MP Congress: कांग्रेस के कई नेताओं को सता रही भविष्य की चिंता, थाम रहे भाजपा का हाथ, पार्टी में गुटबाजी भी हावी

प्रदेश भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली कांग्रेस के असंतुष्टों पर नजर रखे हुए है। समय-समय पर उन्हें साधकर पार्टी की सदस्यता दिला रहे है। कांग्रेस ही नहीं सपा, बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 04:21 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 04:21 AM (IST)

MP Congress: कांग्रेस के कई नेताओं को सता रही भविष्य की चिंता, थाम रहे भाजपा का हाथ, पार्टी में गुटबाजी भी हावी
कांग्रेस के कई नेताओं को सता रही भविष्य की चिंता

HighLights

  1. कांग्रेस के कई नेताओं को सता रही भविष्य की चिंता
  2. कमल नाथ का गढ़ भी नहीं रहा सुरक्षित
  3. प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद तेजी से बिखर रही कांग्रेस, गुटबाजी भी हावी

भोपाल, सौरभ सोनी। कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में जाना केवल चुनावी दांव नहीं है बल्कि इसके पीछे बड़ी वजह भविष्य की चिंता है। वर्षों पुरानी कांग्रेस में जिस तरह से वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है, उससे नाराज होकर अब वे भाजपा का हाथ थाम रहे हैं। छिंदवाड़ा में कमल नाथ के सात ‘रत्नों’ में से एक अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के भाजपा में आने के बाद उनके मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा की दीवारें भी दरखती दिख रही हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पिछले दिनों कमल नाथ और नकुल नाथ के भाजपा में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, उन्होंने इसका खंडन किया लेकिन इससे विचलित होकर छिंदवाड़ा के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। यह क्रम अभी थमा भी नहीं है।

बता दें, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचौरी सहित कई नेता भाजपा का दाम थाम चुके हैं। वहीं दमोह से लोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाने से नाराज रंजीता गौरव पटेल ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश भाजपा की न्यू ज्वाइनिंग टोली कांग्रेस के असंतुष्टों पर नजर रखे हुए है। समय-समय पर उन्हें साधकर पार्टी की सदस्यता दिला रहे है। कांग्रेस ही नहीं सपा, बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इन नेताओं के अलावा सेवानिवृत्त प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी हैं, जो अब राजनीतिक क्षेत्र में भाग्य आजमाने के लिए भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

कांग्रेस को संभलने का मौका भी नहीं दे रही भाजपा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद हताश कांग्रेस को भाजपा संभलने का मौका भी नहीं दे रही है। पूर्व विधायक, महापौर, जिला व जनपद पंचायत के अध्यक्ष से लेकर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के दौरान जो लोग बड़ी आशा के साथ अन्य दलों से कांग्रेस में आए थे, वे भी पार्टी की स्थिति देखकर घर वापसी कर रहे हैं।

नेतृत्व परिवर्तन के बाद कमजोर होती जा रही कांग्रेस, गुटबाजी भी हावी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद पार्टी कमजोर होती जा रही है। कमल नाथ को हटाकर जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन पार्टी में गुटबाजी इस कदर हावी है कि कोई भी वरिष्ठ नेता, प्रदेश के युवा नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रहा है। नेता अपने- अपने गुटों में बंटकर रह गए हैं।

19,600 नेताओंने थामा भाजपा का दामन

  • कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य दलों से आने वाले कुल नेता — 19600
  • केवल कांग्रेस से भाजपा में आने वाले– 18,200
  • पूर्व विधायक– 13
  • वर्तमान विधायक – 01
  • पूर्व सांसद– 03
  • पूर्व महापौर–01
  • वर्तमान महापौर — 01
  • जनप्रतिनिधि– 700
  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Janjgir-champa Information : कुंवारी कन्याओं ने बरसाई छड़ियां

पंतोरा में शनिवार कुंवारी कन्याओं ने छड़ीमार होली खेली। उन्होंने ग्रामीणों पर जमकर छड़ियां बरसाई और एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाया। रात 8 बजे तक बाजे-गाजे के साथ कन्याओं की टोली ने गांव में भ्रमण किया और जो राह में मिले, सब पर छड़ियां बरसाई। बलौदा ब्लाक के पंतोरा में कुंवारी कन्याओं की अनोखी छड़ीमार होली धूल पंचमी को मनाई गई। गांव वाले इसे डंगाही त्यौहार कहते हैं।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:11 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:11 AM (IST)

Janjgir-champa News : कुंवारी कन्याओं ने बरसाई छड़ियां

नईदुनिया न्यूज बलौदा । पंतोरा में शनिवार कुंवारी कन्याओं ने छड़ीमार होली खेली। उन्होंने ग्रामीणों पर जमकर छड़ियां बरसाई और एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाया। रात 8 बजे तक बाजे-गाजे के साथ कन्याओं की टोली ने गांव में भ्रमण किया और जो राह में मिले, सब पर छड़ियां बरसाई। बलौदा ब्लाक के पंतोरा में कुंवारी कन्याओं की अनोखी छड़ीमार होली धूल पंचमी को मनाई गई। गांव वाले इसे डंगाही त्यौहार कहते हैं। सुबह कुछ ग्रामीण मड़वारानी के जंगल गए और वहां से बांस की छड़ियां काटकर लाए।

दोपहर में मंदिर में छड़ियों की पूजा अर्चना की गई। मंदिर परिसर में शाम 4 बजे 12 साल तक की कुंवारी कन्याएं इकठ्ठी हुई। बैगा दीपत सारथी व पुजारी फिरत केंवट, राजकुमार जायसवाल द्वारा छड़ियों की पूजा के बाद लड़कियां इन छड़ियों को हाथ में लेकर पहले भवानी मंदिर में दाखिल हुई और देवी देवताओं पर छड़ी के प्रहार के साथ छड़ीमार होली शुरु हुई। मंदिर से बाजे-गाजे व रंग गुलाल के साथ ग्रामीणों की टोली के आगे-आगे छड़ी लिए लड़कियां चल रही थी उन्हें रास्ते में जो भी मिले उन पर ये लड़कियां टूट पड़ी।

गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों से निकलकर छड़ीमार होली में शामिल हुए। इस दौरान रंग गुलालों की भी बौछार हुई। हाथों में छड़ी लिए लड़कियों की टोली ग्रामीणों के साथ गांव में रात 8 बजे तक भ्रमण कर लोगों पर छड़ियां बरसाती रहीं। ग्रामीणों का विश्वास है कि छड़ीमार होली में जिस पर लड़कियां छड़ी का प्रहार करती हैं, उन्हें सालभर तक कोई बीमारी नहीं होती। जिले में एक मात्र जगह पर यह अनूठी परंपरा है, जिसे देखने पहरिया, बलौदा, कोरबा, जांजगीर सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। लड़कियों ने उन पर भी छड़ियों से प्रहार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बच्चों पर भी बरसी छड़ियां

साल भर स्वस्थ रहने की कामना लिए मां अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर घर के सामने लड़कियों की टोली का इंतजार करती रहीं। जैसे ही उनकी टोली घर के सामने पहुंची, बच्चों को उनके सामने कर दिया गया। लड़कियों ने उन पर भी छड़ियां बरसाई।

एक बार में कटी छड़ियों का उपयोग

छड़ीमार होली के लिए चार-पांच ग्रामीण सुबह से छड़ी काटने मड़वारानी के जंगल में पहुंचते हैं और टांगी से एक ही बार में कटने वाली छड़ी को लाया जाता है। ग्रामीण छड़ियां काटने के बाद इसे रास्ते में कहीं भी जमीन पर नहीं रखते। वे सीधे मंदिर पहुंचते हैं, जहां छड़ियों की पूजा-अर्चना होती है।

बरसाने की तर्ज पर होती है होली

बरसाने में देश का प्रसिद्ध लठमार होली मनाई जाती है, जबकि जिले के ग्राम पंतोरा में धूल पंचमी के दिन लठमार की तरह छड़ीमार होली मनाई जाती है। हालांकि इसमें लाठी की जगह छड़ियों से प्रहार होता है और इसमें सिर्फ कुंवारी कन्याएं ही छड़ी बरसाती हैं। ऐसे में अपने आप में यह अनूठी होली है। ग्रामीणों को इसका इंतजार साल भर से रहता है। कई घरों में इस होली का आनंद लेने व बच्चों को आशीर्वाद दिलाने बड़ी संख्या में मेहमान भी पहुंचते है।

डेढ़ सौ साल पहले से चली आ रही परंपरा

उपसरपंच राधेश्याम देवांगन ने बताया कि छड़ीमार होली कब से खेली जा रही है इसकी जानकारी नहीं है, मगर पूर्वज बताते है कि सौ से डेढ़ सौ पहले यह परम्परा चली आ रही है। यह किवदंती है कि लंबे समय पहले एक बार गांव में हैजा का प्रकोप हुआ तब मां भवानी ने स्वप्न में आकर बैगा को कहा गया कि ग्रामीणों को रोग से मुक्ति दिलाने के लिए इस तरह की होली की शुरूआत करनी होगी तब से यह परंपरा चली आ रही है।

Janjgir-champa Information : पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

ग्राम तुस्मा के ग्रामीण इन दिनों पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। लगभग एक वर्ष पहले गांव में नल जल योजना के तहत बोर खुदाई एवं पानी टंकी निर्माण कार्य किया गया था मगर माह भर से पंप खराब है। इसके चलते गर्मी में वे परेशान हैं। उन्हें पीने और निस्तार के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। तुस्मा में जल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:14 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:14 AM (IST)

Janjgir-champa News : पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

नईदुनिया न्यूज तुस्मा । ग्राम तुस्मा के ग्रामीण इन दिनों पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। लगभग एक वर्ष पहले गांव में नल जल योजना के तहत बोर खुदाई एवं पानी टंकी निर्माण कार्य किया गया था मगर माह भर से पंप खराब है। इसके चलते गर्मी में वे परेशान हैं। उन्हें पीने और निस्तार के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।नवागढ़ ब्लाक के ग्राम तुस्मा में जल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। उनका कहना हैं कि जैसे ही गर्मी का समय आता है।

पानी की समस्या शुरू हो जाती है। इस वर्ष भी जैसे ही गर्मी ने दस्तक दी हैसौर ऊर्जा चलित बोर खराब हो गया है। पी एच ई विभाग के अधिकारी के निर्देश पर इसे मरम्मत के लिए निकालकर एक माह पहले कर्मचारी ले गए हैं। मगर अब तक पंप लगा नहीं है। कर्मचारी एक माह और समय लगने की बात कह रहे हैं जबकि गर्मी रोज बढ़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या और बढ़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही बोर के पंप की मरम्मत की मांग की है। सरपंच को भी उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है मगर वे भी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।

इससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। उन्हें दूसरे वार्डों से पानी लाना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में पीएचई विभाग के देवेंद्र सिंह का कहना है कि क्रेडा टेक्नीशियन को मशीन को रिपेयरिंग के लिए दिया गया है। 15 से 20 दिन हुए हैं उस मशीन में ही समस्या है। 1 वर्ष के भीतर ही मशीन खराब हो रही है। उसमें कोयला जैसा कोई चीज फंस जा रहा है। बोर की सफाई की आवश्यकता है। टेक्नीशियन से बात हुई है सोमवार को बोर फिटिंग कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Korba HTTPP Information: एचटीपीपी कर्मियों ने कबाड़ से बनाया विक्रम लैंडर व साइलो माडल

अपशिष्ट पदार्थों के कुशल प्रबंधन एवं रिसाइक्लिंग द्वारा उनकी वजह से पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को न्यूनतम स्तर पर लाने का संदेश दिया गया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:17 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:17 AM (IST)

Korba HTTPP News: एचटीपीपी कर्मियों ने कबाड़ से बनाया विक्रम लैंडर व साइलो माडल

HighLights

  1. सुंदर कलाकृति प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
  2. ऐश हैंडलिंग डिपार्टमेंट- एक को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला।
  3. सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।

कोरबा (नईदुनिया न्यूज)। संरक्षा विभाग हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) के तत्वावधान में संयंत्र में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों (स्क्रैप मटेरियल) को सुंदर कलाकृति का स्वरूप प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संयंत्र के अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन कर एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृति निर्मित की। इसमें चंद्रयान उपग्रह के साथ विक्रम लैंडर एवं प्रज्ञान रोवर, प्रगति चक्र, कैनन द प्राइड, स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान – तेजस के प्रोटोटाइप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसके साथ ही संयंत्र की 500 मेगावाट विस्तार इकाई में स्थित ऐश हैंडलिंग प्लांट के साइलो माडल, रिले टेस्ट बोर्ड, हाट एयर सर्कुलेशन लैंप, अलंकारी सामग्रियों, सुरक्षित कामगार, सुरक्षित पर्यावरण पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही बरगद के वृक्ष, सूरजमुखी के पौधे एवं बैल गाड़ी की प्रतिकृति द्वारा देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुंदर एवं सजीव चित्रण किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में सुधीर रेगे (सेवानिवृत्त, मुख्य अभियंता, सीएसईबी), नलिनी राव सिविल अभियंता, सस्टेनेबिलिटी प्रोजेक्ट, सिंगापुर, मधुलिका दबे प्रबंधक, पावर ग्रिड, बिलासपुर द्वारा चंद्रयान- तीन एवं स्टीम टर्बाइन माडल के लिए संयंत्र के टरबाइन मेंटेनेंस डिपार्टमेंट – एक एवं तीन को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, प्रगति चक्र, कैनन द प्राइड एवं सूरजमुखी की घूमती प्रतिकृति के लिए बायलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट-दो, इलेक्ट्रिकल एंड टेस्टिंग डिपार्टमेंट- एक एवं ऐश हैंडलिंग डिपार्टमेंट- एक को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा लाइट काम्बैट एयरक्राफ्ट- तेजस के लिए ऐश हैंडलिंग डिपार्टमेंट- दो को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

इसी अनुक्रम में बैल गाड़ी, बरगद वृक्ष, सेफ वर्कमेन, ई- पौधे, साइलो माडल एवं एनडीसीटी के लिए क्रमशः कोल हस्तांतरण शाखा आंतरिक- यांत्रिकी सुधार, बायलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट-एक, स्टोर, इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग एंड इंस्ट्रूमेंटेशन-तीन, ऐश हैंडलिंग दो, टरबाइन मेंटेनेंस डिपार्टमेंट- तीन को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह कार्यपालक निदेशक उत्पादन संजय शर्मा एवं संकल्प महिला मंडल, एचटीपीपी की अध्यक्षा निहारिका शर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही अपशिष्ट पदार्थों के कुशल प्रबंधन एवं रिसाइक्लिंग द्वारा उनकी वजह से पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को न्यूनतम स्तर पर लाने का संदेश दिया गया।

इस प्रकार राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कबाड़ से जुगाड़ (स्क्रैप टू स्कल्पचर) प्रतियोगिता का विधिवत समापन संयंत्र के प्रशासनिक भवन प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके स्वैन, भुवनेश्वर प्रसाद, पी भास्कर राव, सुधीर कुमार पंड्या, एमएस खान, एमके गुप्ता, आरके पांडे समेत संकल्प महिला मंडल की कार्यकारिणी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम के आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।

दो सटोरियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टा खिलाते पकड़ा और उनसे सट्टा पर्ची और मोबाइल जब्त किया गया।सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 2 में सट्टा चल रहा है। इस आध्ाार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और राकेश उर्फ बंटी अग्रवाल पिता रामकुमार अग्रवाल को सट्टा पर्चियों के साथ पकड़ा।

By komal Shukla

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:19 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:19 AM (IST)

दो सटोरियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

नईदुनिया न्यूज सक्ती । पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टा खिलाते पकड़ा और उनसे सट्टा पर्ची और मोबाइल जब्त किया गया।सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 2 में सट्टा चल रहा है। इस आध्ाार पर पुलिस ने वहां दबिश दी और राकेश उर्फ बंटी अग्रवाल पिता रामकुमार अग्रवाल को सट्टा पर्चियों के साथ पकड़ा। इसी तरह पुलिस की दूसरी टीम ने स्टेशन पारा निवासी सुनील यादव उर्फ सुनील बिहारी पिता हरेराम यादव के पास से मोबाइल में रुपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा खिलाते पाए जाने पर उसके पास से मोबाइल जब्त किया ।

दोनों सटारियों के विरूद्ध छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के मोबाइल और बैंक एकाउंट का परीक्षण कराया जाएगा। आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसपी अंकिता शर्मा नेजुआरियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे, संजीव शर्मा, आरक्षक मनोज लहरे, एकेश्वर चन्द्रा, यादराम चन्द्रा, श्याम गाबेल. वज्रसेन ,गोपेश्वर ,आफसा परवीन का योगदान रहा।

52 लीटर कच्ची और 140 पाव देशी शराब जब्त

जांजगीर- चांपा । जिले के अलग-अलग जगहों से 52 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, 140 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 6 आरोपितों को पुलिस नेगिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शिवरीनारायण, पामगढ़, बलौदा, चांपा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी निवासी व्यासनारायण मनहर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, खरौद निवासी राजकुमार यादव के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब , थाना बलौदा क्षेत्र के बलौदा निवासी मनोज कुमार गंधर्व के कब्जे से 58 पाव देशी प्लेन शराब , थाना पामगढ़ क्षेत्र के खैराडीह निवासी इंद्रदेव बंजारे के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब , थाना चांपा क्षेत्र के रूपेश कुमार चौहान निवासी चरणनगर चांपा के कब्जे से 42 पाव देशी प्लेन शराब , अमन नायक उर्फ बांगड़ नायक निवासी जवाहरपारा चांपा के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। सभी थाना क्षेत्रों में आरोपितों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव , चांपा थाना प्रभारी नरेश पटेल , पामगढ़ थाना प्रभारी एसआई मनोहर सिन्हा , थाना प्रभारी शिवरीनारायण उपनिरी. सागर पाठक का योगदान रहा।

Korba Crime Information: आधा दर्जन आरोपितों से चोरी की 12 बाइक पुलिस ने किया जब्त

28 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:23 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:23 AM (IST)

Korba Crime News: आधा दर्जन आरोपितों से चोरी की 12 बाइक पुलिस ने किया जब्त

HighLights

  1. पुलिस के लिए वाहन चोरी की घटनाएं एक चुनौती के रूप में बनी हुई थी।
  2. मामले में पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया था।
  3. आरोपितों के निशानदेही पर 12 बाइक पुलिस ने जब्त किया है।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। क्षेत्र में लंबे समय से दो पहिया वाहन की चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस आरोपितों की पतासाजी कर रही। इस बीच वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई, तो उसने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वाहन चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 दो पहिया वाहन जब्त किए गए।

वाहन चोरी होने से जहां मालिक परेशान हो रहे थे, वहीं पुलिस के लिए वाहन चोरी की घटनाएं एक चुनौती के रूप में बनी हुई थी। 31 जनवरी को दीनानाथ सिंह आयाम 26 वर्ष निवासी लैंगा थाना पसान ने उरगा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 जनवरी को वह अपने दोस्त दिक्षगंत भारद्वाज के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एएक्स 9635 अपाचे से देवरमाल आया था। अपनी बाइक को घर के मेन गेट के सामने पार्क किया था। सुबह आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। मामले में पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया था।

वाहनों की पतासाजी में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी उरगा की अगुवाई में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्रवाई की जा रहीं है। इसी दौरान 28 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है। इस पर घेराबंदी कर आरोपित दीपक कुमार कुर्रे 20 वर्ष निवासी मोहनपुर बरीडीह थाना उरगा को पकड़कर पूछताछ किया गया। तब उसने अपने साथियों के साथ उरगा क्षेत्र के आसपास से बाइक चोरी करना बताया। चोरी की बाइक बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी 36 वर्ष निवासी अखरापाली बेचने के लिए अपने पास रख लेता था। आरोपित दीपक रात्रे के निशान देही पर एक लाल रंग की अपाचे बाइक बरामद किया गया। दीपक के बयान के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपित करन वैष्णव 39 वर्ष निवासी कुदूरमाल, राकेश कुमार रात्रे 25 वर्ष निवासी अखरापाली, कन्हैया यादव 19 वर्ष निवासी बरीडीह, दुबराज लहरे 19 वर्ष निवासी संडैल थाना उरगा को पकड़ कर पूछताछ की। तब उन्होंने पिछले एक वर्ष से उरगा व आस-पास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करना बताया। आरोपितों के निशानदेही पर 12 बाइक पुलिस ने जब्त किया है। वहीं शेष 10 बाइक को धारा 102 के तहत कार्रवाई की। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेज दिया।

Korba Information: सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल से दो घंटे में पाया काबू

पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:26 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:26 AM (IST)

Korba News: सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल से दो घंटे में पाया काबू

HighLights

  1. आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई।
  2. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
  3. मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पावर हाउस रोड में स्थित सेंट्रल बैंक के बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर घटना स्तर पर दमकल पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते आग पूरे मकान में फैल चुकी थी।

आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई। होमगार्ड और सीएसईबी की दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान के ऊपरी तल में लगे आग पर काबू पाने के लिए वहां तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। दरअसल मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी और कोई दूसरा रास्ता वहां तक पहुंचने के लिए नहीं था। इसलिए सिटी सेंटर माल के गेट की ओर से दमकल की गाड़ी को अंदर ले जाना पड़ा और मकान के दरवाजा को दमकल कर्मियों ने तोडा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग से बचे सामानों को बाहर निकाला गया। इस मामले में किराएदार जावेद अख्तर ने जानकारी देते बताया कि घर के लोग सो रहे थे। अचानक सुबह-सुबह रूम में धुआं भर गया तब उनकी आंख खुली तो देखा किचन से आग की लपटे आ रही थी। जिसे देखते हुए तुरंत मकान के बाहर निकले और कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना में काफी सामान जल गया।

Raigarh Information: एक दिन में 40 पंजीयन से मिला एक करोड़ का राजस्व

अवकाश वाले शुक्रवार के दिन 40 रजिस्ट्री हुई है।जिसमें एक करोड़ का राजस्व विभाग के खाते में आया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:42 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:42 AM (IST)

Raigarh News: एक दिन में 40 पंजीयन से मिला एक करोड़ का राजस्व

HighLights

  1. वित्तीय वर्ष का अंतिम तीन अवकाश
  2. औद्योगिक जिला होने के कारण जमीन की खरीदी बिक्री अधिक होती है।
  3. साल दर साल बढ़ा लक्ष्य और आय

रायगढ़( नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले का सबसे ज्यादा राजस्व प्राप्त करने वाला विभाग उप पंजीयक कार्यालय अपने भारी भरकम लक्ष्य को 9 माह में ही तय कर लिया था। वित्त वर्ष तक इससे ज्यादा का राजस्व मिलने की संभावना थी। इसके तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर अवकाश काल में भी कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया गया। इस आदेश का सार्थक परिणाम यह रहा चालू वर्ष में अंतिम तीन दिन के पहले दिन पंजीयन दफ्तर में 40 रजिस्ट्रेशन से लगभग एक करोड़ का राजस्व आया है।

औद्योगिक जिला होने के कारण जमीन की खरीदी बिक्री अधिक होती है। इसके चलते लोग यहां इन्वेस्टमेंट के तौर पर सबसे अधिक संपति के तौर पर चल संपति में सौदा करते हैं।जमीन की कीमत हर साल वर्ग फिट में बढ़ने से इसमें मुनाफा भी त्वरित मिलता है। यही वजह है कि पंजीयन विभाग का रिकार्ड खांगला जाए तो इस बार पिछले साल के मुकाबले कम रजिस्ट्री हुई लेकिन राजस्व अधिक मिला है। जनवरी तक दिए गए 105 करोड़ के लक्ष्य का 95 प्रतिशत प्राप्त कर लिया है। वही इसके बाद आने वाले दो महीने में यह राशि और बढ़ गया। 31 जनवरी तक 97 करोड़ 94 लाख 16 हजार 187 राजस्व उप पंजीयक विभाग ने हासिल किया है। फरवरी माह आते तक 120 करोड़ की राशि कोषालय में जमा हो गई।

वर्तमान में चालू वित्तीय वर्ष में 3 दिन का समय शेष था। वही यह तीन दिन अवकाश है। पहले दिन शुक्रवार को गुड़ फ्राइडे तथा दूसरे दिन शनिवार और रविवार । ऐसे में जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग के निर्देश पर पंजीयन व सभी राजस्व कर वाले दफ्तर को खोले रहने का आदेश दिया है। इसका प्रतिसाद यह रहा कि अवकाश वाले शुक्रवार के दिन 40 रजिस्ट्री हुई है।जिसमें एक करोड़ का राजस्व विभाग के खाते में आया है।

साल दर साल बढ़ा लक्ष्य और आय

विभाग के रिकार्ड की बात करें तो औसतन हर महीने 40 से 50 रजिस्ट्री होती है। लेकिन आज अंतिम दिन में इसे पार कर दिया गया। वहीं 2022-23 में पहले 80 करोड़ फिर बढ़ाकर 95 करोड़ लक्ष्य किया गया था। इसे वित्तवर्ष के एक महीने पहले ही प्राप्त कर लिया था। फिर इसे बढ़ाकर 105 करोड़ रुपए किया गया था। इसी तरह हर साल लक्ष्य बढ़ता जाता है और विभाग इसे वर्ष में शेष माह रहते ही पूरा कर लेती है।

एक दिन में 40 पंजीकरण से बरसा धन

विभाग के अधिकारी ने चर्चा में बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक राजस्व का लक्ष्य धरमजयगढ़ में रखा गया था। इसमें लगभग 65 से 70 करोड़ का रखा गया था। दरअसल कोल माइंस आने के चलते यहां खरीदी बिक्री का खेल जोरो में चल रहा है। वही शुक्रवार को 1 दिन 40 रजिस्ट्रेशन होने के बाद शनिवार को भी इसकी संख्या में इजाफा होने का अनुमान विभाग लगा रहा है।

शासन प्रशासन के निर्देश पर अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यकाल खुला है शुक्रवार को 40 रजिस्ट्री हुई है इसमें लगभग 1 करोड़ के अंदर राजस्व आया है। लक्ष्य को पहले ही पूर्ण कर लिया गया है।

गोपाल मेहर ,पंजीयन विभाग।

Raigarh Information: पैरोल पर छूटने के बाद नाम बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

जमीन संबंधी विवाद में स्वजन द्वारा उसके नाम बदलकर रहने की पुलिस से शिकायत करने से वह घबरा गया और ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज की निगरानी कर रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:30 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:30 AM (IST)

Raigarh News: पैरोल पर छूटने के बाद नाम बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

HighLights

  1. पकड़े जाने के डर से खुद को चाकू से गोदा
  2. कोरोना काल में जेल में निरुद्ध बंदी को मिला था पेरोल का लाभ
  3. पुलिस मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज की निगरानी कर रही है।

रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना काल में अदालत के आदेश पर पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर आने के बाद ग्रामीण अपना नाम बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। हत्या के प्रयास के इस आरोपित ग्रामीण ने पकड़े जाने के भय से खुद को आधा दर्जन बार चाकू से गोद लिया। उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। जमीन संबंधी विवाद में स्वजन द्वारा उसके नाम बदलकर रहने की पुलिस से शिकायत करने से वह घबरा गया और ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज की निगरानी कर रही है।

जोबी चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम तरुआडीह निवासी पुरेंद्र लाल स्वर्णकार पिता बृजलाल स्वर्णकार (45) कुछ साल पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल में निरुद्ध था। कोरोना काल में रायगढ़ जिला जेल से उसे पैरोल पर रिहा किया गया। यह अवधि तीन माह की थी लेकिन इसके बाद से वह जेल वापस नहीं गया। इस बीच उसने अपना परिचय भी बदल लिया। बीते दिन भाई के साथ उसकी जमीन संबंधी विवाद हुआ। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद छोटे भाई की पत्नी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। उसने यह भी बता दिया कि पुरेंद्र लाल पैरोल पर है और नाम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है। परिचय बदलकर रहने का राज खुल जाने के डर से पुरेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। दूसरी ओर पुलिस वाहन 112 पुरेंद्र को लेने उसके घर पहुंची। इसी दौरान उसने घर में सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पेट पर आधा दर्जन से अधिक बार वार कर लिया। थाना प्रभारी घरघोड़ा अमित तिवारी को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद उसे लहूलुहान अवस्था में पुलिस वाहन 112 से घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया। यहां डाक्टर ने चोट की गंभीरता को देखते हुए आपरेशन की आवश्यकता बताई है, लेकिन शरीर से काफी खून बह जाने के कारण तत्काल आपरेशन नहीं करने की सलाह दी। पीड़ित के स्वास्थ्य में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है।

पूरे मामले की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम चक्रधर नगर पुलिस, जोबी चौकी प्रभारी, खरसिया एसडीओपी के साथ मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। पुलिस बल आरोपित की निगरानी कर रही है। आशंका है कि वह फिर से चकमा देकर फरार न हो जाए।

Korba Crime Information: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला शराबी चाचा गिरफ्तार

पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि आरोपित शराब का आदी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 31 Mar 2024 12:01 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Mar 2024 12:01 AM (IST)

Korba Crime News: नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाला शराबी चाचा गिरफ्तार

HighLights

  1. आरोपित को जेल भेज दिया गया।
  2. शराब के नशे में धुत चाचा की नीयत बदल गई
  3. लिस टीम ने सिविल ड्रेस में शराब भट्टी पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शराब के नशे में धुत चाचा ने अपनी 16 साल की नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिवार में किसी भी सदस्य को देने पर मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित चाचा को शराब भट्टी से गिरफ्तार किया।

सिविल लाइन थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निवासरत एक परिवार के सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी बीच शराब के नशे में धुत चाचा की नीयत बदल गई और उसने अकेली भतीजी को देख दुष्कर्म किया। जब स्वजन वापस लौटे, तब नाबालिग ने घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने बेटी को लेकर सिविल लाइन थाना जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि आरोपित शराब का आदी है और हमेशा शराब के नशे में रहता है।

मना करने पर नहीं मानता था और अब नशेड़ी ने दुष्कर्म किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आरोपित चाचा के विरूद्ध मामला दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी, पर फरार चाचा अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था। इस बीच मुखबिर से निहारिका शराब भट्ठी के पास आरोपित के होेने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में शराब भट्टी पहुंच कर आरोपित को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरूद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।