Khargone Information: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर से बाहर काम करने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शाम 4 बजे 33 वर्षीय नीलूबाई डावर घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। बिजली से उसकी मौके पर मौत हो गई।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 05:56 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:43 PM (IST)

Khargone News: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, घर से बाहर काम करने के दौरान हुआ हादसा
मृतक नीलूबाई डावर

खरगोन, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गोगावां थाना क्षेत्र के सिगनूर के समीप डमरिया फलिया में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बालक भी आया चपेट में आया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शाम 4 बजे 33 वर्षीय नीलूबाई डावर घर के बाहर काम कर रही थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। बिजली से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि पास ही बालक चपेट में आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया है।

एसपी ने दौरा कर ली जानकारी

गोगावां में गुरुवार जिले के नये पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा पहली बार गोगावां पहुंचे। जहां थाने के टीआइ दिनेश सोलंकी व थाने के स्टाफ़ ने एसपी मीणा का स्वागत किया। उधर एसपी मीणा ने भी थाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

naidunia_image

गोगावां में एसपी धर्मराज मीणा मंदिर मस्जिद का निरीक्षण करते हुए।

साथ ही एसपी नगर के शीतला माता मंदिर व उससे सटी जाम मस्जिद भी पहुंचे। जहां की महत्वपूर्ण जानकारी थाना प्रभारी से हासिल की। वहीं एसपी ने महाआरती को लेकर भी इस बीच टीआइ से चर्चा की। इसी दौरान खत्री समाज के सामाजिक कार्यकर्ता मुबारीक सेठ भी यहां पहुंचे और रमजान माह