IPL 2024 LSG vs PBKS: लखनऊ से उनके घर में शनिवार को खेलेगी पंजाब, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम 11 टीम

IPL 2024 LSG vs PBKS: आईपीएल 2024 के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:01 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 07:01 PM (IST)

IPL 2024 LSG vs PBKS: लखनऊ से उनके घर में शनिवार को खेलेगी पंजाब, देखें हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम 11 टीम
IPL 2024 LSG vs PBKS Match Preview

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 LSG vs PBKS Match Preview: आईपीएल 2024 के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला शनिवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब को अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ को भी राजस्थान के खिलाफ मैच में हार का स्वाद चखना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मोहसिन खान, नवीन-उल-हक और यश ठाकुर ने अपने 11 ओवरों में 129 रन लुटवा दिए थे।

पंजाब की बात करें तो हरप्रीत बरार ने चिन्नस्वामी में स्पिनरों के लिए दूसरा सबसे किफायती स्पेल डाला। लेकिन अर्शदीप सिंह और सैम कुरेन का बेंगलुरु में काफी खराब प्रदर्शन था। 44 गेंदों में 58 रन बनाने के बाद केएल राहुल को अपनी टीम को जीत दिलानी चाहिए थी। उपकप्तान निकोलस पूरन ने भी शानदार 64 रन बनाए, लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला पाएं। पंजाब किंग्स के लिए कप्तान शिखर धवन को अपने जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो से ज्यादा समर्थन की उम्मीद होगी। जो इस सीजन अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब आईपीएल 2024 किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 LSG vs PBKS Head To Head Report)

दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक तीन मैच खेले गए हैं। जिसमें लखनऊ दो मैच जीतकर आगे है। वहीं, पंजाब को एक मुकाबले में जीत हासिल हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब आईपीएल 2024 किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 LSG vs PBKS Possible Enjoying 11)

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहम्मद खान, नवीन-उल-हक और यश ठाकुर।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब आईपीएल 2024 किंग्स ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 LSG vs PBKS Dream11 Crew)

विकेटकीपर- केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन

बल्लेबाज- शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डिकॉक

ऑलराउंडर- मार्कस स्टोइनिस, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, नवीन-उल-हक, हरप्रीत बरार

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Randeep Hooda said- It appeared as if Savarkar was with me | रणदीप हुड्डा बोले- ऐसा लगता था सावरकर साथ हैं: कहा- कैरेक्टर में घुसने के लिए जेल में समय बिताया, थोड़ी देर में दम घुटने लगा

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणदीप हुड्डा ने कहा कि स्वात्रंत्य वीर सावरकर की शूटिंग के वक्त उन्हें ऐसा फील होता था कि सावरकर उनके आस-पास हैं। रणदीप ने कहा कि जब वे खुद को शीशे के सामने देखते थे तो लगता था कि सावरकर खुद सामने आ गए हैं। रणदीप ने कहा कि उन्होंने खुद को अंडमान के उस जेल में बंद कराया था, जहां सावरकर बंद थे।

र​​​​​​णदीप ने आगे कहा कि उन्हें कुछ देर तो कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन कुछ देर बाद उनका दम घुटने लगा। वो कुछ ही देर बाद उस कालकोठरी से बाहर निकल गए।

ऐसा लगता था वहां कोई है
रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म स्वात्रंत्य वीर सावरकर की वजह से सुर्खियों में हैं। रणदीप हुड्डा ने रणवीर अल्हाबादिया के साथ इंटरव्यू में कहा- रात में वहां अलग ही टाइप का सन्नाटा होता था। ऐसा लगता था कि वहां कोई है।

रणदीप की यह पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है
इस फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रणदीप हुड्डा ही हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया है।

7 दिन में फिल्म ने कमाए 11.35 करोड़ रुपए
स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने 7 दिनों में 11.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का हर दिन का कलेक्शन

  • पहले दिन- 1.05 करोड़
  • दूसरे दिन- 2.25 करोड़
  • तीसरे दिन- 2.7 करोड़
  • चौथे दिन- 2.15 करोड़
  • पांचवें दिन- 1.05 करोड़
  • छठे दिन- 1 करोड़
  • सातवें दिन- 1.15 करोड़
  • टोटल- 11.35 करोड़

Khargone Information: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर से बाहर काम करने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शाम 4 बजे 33 वर्षीय नीलूबाई डावर घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। बिजली से उसकी मौके पर मौत हो गई।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 05:56 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:43 PM (IST)

Khargone News: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर से बाहर काम करने के दौरान हुआ हादसा
मृतक नीलूबाई डावर

खरगोन, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गोगावां थाना क्षेत्र के सिगनूर के समीप डमरिया फलिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बालक भी आया चपेट में आया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शाम 4 बजे 33 वर्षीय नीलूबाई डावर घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। बिजली से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि पास ही बालक चपेट में आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया है।

एसपी ने दौरा कर ली जानकारी

गोगावां में गुरुवार जिले के नये पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा पहली बार गोगावां पहुंचे। जहां थाने के टीआइ दिनेश सोलंकी व थाने के स्टाफ़ ने एसपी मीणा का स्वागत किया। उधर एसपी मीणा ने भी थाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

naidunia_image

गोगावां में एसपी धर्मराज मीणा मंदिर मस्जिद का निरीक्षण करते हुए।

साथ ही एसपी नगर के शीतला माता मंदिर व उससे सटी जाम मस्जिद भी पहुंचे। जहां की महत्वपूर्ण जानकारी थाना प्रभारी से हासिल की। वहीं एसपी ने महाआरती को लेकर भी इस बीच टीआइ से चर्चा की। इसी दौरान खत्री समाज के सामाजिक कार्यकर्ता मुबारीक सेठ भी यहां पहुंचे और रमजान माह

Ujjain Information: डिलेवरी रूम में बच्चे के जन्म पर दादी ने गाया भजन, उज्जैन की अस्पताल का वीडियो वायरल

Ujjain hospital video उज्जैन में एक निजी चिकित्सालय में एक बच्चे का जन्म उसकी दादी के डिलेवरी रूम में ही भजन गाते हुए हुआ। डिलेवरी करने वाली टीम को भी इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:26 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:26 PM (IST)

Ujjain News: डिलेवरी रूम में बच्चे के जन्म पर दादी ने गाया भजन, उज्जैन की अस्पताल का वीडियो वायरल
डिलेवरी रूम में बच्चे के जन्म पर दादी ने गाया भजन

HighLights

  1. डिलेवरी रूम में बच्चे के जन्म पर दादी ने गाया भजन
  2. उज्जैन की अस्पताल का वीडियो वायरल
  3. बहू की स्थिति देखकर डिलेवरी रूम में भजन गाने की मांगी थी अनुमति

उज्जैन। उज्जैन में एक निजी चिकित्सालय में एक बच्चे का जन्म उसकी दादी के डिलेवरी रूम में ही भजन गाते हुए हुआ। डिलेवरी करने वाली टीम को भी इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। भजन गाते हुए डिलेवरी रूम का वीडियो भी बनाया गया। मामला 27 मार्च का है। वीडियो अब सामने आया है। एक निजी चिकित्सालय में गायिका प्रीति दीक्षित की बहू उपासना की डिलेवरी होना थी।

प्रीति दीक्षित ने बहू की स्थिति देखकर डिलेवरी रूम में ही बच्चे के जन्म के समय भजन गाने की अनुमति मांगी। जिसे अस्पताल टीम ने मान लिया। सर्जन डॉ. जया मिश्रा ने बताया कि प्रीति दीक्षित स्वयं एक अच्छी गायिका हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बच्चे की डिलेवरी के समय किसी ने भजन गाए हो।

टीम सदस्यों का कहना है कि इससे सभी टीम सदस्यों को सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। जन्म के समय बच्चे का जन्म हुआ। दादी को भी भजन के दौरान पोता मिलने पर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। प्रीति दीक्षित के बेटे ने 7 वर्ष पहले इसी दिन आत्महत्या कर ली थी, जिस दिन पोते ने जन्म लिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर जरूर करें भगवान शिव से जुड़ा ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और विधि-विधान से उनकी पूजा करें।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:00 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:00 PM (IST)

Rang Panchami 2024: रंग पंचमी पर जरूर करें भगवान शिव से जुड़ा ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम
Holi rang panchami 2024

HighLights

  1. रंग पंचमी तिथि पर देवी-देवता रंगोत्सव मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं।
  2. रंग पंचमी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं।
  3. इस दिन का सबसे शुभ समय शिव वास होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rang Panchami 2024: रंग पंचमी का त्योहार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी तिथि पर देवी-देवता रंगोत्सव मनाने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इस साल रंग पंचमी पर सिद्धि योग समेत कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इन योगों में भगवान शिव की पूजा की जाए, तो कई गुना फल प्राप्त होता है।

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें और विधि-विधान से उनकी पूजा करें। आइए, जानते हैं कि रंगपंचमी पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त क्या है।

रंगपंचमी शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, रंग पंचमी पर रवि योग और सिद्धि योग बन रहे हैं। रवि योग पूरे दिन रहेगा। वहीं, सिद्धि योग रात 10.47 बजे तक बन रहा है। इस दिन का सबसे शुभ समय शिव वास होगा। रंग पंचमी तिथि पर भगवान शिव रात 9 बजकर 13 मिनट तक नंदी पर विराजमान रहेंगे।

शिव पुराण में कहा गया है कि नंदी पर सवार रहने के दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। परिवार में भी खुशियां आती हैं। अगर आप परेशानियों से घिरे हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रंग पंचमी के दिन सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें।

इस तरह करें अभिषेक

सनातन धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि भोलेनाथ जलाभिषेक से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल, सादा जल, कच्चा दूध, पंचामृत आदि चीजों से कर सकते हैं। इसकी जगह गाय के दूध से बने शुद्ध घी और शहद से भी भगवान शिव का अभिषेक किया जा सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

Pappu Yadav: पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं पूर्णिया से लड़ूंगा चुनाव, बस कांग्रेस की हां का इंतजार

बिहार में पूर्णियां सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी की खिलाफत शुरू कर दी है। वह इस सीट को लेकर कई सालों से मेहनत कर रहे थे। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चली गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 05:40 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 05:40 PM (IST)

Pappu Yadav: पप्पू यादव का बड़ा बयान, बोले- मैं पूर्णिया से लड़ूंगा चुनाव, बस कांग्रेस की हां का इंतजार
पप्पू यादव का बड़ा बयान।

एजेंसी, पटना। बिहार में पूर्णियां सीट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आरजेडी की खिलाफत शुरू कर दी है। वह इस सीट को लेकर कई सालों से मेहनत कर रहे थे। महागठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत पूर्णिया सीट आरजेडी के खाते में चली गई है। उसने यहां से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।

लालू यादव ने यहां पार्टी का सिबंल बीमा भारती को सौंप दिया है। बीमा भारती की उम्मीदवारी तय होने के बाद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की जनता चाहती है कि मैं कांग्रेस के साथ जुड़ा रहूं। पार्टी का झंडा मेरे हाथ में रहे। मैं पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। कांग्रेस की लीडरशिप की हां के बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में इन बातों का रखें ध्यान, देवी मां का मिलेगा आशीर्वाद

साल में चार बार नवरात्र मनाए जाते हैं, जो कि शरद नवरात्र, चैत्र नवरात्र, माघ नवरात्र और आषाढ़ गुप्त नवरात्र है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 05:35 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 05:35 PM (IST)

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्र में इन बातों का रखें ध्यान, देवी मां का मिलेगा आशीर्वाद
Chaitra Navratri Dos and Donts

HighLights

  1. नवरात्र पूरी तरह से मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित होते हैं।
  2. नवरात्र में शराब, तंबाकू और मांसाहारी भोजन जैसी तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  3. नवरात्र के दौरान सरसों के तेल और तिल के सेवन से बचें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024: नवरात्र सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र पूरी तरह से मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित होते हैं। साल में चार बार नवरात्र मनाए जाते हैं, जो कि शरद नवरात्र, चैत्र नवरात्र, माघ नवरात्र और आषाढ़ गुप्त नवरात्र है। इस साल नवरात्र 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रहे हैं।

नवरात्र में करें इन नियमों का पालन

  • नवरात्र के दौरान साधकों को सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करना चाहिए।
  • नवरात्र में शराब, तंबाकू और मांसाहारी भोजन जैसी तामसिक चीजों का सेवन न करें।
  • उपवास के दौरान अपने नाखून, बाल और दाढ़ी काटने से बचें।
  • व्रत के दौरान कुट्टू, सिंघाड़ा, दूध, साबूदाना, आलू और फलों का सेवन किया जा सकता है।
  • नवरात्र के दौरान सरसों के तेल और तिल के सेवन से बचें।
  • आप मूंगफली का तेल और घी का उपयोग कर सकते हैं।
  • नमक के दैनिक प्रयोग से बचें।
  • आप सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं।
  • उपवास के दिनों में सोने से बचें।
  • पूजा के दौरान साफ ​​और पवित्र वस्त्र धारण करें।
  • चमड़े की चीजों का उपयोग न करें।
  • काले कपड़े पहनने से बचें।
  • बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपवास नहीं करना चाहिए।
  • इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करें।
  • कन्याओं का अपमान न करें।
  • मां दुर्गा को प्रसन्न करने के मंत्र

    • ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
    • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

    कभी जेल में मुख्तार के साथ पत्नी अफ्शा बिताती थी समय, अब शौहर के आखिरी दीदार को मोहताज

    संसार में समय एक जैसा नहीं होता है। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का एक समय उत्तर प्रदेश में वर्चस्व था। उसका कहा सरकार भी नहीं टालती थी। जेल में ही रहकर वह राज करता था। उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी रोज जेल में पसंदीदा खाना लेकर आती थी।

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 04:57 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 04:57 PM (IST)

    कभी जेल में मुख्तार के साथ पत्नी अफ्शा बिताती थी समय, अब शौहर के आखिरी दीदार को मोहताज
    पत्नी अफ्शा के साथ मुख्तार अंसारी।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। संसार में समय एक जैसा नहीं होता है। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का एक समय उत्तर प्रदेश में वर्चस्व था। उसका कहा सरकार भी नहीं टालती थी। जेल में ही रहकर वह राज करता था। उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी रोज जेल में पसंदीदा खाना लेकर आती थी। वह मुख्तार के वहीं पर रहती थी, लेकिन समय के साथ सब बिखरता चला गया। आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि अफ्शा आखिरी बार मुख्तार के शव का दीदार भी नहीं कर पा रही है।

    साल 2005 में मुख्तार के जेल जाते ही अफ्शा सक्रिय हो गई थी। उसने पति के साम्राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया। मुख्तार के गैंग आईएस- 191 को उसने संभाला। अफ्शा अंसारी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। उसको रिवॉल्वर वाइफ के तौर पर पहचान मिली थी। अभी वह उत्तर प्रदेश पुलिस से बचकर भाग रही है। यूपी पुलिस ने उसके ऊपर 75 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

    Shapoorji Pallonji Group IPO: आ रहा है शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कंपनी का आईपीओ, फाइल किए दस्तावेज

    Shapoorji Pallonji Group IPO: एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एआईएल) ने आईपीओ के माध्यम से सात हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के साथ मसौदा पत्र दाखिल किया है।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 05:06 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 05:06 PM (IST)

    Shapoorji Pallonji Group IPO: आ रहा है शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कंपनी का आईपीओ, फाइल किए दस्तावेज
    एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने आईपीओ के लिए कागजात दाखिल किए।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Shapoorji Pallonji Group IPO: शापूरजी पालोनजी समूह की कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एआईएल) ने आईपीओ के माध्यम से सात हजार करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के साथ मसौदा पत्र दाखिल किया है। कंपनी का मेगा आईपीओ 1250 करोड़ रुपये के शेयरों के साथ ताजा अंक और प्रमोटर गोस्वामी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 5750 करोड़ रुपये तक बिक्री पेशकश का संयोजन है।

    एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ की डिटेल्स

    गुरुवार का दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, ऑफर में पात्र कर्मचारियों द्वारा सदस्यता के लिए रिजर्वेशन शामिल है। वर्तमान में प्रमोटरों और प्रमोटर ग्रुप की इकाइयों के पास महाराष्ट्र स्थित एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर में 99.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी प्री आईपीओ प्लेसमेंट दौर में 250 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है। अगर प्लेसमेंट पूरा हो जाता है तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा।

    कंपनी के बारे में

    1865 में स्थापित शापूरजी पालोनजी ग्रुप दुनिया भर में इंजीनियरिंग, निर्माण, बुनियादी ढांचे, रियल एस्टेट, जल, ऊर्जा और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में अग्रणी उपस्थिति वाला संस्थान है। ग्रुप की कंपनियां बड़ी संरचनाएं बनाती हैं। जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, तेल, गैस और बिजली में नवीन तकनीकों में चलाती हैं।

    एआईएस की ऑर्डर बुक वित्तीय वर्ष 2021 में 26,249 करोड़ रुपये से 7.6 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023 में 30,406 करोड़ रुपये हो गई। 30 सितंबर 2023 तक यह 34,888 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का परिचालन से कुल राजस्व 14.7 प्रतिशत बढ़कर 11,018.97 करोड़ से 12,637.38 करोड़ रुपये रहा।

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

    वह चाहते हैं खत्म हो जाए ‘शक्ति’, कौन लिखता है राहुल गांधी का भाषण, कंगना का कांग्रेस पर हमला

    मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वह ‘शक्ति’ को नष्ट करना चाहते हैं। उनके लिए ऐसे भाषण कौन लिखता है?

    By Anurag Mishra

    Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 04:42 PM (IST)

    Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 04:42 PM (IST)

    वह चाहते हैं खत्म हो जाए 'शक्ति', कौन लिखता है राहुल गांधी का भाषण, कंगना का कांग्रेस पर हमला
    कंगना का राहुल गांधी पर हमला।

    एएनआई, मंडी। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वह ‘शक्ति’ को नष्ट करना चाहते हैं। उनके लिए ऐसे भाषण कौन लिखता है? मैं चाहती हूं कि मंडी के लोग इसका जवाब दें। जिन्होंने महिलाओं के बारे में अभद्र बातें की हैं। भारत के लोगों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन