Jabalpur Mausam : नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर बदला मौसम, आज वर्षा के आसार

Jabalpur Mausam : नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर बदला मौसम, आज वर्षा के आसार

Jabalpur Mausam : अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

By Sunil dahiya

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 07:12 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:12 AM (IST)

Jabalpur Mausam : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय हो रहा है इसके प्रभाव से शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर सहित संभाग के आस-पास के जिलों में हल्की वर्षा के आसार है।

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

बहरहाल मार्च के मार्च के अंतिम सप्ताह गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को गर्मी का असर ऐसा रहा कि धूप के संपर्क पर आने से धूप में तेज चुभन महसूस हो रही थी वहीं पसीना भी छूट रहा था। हवा में भी गर्माहट रही। धूप और गर्म हवा से बचने लोग चश्मा, टोपी, गमछा का सहारा लेते दिखे।

इसलिए बदली मौसम की रंगत

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में व्यवस्थित है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है जो पूर्वी मध्यप्रदेश को भी प्रभावित कर रहा है। इसके असर से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन