IMD Climate Updates उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में असामान्य बढ़ोतरी हो रही है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:05 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 30 Mar 2024 08:05 AM (IST)
HighLights
- दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ, जम्मू और कश्मीर में भी बारिश हो सकती है।
- कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
- आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी चल सकती है।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के मैदानी राज्यों में जहां धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अभी भी बर्फबारी जारी है और तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनाली में बर्फबारी जारी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के रोहतांग के अटल टनल पर ताजा बर्फबारी हुई है।
#WATCH मनाली, हिमाचल प्रदेश: रोहतांग के अटल टनल पर ताजा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/mRrrhqSjpZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 30, 2024
दिल्ली में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और छिटपुट बारिश का भी अनुमान है। IMD के मुताबिक, पूरे दिल्ली और एनसीआर अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 40-60 किमी / घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।
VIDEO | Recent snowfall in #Manali‘s Atal Tunnel and surrounding areas together with Rohtang, Himachal Pradesh.#WeatherUpdate
(Full video out there on PTI Movies – pic.twitter.com/kBDokriXMg
— Press Belief of India (@PTI_News) March 30, 2024
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में असामान्य बढ़ोतरी हो रही है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ, जम्मू और कश्मीर में भी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …