लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है। हेनरी को इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली की जगह लिया गया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 04:18 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 04:26 PM (IST)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया है। हेनरी को इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली की जगह लिया गया है। डेविड निजी कारणों से आईपीएल के पूरे सीजन से हट गए हैं। हेनरी को उनकी ब्रेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये की कीमत में लखनऊ ने साथ में जोड़ा है।
हेनरी का तीसरा आईपीएल
मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 82 वनडे, 25 टेस्ट और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने दो मैच खेले थे। दोनों ही मुकाबले पंजाब किंग्स के लिए खेले थे। मैट ने कोलकाता नाइट राइटर्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। वहीं, मनीष पांडे को आउट किया था।
आईपीएल से हटने वाले 5वें इंग्लैंड के खिलाड़ी
डेविड विली आईपीएल से हटने वाले लखनऊ स्क्वॉड के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते मार्क वुड बाहर हो गए थे। उन्हें शमार जोसेफ ने रिप्लेस किया था। डेविड आईपीएल 2024 से हटने वाले पांचवें इंग्लिश खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक, केकेआर के जेसन रॉय और गस एटकिंसन पहले ही टूर्नामेंट से हट गए थे।
आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल
स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
1 | चेन्नई सुपर किंग्स | 2 | 2 | 0 | 4 | +1.979 |
2 | कोलकात नाइट राइडर्स | 2 | 2 | 0 | 4 | +1.047 |
3 | राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.800 |
4 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 1 | 1 | 2 | +0.675 |
5 | पंजाब किंग्स | 2 | 1 | 1 | 2 | +0.025 |
6 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.711 |
7 | गुजरात टाइटंस | 2 | 1 | 1 | 2 | -1.425 |
8 | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.528 |
9 | मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.925 |
10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 1 | 0 | 1 | 0 | -1.000 |