Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video

Indore Rangpanchami Ger: रंगपंचमी की गेर के बीच भी इंदौर ने दिखाई सहृदयता, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखें Video

लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एंबुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 07:47 PM (IST)

हजारों-लाखों की भीड़ के कोलाहल के बावजूद एम्बुलेंस का सायरन सुनकर लोगों ने उसे जाने के लिए रास्ता दे दिया

Indore Rangpanchami Ger: इंदौर। इंदौर में शनिवार को रंगपंचमी की धूम रही। लाखों की संख्या में लोग शहर के हृदयस्थल राजवाड़ा पर रंगों से सराबोर हो रहे थे। फाग यात्रा व गेर निकल रही थी, रंगों के गुबार उड़ रहे थे तो वहीं पानी की बौछारें चल रही थी। इस मस्ती भरे माहौल के बावजूद शहरवासियों ने अपनी सहृयता नहीं छोड़ी। राजवाड़ा से गुजरी एक एंबुलेंस को देख भीड़ ने तुरंत कारिडोर बनाया और उसे वहां से निकाल दिया।

दरअसल, राजवाड़ा पर शनिवार को रंगपंचमी की गेर में लाखों की भीड़ रंगों की बौछार और गीत-संगीत पर झूम रही थी। तभी दोपहर 1.42 बजे वहां से एक एंबुलेंस का निकलना हुआ, लेकिन भीड़ ने एंबुलेंस को तुरंत रास्ता दिया। इस एंबुलेंस में एक 18 वर्षीय युवती थी, जिसे राजवाड़ा पर ही अचानक उल्टी आने के बाद चक्कर आ गए। उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अब युवती बिल्कुल स्वस्थ है, जिसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले में भी एक एंबुलेंस 2.06 बजे पहुंची, जिसे भी गेर में शामिल लोगों ने रास्ता दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन