Pappu Yadav: पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं पूर्णिया से लड़ूंगा चुनाव, बस कांग्रेस की हां का इंतजार

बिहार में पूर्णियां सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी की खिलाफत शुरू कर दी है। वह इस सीट को लेकर कई सालों से मेहनत कर रहे थे। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चली गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 05:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 05:40 PM (IST)

Pappu Yadav: पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं पूर्णिया से लड़ूंगा चुनाव, बस कांग्रेस की हां का इंतजार
पप्पू यादव का बड़ा बयान।

एजेंसी, पटना। बिहार में पूर्णियां सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी की खिलाफत शुरू कर दी है। वह इस सीट को लेकर कई सालों से मेहनत कर रहे थे। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चली गई है। उसने यहां से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।

लालू यादव ने यहां पार्टी का सिबंल बीमा भारती को सौंप दिया है। बीमा भारती की उम्मीदवारी तय होने के बाद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता चाहती है कि मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा रहूं। पार्टी का झंडा मेरे हाथ में रहे। मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। कांग्रेस की लीडरशिप की हां के बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन