Earnings Tax regulation: आप भी चुनावी चंदा देकर टैक्स छूट ले सकते हैं जाने कैसे

दानकर्ता को आयकर के अंतर्गत इसका लाभ भी मिलता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जीजीबी, इस कटौती की सुविधा प्रदान करती है, लेकिन शर्तों के साथ।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 08:22 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 08:22 AM (IST)

Income Tax law: आप भी चुनावी चंदा देकर टैक्स छूट ले सकते हैं जाने कैसे
सीए उदय चौरसिया

HighLights

  1. चुनावी बांड से आम आदमी और कंपनियों को भी फायदा
  2. चंदा देकर टैक्स बचाए, लेकिन शर्तों के साथ
  3. आपको चुनाव में भी मिलता है टैक्‍स बचाने का मौका

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। इलेक्टोरल बांड एक साधन है, जो निर्दिष्ट व्यक्तियों को राजनीतिक दलों को धन दान करने की अनुमति देता है। ये बांड एक हजार रुपये, 10 हजार रुपये, एक लाख रुपये, 10 लाख रुपये और एक करोड़ रुपये के मूल्यवर्ग में बेचे जाते हैं। इन्हें भारतीय स्टेट बैंक की अधिकृत शाखाओं से खरीदा जा सकता है, जिससे दानदाताओं की गुमनामी सुनिश्चित रहती है। इलेक्टोरल फंडिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से 2017 में पेश किए गए इलेक्टोरल बांड को औपचारिक रूप से 2018 में लांच किया गया था।

केवल लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) के तहत पंजीकृत राजनीतिक दल, जिन्होंने पिछले आम या राज्य चुनाव में न्यूनतम एक प्रतिशत वोट हासिल किए थे, ऐसे बांड के माध्यम से दान प्राप्त करने के पात्र हैं। दानकर्ता को आयकर के अंतर्गत इसका लाभ भी मिलता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जीजीबी, इस कटौती की सुविधा प्रदान करती है, लेकिन शर्तों के साथ। 1. प्रत्येक कंपनी को ऐसे राजनीतिक योगदान को अधिकृत करने के लिए निदेशक बोर्ड की बैठक में एक बोर्ड प्रस्ताव पारित करना होगा। 2. प्रत्येक कंपनी अपने लाभ-हानि खाते में उस वित्तीय वर्ष के दौरान इस अनुभाग के तहत योगदान की गई कुल राशि का खुलासा करेगी, जिससे खाता संबंधित है। 3. योगदान बैंक पर आहरित अकाउंट पेयी चेक या अकाउंट पेयी बैंक ड्राफ्ट या बैंक खाते के माध्यम से इलेक्ट्रानिक क्लियरिंग सिस्टम का उपयोग करके किया जाएगा। 4. एक कंपनी राजनीतिक दलों को योगदान देने के लिए, उस समय लागू किसी भी कानून के तहत किसी भी योजना के अनुसार जारी किए उपकरण के माध्यम से योगदान कर सकती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

Mukhtar Ansari Dying: 2 डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम, बेटे का आरोप- धीमा जहर देकर मारा

Mukhtar Ansari Dying मुख्तार अंसारी का दूसरा बेटा उमर अंसारी रात 2 बजे के करीब बांदा पहुंच गया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:40 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Mukhtar Ansari Death: 2 डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमॉर्टम, बेटे का आरोप- धीमा जहर देकर मारा
मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने के बाद उसे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के लिए 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी।

HighLights

  1. अंसारी के परिजन मंगलवार को उससे मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे।
  2. इस दौरान अफजल अंसारी से ही मुख्तार की मुलाकात हो पाई थी।
  3. मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर फिरोजाबाद में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस बीच बांदा जिले में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम, एसपी समेत फोर्स को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। DGP मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा।

(फ़ाइल तस्वीर) pic.twitter.com/jKa8pvTKXT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अंसारी के परिजन मंगलवार को उससे मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। इस दौरान अफजल अंसारी से ही मुख्तार की मुलाकात हो पाई थी। इधर मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं और जेल प्रशासन पर खाने में धीमा जहर देने का आरोप लगाया है।

तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब होने के बाद उसे दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां इलाज के लिए 9 डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी। इस दौरान डॉक्टरों ने कब्ज की परेशानी बताई थी और जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद इलाज कर वापस जेल भेज दिया था।

5 डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

मुख्तार अंसारी का दूसरा बेटा उमर अंसारी रात 2 बजे के करीब बांदा पहुंच गया। उसने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि आज सुबह मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम आज सुबह किया जाएगा। उमर अंसारी ने बताया कि 5 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Jabalpur Information : दोगुने अधिभार से बचने कर जमा करने करदाताओं में मची होड़, तीन दिन शेष

Jabalpur Information : सुविधा के लिए अवकाश दिवसों में भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी टैक्स कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। 31 मार्च 2024 तक नवीनीकरण न होने की दशा में नगर निगम द्वारा अप्रैल माह में 25 प्रतिशत विलंब शुल्क लिया जाएगा।

By Sunil dahiya

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Jabalpur News : दोगुने अधिभार से बचने कर जमा करने करदाताओं में मची होड़, तीन दिन शेष

HighLights

  1. एक अप्रैल से नगर निगम वसूलेगा दोगुना।
  2. संपत्तिकर, जलशुल्क, डोर टू डोर सहित अन्य कर जमा किए।
  3. 130 ने अपनी नई संपत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा किया है।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक अप्रैल से नगर निगम संपत्तिकर सहित अन्य करों पर दोगुना अधिभार वसूलेगा। लिहाजा दोगुना करों के अधिभार से बचने के लिए करदाताओं में 31 मार्च 2024 तक कर जमा करने की होड़ मच गई है। करदाता बड़ी संख्या में कर जमा करने पहुंच रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को एक ही दिन में नगर निगम के खजाने में तीन करोड़ पांच लाख रुपये जमा हो गए। 7100 करदाताओं ने पहुंचकर संपत्तिकर, जलशुल्क, डोर टू डोर सहित अन्य कर जमा किए। वहीं 130 करदाताओं ने नई संपत्तियां भी नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज कराई।

31 मार्च तक मिलेगी छूट

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बकाया करों की राशि 31 मार्च तक जमा कर अधिभार से बचने के लिए अब मात्र तीन दिन शेष है। एक अप्रैल 2024 से समस्त बकाया करों की राशि पर दो गुना अधिभार लगाकर करों की वसूली की जाएगी। लिहाजा करदाता दोगुने अधिभार से बचने 31 मार्च तक समस्त बकाया करों की राशि जमा कर सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए अवकाश दिवसों में भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी टैक्स कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। उपायुक्त राजस्व पीएन सनखेरे ने बताया कि 130 नागरिकों ने अपनी नई संपत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा किया है।

अवकाश दिवस में भी बनाये जाएंगे, होगा नवीनीकरण

दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण व नए लाइसेंस भी बनाए जा रहे हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए जार्ज टाउन स्कूल परिसर में लायसेंस नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण का कार्य अवकाश दिवसों में भी किया जाएगा। 31 मार्च 2024 तक नवीनीकरण न होने की दशा में नगर निगम द्वारा अप्रैल माह में 25 प्रतिशत विलंब शुल्क लिया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Tikamgarh Information: श्रीरामराजा सरकार ने भक्‍तों के साथ खेली होली, गर्भगृह से बाहर निकलकर चौक में विराजे, उमड़े श्रद्धालु

मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत शरण महाराज ने बताया कि मंगला आरती में शामिल होने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:27 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 07:27 AM (IST)

Tikamgarh News: श्रीरामराजा सरकार ने भक्‍तों के साथ खेली होली, गर्भगृह से बाहर निकलकर चौक में विराजे, उमड़े श्रद्धालु

HighLights

  1. तीज त्यौहार पर गर्भगृह से बाहर निकलकर चौक में विराजे श्रीरामराजा सरकार
  2. रंगोत्सव व मंगला आरती में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु
  3. श्रद्धालुओं पर खूब रंग-गुलाल बरसाया गया।

नईदुनिया न्यूज, ओरछा। वर्ष में दो बार होने वाली मंगला आरती के साथ ही तीज पर श्रीरामराजा सरकार के साथ होली खेलने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे हैं। तीज पर रात करीब साढ़े 9 बजे भगवान श्री रामराजा सरकार गर्भगृह से बाहर निकलकर चौक में आए, जहां पर मंदिर के प्रधान पुजारी ने चांदी की पिचकारी से भगवान श्रीरामराजा सरकार पर रंग और गुलाल बरसाया।

