33 12 months outdated Mannara celebrated her birthday | 33 साल की मन्नारा ने मनाया अपना जन्मदिन: बहन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ नजर आईं, वीडियो हुआ वायरल

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया। मन्नारा के बर्थडे पर फैमिली मेम्बर्स और करीबी दोस्त ही नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ आईं
प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ इन दिनों भारत आई हुई हैं। ऐसे में कजिन बहन मन्नारा के जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और पति निक जोनस के साथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा को बर्थडे केक खिलाया। सेलिब्रेशन के इस माहौल में पूरा परिवार खुश दिखा। ये वीडियो तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां, पति और कजिन बहन मन्नारा के साथ।

प्रियंका चोपड़ा अपनी मां, पति और कजिन बहन मन्नारा के साथ।

मन्नारा ने भी अपनी खुशी जाहिर की
मीडिया से बातचीत के दौरान मन्नारा ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि प्रियंका दीदी और निक जीजू आए। जब फैमिली एक-साथ आती है तो आपके लिए बर्थडे और भी खास हो जाता है। दोनों ने अपने बिजी शेड्यूल से मेरे लिए वक्त निकाला, मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा। मैं खुद को काफी खुशनसीब महसूस कर रही हूं। मैं दिल से सबका शुक्रिया अदा करती हूं। हालांकि इस जश्न के मौके पर चोपड़ा सिस्टर्स में से परिणीति नजर नहीं आईं।

प्रियंका चोपड़ा के आने वाले प्रोजेक्ट्स
प्रियंका चोपड़ा जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ फिल्म में दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म ‘टाइगर’ में अपनी आवाज देने के लिए भी तैयार हैं। एक्ट्रेस ‘द ब्लफ’ में भी एक्टिंग करेंगी, जिसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स द्वारा किया जाएगा।