management, NDA will type the federal government for the third time by successful 400+… pic.twitter.com/vq5TzGSJkM

— ANI (@ANI) March 30, 2024

क्या है बिहार में एनडीए का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला?

बिहार में एनडीए ने सीट शेयरिंग की तस्वीर साफ कर दी है। भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू को 16, लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, जीतनराम मांझी की पार्टी को 1 और उपेंद्र कुशवाह की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के खाते में एक सीट आई हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Homicide in Indore: इंदौर में नाबालिग ने चाकू मारकर की ई-रिक्शा चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Homicide in Indore: पुलिस चेकिंग पाइंट के पास हुई घटना, सीसीटीवी फुटेज से पकड़े आरोपित। दो नाबालिगों से भी पूछताछ।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 07:14 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:14 PM (IST)

Murder in Indore: इंदौर में नाबालिग ने चाकू मारकर की ई-रिक्शा चालक की हत्या, दो गिरफ्तार

Homicide in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हो गई। पुलिस चेकिंग पाइंट के पास एक नाबालिग ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग और उसके मामा को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों से भी पूछताछ चल रही है।

naidunia_image

घटना शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे भोई मोहल्ला (सुभाष मार्ग) की है। गोमटगिरि मल्टी गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय नंदू उर्फ देवा शिवाजी सरोड़कर की हत्या हुई है। नंदू ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार रात वह एरोड्रम की तरफ जा रहा था। सुभाष मार्ग पर तीन नाबालिगों ने रिक्शा रोका और कहा कि मामा हेमराज को कृष्णबाग कालोनी (60 फीट रोड़) छोड़ना है।

पुलिस चेकिंग पाइंट के सामने हमला

ई-रिक्शा चालक हेमराज शराब के नशे में था। बैठने के दौरान विवाद हो गया। नंदू ने उसे धक्का दे दिया। आरोपित (नाबालिग) ने नंदू पर चाकू से हमला कर दिया। उस वक्त दो नाबालिग भी साथ में थे। घटना स्थल के सामने पुलिस का चेकिंग पाइंट था। आरोपित हमला कर फरार हो गए।

दो नाबालिगों की भूमिका की जांच

पुलिसवालों ने नंदू को अस्पताल भिजवाया लेकिन खून ज्यादा बहने से शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात हेमराज और उसके नाबालिग भानजे को गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिगों की भूमिका की जांच चल रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।