इसी के साथ ही रंगोत्सव का आगाज हो गया और फिर वहां पर उपस्थित श्रद्धालुओं पर खूब रंग-गुलाल बरसाया गया। तीज के इस त्यौहार को मनाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने व्यवस्थाओं को पहले ही दुरूस्त कर लिया था। जबकि कंचना घाट पर होमगार्ड के सैनिक तैनात किए गए।

गौरतलब है कि राम लला गोविंद लला जा होरी खेलें राम लला और आज अवध में होरी रे रसिया…जैसे पारंपरिक बुंदेली होली गीतों के साथ खूब अबीर-गुलाल उड़ा। बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा में रंग, अबीर, गुलाल से सरावोर राम भक्तों ने रामराजा सरकार के साथ होली खेलकर रंगोत्सव का आनंद लिया। सुबह मंगला आरती में देशभर से हजारों की संख्या में श्रृद्धालु शामिल होने ओरछा पहुंचे। मंदिर में गुरूवार रात 9.30 बजे से होली उत्सव को पूरी राजशाही परंपरा के अनुसार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बता दें कि मंदिर में प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार तीज के अवसर पर दोपहर की राजभोग आरती के बाद रामराजा सरकार भक्तों से होली खेलने गर्भगृह से निकलकर सब से आगे वाले चौक में विराजमान हुए। रंगों के इस महापर्व और भगवान से होली खेलने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओरछा पहुंचे। इस मौके पर बुंदेली फागों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टोलियों ने भी मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया। इस अद्भुत नजारे को देखने समूचे बुंदेलखंड सहित बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी रामराजा मंदिर में मौजूद रहे।

रंगोत्सव का आगाज

वनवासी मंदिर में 8 बजे संध्या आरती के बाद राम सभा के साथ रंगोत्सव का आगाज हुआ, जिसमें बुंदेलखंड के प्रसिद्ध होली भजन गायक भानू प्रताप शर्मा, उमाशंकर नामदेव, लक्ष्मी कुशवाहा, मोहन परिहार ने होली भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद मंदिर के आंगन में पीतल की बड़ी-बड़ी नादों में रंग और अबीर भरा। इसके बाद चांदी की पिचकारी से श्री रामराजा सरकार व श्रृद्धालु भक्तों पर रंग और गुलाल डालकर होली खेली गई। सबसे पहले मंदिर के पुजारी रमाकांत शरण महाराज ने पिचकारी से रामलला पर रंग अबीर गुलाल बरसाकर होली महोत्सव की शुरूआत की। इसके बाद दूर-दूर से आए श्रद्धालु रामलला पर रंग डालकर होली उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

मंगला आरती के लिए उमड़ा जनसैलाब

हर साल की तरह मंगला आरती में शामिल होने के लिए एक दिन पहले से ही श्रद्धालु ओरछा पहुंचे। साल में दो बार होने वाली मंगला आरती के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत शरण महाराज ने बताया कि मंगला आरती में शामिल होने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। प्रमुख अवसरों पर होने वाली मंगला आरती के दौरान मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरित किया गया। रंगोत्सव के महापर्व पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Jabalpur Climate : सूरज ने दिखाई तल्खी, सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:57 AM (IST)

Jabalpur Weather : सूरज ने दिखाई तल्खी, सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

HighLights

  1. तीखी ओर गर्म हवा ने किया परेशान
  2. 48 घंटे बाद छा सकते है राहत के बादल
  3. तेज धूप और दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लोगाें को परेशान करती रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। फाल्गुनी रंग उतरने के बाद सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गयां दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप और दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लोगाें को परेशान करती रही।

अचानक बढ़ी गर्मी से राहत पाने लाेग पंखा, कूलर, एसी सहित शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। हालांकि मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे के दौरान मौसम की मिजाज बदल सकता है। तल्खी बघार रहे सूरज पर बादलों का साया मंडरा सकता है जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम में बदलाव के आसार-

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा के भी आसार है। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। 30 मार्च

तापमान ने भरी उड़ान

बहरहाल होली के बाद तापमान में चार डिग्री तक का उछाल देखा जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Kuno Nationwide Park: कूनो नेशनल पार्क की ओर लौटा पवन चीता, मादा चीता वीरा मुरैना के जंगलों में कर रही विचरण

पवन की गुरुवार को लोकेशन कूनो के पास स्थित अगरा क्षेत्र के जंगल में मिली है। पवन के वापस लौटने पर कूनो प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:33 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:33 AM (IST)

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क की ओर लौटा पवन चीता, मादा चीता वीरा मुरैना के जंगलों में कर रही विचरण
मादा चीता शावक, जिसका मनेगा जन्मदिवस

HighLights

  1. पवन गुरुवार को वापस कूनो पार्क की सीमा में लौट आया है
  2. वीरा अभी मुरैना के जौरा स्थित पगारा डैम के पास विचरण कर रही है।
  3. दोनों चीतों के पीछे कूनो की ट्रैकिंग टीम लगी हुई है।

नईदुनिया प्रतिनिध‍ि, श्योपुर । कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में घूम रहे नर चीता पवन और मादा चीता वीरा रविवार को पार्क की सीमा लांघकर मुरैना जिले की सीमा में पहुंच गए थे। पवन गुरुवार को वापस कूनो पार्क की सीमा में लौट आया है, जबकि वीरा अभी मुरैना के जौरा स्थित पगारा डैम के पास विचरण कर रही है। दोनों चीतों के पीछे कूनो की ट्रैकिंग टीम लगी हुई है।

बता दें कि पवन कूनो से निकलकर मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगल में पहुंच गया था। इसके दो दिन बाद मंगलवार को वीरा भी उसी इलाके में पहुंच गई। पवन की गुरुवार को लोकेशन कूनो के पास स्थित अगरा क्षेत्र के जंगल में मिली है। पवन के वापस लौटने पर कूनो प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। कूनो डीएफओ थिरूकुराल आर ने बताया कि वीरा भी जल्द लौट आएगी। हमारी टीम लगातार ट्रैक कर रही है। जानवर हैं तो ऐसे ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहेंगे।

जन्म दिवस पर आज मादा शावक का होगा नामकरण

मादा चीता ज्वाला द्वारा सबसे पहले जन्मी शावक (मादा) की वर्षगांठ शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर कूनो प्रबंधन द्वारा जश्न मनाया जाएगा, साथ ही उसका नामकरण भी किया जा सकता है। कूनो में शावकों के जन्म की सबसे पहली खुशखबरी ज्वाला ने दी थी। इसके तीन शावकों की मौत लू और तेज गर्मी सहित अन्य कारणों से कुछ ही दिनों बाद हो गई थी। इनमें सिर्फ एक मादा शावक जिंदा बची थी, जिसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसे वातानुकूलित स्थान पर डाक्टरों की विशेष निगरानी और देखरेख में रखा गया। वह आज पूरी तरह स्वस्थ है और एक साल की हो गई है। गुरुवार देर शाम कूनो प्रबंधन ने शावक का फोटो भी जारी किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Bhabhi Ji Ghar Par Hain; Angoori Bhabhi Shubhangi Atre Wrestle Story | 11 महीने की बेटी को छोड़ मुंबई आई थीं शुभांगी: लगातार 72 घंटे शूट करने का रिकॉर्ड है, 19 साल की शादी तोड़कर बनीं सिंगल मदर

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सही पकड़े हैं…

यह लाइन सुनते ही जिस शख्स का चेहरा सामने आता है, वो हैं ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे। इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में हमने इन्हीं की कहानी समेटी है।

मध्य प्रदेश में जन्मी शुभांगी का पहला ख्वाब ही एक्टर बनने का था, लेकिन परिवार में इसकी मनाही थी। डॉक्टर-इंजीनियर से भरे-पूरे परिवार में एक्टिंग को सबसे खराब प्रोफेशन माना जाता था। ग्रेजुएशन कर ही रही थीं कि 21 साल की शुभांगी की शादी कर दी गई।

कहते है ना कि ख्वाब किसी भी वक्त और परिस्थिति में पूरा किया जा सकता है। ठीक ऐसा ही शुभांगी ने भी किया। एक बेटी की मां बनने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। आज वो घर-घर में अंगूरी भाभी के नाम और किरदार से फेमस हैं।

दोपहर 2 बजे शुभांगी यह कहानी मुंबई के मलाड ईस्ट में स्थित अपने मैनेजर के घर पर बैठ कर बता रही हैं। थोड़ी औपचारिकता के बात हमने उनसे पहला सवाल किया।

परिवार के बारे में बताइए?

शुभांगी कहती हैं, ‘मेरा जन्म 18 अप्रैल 1981 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। हम तीन बहने हैं, हमारा कोई सगा भाई नहीं है। यही वजह रही कि घर के सभी छोटे-बड़े काम हमने ही किए। इन चीजों में पापा ने हमेशा सपोर्ट किया। उन्होंने यकीन दिलाया कि हम कुछ भी कर सकते हैं।

मैंने पहला ख्वाब ही एक्टर बनने का देखा था, लेकिन पूरे परिवार में इस प्रोफेशन में कोई नहीं था। सारे कजिन्स भी डॉक्टर्स या इंजीनियर हैं। यही वजह रही कि जब परिवार को एक्टर बनने की बात पता चली तो उन्होंने सपोर्ट नहीं किया। हालांकि इस फील्ड में मेरी सफलता देख आज पेरेंट्स बहुत खुश हैं।’

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पेरेंट्स के साथ शुभांगी।

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पेरेंट्स के साथ शुभांगी।

आपकी शादी कम उम्र में हो गई थी। इसकी कोई खास वजह?

उन्होंने कहा, ‘जी हां, मैं 21 साल की थी, जब मेरी शादी हुई थी। ऐसी कोई खास वजह नहीं थी। उस वक्त मैं MBA कर रही थी। मध्य प्रदेश में ब्राह्मण फैमिली में ऐसा होता था कि लड़की के ग्रेजुएशन में जाते ही उसके लिए वर ढूंढने की तैयारी शुरू कर दी जाती थी। इसी कारण मेरी भी शादी हो गई। शादी के बाद मैं पुणे आ गई थी। इसके बाद 22 साल की उम्र में बेटी आशी को जन्म दिया।

शादी के पहले मैंने भास्कर टीवी के लिए ऐड शूट किया था। कह सकते हैं कि पहला ब्रेक मुझे भास्कर ग्रुप ने ही दिया था, जिसकी आज भी शुक्रगुजार हूं।

कुछ समय बाद मैंने पुणे में एक शैम्पू ब्रांड के लिए ऐड शूट किया था। इस शूट के लिए मुझे 2500 रुपए मिले थे। जिस फोटोग्राफर ने शूट किया था, उसने मुझसे कहा था- आपका फेस हीरोइनों जैसा है। आपको एक्टिंग में जरूर ट्राई करना चाहिए।

मुझे नहीं पता था कि पुणे में ऑडिशन होता है। यह बात उस फोटोग्राफर ने ही बताई। फिर मैंने एक ऑडिशन दिया। ना जाने कैसे वो ऑडिशन एकता कपूर तक पहुंच गया। मेरे काम से वो बहुत इंप्रेस हुईं।

पहले मुझे टीवी शो सास भी कभी बहू थी में काम मिलने वाला था, लेकिन बाद में ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम मिला। यहां मुझे हर दिन 3000 रुपए मिलते थे। किस्मत अच्छी रही कि इसके बाद आज तक काम की कमी नहीं हुई।’

टीवी शो कसौटी जिंदगी की में शुभांगी (लाल घेरे में) ने पलछिन वर्मा का किरदार निभाया था। एकता कपूर के इस शो में श्वेता तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था।

टीवी शो कसौटी जिंदगी की में शुभांगी (लाल घेरे में) ने पलछिन वर्मा का किरदार निभाया था। एकता कपूर के इस शो में श्वेता तिवारी ने लीड रोल प्ले किया था।

नन्ही सी बेटी को छोड़कर काम पर जाना कितना मुश्किल था?

जवाब में उन्होंने कहा, ‘यह वाकई बहुत मुश्किल था। काम की वजह से बेटी से दूर रहने का अफसोस आज भी है। किसी मां के लिए यह आसान नहीं होता है, पर काम के लिए ऐसा करना पड़ता है। मुझे भी यह करना पड़ा। आशी 11 महीने की थी, जब मैं काम के लिए मुंबई आई थी।

उसके बड़े होने पर हर महीने अफसोस होता था कि मैं आशी की पेरेंट्स मीटिंग में नहीं जा पाती थी। बहुत मुश्किल से मैनेज करके 1-2 बार गई हूं।

जब कभी मौका मिलता है तो उसकी पुरानी तस्वीरें देखती हूं, तब लगता है कि उसके बचपन के कितने खूबसूरत दिन मैंने देखे ही नहीं हैं। शायद उसके साथ बहुत सारा समय ना बिता पाने का अफसोस पूरी जिंदगी रहेगा।

हालांकि आशी ने मुझे हमेशा समझा है। वो कहती है- मां कोई बात नहीं है। आज जो लाइफ स्टाइल जी रही हूं, यह सब आपकी बदौलत ही संभव हो पाया है।

यही वजह है कि मैं पार्टीज वगैरह में बहुत कम जाती हूं। जो भी समय मिलता है वो आशी के साथ स्पेंड करती हूं।’

बेटी आशी के साथ शुभांगी। इन तस्वीरों को शुभांगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

बेटी आशी के साथ शुभांगी। इन तस्वीरों को शुभांगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

मुंबई का संघर्ष कैसा रहा?

शुभांगी का कहना है, ‘बेटी को पति और परिवार के पास छोड़ कर मुंबई आई थी। आम लोगों की की तरह मुझे भी यहां रहने और खाने की दिक्कत हुई। बस इस बात की खुशी थी कि काम के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ीं।

शुरुआत में कुछ लड़कियों के साथ रूम शेयर करती थी। शूटिंग के दौरान अपना फोन बतौर प्रॉप्स यूज करती थी, जिसके बदले 150 रुपए मिल जाते थे। इसके अलावा मैं दिन भर के लिए 2 बॉटल दूध खरीद लेती थी, जिससे खाने की टेंशन भी दूर हो जाती थी।

आज इसकी छूट है कि एक्टर्स मन मुताबिक शिफ्ट लगा लेते हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। 18-18 घंटे की शिफ्ट होती थी। 72 घंटे लगातार काम करने का मेरा रिकॉर्ड है। दूसरे शो कस्तूरी के वक्त मैं मंगलवार या बुधवार को शूटिंग पर निकलती थी और शुक्रवार या शनिवार को वापस घर जाती थी। ऐसे ना जाने कितने संघर्ष को पार करना पड़ा है। मन में शुरुआत से क्लियर था कि एक्टर ही बनना है। इस कारण जो भी संघर्ष सामने आया, उसका डटकर सामना किया।’

शुभांगी बोली, 'मैंने 2013 से लेकर 2015 तक, टीवी से ब्रेक लिया था। ऐसा नहीं था कि काम के लिए ऑफर नहीं था, बस मैं थोड़ा ब्रेक चाहती थी।'

शुभांगी बोली, ‘मैंने 2013 से लेकर 2015 तक, टीवी से ब्रेक लिया था। ऐसा नहीं था कि काम के लिए ऑफर नहीं था, बस मैं थोड़ा ब्रेक चाहती थी।’

इतने लंबे समय से शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ का हिस्सा होने पर टाइपकास्ट का डर नहीं लगता है?

शुभांगी ने कहा, ‘नहीं, मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। मुझे खुद विश्वास नहीं होता कि कैसे 8 साल से इस शो को कर रही हूं। इससे अभी तक जुड़े रहने की वजह यही है कि अंगूरी का किरदार बहुत ही अच्छा है। हर दिन इस कैरेक्टर को एंजॉय करती हूं। लंबे वक्त के बाद भी इससे बोर नहीं हुई।’

भाबी जी घर पर हैं में शुभांगी अंगूरी भाभी का रोल प्ले करती हैं। वो 2016 से इस शो का हिस्सा हैं।

भाबी जी घर पर हैं में शुभांगी अंगूरी भाभी का रोल प्ले करती हैं। वो 2016 से इस शो का हिस्सा हैं।

शिल्पा शिंदे के साथ कम्पैरिजन पर क्या कहना है?

शुरुआत में शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था, लेकिन 10 महीने में ही मेकर्स के साथ अनबन के कारण उन्हें निकाल दिया गया था। फिर उनकी जगह शुभांगी को कास्ट किया गया था। इस बारे में शुभांगी कहती हैं, ‘मुझे पता था कि कम्पैरिजन तो होगा ही।

शो की प्रोड्यूसर बिनेफर एस कोहली ने मुझसे कहा था कि इस किरदार के लिए हमें दूसरा तो कोई चाहिए ही था और इसके लिए तुमसे बेहतर कोई दूसरा नहीं हो सकता था। मैंने भी जब पेपर में यह खबर पढ़ी थी कि शो में अंगूरी भाबी के लिए किसी दूसरे आर्टिस्ट की तलाश है, तो मुझे एहसास था कि इसका हिस्सा तो मैं ही बनूंगी।

जब मुझे रोल में कास्ट किया गया था, तब मैंने दूसरा कुछ सोचा ही नहीं। बस ईमानदारी के साथ अपना काम करती रही।’

एक्स हसबैंड पीयूष पूरे के साथ शुभांगी।

एक्स हसबैंड पीयूष पूरे के साथ शुभांगी।

19 साल बाद पति से अलग होने होने की खास वजह?

शुभांगी ने पीयूष पूरे से 2003 में शादी की थी, लेकिन शादी के 19 साल बाद दोनों अलग हो गए। इस पर शुभांगी ने कहा, ‘बस इतना कहूंगी कि मैं एक अच्छे नोट पर अलग होना चाहती थी। मैं इस रिश्ते का अंत खराब नहीं चाहती थी। फिलहाल मैं सिंगल हूं और अपने काम में खुश हूं।’

खबरें और भी हैं…
Indore Information: यात्री की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद जा रही फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

यात्री की तबीयत पर विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। तुरंत एयरपोर्ट पर संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:20 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:21 AM (IST)

Indore News:  यात्री की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद जा रही फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

HighLights

  1. पटना से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट की इंदौर में आपात लैंडिंग
  2. फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई
  3. फ्लाइट ने पटना से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पटना से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट की गुरुवार रात इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर में करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत खराब होने से विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

पटना से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी

जानकारी के अनुसार विमान कंपनी इंडिगो की फ्लाइट ने पटना से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। इंदौर एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट में सवार एक यात्री को जी मिचलाने की समस्या हुई।

प्राथमिक उपचार से लाभ नहीं हुआ

प्राथमिक उपचार से लाभ नहीं होने पर विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। तुरंत एयरपोर्ट पर संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई।

रात नौ बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा विमान

अनुमति मिलते ही विमान रात नौ बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि यात्री को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी तबीयत ठीक है। ईंधन डालने के बाद रात्रि 9.30 बजे विमान इंदौर से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Salman Khan Tadap Tadap Ke Tune Taking pictures Story | Hum Dil De Chuke Sanam | तपते रेगिस्तान में रेत पर लेट गए थे सलमान: सिनेमैटोग्राफर अनिल मेहता ने शेयर किया किस्सा, बोले- उनकी एनर्जी देखकर चौंक गया था

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन सिनेमैटोग्राफर अनिल मेहता ने अपने करियर में ‘लगान’, ‘वीर-जारा’, ‘राॅकस्टार’ और ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों की सिनेमैटोग्राफी की है। इन फिल्मों के अलावा अनिल ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘खामोशी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ पर भी साथ काम किया है।

एक इंटरव्यू में अनिल ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। अनिल ने बताया कि फिल्म के गाने ‘तड़प-तड़प..’ को तपती गर्मी में रेगिस्तान में शूट किया गया था।

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प-तड़प' के एक सीन में सलमान खान।

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प-तड़प’ के एक सीन में सलमान खान।

शॉट में उनकी एनर्जी देखकर चौंक गया: अनिल
फिल्म कंपैनियन को दिए एक इंटरव्यू में अनिल ने कहा, ‘मुझे याद है कि हम रेगिस्तान में इस गाने को शूट कर रहे थे और सलमान बस सीन में बहते चले गए। वर्ना आप ही मुझे बताइए कि कौन सा ऐसा हीरो है जो इतनी गर्म रेत पर लेट जाएगा और लोगों से उस रेत को अपने ऊपर डालने के लिए कहेगा? वह खुद भी ऐसे ही कर रहे थे। यह कमाल का था। उस शॉट में मैं उनकी एनर्जी को देखकर चौंक गया।’

कोरियोग्राफर अनिल मेहता ने 1996 में भंसाली की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'खामोशी' से बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर डेब्यू किया था।

कोरियोग्राफर अनिल मेहता ने 1996 में भंसाली की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘खामोशी’ से बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर डेब्यू किया था।

‘इतनी गर्मी में सूरज को कैप्चर करना मुश्किल था’
अनिल ने आगे बताया, ‘इसके बाद मैंने ट्राइपॉड से कैमरा उठाया और सलमान के साथ उस शॉट को फील करने लगा। वह जो भी कर रहे थे, मैं उससे इंस्पायर्ड हुआ। बाद में जब मैंने अपने कैमरे में सूरज को कैप्चर किया गया तो महसूस हुआ कि इतनी गर्मी में सूरज की तरफ देख पाना भी मुश्किल था।’

फिल्म के सेट पर सलमान और ऐश्वर्या को सीन समझाते डायरेक्टर संजय लीला भंसाली।

फिल्म के सेट पर सलमान और ऐश्वर्या को सीन समझाते डायरेक्टर संजय लीला भंसाली।

अनिल ने फिल्म के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड
1999 में रिलीज हुई सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म अनिल के करियर की खास फिल्मों से भी एक रही। इसके लिए उन्होंने बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड जीता था।

MP Lok Sabha Election 2024: चुनिंदा सीटों पर राहुल और प्रियंका का जोर, मालवांचल और ग्वालियर-चंबल में करेंगे सभाएं

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव अभियान का खींचा खाका, केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा जा रहा प्रस्ताव।

By vaibhav shridhar

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 04:00 AM (IST)

MP Lok Sabha Election 2024: चुनिंदा सीटों पर राहुल और प्रियंका का जोर, मालवांचल और ग्वालियर-चंबल में करेंगे सभाएं
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा एमपी में करेंगे प्रचार।

HighLights

  1. कांग्रेस की तैयारी यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की दस सभाएं कराने की है।
  2. कांग्रेस को मुरैना लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत मिली थी।
  3. न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश में एक मात्र बड़ी सभा धार जिले के बदनावर में की थी।

MP Lok Sabha Election 2024: वैभव श्रीधर, भोपाल। कांग्रेस मध्य प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मुरैना, ग्वालियर और खंडवा के प्रत्याशी भी एक-दो दिन में तय हो जाएंगे। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के बाद अब पार्टी चुनाव प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने में जुट गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को जोर चुनिंदा सीटों पर है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां विधानसभा चुनाव में पार्टी को मतदाताओं का सहारा मिला है। इसमें मालवांचल, ग्वालियर-चंबल और महाकोशल क्षेत्र शामिल है।

प्रदेश कांग्रेस की तैयारी यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की दस सभाएं कराने की है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सहमति के लिए भेजा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के हिसाब से देखें तो कांग्रेस को मुरैना लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत मिली थी। इसी तरह ग्वालियर और भिंड में चार-चार, छिंदवाड़ा में सात, मंडला और बालाघाट में चार-चार, रतलाम में तीन, धार में पांच, खरगोन में पांच और टीकमगढ़ में तीन सीटों पर विजय मिली थी।

naidunia_image

पार्टी इसे देखकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इन क्षेत्रों में सभा कराने की तैयारी कर रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश में एक मात्र बड़ी सभा धार जिले के बदनावर में की थी। यहां उन्होंने आदिवासी बनाम वनवासी के मुद्दे को उठाकर भाजपा को घेरने का प्रयास किया था।

बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला में प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा हो सकती है तो बाकी स्थानों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं। उज्जैन संसदीय क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभाओं में भले ही कांग्रेस केवल दो सीटें जीती हो पर यहां राहुल सभा कर सकते हैं। पार्टी ने यहां से तराना के विधायक महेश परमार को प्रत्याशी बनाया है।

रतलाम में कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीट जीतीं और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश्वर डोडियार विजयी रहे थे। यहां मुकाबला कांतिलाल भूरिया और भाजपा की अनीता नागर चौहान से है जो वन मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी से है।

सामाजिक समीकरणों को देखते हुए बनेंगे कार्यक्रम- प्रदेश कांग्रेस सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम प्रस्तावित कर रही है। धार, खरगोन, रतलाम, मंडला और छिंदवाड़ा में आदिवासी बड़ी संख्या में हैं। इन सभी लोकसभा सीटों पर आदिवासी मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ दिया था। इसी तरह मुरैना, भिंड और ग्वालियर सीट पर भी कांग्रेस को समर्थन मिला। इसे देखते हुए यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम का प्रस्ताव है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कराना चाहती है।

यहां की तीन विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीती थी। विधानसभा चुनाव के दौरान खरगे से अभियान की शुरुआत सागर से कराई गई थी। यहां अनुसूचित जाति के मतदाता प्रभावी भूमिका में हैं। विंध्य में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुरैना, ग्वालियर और रतलाम में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।

अंचलवार कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को दी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए अंचलवार वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। कमल नाथ महाकोशल, विवेक तन्खा बुंदेलखंड, अरुण यादव और उमंग सिंघार मालवांचल, अजय सिंह विंध्य और डा.गोविंद सिंह ग्वालियर-चंबल अंचल की सीटों को देखेंगे। इनके और प्रत्याशी के सुझाव के आधार पर केंद्रीय नेताओं के दौरे और स्थान तय किए जाएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014