Katrina signed the movie New York on Salman’s insistence | सलमान के कहने पर कटरीना ने साइन की फिल्म न्यूयॉर्क: कबीर खान ने शेयर किया किस्सा, बोले- उस वक्त वो भाईजान को डेट कर रही थीं

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कबीर खान की फिल्म न्यूयॉर्क में कटरीना कैफ ने काम किया था। हालांकि शुरुआत में वो इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने फिल्म का ऑफर रिजेक्ट भी कर दिया था। लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने इस फिल्म के लिए हामी भरी थी।

इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने हालिया इंटरव्यू में किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त सलमान और कटरीना रिश्ते में थे।

कबीर ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वो और कटरीना बहुत अच्छे दोस्त हैं।

कबीर ने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वो और कटरीना बहुत अच्छे दोस्त हैं।

सलमान ने कहा था- आंख बंद करके फिल्म साइन कर लो

यूट्यूब चैनल मैशबेल इंडिया को दिए इंटरव्यू कबीर खान ने कहा- पहली फिल्म काबुल एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात सलमान खान से हुई थी। इसी मुलाकात के बदौलत मेरी दूसरी फिल्म न्यूयॉर्क में कटरीना की कास्टिंग हुई।

दरअसल, इस फिल्म के लिए कटरीना पहली पसंद थीं। यह यशराज प्रोडक्शन के साथ उनकी पहली फिल्म होने वाली थी। लेकिन पहली मीटिंग में ही वो कहानी सुन कर निराश हो गई थीं। शायद वो किसी लव स्टोरी वाली फिल्म में काम करना चाहती थीं।

फिल्म न्ययॉर्क में कटरीना ने जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश के साथ काम किया था।

फिल्म न्ययॉर्क में कटरीना ने जॉन अब्राहम और नील नितिन मुकेश के साथ काम किया था।

उस वक्त वो सलमान खान को डेट कर रही थीं। जब सलमान ने कटरीना से इस मीटिंग के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी अच्छी लेकिन शायद उनके हिसाब की नहीं है। फिर सलमान ने डायरेक्टर का नाम पूछा। जब उन्हें पता चला कि डायरेक्टर मैं हूं तो उन्होंने कहा- आंख बंद करके पिक्चर साइन कर लो। मैं उसे लड़के से मिला हूं। उसका काम अच्छा है।

यह किस्सा कटरीना ने मुझे कई सालों बाद बताया था।

सलमान की एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कबीर खान ने ही किया है।

सलमान की एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और ट्यूबलाइट जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कबीर खान ने ही किया है।

कबीर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि शूटिंग 100 दिनों तक न्यूयॉर्क में ही हुई थी। फिल्म का पूरा सेट-अप कटरीना के लिए नया था। उन्होंने आगे कहा- कटरीना शुरुआत में सेट पर मुझे सर कहकर बुलाती थीं। तब मैंने उनसे कहा था- यार तुम्हारा बॉयफ्रेंड मुझसे 4 साल बड़ा है, प्लीज मुझे सर मत कहा करो।

कटरीना को करीना कहकर बुलाते थे कबीर

कबीर ने बताया कि वो शुरुआत में करीब 20 दिन तक उन्होंने कटरीना को करीना कहकर बुलाया था। उन्होंने कहा- पहले 20 दिन तक, मैं उन्हें करीना कहता था और फिर धीरे-धीरे जब हम दोस्त बन गए, तो मुझे कटरीना की आदत हो गई। फिर बजरंगी भाईजान के दौरान मैं काफी दिनों तक करीना को कटरीना कहकर बुलाता रहा।

White Crow In MP: मप्र के खरगोन में कुंदा नदी किनारे दिखा सफेद कौआ, यूरोप व एशिया महाद्विप में मिलता है

White Crow In MP: साइबेरियन पक्षी की तरह यहां पहुंचा कौआ, 30 डिग्री से ज्यादा तापमान में हो सकती है मौत।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 01:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 01:24 PM (IST)

White Crow In MP: मप्र के खरगोन में कुंदा नदी किनारे दिखा सफेद कौआ, यूरोप व एशिया महाद्विप में मिलता है
सफेद कौआ

White Crow In MP: नईदुनिया न्यूज, खरगोन। शहर की कुंदा नदी के तट स्थित बड़घाटेश्वर मंदिर क्षेत्र में सफेद कौआ दिखाई दिया है। यहां आसपास के लोगों के लिए यह चर्चा का विषय है, क्योंकि अमूमन कौआ काला ही होता है। यहां के लोगाें का कहना है कि पिछले चार दिन से सफेद कौआ दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने फोटो व वीडियो भी बनाए हैं। वह सफेद कौए के दर्शन को अपना भाग्य समझ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यहां देशभर में गर्मी के लिए जाने वाले निमाड़ में सफेद कौआ मिलना अजूबे से कम नहीं हैं। पीजी कालेज की प्राणी शास्त्र की प्रोफेसर शैली जोशी का कहना है कि भारत के अधिकांश क्षेत्रों में काले कौआ ही पाए जाते हैं। केरल के कुछ क्षेत्र में सफेद रंग के कौआ मिलते हैं। सफेद कौआ अधिकांश उत्तरी अमेरिका, यूरोप व एशिया महाद्वीप में पाए जाते हैं।

उन्होंने सफेद कौआ के बारे में बताया कि जिस तरह से साइबेरियन भारत में आते हैं। उसी तरह से सफेद कौआ भी यहां पहुंचा है। सफेद कौआ सामान्य तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच ही रह सकता है। ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाएगा। सफेद कौआ यहां अपने आप को सामान्य तापमान में ही जीवित रख सकता है। गर्मी में ज्यादा रहा तो उसकी मौत हो सकती है।

प्रोफेसर शैल जोशी ने कहा कि छह माह पहले उमरिया जिले में भी सफेद कौआ दिखाई दिया था। इसके बाद दो माह पहले बड़वाह क्षेत्र में सफेद कौआ दिखाई दिया था। संभवत: यहीं वह कौआ है जो उमरिया से बड़वाह और अब खरगोन आ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सफेद कौआ को 30 डिग्री तापमान में रखकर बचाया जा सकता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

IT Discover to Congress: कांग्रेस को फिर झटका, IT विभाग ने जारी किया 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस

IT Discover to Congress हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस की इस संबंध में एक याचिका को खारिज कर दिया था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 12:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 01:01 PM (IST)

IT Notice to Congress: कांग्रेस को फिर झटका, IT विभाग ने जारी किया 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस
आयकर विभाग अभी कांग्रेस की वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक की आय का पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

HighLights

  1. आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है।
  2. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस नोटिस से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है।
  3. जानकारों की राय है कि टैक्स की ये राशि में अभी और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को लगातार कई झटके लग रहे हैं। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस जारी कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग के ताजा नोटिस में कांग्रेस से वित्त वर्ष 2017-18 से 2020-21 के लिए 1700 करोड़ रुपए की राशि टैक्स के तौर पर जुर्माना और ब्याज के साथ मांगी गई है।

चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की चिंता

आयकर विभाग के नोटिस के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस नोटिस से कांग्रेस पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती है। जानकारों की राय है कि टैक्स की ये राशि में अभी और भी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। आयकर विभाग अभी कांग्रेस की वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक की आय का पुनर्मूल्यांकन रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

naidunia_image

खारिज हो चुकी है कांग्रेस की याचिका

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कांग्रेस की इस संबंध में एक याचिका को खारिज कर दिया था। कांग्रेस ने आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उसके खिलाफ 4 साल के लिए टैक्स के पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई शुरू करने के खिलाफ याचिका लगाई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। कांग्रेस की ऐसी कई याचिकाएं हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है। इन याचिकाओं में कांग्रेस ने वर्ष 2014 से 2017 तक कर पुनर्मूल्यांकन कार्रवाई शुरू करने का विरोध किया था। तब हाईकोर्ट ने कहा था कि आयकर विभाग ने इस कार्रवाई के लिए प्रथम दृष्टया प्राप्त सबूत पेश किए हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Kapil known as Archana Puran Singh a fortunate appeal | कपिल ने अर्चना पूरन सिंह को बताया लकी चार्म: सुनील ग्रोवर की तारीफ में बोले- पूरा शो एक तरफ, इनकी फैन फॉलोइंग एक तरफ

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाल में ही कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर की तारीफ में कहा है कि पूरा शो एक तरफ और इनकी (सुनील) फैन फॉलोइंग एक तरफ। इस दौरान कपिल ने अर्चना पूरन सिंह को खुद का लकी चार्म बताया है।

वो जल्दी ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो से वापसी करने वाले हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो की यह खासियत है कि सुनील ग्रोवर 7 साल बाद इसमें वापसी कर रहे हैं। उनके और कपिल के बीच सभी मनमुटाव दूर हो गए हैं।

‘इस शो को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया’

कपिल ने शो के प्रमोशनल इवेंट में कहा, ‘वह (अर्चना सिंह) हमारी लकी चार्म हैं। हमने 2013 में शो शुरू किया था। उससे पहले मैंने अर्चना जी के साथ कॉमेडी सर्कस में काम किया था। उनकी खासियत यह है कि वो हर तरह से कॉमेडी को समझती हैं। यह उनकी एक कला है। जब वो हमारे सामने बैठती हैं, तो हमें बहुत मजा आता है।

इस शो को 11 साल हो गए हैं। मैं इस शो को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। इस बार हम और जोश के साथ आ रहे हैं।’

2009 में पहली बार सुनील से मिले थे कपिल

इस शो में सुनील ग्रोवर 7 साल बाद वापसी कर रहे हैं। 2017 में कपिल और उनके बीच बहुत कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद से ही दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया था। इस शो के प्रमोशनल इवेंट में कपिल ने सुनील की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘आप सभी सुनील पाजी को बहुत प्यार करते हैं। लोग सोचते हैं कि हमने 2013 में इसी शो से साथ काम करना शुरू किया था। लेकिन ऐसा नहीं है। 2009 में हंस बलिए नाम का एक शो आया था, जिसमें हमारी पहली बार मुलाकात हुई थी।

आप सभी जानते हैं कि पूरा शो एक तरफ, इनकी फैन फॉलोइंग एक तरफ।’

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रीमियर 30 मार्च को होने वाला है। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर बतौर गेस्ट शामिल होंगे।

Dhar Bhojshala ASI Survey: भोजशाला के पाषाण बने माॅडल, रिफ्लेक्टर का उपयोग कर खींचे फोटो, अलसुबह सर्वे के बाद बाहर आई टीम, अब नमाज के बाद होगा काम शुरू

भोजशाला का शुक्रवार को भी सर्वे हो रहा है। शुक्रवार को भोजशाला में मुस्लिम समाज को नमाज की अनुमुति होती है। ऐसे में दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज होगी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:07 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 12:53 PM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: भोजशाला के पाषाण बने माॅडल, रिफ्लेक्टर का उपयोग कर खींचे फोटो, अलसुबह सर्वे के बाद बाहर आई टीम, अब नमाज के बाद होगा काम शुरू

HighLights

  1. सात दिन में औसत रूप से 50 घंटे हो चुका है सर्वे
  2. फोटोग्राफी इस स्तर की हो रही है कि आकृतियां खुद कहानी बाेल सकें
  3. छह सप्ताह में उच्च न्यायालय के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना है।

प्रेमविजय पाटिल, शुभम राठौर, धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला इस समय किसी फिल्मी अभिनेता की तरह मॉडल बनी हुई है। आमतौर पर प्राचीन धरोहर की फोटोग्राफी माडल के रूप में कभी नहीं की जाती है। भोजशाला के फोटो इस समय हर एंगिल से लिए जा रहे हैं। आज नमाज के कारण अलसुबह ही सर्वे दल भोजशाला पहुंच चुका था। नमाज आरंभ होने से पहले सर्वे दल बाहर आ गया। अब सर्वे कार्य नमाज के बाद आरंभ होगा।

#WATCH धार, मध्य प्रदेश: ASI टीम भोजशाला परिसर में सर्वेक्षण के लिए पहुंची। pic.twitter.com/9nmtm5qCXs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024

सबसे अहम बात यह है कि फिल्म में जिन रिफ्लेक्टरों और आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाता है, उन रिफ्लेक्टर का उपयोग करते हुए एक-एक फोटो और वीडियोग्राफी की जा रही है। जिससे कि भोजशाला के पाषाण पर उकरे गए हर चिन्ह को स्पष्ट रूप से देखा जा सके। गुरुवार को रिफ्लेक्टर के उपयोग के साथ फोटोग्राफी की गई। अन्य वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग इसमें किया गया है। सात दिन में औसत रूप से 50 घंटे का सर्वे हो चुका है।

संभवत यह भोजशाला में पहली बार हुआ है। वहीं 50 मीटर के दायरे में जो धरोहर हैं, उनको भी डिजिटल फॉर्मेट में सुरक्षित किया जा रहा है। गुरुवार को भोजशाला में तीन स्थानों पर खोदाई जारी रही। इसमें सीढ़ी से उतरकर अवशेषों को निकालने का कार्य किया गया।

इन सब के बीच में सबसे अहम बात ही सामने आई है कि भोजशाला की फोटोग्राफी को लेकर विशेष रूप से फिल्मी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जिस तरह से फिल्म स्टार के फोटो लेने के लिए यह डॉक्यूमेंट्री बनाई जाती है, उसमें रिफ्लेक्टर का उपयोग किया जाता है। काले व सफेद पर्दों का उपयोग किया जाता है, उसका उपयोग इसमें किया गया है। इस तरह से सूरज की रोशनी भोजशाला के पाषाणों पर प्रकाश डाला जा रहा है। और उससे उसकी डिटेल को कैमर से फोटो और वीडियो के रूप में कैद की गई। इधर भोजशाला की लंबाई चौड़ाई से लेकर अन्य स्तर पर चीज पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

सर्वे का एक सप्ताह पूरा हो चुका है

इस एक सप्ताह अब तक खोदाई के तहत कहीं स्तर पर जानकारियां दर्ज की जा चुकी है। यहां गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई और गहराई को धीरे-धीरे विस्तारित किया जा रहे हैं। भोजशाला में जो गर्भ गृह है, उसके पिछले भाग में दो स्थानों पर खोदाई हो रही है। जबकि एक खोदाई लकड़ीपीठा क्षेत्र में की जा रही है। इस तरह से खोदाई का कार्य सतत जारी है। और आने वाले दिनों में भी यह खोदाई कार्य जारी रहेगा जारी। 50 मीटर की दूरी में टीम ने अपना टारगेट रखा है। इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज की जा रही है।

सुबह से लेकर शाम तक जो सर्वे किया जा रहा है। हालांकि भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा इसको लेकर अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा रहा है। वहीं दोनों ही पक्ष इसमें मौजूद रह रहे हैं। उनके अपनी-अपनी आपत्तियां अपने-अपने दावे है। अपने-अपने सुझाव भी शामिल है। इस तरह से एक सप्ताह का सर्वे पूरा हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि छह सप्ताह में उच्च न्यायालय के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। ऐसे में इस सर्वे कार्य का एक सप्ताह बीत चुका है। ऐसे में अब 35 दिन का समय शेष रह गया है। फिलहाल इसमें विभाग समय को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है। माना जा रहा है कि यह कार्य सतत जारी रहेगा।

नमाज से पहले हुआ सर्वे

भोजशाला का शुक्रवार को भी सर्वे किया गया। शुक्रवार को भोजशाला में मुस्लिम समाज को नमाज की अनुमुति होती है। ऐसे में दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज होगी। इसलिए पिछले शुक्रवार की तरह सुबह 6 बजे से सर्वे शुरू कर दिया गया। नमाज से पहले सर्वे टीम बाहर आ गई। दोपहर में नमाज होगी। हालांकि यह भी माना जा रहा है की नमाज के दौरान भी पिछले भाग में सर्वे और खोदाई जारी रह सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह सिर्फ एक अनुमान लगाया जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

BJP in South Politics: क्या दक्षिण में कमल खिलाएंगे भाजपा के ‘सिंघम’?, मोदी-शाह भी कर चुके पूर्व IPS अन्नामलाई की तारीफ

BJP in South Politics ऐसा माना जा रहा है कि 19 अप्रैल को पूरे राज्य में एक साथ मतदान के साथ ही यह स्थिति बदलने वाली है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 11:56 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 11:56 AM (IST)

BJP in South Politics: क्या दक्षिण में कमल खिलाएंगे भाजपा के ‘सिंघम’?, मोदी-शाह भी कर चुके पूर्व IPS अन्नामलाई की तारीफ
बेहद कम समय में ही अन्नामलाई ने अपनी पहचान एक आक्रामक नेता की बनाई है।

HighLights

  1. अन्नामलाई युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।
  2. हमलावर तेवरों, तीखे बुद्धिमत्तापूर्ण जवाबों के कारण लोग उनकी ओर तेजी से आकर्षित होते हैं।
  3. अन्नामलाई कई जाने-पहचाने अल्पसंख्यक चेहरों को पार्टी के खेमे में लाने में सफल रहे।

मनीष तिवारी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो चुकी है और सभी की निगाहें इस बात पर भी टिकी है कि आखिरकार भाजपा तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में कमल कैसे खिलाएगी, लेकिन भाजपा सियासी जंग में तमिलनाडु को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है। भाजपा को एक ऐसा सियासी सिंघम मिल चुका है, जिसके काम की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी कर चुके हैं। हम बात कर रहे हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई की।

शानदार है अन्नामलाई की टाइमिंग

के. अन्नामलाई के विरोधी भले उनके हाथ में महंगी फ्रेंच घड़ी को लेकर सवाल उठाएं, लेकिन साथ में इस बात का समर्थन भी करते हैं कि कि तमिलनाडु की सियासत में अन्नामलाई की टाइमिंग शानदार है। कभी सिंघम शैली में काम करने वाले पुलिस अफसर अन्नामलाई अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद सिपाही बन चुके हैं। यहां तक की उनकी यात्रा भी काफी उल्लेखनीय है।

तमिलनाडु में भाजपा का चेहरा है अन्नामलाई

के. अन्नामलाई तमिलनाडु में भाजपा का चेहरा भी हैं और उम्मीद भी हैं। के. अन्नामलाई सिर्फ कोयंबटूर में भाजपा प्रत्याशी ही नहीं है, बल्कि वास्तविक चुनौती तमिलनाडु में भाजपा के उदय को सुनिश्चित करने की है। अन्नामलाई अगस्त 2020 में ही भाजपा में शामिल हुए थे और 1 साल के अंदर ही उन्हें राज्य इकाई का प्रमुख बना दिया गया था। अन्नामलाई में छिपी संभावनाओं को पहचानने का यह सटीक समय है।

आक्रामक राजनीति करते हैं अन्नामलाई

बेहद कम समय में ही अन्नामलाई ने अपनी पहचान एक आक्रामक नेता की बनाई है। अन्नामलाई के निशाने पर पहले सत्ताधारी द्रमुक की ओर थे, लेकिन परिस्थितियां बदलने के साथ कुछ अवसरों पर सहयोगी AIADMK पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। ऐसा माना जा रहा है कि 19 अप्रैल को पूरे राज्य में एक साथ मतदान के साथ ही यह स्थिति बदलने वाली है।

पूर्व आईपीएस अन्नामलाई युवाओं में लोकप्रिय

अन्नामलाई युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। हमलावर तेवरों, तीखे बुद्धिमत्तापूर्ण जवाबों के कारण लोग उनकी ओर तेजी से आकर्षित होते हैं। अन्नामलाई कई जाने-पहचाने अल्पसंख्यक चेहरों को पार्टी के खेमे में लाने में सफल रहे। द्रमुक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर उनकी ओर से जारी की गई DMK फाइल्स का असर इतना ज्यादा हुआ कि स्टालिन की पार्टी के पसीने छूट गए। पूरी ताकत के साथ अन्नामलाई ने द्रमुक की नींद खराब कर दी है।

2019 में छोड़ी आईपीएस की नौकरी

अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष हैं। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के बाद मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और UPSC पास कर IPS बन गए। 2013 में कर्नाटक पुलिस में ASP के रूप में नियुक्त हुए। चिकमंगलूर में पुलिस अधीक्षक (SP) का पदभार संभाला। साल 2019 में अन्नामलाई ने IPS पद छोड़ दिया और भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Stated- Satish Kaushik was very near us; Actor appeared on the trailer launch occasion with brother Arbaaz Khan | सलमान खान हुए इमोशनल: बोले- सतीश कौशिक हमारे बहुत करीबी थे; एक्टर भाई अरबाज खान के साथ ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आए

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीती रात सलमान खान ने ‘पटना शुक्ला’ की स्क्रीनिंग अटेंड की। इस इवेंट में उन्होंने दिवंगत एक्टर, डायरेक्टर सतीश कौशिक के बारे में जिक्र किया। बातचीत के दौरान एक्टर इमोशनल होते नजर आए।

सलमान खान भावुक होते दिखे
‘पटना शुक्ला’ फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान हैं। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। ऐसे में स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान और अरबाज खान को साथ देखा गया। सलमान खान से सतीश कौशिक के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर सलमान भावुक होते दिखे। उन्होंने कहा- सतीश जी हमारे बहुत करीबी थे। सबसे बड़ी बात ये है कि डेथ से पहले उन्होंने अपने सारे प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए थे। सतीश जी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी दिखाई दिए थे।

सतीश कौशिक ने खान ब्रदर्स के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी
सतीश कौशिक ने 2022 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग खत्म होने के बाद अरबाज खान और सलमान खान के साथ एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी। फोटो में वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे।

विवेक बुडाकोटी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं
‘पटना शुक्ला’ में रवीना टंडन अहम भूमिका में दिखेंगी। उनके अलावा फिल्म में अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी, चंदन रॉय सान्याल और मानव विज बतौर एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म 29 मार्च को हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया है
ट्रेलर में रवीना वकील की भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में उनका नाम तनवी है। वो घर में आए मेहमानों को पकौड़े तलकर खिलाती हैं, तभी मेहमानों को ये पता चलता है कि वो वकील भी हैं। लेकिन वकालत में खुद को अभी तक साबित नहीं कर पाई हैं। अब तनवी को नया केस मिला है। उनके पास एक लड़की अपना केस लेकर आती है और कहती है कि वो एग्जाम में फेल हो गई है और अपनी एग्जॉम कॉपी रिचेक करवाना चाहती है। वो कहती है कि वो बीएससी थर्ड ईयर की स्टूडेंट है। एग्जाम तो बहुत अच्छा हुआ लेकिन रिजल्ट फेल आया। रवीना इस लड़की का केस लेती हैं। इस फिल्म में वो अन्याय से दबी आवाज को न्याय दिलाने का काम करेंगी। तनवी रोल नंबर स्कैम केस लड़ती नजर आएंगी। ये कहानी एक आम महिला की है, जो अपनी आसाधरण लड़ाई बड़े ही धैर्य के साथ लड़ती है।

Morena Information: होली की तीज पर जलाया कंस का 18 फीट ऊंचा पुतला, भगवान श्रीकृष्ण की निकाली शोभा यात्रा

Morena Information: दशहरा पर पूरे देश में रावण के पुतले के दहन की परंपरा है, लेकिन मुरैना जिले के सबलगढ़ में कंस का पुतला दहन किया जाता है। यह पुतला दहन कार्यक्रम होली की तीज तिथि को हर साल सबलगढ़ की देवी संकीर्तन मंडल के द्वारा कराया जाता है।

By anil tomar

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 11:41 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 11:41 AM (IST)

Morena News: होली की तीज पर जलाया कंस का 18 फीट ऊंचा पुतला, भगवान श्रीकृष्ण की निकाली शोभा यात्रा

HighLights

  1. कई दशकों से निभाई जा रही है कंस वध की परंपरा
  2. भगवान करते है बाण चलाकर कंस का वध

Morena Information: मुरैना. सबलगढ़। दशहरा पर पूरे देश में रावण के पुतले के दहन की परंपरा है, लेकिन मुरैना जिले के सबलगढ़ में कंस का पुतला दहन किया जाता है। यह पुतला दहन कार्यक्रम होली की तीज तिथि को हर साल सबलगढ़ की देवी संकीर्तन मंडल के द्वारा कराया जाता है। इस बार कंस का 30 फीट ऊंचा पुतला अनाज मंडी परिसर में रखा गया। जहां इसे देखने के लिए ही सैंकड़ों लोग पहुंचे। इसके साथ ही नगर में भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ की शोभा यात्रा निकाली गई, जो भ्रमण करने के बाद अनाज मंडी पहुंची। जहां गुरूवार की शाम को साढ़े छह बजे के करीब भगवान ने बाण चलाकर कंस का वध कर दिया। कुछ देर में ही इस कंस के पुतले में आग लगी और जमींदोज हो गया।

उल्लेखनीय है कि देवी संकीर्तन मंडी की ओर से लगभग सात दशकों से कंस वध मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह कंस वध मेला पूर्व में रामपुर में भी आयोजित किया जाता था, लेकिन अब इसका आयोजन नहीं होता, लेकिन सबलगढ़ कस्बे में इस परंपरा का लगातार पालन किया जा रहा है। यह परंपरा किस तरह शुरू हुई, इसके बारे में कोई ठीक जानकारी नहीं है, लेकिन हर होली की तीज पर हर साल इस कंस के पुतले का दहन किया जाता है। गुरूवार को अनाज मंडी में कंस का पुतला रखा गया। इस बीच दोपहर को रथ से भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ के भेष में बालकों को सजाकर रथ में बैठाकर शाेभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा देवी मंदिर से शुरू हुई, जो कि नगर के मुख्य मार्गाें एमएस रोड, संतर नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच से होकर निकाली गई। इसके बाद अनाज मंडी में पहुंची। जहां पहले भगवान के विधि विधान से आरती ऊतारी गई, इसके बाद श्रीकृष्ण के भेष में मौजूद बालक ने आग से जलता हुआ तीर छोड़कर कंस के पुतले का दहन कर दिया। आग लगते ही पुतले में भीषण आग लग गई और कुछ देर बाद ही यह 30 फीट ऊंचा पुतला नीचे आ गिरा। इस दौरान सभी ने जयकारे भी लगाए। देवी संकीर्तन मंडल अध्यक्ष ऋषि शुक्ला ने बताया कि यह परंपरा का शुरू से पालन किया जा रहा है। हर साल कंस वध मेला का आयोजन होता है, जिसमें हजारों लोग इसे देखने के लिए जुटते है।

पूर्व में बीटीआइ परिसर में आयोजित होता था मेला

कंस वध मेला का आयोजन कई दशक तक बीटीआइ मैदान में आयोजित किया जाता था, लेकिन अब इन मैदान पर शासकीय स्कूलों के भवन बनाए जा चुके है, जिसकी वजह से इस मेला के लिए जगह नहीं बची। जिसके बाद अब इस मेला को अनाज मंडी में आयोजित किया जाता है, बताया जाता है कि मेला का स्थान समय समय पर जगह के अभाव के चलते बदलते रहे हैं। बीटीआइ से पूर्व खार नाले के पास इस मेला का आयोजन किया जाता था। जहां निर्माण होने से जगह कम होने से इसका स्थान परिवर्तित होता रहा है।

पोरसा के नगरा में 30 व 31 को लगेगा हरदौल मंदिर पर मेला

पोरसा शहर से 17 किलोमीटर नगरा गांव में हर साल रंग पंचमी से दो दिवसीय हरदौल बाबा का मेला आयोजित किया जाता है। इस बार इस मेला का आयोजन 30 मार्च व 31 मार्च को किया जाएगा। इस मंदिर पर पिछले दो सदियों से बरसों से मेला लग रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आसपास नजदीक जितने भी गांव हैं, उन सभी गांव में मंदिर की मान्यता है कि मंदिर में अविवाहित युवक युवतियों की शादी की मन्नत की अर्जी लगाई जाती है तथा परिवार में खुशहाली लाने के लिए एवं अन्य सभी प्रकार की समस्याओं की अर्जी लगाई जाती है। जब अर्जी पूरी होती है तो मन्नत के मुताबिक मंदिर पर कन्या भोज व ब्राह्मण भोज तथा कथा कराई जाती हैं। यह नगरा गांव के टीकेतन का पुरा में मंदिर स्थित है। ग्रामीण जन कोई भी शुभ कार्य करते हैं तो सबसे पहले मंदिर में पूजा करते हैं। उसके बाद अपने कार्य शुभारंभ करते हैं। इस दो दिवसीय मेला में पोरसा, अंबाह, गोरमी, मेहगांव, भिंड, इटावा, फिरोजाबाद, बाह, शिकोहाबाद, शमशाबाद के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगाने पहुंचते है।। इस दौरान मेला में फाग गायन भी ग्रामीणों द्वारा किया जाता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

IPL 2024: केकेआर में शामिल हुआ 16 साल का अफगानिस्तानी खिलाड़ी, राजस्थान के लिए खेलेंगे केशव महाराज

IPL 2024 Information: आईपीएल की तरफ से आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी की गई है। इसमें बताया गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स वे मुजीब उर रहमान की जगह अफगानिस्तान के गेंदबाज अल्लाह गजनफर को शामिल किया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 28 Mar 2024 08:53 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 28 Mar 2024 08:53 PM (IST)

IPL 2024: केकेआर में शामिल हुआ 16 साल का अफगानिस्तानी खिलाड़ी, राजस्थान के लिए खेलेंगे केशव महाराज
केशव महाराज और अल्लाह गजनफर।

HighLights

  1. केकेआर ने मुजीब उर रहमान को दो करोड़ में लिया था।
  2. मुजीब उर रहमान और प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल से बाहर हो गए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Information: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने एक-एक रिप्लेसमेंट किया है। केकेआर के लिए इस आईपीएल में अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजीब उर रहमान नहीं खेलेंगे। जबकि राजस्थान को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की सर्विस नहीं मिलेगी। कृष्णा के लीग से बाहर होने की खबर पहले ही सामने आ गई थी। अब इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान टीमों ने किया है। अफगानिस्तान के नए खिलाड़ी की आईपीएल 2024 में एंट्री हुई है।

आईपीएल की तरफ से आधिकारिक मीडिया रिलीज जारी की गई है। इसमें बताया गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स वे मुजीब उर रहमान की जगह अफगानिस्तान के गेंदबाज अल्लाह गजनफर को शामिल किया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज केशव महाराज को चुना है।

कौन है अल्लाह गजनफर?

केकेआर ने अपने टीम में सबसे नौजवान खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल किया है। 16 वर्षीय अल्लाह गजनफर 20 लाख रुपये में कोलकाता का हिस्सा बने हैं। गजनफर पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए दो वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा तीन टी20 और छह लिस्ट ए मैच खेले हैं।

रिहैब प्रक्रिया में प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने क्वॉडरिसेप्स टेंडन की सर्जरी कराई थी। इसके बाद रिहैब प्रक्रिया में हैं। इस वजह से आईपीएल से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह राजस्थान ने दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को चुना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Jabalpur Information : शराब दुकान के बाहर फैली थी गंदगी, नगर निगम ने काटा चालान

Jabalpur Information : यदि दोबारा गंदगी दिखी तो दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी।

By Sunil dahiya

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 10:38 AM (IST)

Jabalpur News : शराब दुकान के बाहर फैली थी गंदगी, नगर निगम ने काटा चालान

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग के अधिकािरियों को तलब किया।
  2. दुकान संचालक को निगमायुक्त की चेतावनी।
  3. दोबारा गंदगी दिखी तो निरस्त होगा लाइसेंस।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने निकली निगमायुक्त जब रद्दीचौकी क्षेत्र पहुंची तो यहां संचालित शराब दुकान के सामने कचरा, गंदगी का ढेर देख उनका माथा ठनक गया। निगमायुक्त ने तत्काल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकािरियों को तलब किया और दुकान संचालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही दुकान संचालक के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान काटा। निगमायुक्त प्रीति यादव ने दुकान संचालक को ये हिदायत भी दी कि यदि दोबारा गंदगी दिखी तो दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी।

वार्डों में देखी सफाई व्यवस्था-

निगमायुक्त ने रद्दीचौकी, गोहलपुर होते हुए विजय नगर पहुंची और बड़ी ही बारीकी से साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नाला-नालियों का निरीक्षण करते विभागीय अधिकारियों से सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर का हर कोना साफ-सुथरा हो और नाला नालियों की नियमित सफाई के साथ-साथ वार्डो में स्वच्छता की झलक भी दिखाई दे।

वार्ड से शिकायत नहीं आनी चाहिए

निगमायुक्त बोलीं- किसी भी वार्ड से इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए की नाले-नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई। इस अवसर पर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संभव अयाची, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, सीएसआइ हर्षा पटैल, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु