Jabalpur Information : दोगुने अधिभार से बचने कर जमा करने करदाताओं में मची होड़, तीन दिन शेष

Jabalpur Information : दोगुने अधिभार से बचने कर जमा करने करदाताओं में मची होड़, तीन दिन शेष

Jabalpur Information : सुविधा के लिए अवकाश दिवसों में भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी टैक्स कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। 31 मार्च 2024 तक नवीनीकरण न होने की दशा में नगर निगम द्वारा अप्रैल माह में 25 प्रतिशत विलंब शुल्क लिया जाएगा।

By Sunil dahiya

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 07:50 AM (IST)

HighLights

  1. एक अप्रैल से नगर निगम वसूलेगा दोगुना।
  2. संपत्तिकर, जलशुल्क, डोर टू डोर सहित अन्य कर जमा किए।
  3. 130 ने अपनी नई संपत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा किया है।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक अप्रैल से नगर निगम संपत्तिकर सहित अन्य करों पर दोगुना अधिभार वसूलेगा। लिहाजा दोगुना करों के अधिभार से बचने के लिए करदाताओं में 31 मार्च 2024 तक कर जमा करने की होड़ मच गई है। करदाता बड़ी संख्या में कर जमा करने पहुंच रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को एक ही दिन में नगर निगम के खजाने में तीन करोड़ पांच लाख रुपये जमा हो गए। 7100 करदाताओं ने पहुंचकर संपत्तिकर, जलशुल्क, डोर टू डोर सहित अन्य कर जमा किए। वहीं 130 करदाताओं ने नई संपत्तियां भी नगर निगम के रिकार्ड में दर्ज कराई।

31 मार्च तक मिलेगी छूट

निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि बकाया करों की राशि 31 मार्च तक जमा कर अधिभार से बचने के लिए अब मात्र तीन दिन शेष है। एक अप्रैल 2024 से समस्त बकाया करों की राशि पर दो गुना अधिभार लगाकर करों की वसूली की जाएगी। लिहाजा करदाता दोगुने अधिभार से बचने 31 मार्च तक समस्त बकाया करों की राशि जमा कर सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए अवकाश दिवसों में भी नगर निगम मुख्यालय सहित सभी टैक्स कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। उपायुक्त राजस्व पीएन सनखेरे ने बताया कि 130 नागरिकों ने अपनी नई संपत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा किया है।

अवकाश दिवस में भी बनाये जाएंगे, होगा नवीनीकरण

दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण व नए लाइसेंस भी बनाए जा रहे हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए जार्ज टाउन स्कूल परिसर में लायसेंस नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण का कार्य अवकाश दिवसों में भी किया जाएगा। 31 मार्च 2024 तक नवीनीकरण न होने की दशा में नगर निगम द्वारा अप्रैल माह में 25 प्रतिशत विलंब शुल्क लिया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन