Jabalpur Climate : सूरज ने दिखाई तल्खी, सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

Jabalpur Climate : सूरज ने दिखाई तल्खी, सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री पर पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 29 Mar 2024 06:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 29 Mar 2024 06:57 AM (IST)

HighLights

  1. तीखी ओर गर्म हवा ने किया परेशान
  2. 48 घंटे बाद छा सकते है राहत के बादल
  3. तेज धूप और दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लोगाें को परेशान करती रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। फाल्गुनी रंग उतरने के बाद सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गयां दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप और दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लोगाें को परेशान करती रही।

अचानक बढ़ी गर्मी से राहत पाने लाेग पंखा, कूलर, एसी सहित शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। हालांकि मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे के दौरान मौसम की मिजाज बदल सकता है। तल्खी बघार रहे सूरज पर बादलों का साया मंडरा सकता है जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम में बदलाव के आसार-

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा के भी आसार है। अभी दो दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा। 30 मार्च

तापमान ने भरी उड़ान

बहरहाल होली के बाद तापमान में चार डिग्री तक का उछाल देखा जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गत वर्ष की बात करें तो आज के दिन अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन